PC Full form in Hindi | पीसी फुल फॉर्म क्या होता है।

PC Full form: दोस्तों कंप्यूटर के बारे में तो आपने काफी जानकारी हासिल कर रखी होगी लेकिन आपको आज हम PC के बारे में बताने जा रहे हैं कि पीसी का फुल फॉर्म क्या होता है? पीसी कैसे कार्य करता है? पीसी की विशेषताएं क्या होती है? और कौन सी बातें पीसी को सबसे ज्यादा हटकर महत्वपूर्ण बनाने का कार्य करती है? तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको PC से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं।

यदि आप को पीसी से संबंधित सभी जानकारी चाहिए तो आप हमारे ब्लॉग को आखरी तक जरूर पढ़ें और यदि आपकी हमारे ब्लॉग को लेकर कोई प्रतिक्रिया है तो आप कमेंट में साझा कर सकते हैं हम आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार करेंगे।

PC का फुल फॉर्म

आपको बता दे कि PC का फुल फॉर्म पर्सनल कंप्यूटर (Personal Computer) होता है और हिंदी में इसे व्यक्तिगत कंप्यूटर या फिर निजी कंप्यूटर के नाम से भी जाना जाता है। आजकल हर एक व्यक्ति PC ही लेना पसंद करता है क्योंकि यह काफी कम दाम में भी उपलब्ध हो जाता है और इसका रखरखाव करने में भी ज्यादा परेशानी नहीं आती।

यदि आप अपने घर में भी PC को सेट करना चाहते हैं तो एक सिंगल डेस्क पर आप अपने PC को आसानी से सेट कर सकते हैं और यह आपकी पॉकेट फ्रेंडली कीमत में आपको मिल जाता है।

PC का कार्य

दोस्तों अब हम आपको पर्सनल कंप्यूटर के बारे में थोड़ी जानकारी दे देते हैं कि पर्सनल कंप्यूटर का मतलब क्या होता है? आपको बता दें कि यह कंप्यूटर एक तरह का मल्टी पर्पस कंप्यूटर होता है और यह अपने आकार की वजह से और अपनी क्षमता की वजह से जाना जाता है।

क्योंकि इसका आकार काफी ज्यादा छोटा होता है और क्षमता में यह काफी ज्यादा होता है और इसकी कीमत भी काफी कम होती है। जिस वजह से इसे किसी के भी निजी कार्यों में लिया जा सकता है और इसे आप एक डेस्क पर फिट भी करवा सकते हैं।

यह किसी भी सिंगल व्यक्ति के इस्तेमाल करने के लिए काफी ज्यादा सहायक होता है आपने कई बड़े-बड़े ऑफिस में देखा होगा कि ऑफिस में अपने एंपलॉयर्स को कार्य करने के लिए कोई भी कंपनी पर्सनल कंप्यूटर ही प्रोवाइड करवाती है। क्योंकि जैसा हमने आपको बताया कि इसे एक सिंगल डेस्क पर फिट भी किया जा सकता है, उनकी लागत भी कम होती है जिस वजह से कंपनी इसकी खर्चे को आसानी से चला सकती है।

PC hardware जानकारी

अब हम आपको पर्सनल कंप्यूटर के बारे में कुछ अंदरूनी जानकारी प्रदान कर देते हैं पर्सनल कंप्यूटर एक सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट होता है और इसमें सिंगल इंटीग्रेटेड सर्किट पर अर्थमैटिक लॉजिक और कंट्रोल सर्किट रिपीट होते हैं। आपको बता दें कि पीसी में दो प्रकार की मेमोरी होती है ओन्ली मुख्य मेमोरी जैसे कि ROM, RAM, मैग्नेटिक हार्ड डिस्क और कंपैक्ट डिस्क भी इसमें शामिल होती है। दूसरी इसमें विभिन्न आउटपुट एवं इनपुट के डिवाइस जिनमें कीबोर्ड, डिस्पले, स्क्रीन और माउस एवं प्रिंटर जैसे उपकरण भी शामिल होते हैं।

PC की विशेषताएं

चलिए अब हम बात कर लेते हैं पीसी की विशेषताओं के बारे में जो कि निम्नलिखित है:

  1. आकार में छोटा होने के कारण PC को कम जगह में सेट किया जा सकता है।
  2. इसकी कीमत भी काफी कम होती है जो कि हमारी पॉकेट फ्रेंडली होती है और हम इसे आसानी से खरीद सकते हैं और आम इंसान को इसे खरीदने में कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आती है।
  3. पर्सनल कंप्यूटर को चलाने के लिए किसी भी तकनीकी विशेषज्ञ की आवश्यकता नहीं होती है आप आसानी से इसे चला सकते हैं।
  4. पर्सनल कंप्यूटर को सिंगल यूजर के लिए ही बनाया गया है जिस वजह से इस पर एक साथ ज्यादा लोग काम नहीं कर सकते हैं।
  5. आपने देखा होगा कि पर्सनल कंप्यूटर का ज्यादातर इस्तेमाल घरों में और कार्यालयों में किया जाता है।
  6. चिकित्सा, ऑनलाइन खरीदारी, मनोरंजन, शिक्षा और ऑनलाइन क्लास जैसे कार्यों में PC को सबसे पहले माना जाता है और पीसी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।

इसे भी पढ़े :

TV Full Form in hindi | TV का फुल फॉर्म और इतिहास क्या होता है।

Leave a Comment