TV Full Form in hindi | TV का फुल फॉर्म और इतिहास क्या होता है।

TV Full Form in hindi : अगर आप टीवी के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग पर आए हैं। आज के हमारे इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं कि टीवी का फुल फॉर्म क्या होता है? और टीवी का आविष्कार सबसे पहले किसने किया था? और किस व्यक्ति को टीवी देखने का सबसे पहले यह सौभाग्य प्राप्त हुआ था? आजकल आपको हर घर में टीवी मिल जाएगी और लोग आजकल टीवी के बिना बिल्कुल भी नहीं रह पाते हैं लेकिन क्या आप को टीवी से संबंधित जानकारियों के बारे में पता है? तो आज हम आपको इन सभी बातों से रूबरू करवाने वाले हैं तो यह सभी जानकारी जानने के लिए हमारे ब्लॉग को आखिरी तक जरूर पढ़ें।

TV Full Form in hindi – TV का फुल फॉर्म & इतिहास

बता दे कि टीवी का फुल फॉर्म Television (टेलीविजन) होता है। और हिंदी में इसे “पर्याय दूरदर्शन” कहते हैं। दोस्तों अब हम बात कर लेते हैं दुनिया में सबसे पहले टीवी का आविष्कार किसने किया था? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सन 1925 में जॉन लागी बियर्ड नाम के व्यक्ति ने सबसे पहले चित्रों को प्रभावशाली ढंग से प्रसारित करने वाला यह उपकरण बनाया था। इसके बाद सन् 1927 में सी एफ जैकिंस सबसे पहले इन चित्रों को प्रसारित करने वाला यह यंत्र बनाया। यह जितने भी यंत्र अभी तक उपलब्ध थे यह सभी यांत्रिक थे।

बाद में धीरे-धीरे इन पर काम किया गया और इन्हें इलेक्ट्रॉनिक आधार दे दिया गया। जिससे कि तस्वीरों के साथ साथ ध्वनि देना संभव हुआ। आपको बता दें कि सबसे पहले ध्वनि युक्त टीवी का प्रसारण 1936 में इंग्लैंड में हुआ था। इसके बाद 1938 में फ्रांस में और अमेरिका में 1941 में टीवी का प्रसारण होना चालू हुआ। तब तक टीवी ब्लैक एंड वाइट हुआ करती थी लेकिन बाद में अमेरिका में 1953 में रंगीन टीवी का प्रसारण शुरू हुआ।

भारत में TV का इतिहास

अब हम बात कर लेते हैं कि भारत में टीवी को कब लाया गया ? और भारत में टीवी का चलन कब से चालू हुआ? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब से मार्केट में टीवी नाम का उपकरण आया था तब से लोगों की लोकप्रियता टीवी के लिए काफी ज्यादा बढ़ चुकी थी भारत में साल 1975 में 240 टीवी के सेट का संचालन चालू किया गया था। भारत में टीवी जैसे उपकरण का प्रसारण चालू करना अपने आप ही एक बहुत बड़ी बात हुआ करती थी और यह एक नई संचार क्रांति के नाम से भी मशहूर हो गई थी।

आपको बता दें कि पहले के जमाने में टीवी को संचालित करने के लिए एक शिक्षा प्रदान की जाती थी और उसके बाद 15 अगस्त 1982 को भारत में भी रंगीन टेलीविजन का प्रारंभ हो चुका था। इसके बाद साल 1984 में देश में पहली बार धारावाहिक चालू किया गया जिसका प्रसारण लोगों ने देखना शुरू किया जब से दूरदर्शन की शुरुआत हुई और टीवी के क्षेत्र में भी एक अलग ही क्रांति आई और टीवी के क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी होती गई। उसके बाद तो लोगों को टीवी का ऐसा शुमार चढ़ा था कि हर घर में आपको टीवी देखने को मिलती थी पहले के जमाने में लोग ब्लैक एंड व्हाइट टीवी का इस्तेमाल करते थे।

लेकिन भारत में कई समय तक एंटीना की मदद से लोगों ने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी देखी लेकिन धीरे जैसे-जैसे विकास होता गया वैसे-वैसे रंगीन टीवी मार्केट में आई और उसके बाद आज के जमाने में सभी लोग रंगीन टीवी का इस्तेमाल करते हैं। पहले के जमाने में एक ही प्रकार की टीवी होती थी लेकिन अब मार्केट में कई प्रकार की टीवी आ चुका है। अब लोग हर प्रकार की टीवी इस्तेमाल करते हैं। और टीवी के बिना लोगों का जीवन संभव नहीं है लोग हर चीज को देखने के लिए टीवी का इस्तेमाल पहले करते हैं जैसे न्यूज़ चैनल, टीवी शो, लाइव शो, गाने, भक्ति सब तरह की जानकारी लोग टीवी के माध्यम से लेना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़े :

CVV Full Form in hindi | सीवीवी का अर्थ क्या है, और पता कैसे करें

DIG Full Form in hindi | डीआईजी का फुल फॉर्म क्या होता है, और DIG कैसे बनते हैं।

Leave a Comment