REET Full Form In Hindi | रीट एग्जाम योग्यता, रीट एग्जाम पैटर्न, सेलेक्शन प्रक्रिया

REET exam का full form क्या है: आपने हाल ही में कई बार REET का नाम जरूर सुना होगा। और आपको शायद यह पता भी होगा कि रीट अध्यापक नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परिक्षा है। लेकिन आप शायद ही REET Full Form In Hindi में जानते होंगे। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो जानना चाहते है कि REET Ka Full Form KyaHotaHai?

वैसे मैं आपको बता दूं कि रीट एक राज्य स्तरीय अध्यापक नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा है, जिसे Rajasthan Teacher Eligibility Test (RTET) के रूप में भी जाना जाता है। और यह परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) के द्वारा आयोजित करवायी जाती है। RTET / REET की परीक्षा राज्य स्तर पर दो अलग अलग स्तरों पर करवायी जाती हैं।

इस आर्टिकल में, मैं आपको REET Full Form In Hindi में बताऊंगा, और साथ ही यह भी बताऊंगा कि REET क्या है, रीट के लिए योग्यता क्या है और रीट के लिए एग्जाम पैटर्न क्या है आदि।

REETका फुल फॉर्म क्या है (REET Full Form Hindi)

REET का फुल फॉर्म “राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर” है, जिसकी हिंदी में फुल फॉर्म “शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा” है। और रीट की फुल फॉर्म इन इंग्लिश में “Rajasthan Eligibility Examination for Teachers” है, जिसे लोग अधिकतर REET Exam के नाम से जानते है।

REET को RTET के रूप में भी जाना जाता है, जिसकी फुल फॉर्म “Rajasthan Teachers Eligibility Test”है। इसके अलावा REET / RTET Exam को BSERआयोजित करता है, जिसकी फुल फॉर्म “Board of Secondary Education Rajasthan” है।

एक और बात की रीट की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.inहै, जहां से आप REET से संबंधित कोई भी ऑफिशियल न्यूज प्राप्त कर सकते है। तो चलिए अब हम यह जानेंगे कि REET क्या है, और REET के लिए पात्रता और REET परीक्षा पैटर्न क्या है इत्यादि।

REET क्या है (REET Kya Hota Hai)

जैसा की मैने आपको बताया कि यह एक राज्य स्तरिय प्रतियोगिता परीक्षा है, जो अध्यापकों की नियुक्त के लिए आयोजित की जाती है। और यह परीक्षा शिक्षकों की भर्ती के लिए दो भिन्न स्तरों पर आयोजित की जाती है, Level I या प्राथमिक शिक्षक और Level II या उच्च प्राथमिक शिक्षक के लिए होती हैं।

रीट परीक्षा में उत्तीर्ण प्रथम लेवल के अध्यापक 1 से 5वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए, और द्वितीय लेवल के अध्यापक 6 से 8वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए पात्र होते हैं।

REET Exam क्या है

  1. यह परीक्षा राजस्थान बोर्ड RBSE के द्वारा आयोजित की जाती है जिससे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक की नियुक्ति की जाती है।
  2. रीट की परीक्षा दो लेवल में, यानी Level I और Level II में होती हैं।
  3. रीट लेवल – 1 में राजस्थान सरकार द्वारा घोषित अद्यतन नियमों के अनुसार केवल BSTC (Basic School Teaching certificate) वाले स्टूडेंट ही भाग ले सकते है।
  4. इस परीक्षा में राज्य के छात्रों को अधिक प्राथमिकता देने के लिए, परीक्षा में अधिकतर प्रश्न राज्य से संबंधित ही होते हैं।
  5. वर्तमान में REET score 70% के मुकाबले 90% वेटेज का गठन करेगा, जबकि बचा हुआ 10% का मूल्यांकन ग्रेजुएशन या वरिष्ठ माध्यमिक पीरक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  6. REET परीक्षा देने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है जबकि अधिकतम आयु का कोई मानदंड नही है।
  7. यह परीक्षा हमेंशा ऑफलाइन ही आयोजित होती है, और अभी तक इस परीक्षा नकारात्मक अंकन नही हुआ है।
परीक्षा का नामराजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET)
रीट Full FormRajasthan Eligibility Examination for Teachers
परीक्षा का आयोजनBoard of Secondary Education Rajasthan (BSER)
रीट की आधिकारीक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in
परीक्षा के लिए पात्रतास्नातक डिग्री या BSTC की डिग्री
परीक्षा की भाषाहिंदी या अंग्रेजी
परीक्षा का मोडऑफलाइन

REET के लिए पात्रता (REET Eligibility Criteria)

जैसा की मैने आपको बताया कि रीट के एग्जाम दो लेवल पर होते हैं, और इन दोनों लेवल के आधार पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए योग्यता मानदंड भी अलग-अलग होते हैं। विशेषकर रीट के एग्जाम के लिए कोई भी ग्रेजुएशन की डिग्री या BSTC डिग्री की जरूरत होती हैं।

लेवल 1 एग्जाम में उत्तीर्ण होने वाले व्यक्ति 1 से 5 वीं कक्षा के शिक्षक के लिए पात्र होते हैं, जबकि लेवल 2 एग्जाम में उत्तीर्ण होने वाले व्यक्ति 6 से 8 वीं कक्षा के शिक्षक के लिए पात्र होते हैं। इनकी पात्रता निम्नलिखित प्रकार से हैं।

कक्षा 1 से 5 वीं तक के शिक्षकों के लिए REET पात्रता

  1. सबसे पहले आवेदक कम से कम 50% अंको के साथ उच्च माध्यमिक (10+2) और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा यानी BSTC के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना अनिवार्य है।
  2. उम्मीदवार ग्रेजुएट हो या प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उपस्थित या उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  3. रीट की परीक्षा देने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु की सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु के लिए कोई मानदंड नही है।
  4. रीट की परीक्षा का एक सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन नही है, और यह परीक्षा ऑफलाइन तरीके से होती है।

कक्षा 6 से 8 वीं तक के शिक्षकों के लिए REET पात्रता

  1. रीट परीक्षा के लिए उम्मीदवार का स्नातक (ग्रेजुएट जैसे बीएससी, बीए, बीकॉम आदि) होना जरूरी है, और साथ ही 2 वर्षीय डिप्लोमा (BEd) के अंतिम वर्ष में उपस्थित होना या उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  2. कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  3. अगर आपने 4 वर्षीय BSc + BEdकी पढ़ाई की है या अंतिम वर्ष की पढाई कर रहे है, तब भी आप लेवल- 2 रीट पेपर के लिए आवेदन कर सकते है।

REETपरीक्षा पैटर्न (REET Exam Pattern)

अभी हाल ही में 2022 के रीट के पेपर हुए थे, जिसमें 150 प्रश्न और 300 अंकों का परीक्षा पैटर्न रखा गया था। हालांकि मैं आपको बता दूं कि रीट में अक्सर सरकार के द्वारा बदलाव किये जाते हैं। और कई बार परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किये जाते हैं। पिछले बार 150 प्रश्न के प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक था, जबकि इस बार नये परीक्षा पैटर्न में 150 प्रश्न के प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक थे।

इस बार रीट यानी Rajasthan Eligibility Examination for teacherकी परीक्षा में दोनों पेपर में 150 प्रश्नों को रखा गया। और सभी प्रश्नों के लिए 2 अंक निर्धारित था, मतलब कुल 300 अंकों का पेपर था। इस पेपर में नकारात्मक अंकन भी था, मतलब प्रत्येक गलत प्रश्न पर 1/3 अंक काटे गये। इसके अलावा दोनों पेपर का टाइम 2 घंटे 30 मिनट था।

कक्षा 1 से 5 वीं तक के लिए रीट परीक्षा पैटर्नकक्षा 6 से 8 वीं तक के लिए रीट परीक्षा पैटर्न
Language I (हिंदी/ अंग्रेजी) – 30 प्रश्न और 60 अंकLanguage I (हिंदी/ अंग्रेजी) – 30 प्रश्न और 60 अंक
Language II (हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ पंजाबी/ सिंधि/ गुजराती) – 30 प्रश्न और 60 अंकLanguage II (हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ पंजाबी/ सिंधि/ गुजराती) – 30 प्रश्न और 60 अंक
गणित – 30 प्रश्न और 30 अंकबाल विकास और शिक्षा – 30 प्रश्न और 60 अंक
वातावरण का अध्ययन – 30 प्रश्न और 60 अंकगणित और विज्ञान या समाजशास्त्र – 60 प्रश्न और 120अंक
बाल विकास और शिक्षा – 30 प्रश्न और 60अंक 
कुल योग – 150 प्रश्न और 300 अंककुल योग – 150 प्रश्न और 300 अंक

Rajasthan REET Syllabus in 2022

अभी हाल ही हमने जाना कि REET Ka Full Form KyaHotaHai, REET Exam क्या है और रीट परीक्षा का पैटर्न क्या है आदि। चलिए अब मैं आपको राजस्थान रीट यानी Rajasthan Eligibility Examination for teacher के 2022 का सिलैबस बताता हूं।

हालांकि मैं आपको बता दूं कि यह सिलैबस भी सरकार बदल सकती है, लेकिन अगर आप REET Full Information In Hindi में जानना चाहते है तो इसके लिए आपको सिलैबस भी जानना जरूरी है। जो निम्नलिखित प्रकार से हैं-

  1. पर्यावरण अध्ययन
  2. भाषा 1 वैकल्पिक (हिंदी/ अंग्रेजी)
  3. भाषा 2 वैकल्पिक (हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ पंजाबी/ सिंधि/ गुजराती)
  4. सामान्य अध्ययन
  5. गणित और विज्ञान
  6. बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

रीट में सेलेक्शन की प्रक्रिया (REET Selection Process)

पहले के समय में, REET के परिणामों से प्राप्त वेटेज और नौकरी के लिए शैक्षणिक परिणाम का आंकलन अनुपात 70:30 था। इसका मतलब यह है कि REET के परिणामों में 70% वेटेज होगा और शैक्षणिक परिणामों (उच्च माध्यमिक शिक्षा + प्राथमिक शिक्षा) में 30% तक का वेटेज होगा।

लेकिन इस बार चयन प्रक्रिया को बदल दिया गया, मतलब उम्मीदवारों के चयन के लिए आंकलन का अनुपात 90:10 कर दिया। इसका मतलब यह है कि REET के परिणामों का 90% वेटेज होगा, और शैक्षणिक परिणामों का केवल 10% वेटेज होगा।

रीट की चयन प्रक्रियारीट मार्क्स वेटेजशैक्षणिक परिणाम वेटेज
पहले के समय70%30%
वर्तमान में90%10%

REET के बाद क्या करना है

REET परीक्षा एक प्रकार की राज्य स्तरीय TET परीक्षा है जो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) के द्वारा आयोजित की जाती है। अगर आप इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते है तो आपको एक आरईईटी पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिसकी वैधता अधिकतम 3 वर्ष तक होती है।

आप तीन वर्ष तक रीट के प्रमाण पत्र के साथ विभिन्न राजस्थान राज्य सरकारी स्कूल और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 वीं तक के लिए आवेदन कर सकते हैं।

FAQs ?

इस आर्टिकल में हमने REET Full Form Meaning In Hindi में जाना है, और साथ ही यह भी जाना कि रीट एग्जाम क्या है? चलिए अब हम REET से संबधित कुछ अन्य आवश्यक FAQs पर नजर डालते हैं।

Q1. रीट एग्जाम के बाद करियर कैसे बनाए?

उत्तर: अगर आप रीट का एग्जाम उत्तीर्ण कर लेते है तो आपको एक प्रमाण पत्र मिलता है तो 3 वर्ष के लिए वैध होता है। मतलब आप इस प्रमाण पत्र के साथ 3 वर्ष तक 1 से 8 वीं कक्षा के शिक्षक पद के लिए सरकारी और निजी स्कूल में आवेदन कर सकते है।

Q2. रीट एग्जाम कौन-कौन दे सकता हैं?

उत्तर: जिन विद्यार्थियों ने कम से कम 50% अंकों से ग्रेजुशन पूरी की है और साथ ही B.Ed का डिप्लोमा भी किया है तो वह रीट लेवल 1 की परीक्षा दे सकता है। और जिन विद्यार्थियों ने BSTC की पढ़ाई की है तो वे रीट लेवल 2 की परीक्षा दे सकते हैं।

Q3. रीट के कितने पेपर होते है?

उत्तर: रीट के दो प्रकार के पेपर होते हैं, 1 से 5 वीं कक्षा के लिए पेपर 1, और 6 से 8 वीं कक्षा के लिए पेपर 2 होता है।

Q4. REET कितने भाषाओं में आयोजित की जाती है?

उत्तर: रीट की परीक्षा दो भाषाओं में आयोजित होती हैं, अंग्रेजी और हिंदी।

Q5. राजस्थान बोर्ड के परिणाम कहां देख सकता हूं?

उत्तर: आप राजस्थान बोर्ड के परिणाम आधिकारीक वेबसाइट  – rajresults.nic.inपर देख सकते है।

इसे भी पढ़े :

SSC Full Form in Hindi | SSC क्या है, और एसएससी का फुल फॉर्म क्या होता है।

Conclusion – REET Full Form In Hindi

रीट की फुल फॉर्म “Rajasthan Eligibility Examination for teacher” है जिसकी हिंदी में फुल फॉर्म “राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर”है।अगर आपका करीयर एक टीचर बनना है तो आपको रीट का एग्जाम जरूर देना चाहिए जिससे आप 1 से 8 वीं कक्षा के लिए शिक्षक बन सकते है, और अपना करियर बना सकते है।

इस आर्टिकल में, मैने आपको REET Full Form In Hindi औरIn English में बताई है, और साथ ही मैने आपके साथ REET Full Information In Hindi में सांझा की है।

Leave a Comment