Pandemic

Pandemic Pronunciation (उच्चारण)

  • पैन्डेमिक

Pandemic Meaning in Hindi

Pandemic शब्द को अंग्रेजी भाषा में संज्ञा और विशेषण के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके हिंदी निम्नलिखित हैं-

Noun (संज्ञा)Adjective (विशेषण)
सर्वव्यापी महामारीदेशव्यापी
महामारीआम
वैश्विक महामारीविश्वव्यापी
 सर्वव्यापी
 सार्वभौम

Pandemic का हिंदी अर्थ

Pandemic का हिंदी अर्थ है – “महामारी”। महामारी (pandemic) एक वैश्विक स्तर पर फैलने वाला रोग है, जिसमें एक संक्रामक रोग एक बड़े क्षेत्र में फैलता है और बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करता है। महामारी उस संक्रामक रोग को कहा जाता है जो पूरे देश, महाद्वीप या पूरी दुनिया में फैलता है।

पैन्डेमिक शब्द का प्रयोग अधिकतर संज्ञा के रूप में किया जाता है, जिसका अर्थ है “एक महामारी रोग“। आप  COVID-19 संक्रामक रोग के बारे में जरूर जानते होंगे जिसे WHO ने वैश्विक महामारी घोषित किया था। कोरोना महामारी के समय सबसे ज्यादा पैन्डेमिक शब्द सुनने को मिला था।

महामारी अक्सर गंभीर बीमारी और मृत्यु का कारण बनती है, और यह वैश्विक अर्थव्यवस्था और समाज पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती हैं। महामारी एक तरह की नयी बीमारी होती है जो तेजी से फैलती है।

महामारी के कुछ उदाहरण:

  • प्लेग (1347-1352)
  • हैजा (1820-1823)
  • चेचक (1889-1890)
  • इन्फ्लूएंजा (1918-1919)
  • एड्स (1981-वर्तमान)
  • कोविड-19 (2020-वर्तमान)

Pandemic शब्द का प्रयोग विशेषण (Adjective) के रूप में भी किया जाता है, जिसका हिंदी अर्थ होता है- “सामान्य” और सार्वभौमिक“। हालांकि पैन्डेमिक का सबसे ज्यादा उपयोग महामारी के संदर्भ में किया जाता है, जो संक्रामक रोगों से संबंधित है।

Synonyms of Pandemic

Pandemic के काफी सारे पर्यावाची (Synonyms) शब्द हैं, हालांकि आप इन पर्यावाची शब्दों को वाक्य के Context के आधार पर उपयोग में ले सकते है। ये Synonyms शब्द निम्नलिखित हैं-

EnglishHindi
Worldwideदुनिया भर
Globalवैश्विक
Widespreadबड़े पैमाने पर
Pervasiveव्यापक
Prevalentप्रचलित
Rampantअनियंत्रित
Epidemicमहामारी
Plagueप्लेग
Pestilenceताऊन
Scourgeचाबुक से पीटना
Afflictionयातना

Antonyms of Pandemic

अंग्रेजी में “महामारी” शब्द का कोई Direct antonyms शब्द नहीं है। हालाँकि कुछ शब्द और वाक्यांश ऐसे हैं जिनका अर्थ पैन्डेमिक के विपरीत है, जैसे:

EnglishHindi
localizedस्थानीय
isolatedएकाकी
limitedसीमित
containedनिहित
eradicatedनाश
under controlनियंत्रण में

Some Examples of Pandemic word

Pandemic word को अच्छे से समझने के लिए मैने यहां पर कुछ उदाहरण दिए हैं, जिससे आप पैन्डेमिक के उपयोग को अच्छे से समझ सकते है।

Sentences in EnglishSentences in Hindi
The COVID-19 pandemic has had a profound impact on our lives.COVID-19 महामारी का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है।
The pandemic has led to an increase in social isolation and mental health problems.महामारी के कारण सामाजिक अलगाव और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि हुई है।
The pandemic has highlighted the importance of public health measures.महामारी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के महत्व पर प्रकाश डाला है।
Scientists are working to develop new vaccines and treatments for the pandemic.वैज्ञानिक इस महामारी के लिए नए टीके और उपचार विकसित करने पर काम कर रहे हैं।
The pandemic has had a devastating impact on the global economy.महामारी का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है।

Epidemic Meaning In Hind

Epidemic का हिंदी है – महामारी। लेकिन ध्यान दे कि पैन्डेमिक और ऐपिडेमिक दोनों का अर्थ भिन्न है। एपिडेमिक एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक बीमारी अचानक से एक समुदाय या क्षेत्र में बहुत तेजी से फैलती है और बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करती है। जबकि पैन्डेमिक की स्थिति में बीमारे पूरे देश, महाद्वीप या पूरी दुनिया में फैलती है।

उदाहरण:

  • स्पेनिश फ्लू महामारी (1918-1919)
  • काला मृत्यु महामारी (14वीं शताब्दी)
  • पश्चिम अफ्रीका में इबोला प्रकोप (2014-2016)

Endemic Meaning in Hindi

एंडेमिक (endemic) का हिंदी अर्थ है “स्थानिक“, यानी वह बीमारी जो किसी विशेष क्षेत्र या जनसंख्या में लगातार मौजूद रहती है। एंडेमिक बीमारियाँ आमतौर पर उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए सामान्य होती हैं, और यह अक्सर कम गंभीर होती हैं।

एंडेमिक बीमारियों के कुछ उदाहरण हैं:

  • चिकनपॉक्स (दुनिया भर में)
  • रूबेला (दुनिया भर में)

एंडेमिक और पैन्डेमिक में मुख्य अंतर यह है कि एंडेमिक बीमारी एक विशिष्ट क्षेत्र या जनसंख्या में लगातार मौजूद रहती हैं, जबकि पैन्डेमिक बीमारी एक बड़े क्षेत्र में फैलती हैं और बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करती हैं।

FAQs

Q1. पांडेमिक को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर: पांडेमिक (Pandemic) को हिंदी में “महामारी” कहते है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक बीमारी एक बड़े क्षेत्र में फैलती है और बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करती है।

Q2. Covid Pandemic का हिंदी अर्थ बताइए?

उत्तर: Covid Pandemic” का हिंदी अर्थ “कोविड महामारी” है। कोविड-19 एक नई तरह की बीमारी थी जो दुनियाभर में फैली थी, और बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया था। कोविड-19 एक संक्रामक रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सांस लेने के कणों के माध्यम से फैलता है।

Q3. Pandemonium का हिंदी अर्थ बताइए?

उत्तर: Pandemonium” का हिंदी अर्थ होता है – “कोलाहल” या “उपद्रव”। बहुत अधिक शोर, अराजकता और भ्रम की स्थिति को कोलाहल बोला जाता है। Pandemonium अक्सर एक बड़ी भीड़ या एक अप्रत्याशित घटना के कारण होता है।

इसे भी पढ़े:

Everyone के हिंदी Meaning क्या होता है?

Conclusion

इस आर्टिकल में, मैने Pandemic का हिंदी अर्थ बताया है। उम्मीद है कि इस आर्टिकल में, आपको Pandemic शब्द से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी मिल गयी है। अगर आपको आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो Pandemic का हिंदी अर्थ जानना चाहते है।

Leave a Comment