Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पंजीकरण, योग्यता, दस्तावेज और लाभ।

Bihar Kanya Utthan Yojana 2022 | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana | बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना | Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana | बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पंजीकरण कैसे करें | बिहार कन्या उत्थान योजना प्रोत्साहन राशि

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 : बिहार सरकार अपने राज्य में कन्याओं के उत्थान के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाएं समय-समय पर चलाते रहती है और इसी कड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत किए हैं जिसके माध्यम से किसी भी गरीब महिलाओं को उनके बच्चियों के पालन पोषण से लेकर पढ़ाई लिखाई तक के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹50000 दिए जाते हैं।

तो ऐसे में अगर आप भी गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और आपके घर में कोई बेटी का जन्म हुआ है तो ऐसे में आप बिहार सरकार के मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत पंजीकरण करा करके उस बच्चे के लिए सरकार से ₹50000 की आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं। और यह प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको कन्या उत्थान योजना के तहत पंजीकरण कराना होता है, और पंजीकरण प्रक्रिया से लेकर इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली अलग-अलग तरह के प्रोत्साहन राशि के बारे में सभी जानकारी नीचे दिया गया है। तो चलिए विस्तार से बिहार सरकार की इस Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के बारे में जानते हैं।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana क्या है, और इसका लाभ

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा चलाया जा रहा है एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से बिहार के सभी गरीब परिवारों को उनके घर में बच्चियों के जन्म लेने पर ₹50000 की आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है, और यह प्रोत्साहन राशि उन्हें अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है जैसे कि जब बच्ची जन्म लेती है तो उस समय ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है उसके बाद जब बच्ची की उम्र 1 वर्ष होता है तो उसे ₹1000 दिया जाता है और उसके बाद जब बच्ची का टीकाकरण होता है तो फिर से उस परिवार को ₹2000 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है।

और इसके अलावा जब बच्ची दसवीं कक्षा पास कर लेती है तो उसे 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए ₹10000 की आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है उसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के प्रमुख लाभ

बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बिहार के गरीब महिलाओं को नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के लाभ उनकी बच्ची के जन्म देने पर दिया जाता है।

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 Benifits

  • बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों को बच्चियों के पालन पोषण के लिए ₹50000 की आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है।
  • ज़ब किसी भी गरीब परिवार के घर में बेटी जन्म लेती है तो उसे ₹2000 की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। उसके बाद जब उसकी उम्र 1 वर्ष होता है तो उसे ₹1000 के अतिरिक्त सहायता राशि और प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के माध्यम से बेटियों की पढ़ाई पूरी करने के लिए दसवीं कक्षा पास होने के बाद ₹10000 की और 12वीं कक्षा पास होने के बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए बिहार के कोई भी गरीब परिवार जिसकी आर्थिक सालाना इनकम बहुत ज्यादा नहीं है और जो बीपीएल कार्ड या राशन कार्ड धारी परिवार है वह आवेदन कर सकता है।
  • बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए किसी भी जाति धर्म मजहब से ताल्लुक रखने वाला कोई भी गरीब परिवार पंजीकरण कर सकता है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के मुख्य उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) को शुरू करने के पीछे का उद्देश्य बिहार में गरीब बेटियों कन्याओं के उत्थान करने के उद्देश्य किया गया है, और इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार की बेटियों को जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई पूरी करने तक के लिए आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
क्योंकि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जब किसी गरीब परिवार में कोई बेटी जन्म लेती है तो ज्यादातर गरीब परिवार उस बेटी की देखभाल और पढ़ाई लिखाई अच्छे से पूरी नहीं करवा पाते हैं और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरुआत किए हैं।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022) से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
सरकारबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीबिहार के गरीब परिवार
मुख्य उद्देश्यबिहार के गरीब परिवार के बेटियों को आर्थिक सहायता राशि देना
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना योजना दस्तावेजआवेदन कर्ता परिवार का पहचान पत्र और आधार कार्ड
बिहार का मूल निवास प्रमाण पत्र
आवेदन कर्ता परिवार का आय प्रमाण पत्र
बेटी के जन्म का प्रमाण पत्र
बैंक की खाता विवरण
परिवार और बेटी का फोटो
12वीं कक्षा की मार्कशीट( ₹10000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने के लिए)
ग्रेजुएशन की मार्कशीट (25 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने के लिए)
ऑफिसियल पोर्टलhttp://edudbt.bih.nic.in/

बिहार कन्या उत्थान योजना के प्रमुख विशेषताएं

  • Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana की सबसे बड़ी प्रमुख विशेषता यह है कि इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर उसके पढ़ाई लिखाई पूरी करने तक का खर्च सरकार द्वारा निर्वहन किया जाता है।
  • इस योजना के अंतर्गत जब कोई बेटी अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करती है तो उसे ₹25000 की आर्थिक प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया बहुत ही सरल रखा गया है इसके लिए आप पंजीकरण अपने पंचायत स्तर पर या फिर ब्लॉक स्तर पर दोनों जगह करा सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत जब किसी गरीब परिवार के घर में कोई बेटी जन्म लेती है तो उस गरीब परिवार को ₹2000 की तुरंत सहायता राशि सरकार द्वारा दिया जाता है।

बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए योग्यता एवं पात्रता मापदंड

बिहार सरकार ने कन्या उत्थान योजना के लिए कुछ पात्रता मापदंडों को तय किए गए हैं जिसके बारे में सभी जानकारी नीचे दिया गया है।

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 Eligibility Criteria

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल और केवल बिहार के गरीब मूलनिवासी परिवारों को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ बिहार की केवल उन परिवारों को ही दिया जाएगा जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और जिनके पास राशन कार्ड और बीपीएल कार्ड इत्यादि है।
  • बिहार कन्या उत्थान योजना के लाभ उठाने के लिए आपको निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र दोनों दिखाना अनिवार्य है।
  • बिहार कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल गरीब परिवार के घर में बेटियों के जन्म लेने पर ही दिया जाएगा बेटों के जन्म लेने पर नहीं दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए बेटी के जन्म के 1 वर्ष पूर्ण होने से पहले आवेदन करना अनिवार्य होता है। उसके बाद ही उस परिवार को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ दिया जाता है।
  • अगर कोई गरीब परिवार अपनी बेटी को दसवीं कक्षा बाद पढ़ाई नहीं कराता है तो उसे इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली अतिरिक्त सहायता राशि नहीं दिया जाता है।
  • इस योजना का पूर्णता लाभ लेने के लिए बेटी को कम से कम स्नातक तक बढ़ाना अनिवार्य होता है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का विवरण

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से नीचे दिए गए निम्नलिखित किस्तों में गरीब परिवारों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाता है।

बच्ची के उम्र प्रोत्साहन राशि
बच्ची के जन्म होने2000 रुपए
एक वर्ष पूरी होने पर1000 रुपए
बच्ची का टीकाकरण कराने पर2000 रुपए
सैनेटरी नैपकिन के लिए300 रुपए
12 क्लास पास करने पर10000 रुपए
स्नातक डिग्री हासिल करने पर25000 रुपए

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप भी बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य होता है।

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 Documents Required

  • आवेदन कर्ता परिवार का पहचान पत्र और आधार कार्ड
  • बिहार का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदन कर्ता परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • बेटी के जन्म का प्रमाण पत्र
  • बैंक की खाता विवरण
  • परिवार और बेटी का फोटो
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट( ₹10000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने के लिए)
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट (25 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने के लिए)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें.

अगर आप भी बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने के लिए सोच रहे हैं तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2022 Registration process

  • इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना के अधिकारी वेबसाइट “http://edudbt.bih.nic.in/” पर जाना है,
  • और उसके बाद होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • और उसके बाद आपको “Click Here To Apply” के विकल्प पर क्लिक करना है उसके बाद आपके सामने इस योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म खोल कर आएगा जिसमें माही गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए भर देना है।
  • और उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटो कॉपी को भी अटैच करके नीचे दिए हुए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

इस तरह आप केवल इन कुछ सधारण स्टेप्स को फ़ॉलो करके ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर पाएंगे।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana FAQ?

तो चलिए अब बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के बारे में जान लेते हैं जिसके बारे में लोगों को अक्सर जानने की इच्छा होती है।

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पंजीकरण की अंतिम तारीख क्या है?

उत्तर: बिहार सरकार के इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया कोई अंतिम तारीख नहीं होता है, आप कभी भी इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रश्न: बिहार कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट किया है?

उत्तर: अगर आप भी इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट की तलाश कर रहे है तो इस योजना का ऑफिसियल पोर्टल का लिंक “http://edudbt.bih.nic.in/” यह है।

प्रश्न: कन्या उत्थान योजना बिहार के अंतर्गत कितनी राशि दी जाएगी?

उत्तर: इस योजना के माध्यम से सरकार कुल ₹50000 की आर्थिक सहायता राशि अलग-अलग किस्तों में प्रदान करती है, और इस योजना के अंतर्गत दसवीं कक्षा पास करने के बाद ₹10000 की आर्थिक सहयोग राशि तथा ग्रेजुएशन पास करने के बाद ₹25000 की आर्थिक सहयोग राशि दिया जाता है।

प्रश्न: क्या विवाहित छात्र मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ ले सकती है?

उत्तर: नहीं, इस योजना का लाभ केवल और केवल अविवाहित बेटियां ही इसके लिए आवेदन कर सकती है और इस योजना लाभ उठा सकती है।

इसे भी पढ़े :

बिहार डीजल अनुदान योजना ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन फॉर्म

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें।

निष्कर्ष –

आज के इस लेख में हम लोगों ने बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में जानना है और हमने आपको बताया है कि आप इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कैसे करा सकते हैं और इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं तो ऐसे में हमें उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको इस योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा।

बाकी ऐसे ही बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हिंदी वर्ल्ड के बिहार सरकारी योजना (Bihar Sarkari Yojana 2022) सेक्शन को जरुर चेक आउट करें। धन्यवाद

Leave a Comment