Maharashtra Bal Sangopan Yojana 2022: डाउनलोड ऑनलाइन फॉर्म पीडीएफ, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, उद्देश्य, लाभ

बाल संगोपण योजना महारास्ट्र 2022 क्या है, महाराष्ट्र बाल संगोपन योजना पीडीऍफ़ फॉर्म डाउनलोड कैसे करे या फिर आवेदन कैसे करे? क्या ये सब सवाल आपके पास भी हैं, अगर हां तो आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

आप Maharashtra Bal Sangopan Yojanaके बारे में कुछ न कुछ अवश्य जानते होंगे, जैसे बाल संगोपन योजना (BSY) सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गयी है। बच्चे आने वाली नयी पीढ़ी के भविष्य होते हैं, इसलिए बच्चों की नॉलेज को मजबुत बनाना जरूरी है।

सरकार बच्चों की पढ़ाई के लिए अनेक तरह की योजनाएं चलाती आ रही है, जिसमें से एक योगना बाल संगोपन योजना महाराष्ट्र 2022 है। इस लेख में BalSangopan Scheme 2022 के बारे में अनेक जानकारियां प्राप्त करेंगे, जैसे योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ, पात्रता, विशेषताएं, डॉक्यूमेंट, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि।

बाल संगोपण योजना महारास्ट्र 2022 (Maharashtra BalSangopanYojana)

बाल संगोपन योजना महाराष्ट्र 2022 को महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 2008 में शुरू की थी, जो आज भी महाराष्ट्र के बच्चों को शिक्षा देने के लिए सहायता कर रही है। यह योजना काफी अच्छी है क्योंकि इससे गरीब बच्चे भी पढ़ सकते है जो शायद भारत को अधिक ऊंचाईयों तक ले जाए।

महिला एवं बाल विकास विभाग Bal Sangopan Yojanaके तहत राज्य के बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करता है। मतलब यह विभाग आर्थिक रूप से असहाय बच्चों को शिक्षा के लिए प्रतिमाह 425 रूपयें प्रदान करता है।

यह योजना उन बच्चों के लिए है जिनके माता-पिता किसी कारणवश अपने बच्चों की देखभाल नही कर सकते है। जैसे कि माता-पिता की कोई गंभीर बीमारी, अलगाव, माता-पिता की मृत्यु, कोई आर्थिक संकट या तलाकशुदा माता-पिता इत्यादि।

बाल संगोपण योजना 2022 के माध्यम से एक वर्ष में लगभग 100 परिवार के बच्चों को लाभान्वित किया गया हैं। यह योजना 0 से 18 वर्ष की आयु वाले अनाथ, बेघर और अन्य कमजोर बच्चों की देखभाल के लिए शुरू की गयी है।

इस योजना में पुरानी बीमारी वाले माता-पिता का बच्चा, एक माता या पिता की मृत्यु वाला बच्चा, अलगाव या परित्याग किया हुआ बच्चा, किसी अन्य आपदा के कारण देखभाल में असमर्थ माता-पिता का बच्चा आवेदन के लिए पात्रता रखता है। ऐसे बच्चों का आवेदन आधिकारीक सरकारी वेबसाइट पर ऑनलाइन होगा।

Maharashtra Bal Sangopan Yojanaकी आवेदन प्रक्रिया, पात्रताएं, डॉक्यूमेंट, लाभ इत्यादि जानकारी के लिए लेख पूरा अवश्य पढ़े।

योजना का नामबाल संगोपन योजना महाराष्ट्र 2022
लागू किसने कीमहाराष्ट्र राज्य सरकार ने
योजना के लाभार्थीराज्य के असहाय बच्चे
योजना का लक्ष्यअसहाय बच्चों को शिक्षा देना
राज्य का नाममहाराष्ट्र
सहायता राशि425 रूपयें
आधिकारीक वेबसाइटwomenchild.maharashtra.gov.in
योजना स्टेट्सचालू है
पंजीकरण वर्ष2022
अधिसूचना PDF डाउनलोडक्लिक करें

बाल संगोपण योजना महारास्ट्र का उद्देश्य (Intent)

Bal Sangopan Scheme का मुख्य उद्देश्य उन माता-पिता के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, जो माता-पिता अपने बच्चों को किसी कारणवश शिक्षा नही दे पाते हैं।

इस योजना के माध्यम से ऐसे बच्चों को महिला व बाल विकास विभाग द्वारा आर्थिक सहयोग के रूप में प्रति माह 425 रूपयें प्रदान किए जाएंगे।

इस योजना का उद्देश्य है कि राज्य के किसी भी बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। ताकि ऐसे बच्चे पढ़ लिखकर राज्य का विकास करे और राज्य में बेरोजगारी की दर कम हो।

महाराष्ट्र बाल संगोपण योजना के लाभार्थी

इस योजना के लाभार्थी ऐसे बच्चे होंगे जिनके माता-पिता किसी कारणवश अपने बच्चों को शिक्षा नही दे सकते हैं। उदाहरण के लिए गंभीर पुरानी बीमारी वाले माता-पिता का बच्चा, किसी एक माता या पिता की मृत्यु पर दूसरा अगर शिक्षा देने में असमर्थ है तो उसका बच्चा, ऐसा बच्चा जिसे अलगाव या परित्याग किया गया हो, या फिर किसी आपदा (कोरोना) के कारण माता-पिता शिक्षा देने में असमर्थ हैं, ऐसे बच्चे इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।

बाल संगोपन योजना महाराष्ट्र 2022 के लाभ और विशेषताएं

देखा जाए तो इस योजना की अनेक लाभ और विशेषताएं हैं, जो निम्नलिखित हैं-

  1. Bal Sangopan Yojana के माध्यम से ऐसे माता-पिता के बच्चो को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जो अपने बच्चों को किसी कारणवश (बीमारी, आपदा, मृत्यु, अलगाव इत्यादि) शिक्षा नही दे पाते है।
  2. इस योजना के माध्यम से लाभार्थी बच्चों को शिक्षा के लिए 425 रूपयें की सहयोग राशि दी जाती है।
  3. Child Care Scheme की शुरूआत 2008 में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए की गयी है।
  4. इस योजना पर नियंत्रण महिला एवं बाल विकास विभाग का है।
  5. BSY योजना के द्वारा एक वर्ष में लगभग 100 परिवार को लाभान्वित किया गया हैं।
  6. इस योजना का लाभ लेने के लिए बच्चे की उम्र 1 से 18 वर्ष तक होनी चाहिए।
  7. Maharashtra Bal Sangopan Yojanaमें किसी भी कारणवश माता-पिता से त्यागे हुए बच्चों की देखभाल एक अस्थायी रूप से दूसरे परिवार में माता-पिता के द्वारा करवायी जाती है।
  8. इस योजना के माध्यम से अन्य परिवार को बच्चा थोड़े या लंबे समय की अवधि तक उपलब्ध कराया जाता है, और यह कार्य फोस्टर कार्यक्रम के तहत होता है।
  9. योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरना होगा।

बाल संगोपन योजना महाराष्ट्र 2022 से मिलने वाली प्रतिमाह सहयोग राशि

BalSangopan Schemeको 2008 में महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के असहाय बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए शुरू किया था। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता के बच्चों को 425 रूपयें प्रति माह की सहयोग राशि प्रदान की जाती है।

इस योजना का लाभ कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को भी प्रदान किया गया, और आज भी किया जा रहा है। अगर कोरोन बीमारी की वजह के माता-पिता में से किसी एक की मृत्यू हो जाए और दूसरा मेंबर पैसे कमाने में असमर्थ है तो उसका बच्चा इस योजना का लाभ ले सकता है।

बाल संगोपन योजना महाराष्ट्र 2022 के लिए पात्रता (Eligibility)

इस योजना के लिए जो भी उम्मीदवार इच्छुक है, उसके पास कुछ पात्रताएं होनी आवश्यक है। अगर वह उम्मीदवार निम्नलिखित पात्रता को पूरा करता है तो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।

  1. अनाथ हुए बच्चे या ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता का कोई भी पता नही है, और ऐसे बच्चे जिन्हे गोद नही लिया जा सकता है, वे योजना के लिए लाभार्थी है।
  2. ऐसे बच्चे जिनके एकल माता-पिता और आर्थिक संकट, या फिर मृत्यु, तलाक, अविवाहित मातृत्व, अलगाव, परित्याग, गंभीर बीमारी, माता या पिता कोई अस्पताल में भर्ती हो, तो वह बच्चा योजना के लिए लाभार्थी है।
  3. बाल मजदूरी करने वाला बच्चा जो स्कूल भी नही जा सकता है, वह लाभार्थी है। (श्रम विभाग द्वारा जारी और प्रमाणित)
  4. अलग और एकल माता-पिता के बच्चे जिनमें विकार हो, जैसे कुष्ठ रोग, HIV / AIDS, गंभीर मानसिक विकलांगता / बहु विकलांगता, विकलांग बच्चों वाले माता-पिता दोनों के बच्चे, इस योजना के लिए लाभार्थी है।
  5. ऐसे बच्चे जो संकट में फसे हुए है, जैसे माता-पिता की गंभीर कलह, घोर उपेक्षा या अदालत या पुलिस की शिकायतें इत्यादि। ऐसे बच्चे भी योजना के लाभार्थी है।

बाल संगोपण योजना महारास्ट्र 2022 के लिए आवश्य दस्तावेज

BSY योजना में आवेदन के लिए लाभार्थी के कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। इन डॉक्यूमेंट को योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर फॉर्म भरते वक्त अपलोड करने है, और जानकारी भरनी है।

ये आवश्यक डॉक्यूमेंट निम्नलिखित हैं-

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. जन्म प्रमाण पत्र
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. अभिभावक आय प्रमाण पत्र
  6. बच्चे के नाम की बैंक डायरी
  7. यदी अभिभावक की मृत्यु हुई है तो मृत्यु प्रमाण पत्र

नोट: उपरोक्त डॉक्यूमेंट लाभार्थी के होने चाहिए।

Bal Sangopan Yojana के लिए Child Care Institution (CCI)

  1. बाल संगोपन योजना को और अधिक अच्छे से चलाने के लिए Child Care Institution (CCI) खोले गये है। और यह CCI राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में खोले गये हैं। यह इंस्टिट्यूट बच्चों की देखभाल से जुड़ी योजनाओं पर नियंत्रण रखता है। जैसे-
  2. महिला और बाल विकास विभाग के द्वारा बच्चों को सामाजिक सुरक्षा कवच में रखा जाता है। क्योंकि ये बच्चे अन्य बच्चों से अलग होते है तो उन्हे सुरक्षा देना जरूरी हो जाता है। ऐसे बच्चे और अन्य बच्चों के बीच अक्सर भेदभाव देखने को मिलती है, जिसे CCI के द्वारा कम किया जाता है। और बच्चों को नुकसान से बचाया जाता है।
  3. कभी-कभी बच्चे गलती से सुरक्षा जाल से बाहर चले जाते है, तो उन्हे फिर से पर्याप्त सुरक्षा और सहायता प्रदान करके सामाजिक सुरक्षा कवच में लाया जाता है। कुछ बच्चे ज्यादा संवेदनशील भी होते है, जिन अन्य की तुलना में ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है।
  4. संवेदनशील बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी सुरक्षित रखना आवश्यक है। क्योंकि बाल सरंक्षण का अधिकार सभी बच्चों के लिए हैं।
  5. बच्चों की अच्छी देखभाल के लिए विभाग ने 1100 से अधिक चाइल्डकैअर हॉस्टल का एक नेटवर्क बनाया है। यहां पर ऐसे बच्चों को रखा जाता है, जो कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया हो और ऐसे बच्चे जिनकी शिकायते दर्ज हो। इसके अलावा ऐसे बच्चे जिन्हे देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता है, उनकी देखभाल यहां पर अच्छी तरीके से की जाती है।
  6. चाइल्ड केयर केंद्र संस्था के द्वारा देखभाल, परिवार, सामाजिक देखभाल इत्यादि प्रदान किये जाते हैं। यह संस्था देश, क्षैत्र, राज्य और जिला स्तरों पर भी काम करती हैं।

बाल संगोपन योजना के तहत 50,000 रूपयें खाते में जमा करने का प्रस्ताव

BalSangopanYojanaमें कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चो के लिए खुश खबरी है, क्योंकि सरकार ने अभी 50,000 रूपयें सहयोग राशि प्रदान करने का प्रस्ताव रखा है। इसकी पूरी कहानी कुछ निम्नलिखित प्रकार की है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग को यह निर्देश दिया है कि बाल संगोपण योजना को और अधिक विस्तृत बनाया जाए। मतलब वह सभी बच्चे जिन्होनें इस कोरोना काल में कोरोना संक्रमण के कारण अपने माता या पिता को खोया है, उन बच्चों के पालन पोषण के लिए एकमुश्त सहयोग राशि प्रदान की जाए।

यह सभी निर्देश मुख्यमंत्री जी ने एक मीटिंग में दिए है। इस मीटिंग में अनाथ हुए बच्चों पर विशेष चर्चा की गयी और इस बात पर चर्चा की गयी कि इस योजना को ऐसे बच्चों के लिए विस्तृत किया जाए। कुछ गुप्त सुत्रों से पता चला है कि इस मीटिंग में 50,000 रूपयें बच्चों के खाते में जमा करने का प्रस्ताव रखा गया है।

इस मीटिंग में यह भी स्पष्ट किया गया कि योजना में होने वाले सभी सालाना खर्च और इसके अलावा अतिरिक्त खर्च की जानकारी भी महिला एवं बाल विकास विभाग सरकार को देगी। इससे योजना को और अधिक कार्यान्वयन किया जा सके और नये फैसले लिए जा सके।

नोट: अभी तक 50000 रूपयें देने का पक्का फैसला नही लिया गया है।

Bal Sangopan Yojana Registration – आवेदन प्रक्रिया

मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि इस योजना के लिए उम्मीदवार का महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अगर आप महाराष्ट्र के निवासी है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

ध्यान दे कि फिलहाल राज्य सरकार ने योजना के लिए कोई भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी नही की है। इस योजना के लिए स्वत: ही ऑफलाइन आवेदन किये जाएंगे। इस योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ भी करने की आवश्यकता नही है।

क्योंकि Bal Sangopan Yojana2022 का लाभ सरकार अपने Child Care Institution (CCI)और राज्य के अनेक NGOके माध्यम से लाभार्थी परिवार को प्रदान करेगी। और यह NGO राज्य सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में स्थापित किए हुए हैं।

जो भी उम्मीदवार इस योजना के लिए इच्छुक है, वे NGO अथवा CCI मेंबर के आने का इंतजार करे। अगर आप इस योजना के लाभार्थी है तो आपको इस योजना का लाभ अवश्य मिलेगा।

अभी राज्य सरकार इस सुविधा को और अधिक सरल बनाने के लिए भविष्य में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू करेगी। और यह आवेदन आप महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की आधिकारीक वेबसाइट womenchild.maharashtra.gov.in पर कर पाएंगे।

अगर ऐसी कोई भी प्रक्रिया शुरू होती है, तो इसका अपडेट हम आपको इसी वेबसाइट से देंगे।

बाल संगोपन योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहे तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  1. सर्वप्रथम बाल एवं महिला विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचे।
  2. इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Bal Sangopan Yojanaके लिए Apply का विकल्प मिलेगा।
  3. Apply विकल्प पर क्लिक करने पर एक आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  4. इस आवेदन फॉर्म को पूरी जानकारी के साथ भर दे।
  5. इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट को भी अपलोड कर ले।
  6. अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
  7. इस तरह आप बाल संगोपण योजना महारास्ट्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

नोट: राज्य सरकार ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नही की है, लेकिन जब शुरू होगी तो हम आपको अपडेट दे देंगे।

ऑफिशियल वेबसाइट से कांटेक्ट इनफार्मेशन देखने की प्रक्रिया

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले विभाग की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना है।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको contact us का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  3. क्लिक करने पर आपके सामने एक सूची खुलेगी।
  4. इस सूची में आप अपने संबंधित विभाग की कांटेक्ट इंनफोर्मेशन देख सकते हैं।

FAQs – Maharashtra Bal Sangopan Yojana 2022

इस लेख में अब तक हमने बाल संगोपन योजना BSY से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की हैं। चलिए अब हम BalSangopanYojana2022 से जुड़ कुछ FAQs जान लेते हैं।

Q1. महाराष्ट्र बाल संगोपन योजना 2022 क्या है?

उत्तर: यह योजना 2008 में महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गयी थी, जो आज भी बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। इस योजना के द्वारा ऐसे माता-पिता के बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जो अपने बच्चों को शिक्षा देने में किसी कारणवश समर्थ नही है।

Q2. महाराष्ट्र बाल संगोपन योजना के माध्यम से बच्चों को कितनी सहयोग राशि मिलती है?

उत्तर: इस योजना के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को प्रति माह 450 रूपयें प्रदान किये जाते है ताकि उसकी शिक्षा चलती रहे।

Q3. Maharashtra Bal Sangopan Yojanaका लाभ कितनी उम्र के बच्चों को मिलता है?

उत्तर: इस योजना के द्वारा गरीब आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 0 से 18 वर्ष उम्र के बच्चों को लाभ मिलेगा।

Q4. Bal Sangopan Yojana 2022 की आधिकारीक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट womenchild.maharashtra.gov.in है। जहां पर आप योजना से संबंधित आधिकारीक अधिसूचना PDF को डाउनलोड कर सकते है।

इसे भी पढ़े :

महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना क्या है, और लाभ कैसे लें।

Conclusion

इस लेख में हमने बाल संगोपण योजना महारास्ट्र पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की हैं। उमीद है कि आपको इस लेख से Bal Sangopan Scheme की आवश्यक सभी जानकारी मिल गयी होगी। हमने यहां पर बाल संगोपन योजना महाराष्ट्र 2022 के आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तृत रूप से बताया हैं।

Leave a Comment