माझी कन्या भाग्यश्री योजना महारास्ट्र 2022 | Majhi Bhagyashree Kanya Yojana Registration

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2022: आप यह जरूर जानते होंगे कि माझी कन्या भाग्यश्री योजना महारास्ट्र के माध्यम से लड़कियों के अनुपात में सुधार करने और कन्या की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार 50,000 रूपयें सहयोग राशि दे रही है। लेकिन अब आप जानना चाहते है कि माझी कन्या भाग्यश्री योजना का आवेदन फॉर्म कैसे भरे, महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे और आवेदन की स्थिति कैसे चेक करे।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना की शुरूआत महाराष्ट्र सरकार ने 1 अप्रैल 2016 को की थी, जिसका उद्देश्य लड़कियों के अनुपातमें सुधार करना और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह सच है कि MKBY 2022 योजना के तहत 50,000 रूपयें की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

इस लेख मैं आपको Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2022 के बारे में सभी जानकारीयां दूंगा, जैसे- माझी कन्या भाग्यश्री योजना महारास्ट्र क्या है, इस योजना का उद्देश क्या है, इससे क्या लाभ मिलेगा, इसके लिए पात्रता क्या है, आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट कौनसे चाहिए इत्यादि।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना महारास्ट्र (Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2022)

महाराष्ट्र सरकार ने 1 अप्रैल 2016 को लड़कियों के अनुपात में सुधार करने और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक योजना शुरू की है, जिसका नाम “महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022” है। इस योजना के तहत एक निश्चित आय सीमा वाले माता-पिता को एक लड़की के जन्म होने पर 1 वर्ष के भीतर नसबंदी कराने पर सरकार की तरफ से लड़की की पढ़ाई के लिए 50000 रूपयें की सहयोग राशि दी जाएगी।

इसके अलावा इस योजना के तहत माता-पिता को दूसरी बेटी के जन्म होने पर 6 महिने के भीतर अगर नसबंदी करायी जाती है तो दोनों लड़कियों को 25000-25000 रूपयेंकी सहयोग राशि दी जाएंगे।

योजना के दौरान मिलने वाली राशि सरकार लड़की की मां या लड़की के नाम नैशनल बैंक खाते में दो किश्तों में जमा की जाएगी। लेकिन आप उस राशि को निकाल नही सकते है। इस राशि को लाभार्थी तभी निकाल पाएंगे जब उसकी लड़की की उम्र 18 वर्ष हो जाए और लड़की 10वीं कक्षा पास हो और लड़की अविवाहित हो, तभी यह राशि बैंक से निकाल सकते है।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम 2022 को कई उद्देश्य को पूरा करने के लिए शुरू किया गया हैं, जैसे महाराष्ट्र की लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, बेटियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, लड़कियों के उज्जवल भविष्य के लिए वित्तीय सहयोग देना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लड़कियों के जन्म के बारे में समाज में सकारात्मकता सोच लाना, बाल विवाह को रोकना इत्यादि।

एक और बात की इस योजना के माध्यम से माता-पिता को 50,000 रूपयें की सहयोग राशि के अलावा 1 लाख रूपयें का दुर्घटना बीमा और 5000 रूपयें का ओवर ड्राफ्ट भी मिलेगा।

योजना के और भी अनेक अन्य लाभ भी है, अत: सभी जानकारीयां प्राप्त करने के लिए लेख पूरा अवश्य पढ़े।

योजना का नाममहाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022
किसने शुरू कीमहाराष्ट्र राज्य सरकार ने
कब शुरू की 1 अप्रैल 2016 को
लाभार्थीएक या दो बेटी होने के बाद नसबंदी कराने वाले माता-पिता लाभार्थी है
लाभ50 रूपयें सहयोग राशि
उद्देश्यलड़कियों के अनुपात में सुधार करना और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना
आधिकारीक वेबसाइटmaharashtra.gov.in
पंजीकरण साल2022
विभागमहिला और बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र सरकार
आवेदन मोडऑनलाइन
अधिसूचना PDF Downloadक्लिक करें

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 के उद्देश्य (Intent)

आप यह तो जानते ही होंगे कि आज भी देश में लड़कियों को जन्म होते ही बोझ माना जाता है क्योंकि लोगों को अपनी लड़की का पालन पोषण करना, पढ़ाना-लिखाना, शादी कराना, यह सब बोझ लगता है। और इसी वजह से लोग लड़कियों की भ्रूण हत्या कर देते है या लड़कियों को अधिक पढ़ने नही देते है।

इन सभी नकारात्मकता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana2022 की शुरूआत की। इस योजना के माध्यम से लड़कियों के लिंगानुपात को सुधारा जा सकता है और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके अलावा भी इस योजना के उद्देश्य हैं, जैसे-

  1. लड़का-लड़की के चयन को रोकना
  2. लड़कियों के लिंगानुपात को बढ़ाना
  3. लड़कियों के जीवन को सुरक्षित बनाना
  4. भ्रूण हत्या को रोकना और कम
  5. बाल विवाह को रोकना
  6. लड़कियों को शिक्षित करना
  7. लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना
  8. लड़कियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और सुधार लाना
  9. लड़कियों को स्वावलंबी बनाना, ताकि वे अपनी पैरों पर खड़ी हो सके
  10. लड़कियों के जन्म के बारे में समाज में सकारात्मक विचार लाना
  11. महाराष्ट्र राज्य में बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार को लाना
  12. योजना के माध्यम से लड़के-लड़कियों में समान स्थिति और शिक्षा प्रोत्साहन के लिए समाज में एक स्थायी सामूहिक आंदोलन लाना।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 की विशेषताएं (Specifications)

इस योजना की निम्नलिखित विशेषताएं हैं-

  1. माझी कन्या भाग्यश्री योजना महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है।
  2. इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार एक लड़की के जन्म के बाद परिवार को लड़की के भविष्य के लिए वित्तीय सहायता देती है।
  3. इस योजना के माध्यम से लड़कियों की जन्म दर बढ़ाने, लड़कियों के स्वास्थ्य स्थिति को सुधारने, लड़कियों की शिक्षा को बेहतर बनाने और लड़कियों के बाल-विवाह को रोकने पर पर विशेष जोर दिया गया है।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना महारास्ट्र के प्रकार (Types)

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2022 के माध्यम से लाभार्थी को दो प्रकार से लाभ मिलता है, इसलिए इस योजना के दो प्रकार है।

टाइप 1: जब किसी माता-पिता को पहली संतान बेटी होती है और वे 1 वर्ष के भीतर नसबंदी करवा लेते है तो सरकार लड़की की मां या लड़की के नाम के नेशनल बैंक खाते में 50 हजार रूपयें की सहयोग राशि प्रदान करती है। इस राशि का उपयोग लड़की की शिक्षा में किया जाएगा।

टाइप 2: अगर किसी माता-पिता को पहली लड़की संतान के बात दूसरी संतान भी लड़की होती है, और उसके बाद वे 6 महीने के भीतर नसबंदी करवा लेते है तो उनकी दोनों बेटियों को 25-25 हजार रूपयें की सहयोग राशि नेशनल बैंक खाते में जमा की जाएगी।

ध्यान दे कि एक लड़का और एक लड़की, या दो लड़की और एक लड़के मामले में कोई लाभ नही दिया जाएगा।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 के लाभार्थी (Beneficiary)

इस योजना का लाभ लेने के लिए महाराष्ट्र मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 7.5 लाख रूपयें से कम होनी अनिवार्य है, हालांकि पहले वार्षिक आय की सीमा 1 लाख रूपयें थी, लेकिन अब बढ़ा दी गयी है। एक और बात कि इस योजना का लाभ 1 लड़का और 1 लड़की होने पर नही दिया जाएगा।

लाभार्थी प्रथमएक बेटी होने के बाद मां की 1 वर्ष के भीतर नसबंदी कराने पर आप लाभार्थी है।
लाभार्थी द्वितीयएक बेटी के बाद दूसरी बेटी होने पर मां की नसबंदी कराने पर आप लाभार्थी है।

नोट:MKBY 2022 योजना के माध्यम से मिलने वाली सहयोग राशि लड़की और मां के संयुक्त बचत खाते में जमा की जाएगी। और यह राशि लड़की 18 उम्र, अविवाहित स्थिति और 10वीं कक्षा पास पर ही मिलेगी। हालांकि पैसे दो किश्तों में लड़की के 6 और 12 वर्ष की उम्र में बैंक में जमा हो जाएँगे।

Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana2022 के लाभ (Benefits)

Mazi kanya bhagyashree Scheme से लाभार्थी को अनेक लाभ प्रदान किये जा रहे हैं, जैसे-

  1. MKBY 2022 योजना के तहत माता-पिता को मिलने वाली पहली किश्त का पैसा लड़की के 6 वर्ष की उम्र पर मिलेंगे।
  2. इसके बाद माता-पिता को दूसरी बार किश्त का पैसा लड़की के 12 वर्ष की उम्र पर मिलेगा। इस तरह दो किश्तों में पैसे मिलेंगे।
  3. सरकार द्वारा मिलने वाले पैसे सीधे बैंक अकाउंट में जमा होंगे। इसके बाद यह पैसे लड़की की उम्र 18 वर्ष होने, 10वीं कक्षा पास होने और अविवाहित होने पर मिलेंगे।
  4. इस योजना के तहत इकलौती लड़की होने पर 50000 रूपयें दिये जाएँगे और दो लड़कीयां होने पर 25-25 हजार रूपयें दिये जाएंगे।
  5. महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री स्कीम के तहत दोनों लड़कियों को एक लाख रूपयें का दुर्घटना बीमा और 500 रूपयें का ओवर ड्राफ्ट भी मिलता है।
  6. इस योजना के अनुसार लाभार्थी को एक लड़की होने पर 1 वर्ष के भीतर मां की नसबंदी या दो लड़की होने पर 6 महीने के भीतर मां की नसबंदी करवाना अनिवार्य है।
  7. वर्तमान समय में इस योजना के लिए 7.5 लाख रूपयें की वार्षिक आय वाले परिवार भी आवेदन करने के हकदार है। हालांकि पहले वार्षिक आय की सीमा 1 लाख रूपये थी।
  8. यह योजना आधार से जुड़ी हुई है।
  9. ऐसे परिवार जिनके पास जन धन खाता है, उन्हे स्वत: जन धन योजना के माध्यम से लाभ मिलेगा।
  10. योजना के माध्यम से माता-पिता को मिलने वाली राशि का उपयोग लड़की की शिक्षा के लिए किया जा सकता है।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 के लिए पात्रता (Eligibility)

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास उपयुक्त मापदंडो को पूरा करना होगा, जो निम्नलिखित हैं-

  1. योजना के लिए आवेदक का महाराष्ट्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  2. इस योजना के माध्यम से लाभ इकलौती लड़की वाले परिवार और दो लड़की वाले परीवार को ही मिलेगा।
  3. परीवार की वार्षिक आय 7.5 लाख रूपयें से कम होना अनिवार्य है।
  4. योजना में आवेदन के लिए लड़की के जन्म प्रमाण पत्रा की आवश्यकता होगी।
  5. योजना से मिलने वाले पैसे प्राप्त करने के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष, 10वीं कक्षा पास और अविवाहित होनी चाहिए।
  6. यदि किसी माता को दूसरी डिलीवरी पर जुड़वां बच्चे होते है तो ऐसी स्थिति में दोनों लड़कियों को टाइप-2 के अनुसार योजना से लाभ मिलेगा।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2022 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

  1. लड़की के पिता का मूल निवास या अधिवास प्रमाण पत्र
  2. बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (अथवा स्कूल प्रमाण पत्र)
  3. लाभार्थी बेटी का आधार कार्ड
  4. सावित्री बाई फुले योजना का गैर-लाभ वाला प्रमात्र पत्र
  5. राशन कार्ड
  6. बीजली का बिल
  7. आवासीय पते का प्रमाण पत्र
  8. मोबाइल नंबर
  9. बेटी के पिता का वार्षिक आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 7.5 लाख के भीतर होनी चाहिए)
  10. यदी लाभार्थी ने पहली लड़की संतान होने पर आवेदन किया है तो माता/ पिता को बेटी के जन्म के 1 वर्ष के भीतर परिवार नियोजन सर्जरी का प्रमाण पत्र देना होगा।
  11. यदी लाभार्थी ने एक लड़की संतान के बाद दूसरी लड़की संतान होने पर आवेदन किया है तो मात/ पिता को दूसरी बेटी के जन्म के 6 महिने के भीतर परिवार नियोजन सर्जरी का प्रमाण पत्र देना होगा।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 के लिए नियम व शर्ते

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम व शर्तों का पालन करना अनिवार्य हैं, जैसे-

  1. इस योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को आवेदन के समय माता/ पिता द्वारा परिवार नियोजन सर्जरी का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।
  2. MKBY 2022 योजना का लाभ केवल 1 अगस्त 2017 को और उसके बाद जन्म वाली लड़कीयों को ही मिलेगा।
  3. यदी किसी माता-पिता को पहली बेटी और दूसरा बेटा, या पहला बेटा और दूसरी बेटी होती है तो इस स्थिति में उन्हे इस योजना का लाभ नही मिलेगा।
  4. यदी किसी माता-पिता को पहली बेटी, दूसरी बेटी और तीसरी बेटी होती है तो भी उन्हे योजना का लाभ नही मिलेगा, क्योंकि दूसरी बेटी होने के बाद माता/पिता को परिवार नियोजन सर्जरी का प्रमाण प्रस्तुत करना होता है।
  5. इस योजना के तहत केवल 2 लड़कियों को ही लाभ दिया जाएगा।
  6. लाभार्थी का पिता महाराष्ट्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  7. सावधि जमा राशि और अर्जित ब्याज राशि लड़की के 18 वर्ष पूरे होने पर, 10वीं कक्षा पास और अविवाहित होने के बाद मिलेगी।
  8. यदि कोई मां दूसरी डिलीवरी पर जुड़वा बेटी देती हैं तो दोनों लड़कीयों को योजना टाइप 2 के आधार पर लाभ मिलेगा।
  9. अनाथ आश्रम की लड़कियां भी इस योजना के लिए लाभार्थी है।
  10. अगर कोई माता-पिता गोद लेते है तो वे योजना का लाभ ले सकते है लेकिन लड़की की उम्र 0 से 6 वर्ष होनी चाहिए। और गोद लेने वाले माता-पिता योजना के नियम व शर्तों के अधीन होने चाहिए।
  11. माझी कन्या भाग्यश्री योजना को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा।
  12. अगर लड़की की शादी 18 वर्ष से पहले होती है, या लड़की 10 वीं कक्षा में फेल हो जाती है या किसी कारण से स्कूल में नाम हटा दिया जाता है तो लाभार्थी को इस योनजा का लाभ नही मिलेगा।
  13. यदी किसी वास्तविक कारण से लड़की मृत्यु हो जात है तो योजना की राशि 18 वर्ष पूरे होने पर माता-पिता दी जाएगी।
  14. योजना के तहत मिलने वाली राशि मां और लड़की के संयुक्त बचत खाते (नेशनल बैंक का खाता) में जमा होगी।
  15. सावधि जमा राशि लड़की के नाम पर बैंक में जमा करने पर निवेश प्रमाण पत्र मिलेगा। और सावधि जमा पद्धति पर बैंक दर के अनुसार ब्याज भी मिलेगा।
  16. योजना के तहत माता या पिता को बेटी के जन्म के बाद 1 वर्ष के भीतर सर्जरी कराना अनिवार्य है। अगर यह सर्जरी लाभार्थी 1 वर्ष के बाद कराते है तो उसे कोई लाभ नही मिलेगा।
  17. दूसरी लड़की के जन्म लेने पर माता या पिता को 6 महिने के भीतर सर्जरी करवाना अनिवार्य है।
  18. आवेदन के समय लाभार्थी की वार्षिक आय 7.5 लाख से कम होनी चाहिए। और आवेदन के लिए लड़की का जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  19. योजना के तहत 18 वर्ष के बाद LIC से प्राप्त होने वाले 1 लाख रूपयें में से कम से कम 10 हजार रूपयें लड़की के कौशल विकास में खर्च करने अनिवार्य है। इससे लड़की का कौशल विकसित होगा और वह रोजगार करके स्थायी आय प्राप्त कर सकेगी।

Maharashtra Majhi Kanya Bhagyashree Yojana2022 Registration Process

जो उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक है, उन्हे सबसे पहले आवेदन फॉर्म लेना होगा। यह आवेदन फॉर्म आप योजना की आधिकारीक वेबसाइट से PDF के रूप में प्राप्त कर सकते है। अन्यथा आप नजदिकी आंगबाड़ी या महिला एवं बाल विकास कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद इसे पूरी जानकारी के साथ बिल्कुल सही ढंग से भरे। इसके बाद इस फॉर्म के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट को सलंग्न करें।

अब इस संपूर्ण फॉर्म को अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर दे। इस तरह आपका Majhi Kanya Bhagyashree Yojana2022 के लिए आवेदन पूरा हो जाएगा।

आवेदन होने के बाद आंगनबाड़ी सेवक द्वारा जांच की जाती है, और फिर पूरी रिपोर्ट आंगनबाड़ी सेवक पर्यवेक्षक/ मेख्य सेवक को प्रस्तुत किया जाता है। यहां पर आवेदन की पूरी जांच होने के बाद प्रत्येक नागरिक परियोजना के संबंध में अनुमोदन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी और उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परीषद को प्रमाण पत्र पेश किया जाता है।

FAQs ?

इस लेख में हमने महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 से संबंधित सभी जानकारीयां आपके साथ शेयर की है। चलिए अब हम इस योजना से जुड़े कुछ FAQs देखते है.


Q1. MKBY 2022 योजना के तहत माता-पिता की कितनी संतान लाभ प्राप्त कर सकती हैं?

उत्तर: इस योजना के तहत केवल दो लड़कीयों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन अगर किसी माता को दूसरी डीलीवरी में दो जुड़वा लड़कियां पैदा होती है तो उन्हे भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

Q2. माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 के तहत लड़की को कब राशि मिलेगी?

उत्तर: इस योजना के तहत निम्न स्थिति पर आप राशि प्राप्त कर सकते हैं-
लड़की की आयु 18 वर्ष हो
लड़की 10वीं कक्षा तक पढ़ी होनी चाहिए
लड़की 18 वर्ष की उम्र से पहले विवहित नही होनी चाहिए।

Q3. Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के लिए आवेदन कहा करे?

उत्तर: इस योजना का आवेदन आप क्लेक्टर कार्यालय / महिला बाल विकास कार्यालय / आंगनवाड़ी प्रमुख सेवक के पास जमा करवा सकते है।

इसे भी पढ़े :

बाल संगोपण योजना महारास्ट्र के लाभ कैसे लें।

महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना के लाभ कैसे लें।

Conclusion –

मुझे पूरी उमीद है इस लेख के माध्यम से आपको महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। इस लेख में मैने आपको योजना से संबंधित सभी जानकारीयां दी है, जैसे- Majhi Kanya Bhagyashree Yojana क्या है, विशेषताए, लाभ, पात्रता, डॉक्यूमेंट, नियम व शर्ते, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि।

Leave a Comment