HIV Full form in Hindi | HIV क्या है, और इसका full form क्या होता है।

HIV Full form: दुनिया में आज कई ऐसे वायरस है जिन का इलाज अब तक कोई भी डॉक्टर नहीं ढूंढ पाए हैं आज हम आपको ऐसे ही एक वायरस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इलाज अभी तक किसी भी डॉक्टर के पास में नहीं है और उस वायरस का नाम है एचआईवी। एचआईवी वायरस एक ऐसा वायरस है जो कि बहुत ही घातक साबित होता है और इस बीमारी का इलाज किसी भी डॉक्टर के पास अब तक नहीं है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में एचआईवी का फुल फॉर्म भी बताने वाले हैं और साथ ही एचआईवी कैसे फैलता है? और एचआईवी को रोकने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं? इन सभी बातों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलने वाले हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें.

HIV फुल फॉर्म – HIV Full form

सबसे पहले बात कर लेते हैं एचआईवी की फुल फॉर्म के बारे में एचआईवी का फुल फॉर्म हुमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस होता है, इसे हिंदी में मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बहुत ही खतरनाक वायरस होता है जो कि हमारे शरीर में काफी ज्यादा मात्रा में संक्रमण पैदा कर देता है और यह वायरस शरीर में उपस्थित सफेद रक्त कोशिकाओं को पूरी तरह से नष्ट कर देता है। जिसके बाद शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है और हमारे शरीर में पाई जाने वाली सेल्स को यह ज्यादा आहत करता है। जिसको भी यह धीरे-धीरे नष्ट करता जाता है यही वह सेल्स होते हैं जो कि किसी भी इंफेक्शन से लड़ने में हमारी मदद करते हैं लेकिन यह वायरस उसी सेल को धीरे-धीरे करके नष्ट कर देता है जिसकी वजह से लोग इस वायरस से नहीं लड़ पाते।

HIV का इतिहास

अब हम बात कर लेते हैं एचआईवी के इतिहास के बारे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एचआईवी (HIV) वायरस अफ्रीका में पाए जाने वाले चिंपांजी में मौजूद रहता था और अफ्रीका के चिंपांजी से ही यह वायरस मनुष्य में फैला था। इसके पीछे की बड़ी वजह यह बताई जाती है कि इस वायरस के फैलने का सबसे बड़ा कारण यह था कि वहां के लोग चिंपांजी का मीट खाने लगे थे जिसके माध्यम से यह मीट के जरिए लोगों में फैलता गया और धीरे-धीरे करके इस वायरस की क्षमता बढ़ती गई और यह अन्य लोगों में फैल गया जिसके बाद से इस वायरस ने खतरनाक रूप धारण कर लिया भयंकर बीमारी का इलाज डॉक्टर के पास मौजूद नहीं है।

HIV के लक्षण

वैसे तो एचआईवी के कई लक्षण होते हैं लेकिन आज हम आपको एचआईवी के कुछ मुख्य लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको पता चल जाएगा कि यदि आपको किसी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो शायद वह एचआईवी वायरस से संक्रमित हो सकता है यह लक्षण निम्न प्रकार से है:

  1. एचआईवी से जो लोग संक्रमित होते हैं उन्हें लगातार बुखार आना, सर दर्द, पसीना आना एवं ठंड लगना इत्यादि लक्षण होते हैं।
  2. एचआईवी वायरस के हो जाने से संक्रमित महिलाओं का मासिक धर्म भी अनियमित हो जाता है जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  3. एचआईवी वायरस हो जाने से भूख लगना कम हो जाती है और वजन भी धीरे-धीरे घटता जाता है।
  4. एचआईवी वायरस से संक्रमित व्यक्ति को लगातार उल्टी दस्त होते रहता है।
  5. एचआईवी वायरस से संक्रमित मनुष्य का हमेशा सर दर्द होता है और बुखार भी आता है।
  6. इस वायरस का सबसे बड़ा लक्षण यह होता है कि जो लोग इस वायरस से संक्रमित हो जाते हैं उनके शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने चालू हो जाते हैं।

HIV कैसे फैलता है?

एचआईवी वायरस कैसे फैलता है? एचआईवी वायरस वैसे तो कई तरह से फैल जाता है लेकिन आज हम आपको एचआईवी के फैलने के मुख्य कारण बताने वाले हैं और यह मुख्य कारण निम्न प्रकार से है:

  1. यदि कोई व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित है तो उस व्यक्ति के रक्त के संपर्क में आने से किसी भी व्यक्ति को एचआईवी हो सकता है।
  2. इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के अंगदान करने से भी यह वायरस फैलता है।
  3. असुरक्षित तरीके से यौन संबंध बनाने से भी यह वायरस फैलने का खतरा काफी ज्यादा रहता है।
  4. जो महिलाएं इस वायरस से संक्रमित होती है उनके दूध से भी यह वायरस फैलता है।
  5. मरीजों की लगने वाली सुई की सीरीज से भी यह वायरस फैल सकता है।
  6. यदि कोई महिला संक्रमित है और वह गर्भवती हो जाती है तो ऐसे केस में वह बच्चा भी संक्रमित पैदा हो सकता है।

HIV किन कारणों से नही फैलता?

अब हम आपको बताते हैं कि एचआईवी वायरस किन कारणों से नहीं फैलता है बहुत से लोगों के मन में यह डर हमेशा चलता रहता है कि किसी व्यक्ति को यदि एचआईवी वायरस है और वह उसके संपर्क में आ जाए या उसे छू लेंगे तो उन्हें भी यह वायरस हो सकता है लेकिन यह वायरस छुआछूत से नहीं फैलता तो आइए आपको बताते हैं कि यह वायरस किन कारणों से नहीं फैलता है:

  1. एचआईवी वायरस से संक्रमित लोगों के गले मिलने या फिर उनका हाथ मिलाने से यह वायरस नहीं फैलता।
  2. जो व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित होते हैं उनकी त्वचा को स्पर्श करने से भी यह वायरस नहीं फैलता है।
  3. यदि कोई व्यक्ति एचआईवी वायरस से संक्रमित है तो उसके साथ रूम शेयर करने, उसके साथ खाना खाने, और एक ही शौचालय के उपयोग करने से भी यह वायरस नहीं फैलता।
  4. मच्छरों के काटने से इस रोग का कोई लेना देना नहीं होता।

HIV वायरस से कैसे बचें?

  1. असुरक्षित तरीके से यौन संबंध ना बनाए, यौन संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तमाल करे।
  2. अधिक महिलाओं या पुरुषों के साथ यौन संबंध ना बनाएं।
  3. समय-समय पर अपने और अपने पाटनर का टेस्ट करवाएं इससे एचआईवी वायरस से बचाव में आपको काफी मदद मिल सकती है।
  4. जब भी आप किसी को खून देने या लेने जाएं तो हमेशा नई सुई का इस्तेमाल करें जिससे एचआईवी का खतरा टल सकता है।
  5. खून चढ़ाने से पहले खून देने वाले व्यक्ति का एचआईवी टेस्ट जरूर करवाएं।
  6. अस्पताल में आप जब भी सुई लगाएं तो हमेशा ध्यान रहे कि आप नई सीरीज का ही प्रयोग करवाएं।

HIV टेस्ट में कितना समय लगता है?

यदि आप एचआईवी टेस्ट करवाने के लिए जाते हैं तो आपको टेस्ट करवाने में ज्यादा वक्त नहीं गंवाना पड़ेगा यह टेस्ट 2 से 3 घंटे में हो जाता है अर्थात यदि आप एचआईवी टेस्ट करवाते हैं तो आपको 2 से 3 घंटे वहां इंतजार करना पड़ेगा इसके बाद आपकी रिपोर्ट आ जाती है।

इसे भी पढ़े :

KYC क्या होता है, और इसका full form क्या होता है।

Leave a Comment