BDO Full Form in hindi | बीडीओ कैसे बने, योग्यता और सैलेरी

BDO Full Form: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और खासतौर पर राज्य सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं तो ऐसे में आपने बीडीओ ऑफिसर के बारे में जरूर सुना होगा, क्योंकि BDO अफसर का भी चयन राज्य सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से हीं किया जाता है।

लेकिन बहुत से लोगो को बीडीओ के फुल फॉर्म क्या होता है, और बीडीओ कैसे बनते हैं इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं होता है तो ऐसे मे अगर आपको भी बीडीओ के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है तो आज के इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ सकते हैं, और BDO ke Full Form, BDO Meaning in hindi और BDO Kaise Bane इत्यादि के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए विस्तार से बीडीओ के बारे में जानते हैं।

बीडीओ फुल फॉर्म (BDO Full Form in hindi)

बीडीओ के फुल फॉर्म हिंदी भाषा मे “ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर” या फिर “विकास खंड अधिकारी” होता है जबकि अंग्रेजी भाषा मे BDO Ke Full FormBlock Development Officer” होता है। और यह एक प्रकार का प्रखंड विकास पदाधिकारी होता है जिसका मुख्य काम ब्लॉक के विकास और गतिविधियों की निगराणी करना होता है।

BDO Full Form : Block Development Officer

B – Block
D – Development
O – Officer

बीडीओ कौन होता है? BDO Kya Hai

अगर आपको बीडीओ कौन होता है इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीडीओ ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर होता है जिसका मुख्य काम ब्लॉक के विकास एवं ब्लॉक मे होने वाले अन्य कई प्रकार के सरकारी गतिविधियों की निगराणी करना होता है। और बीडीओ का चयन राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के द्वारा किया जाता है।

बीडीओ (BDO) से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

Post बीडीओ (BDO)
BDO Full FormBlock Development Officer
BDO Full Form in Hindiप्रखंड विकास पदाधिकारी
BDO salaryवार्षिक वेतन रु.2,66,400 से लेकर रु.4 लाख/- प्रति वर्ष
BDO के लिए योग्यताग्रेजुएशन

बीडीओ के लिए योग्यता

अगर आप ही बीडीओ बनने के लिए सोच रहे हैं और इसकी योग्यता के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी नीचे दिया गया है।

BDO अधिकारी बनने के लिए सबसे पहले आपका भारत देश के किसी भी राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है।

उसके बाद आपको किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज यूनिवर्सिटी से दसवीं बारहवीं और ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है।

और जब आप मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और कॉलेज से अच्छे अंकों के साथ ग्रेजुएशन पास कर लेते हैं तो आप बीडीओ बनने की योग्य हो जाते हैं।

बीडीओ के लिए आयु सीमा ?

बीडीओ बनने के लिए आवेदन करता उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए है, इसके अलावा समान्य जाती के उमीदवारों को छोड़ करके अन्य OBC उम्मीदवार को इसमें 3 बर्षो की छूट दी जाती है, वहीं एससी / एसटी जाती से तालुक रखने वाले उम्मीदवार को 5 साल की छूट जाती है।

General Caste21 वर्ष से 30 वर्ष
OBC Caste21 वर्ष से 33 वर्ष
SC/ST Caste21 वर्ष से 35 वर्ष

बीडीओ कैसे बने (BDO Kaise Bane)

BDO कैसे बने आइये जानते है, BDO बनने के लिए Candidate का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार होता है, इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जब Candidate लिखित परीक्षा में पास हो जाता है, उसके बाद Candidate को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, BDO Officer के चयन के लिए तीन अलग-अलग प्रक्रिया रखी गई है, जो निम्न है

प्रारंभिक परीक्षा: जो Candidates बीडीओ के लिए आवेदन करते है, उनको लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ता है, अगर बात करे प्रारंभिक परीक्षा की तो इसमें दो Paper होते है, और इन दोनों परीक्षा को देने के लिए Candidates को 2 घंटे का समय दिया जाता है, पहले पेपर में General Studies से 150 प्रश्न पूछे जाते है, और ये प्रश्न 200 नंबर के होते है, और दूसरे Paper में Social Studies से 100 प्रश्न पूछे जाते है जो 200 अंक के होते है।

मुख्य परीक्षा: जो Candidates प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेते है, उनको मुख्य परीक्षा में सम्मिलित किया जाता है, आपकी जानकारी के लिए बता दे इस परीक्षा में Candidate द्वारा चुने गए 2 Optional Subject में से 4 पेपर होते है, प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी और निबंध के लिए 150-150 अंकों के 2 प्रश्न-पत्र और सामान्य अध्ययन में भी 2 पेपर 200-200 अंकों के पूछे जाते है।

साक्षात्कार : BDO अफसर की दोनों परीक्षाओं में पास होने वाले Candidate को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, इसमें Candidate से बहुत तरह के सवाल जवाब किये जाते है, और फिर लोक सेवा आयोग द्वारा एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है, इस Merit list के अनुसार चुने गए Candidate को BDO Officer के लिए नियुक्त किया जाता है।

FAQs?

तो चलिए अब बीडीओ से सम्बन्धित कुछ सवालों के जवाब के बारे मे जानते हैं जिसके बारे मे जानना जरूरी है?

Q. बीडीओ बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

Ans: बीडीओ बनने के लिए सबसे पहले आपको मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन पास करना है, उसके बाद राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) द्वारा आयोगित की जाने वाली प्रशासनिक सेवा परीक्षा को पास करना होगा जिसका आयोजन प्रति वर्ष सभी राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा किया जाता है।

Q. बीडीओ की सैलरी कितनी होती है?

Ans: बीडीओ के शुरुआती सैलेरी 34800 प्रति महीना से शुरू होता है, और वार्षिक वेतन रु.2,66,400 से लेकर रु.4 लाख/- प्रति वर्ष होता है।

Q. BDO को हिंदी में क्या कहेंगे?

Ans: BDO को हिंदी में को प्रखंड विकास अधिकारी कहते हैं, और किसी भी एक प्रखंड का प्रमुख होता है जिसके देख रेख मे सभी ब्लॉक के सभी कार्य किये जाते हैं।

Q. बीडीओ के लिए कौन सी परीक्षा जरूरी है?

Ans: बीडीओ के लिए राज्य द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को देना जरूरी है, और उसी को पास करके आप बीडीओ बन सकते हैं।

Q. बी डी ओ अधिकारी क्या होता है?

Ans: बीडीओ को प्रखंड विकास अधिकारी कहा जाता है। जो ब्लॉक की गतिविधियों और विकास के लिए उत्तरदाइ होता है एवं इसी के निर्देशन मे ब्लॉक के सभी कार्य किये जाते है।

इसे भी पढ़े :

SDO के Full Form क्या होता है, और एसडीओ कैसे बने, योग्यता और सैलेरी

IPS के Full Form क्या होता है, और IPS कैसे बने, योग्यता और सैलेरी

निष्कर्ष –

आज के hindiworld blog के इस लेख में हम लोगों ने शिक्षा से जुड़े एक महत्वपूर्ण शब्द बीडीओ के फुल फॉर्म क्या होता है और बीडीओ कैसे बनते हैं इत्यादि के बारे में जानना है तो ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं की इस लेख को पढ़ने के बाद आपको बीडीओ से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा।

बाकि ऐसी हीं शिक्षा से सम्बन्धित अन्य शब्दों के फुल फॉर्म के बारे मे जानने और पढ़ने के लिए हिंदीवर्ल्ड ब्लॉग के फुल फॉर्म (Full Form) सेक्शन को एक बार जरूर चेकआउट करें। धन्यवाद

Leave a Comment