B.tech Full Form in hindi – बीटेक क्या है, और बीटेक कोर्स कैसे करें?

Full Form Of B.tech| B.tech Full Form | बीटेक फुल फॉर्म | Full Form Of B.tech in Hindi | B.tech Full Form in Hindi | B.tech Kya Hota Hai | बीटेक क्या है

B.tech Full Form in hindi: अगर आप भी 10वी या 12वीं कक्षा मे अभी पढ़ाई कर रहे हैं और आगे चलकर किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो ऐसे में आपने बीटेक कोर्स का नाम से जरूर सुना होगा जो की सभी इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को सभी इंजीनियरिंग कॉलेज मे पढ़ाया जाता है लेकिन क्या आपको बीटेक के फुल फॉर्म क्या होता है, और बीटेक कोर्स कैसे किया जाता है इसके बारे में कोई भी जानकारी है।

अगर नहीं तो तो ऐसे मे आज के इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ सकते हैं और बीटेक के फुल फॉर्म (B.tech Full Form) से लेकर बीटेक कोर्स कैसे किया जाता है इत्यादि के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए B.tech के बारे में जानते हैं।

बीटेक के फुल फॉर्म क्या होता है – B.tech Full Form in Hindi

B.tech का फुल फॉर्म अंग्रेजी भाषा में “Bachelor of Technology” होता है जबकि हिंदी भाषा मे बीटेक का फुल फॉर्म “ बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी” होता है। और यह एक प्रकार के प्रसिद्ध ग्रेजुएशन डिग्री इंजीनियरिंग कोर्स है जिसको खासतौर पर उन छात्रों द्वारा किया जाता है जो आगे चलकर ग्रेजुएशन कोर्स इंजीनियरिंग विषय में करना चाहते हैं।

B.tech Full Form: Bachelor of Technology

B – Bachelor
T – Of Technology

बीटेक (B.tech) से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

Courseबीटेक (B.tech)
B.tech Full FormBachelor of Technology
B.tech Full Form in hindiइंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
B.tech Course Duration4 Years
B.tech Eligibility10th & 12th with 75% (Mathematics, Physics & Chemistry) + (JEE MAINS + Advanced)
B.tech entrance examsJEE MAINS
JEE Advanced

B.tech क्या है?

बीटेक एक प्रकार के 4वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है जिसे खासतौर पर इंजीनियरिंग कोर्स के नाम से जाना जाता है जिसे करने के बाद छात्रों को इंजीनियर बोला जाता है, और इसी कोर्स को करने के बाद किसी भी छात्र-छात्राओं को किसी भी कंपनी में इंजीनियर पद के लिए नौकरी मिलता है।

और बीटेक की पाठ्यक्रम प्रणाली मे , छात्रों को विज्ञान, तकनीक, और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलता है। पाठ्यक्रम के दौरान, छात्रों को विभिन्न लैब, परियोजनाएं, और अभ्यास कार्यों में संलग्न होने का भी मौका मिलता है, जिससे उन्हें वास्तविक जीवन में आवश्यक तकनीकी कौशलों का अभ्यास होता है।

बीटेक (B.tech) कैसे करें?

अगर आप भी 12वीं कक्षा पास करने के बाद किसी इंजीनियरिंग कॉलेज से B-Tech course करना चाहते हैं, तो इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दिया गया है।

  • बीटेक कोर्स करने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा साइंस विषय के साथ अच्छे अंको के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल और हाई स्कूल से पास करना होगा।
  • उसके बाद जब आप 12वीं कक्षा अच्छे अंकों के साथ पास कर लेते हैं तो इंजीनियरिंग कॉलेज मे बीटेक कोर्स मे दाखिला लेने के किसी कोचिंग संस्थान से जेई मेंस (Jee Mains) एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करना होगा।
  • और उसके बाद Jee Mains ke exam देना होता है, और साथ मे उसमे अच्छे अंक भी लाना अनिवार्य होता है।
  • फिर ज़ब आप jee mains के cut-off को पास कर लेते हैं तो आपको फिर उसमे आए हुए रैंको के आधार पर कॉलेज दिया जाता है।

इस तरह आप जेईई मेंस के एंट्रेंस एग्जाम पास कर के किसी भी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कोर्स के लिए दाखिला ले सकते हैं।


बीटेक की फीस कितनी होती है?

किसी भी सामान्य बीटेक कॉलेज से बीटेक कोर्स करने के शुरुआती फीस चार वर्षो के 2 लाख से ले करके 3 लाख के बीच होता है, वहीं एक अच्छे प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कोर्स करने के फीस 5 लाख से 10 लाख के बीच हो सकता है।

इसके अलावा बीटेक कोर्स की फीस बाकी अन्य कई फैक्टर पर भी निर्भर करता है जैसे कि आप कीस सिटी और किस बड़े कॉलेज से बीटेक कोर्स कर रहे है।

बीटेक कोर्स (B. Tech Course) करने के प्रमुख फायदे

बीटेक कोर्स करने के बाद छात्रों को नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के प्रमुख फायदे आगे उनके करियर में चलकर देखने को मिलता है।

बी टेक कोर्स करने वाले छात्रों के पास एक टेक्निकल डिग्री वाला ग्रेजुएशन डिग्री होता है जो कि आम और सामान ग्रेजुएशन डिग्री के अपेछा काफी वैल्यू रखता है।

बीटेक कोर्स करने वाले ज्यादातर छात्रों को किसी न किसी कंपनी में अच्छी सैलरी के साथ ही नौकरी आगे चलकर मिल जाता है।

बीटेक कोर्स करने वाले छात्र आगे चलकर चाहे तो आईआईटी कॉलेजों से एमटेक इत्यादि के कोर्स भी कर सकते हैं, और अपनी टेक्निकल नॉलेज को एक उच्चतम स्तर तक ले जा सकते हैं।

बीटेक कोर्स करने के कुछ प्रमुख नुकसान

वैसे तो किसी भी शिक्षा संबंधी कोर्स करने से किसी भी प्रकार का कोई खास नुकसान नहीं होता है लेकिन अगर कोई आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राएं हैं तो उसे बीटेक कोर्स करने के बाद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि ज्यादातर प्राइवेट कॉलेजों में बीटेक कोर्स की फीस दो लाख से अधिक होता है।

इसके अलावा अगर कोई छात्र-छात्राएं एक अच्छे प्राइवेट बीटेक कॉलेज से यह कोर्स नहीं करता है तो उसे इंजीनियरिंग की नौकरी मिलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

FAQ?

तो चलिए अब हमलोग बीटेक से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर बारे में जान लेते हैं जिसके बारे में अक्सर सभी अभ्यार्थियों/ विद्यार्थियों को जानने की इच्छा होता है।

Q. बीटेक की 1 साल की फीस कितनी होती है?

Ans: किसी भी प्राइवेट कॉलेज से बीटेक कोर्स करने में एक वर्ष की b.tech fees ₹50 हज़ार से ले करके ₹2लाख रूपये तक होता है।

Q.बीटेक करने से क्या बनते हैं?

Ans: बीटेक करने से इंजीनियर बनते हैं, और यह एक प्रकार के इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है।

Q. बीटेक करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

Ans: जब आप किसी अच्छे कॉलेज से बीटेक करके इंजीनियरिंग जॉब के लिए किसी भी कंपनी में जॉब अप्लाई करते हैं तो ऐसे में आपके शुरुआती सैलरी 20000 से लेकर 50 हज़ार के बीच में होता है।

Q. बीटेक कोर्स कौन कर सकता है?

Ans: बीटेक कोर्स को वो सभी छात्र कर सकते हैं जिन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा साइंस विषय लेकर पास किया हो।

इसे भी पढ़े:

एनआईटी (NIT) क्या है, और NIT का फुल फॉर्म क्या होता है।

जेईई (jee) क्या होता है, और JEE की तैयारी कैसे करें।

निष्कर्ष –

आज के हिंदी वर्ल्ड के इस लेख में हम लोगों ने बीटेक के फुल फॉर्म के बारे में जाना है, और हमने आपको बताया है कि आप बीटेक  क्या होता है और बीटेक कॉलेज से इंजीनियरिंग पढ़ने के क्या फायदे होते हैं। तो ऐसे में हमें उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको बीटेक से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा।

बाकी ऐसे ही शिक्षा, टेक्नोलॉजी से संबंधित अन्य किसी भी अंग्रेजी के शब्दों के फुल फॉर्म (Full Form) और उसके बारे में जानकारी पढ़ने के लिए हिंदी वर्ल्ड ब्लाग के फुल फॉर्म सेक्शन को एक बार जरूर चेक आउट करें। धन्यवाद

Leave a Comment