मदर टेरेसा पर निबंध – Mother Teresa Essay in Hindi

Mother Teresa Essay in Hindi: मदर टेरेसा एक बहुत ही महान महिला थी, जिन्होने अपना पूरा जीवन मानवता की भलाई में लगा दिया था। मदर टेरेसा का नाम लेते ही मन में मां की भावनाएं उमड़ पड़ती है। मदर टेरेसा मानवता की एक जीती-जागती मिसाल थी। उन्होने कुष्ठरोग से पीड़ित गरीब लोगों की बहुत मदद की। इसके अलावा गरीब बच्चों को पढ़ाने, और अनाथ बच्चों की देखभाल का काम भी किया।

मदर टेरेसा का जन्म मैसेडोनिया में हुआ था, लेकिन उन्हे पढ़ाई के लिए 1929 में, भारत के कोलकाता शहर में भेजा गया। इसके बाद 1948 में मदर टेरेसा ने स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली। आज मदर टेरेसा को पूरी दुनिया में एक मां के रूप में याद किया जाता है।

इस आर्टिकल में, मैं आपको मदर टेरेसा के बारे में सभी जानकारी दूंगा, जिससे आप एक अच्छा Mother Teresa Essay in Hindi में लिख सकते है।

मदर टेरेसा पर निबंध – Mother Teresa Essay in Hindi

मदर टेरेसा एक बहुत ही महान महिला है जो पूरे विश्व के लिए मानवता की प्रेरणा स्रोत है। उन्होने अपने पूरे जीवन में केवल दूसरो की मदद की। उनका जन्म मैसेडोनिया में हुआ था, लेकिन उन्होने स्वेच्छा से 1948 में भारतीय नागरिकता प्राप्त की। उन्होने भारत के कोलकाता शहर में गरीब, असहाय और अस्वस्थ लोगों की मदद के लिए “मिशनरी ऑफ चैरिटी” की स्थापना की थी।

मदर टेरेसा ने गरीब, असहाय और रोगी लोगों की काफी मदद की। उन्होने गरीब बच्चों के लिए स्कूल और अनाथ बच्चों के लिए अनाथालय भी खोले। मदर टेरेसा को मानवता के प्रति सेवाओं के लिए नोबेल शांति पुरस्कार और भारत रत्न भी दिया गया। मानवता के प्रति उनकी सेवाएं पूरे विश्व में सरहानिय थी।

मदर टेरेसा का जीवन परिचय

मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 में मैसेडोनिया के स्कोप्जे शहर में एक अल्बेनियाई परिवार में हुआ था। मदर टेरेसा का पूरा और असली नाम “अगनेस गोंझा बोयाजिजू” है। इनके पिता का नाम “निकोला बोयाजू” और माता का नाम “द्राना बोयाजू” था।

मदर टेरेसा के परिवार में 5 भाई-बहन थे, जिसमें से सबसे छोटी मदर टेरेसा ही थी। टेरेसा एक सुन्दर, अध्ययनशील और परीश्रमी लड़की थीं, जिसे पढ़ना और गीत गाना काफी पसंद था। लेकिन बाद में उन्हे अनुभव हुआ वे अपना पूरा जीवन मानव सेवा में लगाएंगी। इसके बाद उन्होने मानवता के लिए सेवा शुरू कर दी और पारंपरिक वस्त्रों को त्यागकर नीली किनारी वाली साड़ी पहनना भी शुरू कर दिया।

मदर टेरेसा की पढ़ाई – लिखाई

मदर टेरेसा ने अपनी स्कूली शिक्षा लोरेटो कान्वेंट, स्कोप्जे में प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होने 1928 में आयरलैंड के लोरेटो कान्वेंट में नन बनने के लिए प्रवेश लिया, तब उनका नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू नाम रखा गया। इसके बाद उन्हे भारत के कोलकाता शहर में भेज दिया गया, जहां उन्होने 1929 से 1931 तक सेंट टेरेसा स्कूल में शिक्षा के रूप में काम किया।

सन् 1931 में, मदर टेरेसा ने नोविसिएट में प्रवेश लिया, जो नन बनने के लिए ट्रेनिंग का पहला चरण है। उन्होने 1937 में अपनी पहली प्रतिज्ञा ली थी और फिर 1938 में सेंट मेरी हाई स्कूल में टिचर के रूप में काम शुरू किया।

1946 में, मदर टेरेसा को महसूस हुआ कि उन्हे गरीब और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। इसके बाद उन्होने 1948 में कोलकाता में मिशनरी ऑफ चैरिटी की स्थापना की, जो एक कैथोलिक धार्मिक संस्थान है।

मदर टेरेसा का भारत में आगमन

सन् 1929 में मदर टेरेसा भारत आयी थी और उन्होने 1931 तक सेंट टेरेसा स्कूल में टिचर के रूप में काम किया। उन्होने 1938 में सेंट मेरी हाई स्कूल में भी टिचर का काम किया था। इसके बाद मदर टेरेसा ने 1948 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की, जो गरीबों, बीमारों, अनाथों और मरने वाले लोगों की सेवा करता है।

मदर टेरेसा की शिक्षा ने सभी लोगों को दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने बहुत सारे स्कूल और अनाथालय बनाए, और लोगों की मदद की। उनकी मिशनरीज संस्था ने 1996 तक करीब 125 देशों में 755 निराश्रित गृह खोले। टेरेसा ने “निर्मल हृद्य” और निर्मला शिशु भवन” के नाम आश्रम भी खोले।

मिशनरी ऑफ चैरिटी

मिशनरीज ऑफ चैरिटी (MoC) की स्थापना 7 अक्टूबर, 1950 में मदर टेरेसा (Mother Teresa) ने कोलकाता में किया था, जो एक रोमन कैथोलिक धार्मिक संस्थान है। यह संस्थान गरीब, अनाथ और बीमार लोगों की सेवा करने के लिए बनाई गयी थी।

यह एक धर्मनिरपेक्ष संस्थान है जो सभी धर्मों, जातियों और लिंगों के लोगों की सेवा करती है। यह संस्थान काफी सारी सेवाएं प्रदान करती हैं, जैसे- अनाथालय, वृद्धाश्रम, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, गरीबों को भोजन और कपड़े प्रदान करना, बीमार लोगों की देखभाल आदि।

मदर टेरेसा के कार्य

मदर टेरेसा एक बहुत महान आत्मा थी, जिन्होने अपनी सेवाओं से पूरी दुनिया को बेहतर बनाने का प्रयास किया। उन्होने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की, जिससे उन्होने पूरी दुनिया में अनेक स्कूल, हॉस्पीटल और अनाथालय बनाए। इस संस्था ने बहुत सारे गरीब, असहाय और अस्वस्थ लोगों की मदद की, जिसकी वजह से टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार और भारत रत्न मिला।

मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन गरीब और असहाय लोगों की मदद करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होने पूरी जिंदगी मानवता की सेवा की, और सभी धर्मों, जातियों और लिंगों के लोगों की मदद की। इसके अलावा टेरेसा ने दुनिया भर में यात्रा करके शांति और प्रेम का प्रचार भी किया।

मदर टेरेसा के सम्मान और पुरस्कार

मदर टेरेसा ने मानवता के लिए काफी सारे महान कार्य किए है जिसकी वजह से उन्हे अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मान एवं पुरस्कार दिए गए हैं। सन् 1962 में भारत सरकार ने मदर टेरेसा को समाजसेवा और जनकल्याण के लिए ‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

सन् 1980 में, मदर टेरेसा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विश्वभर में फैले उनके मिशनरी कार्यों की वजह से उन्हे नोबेल शांति पुरस्कार भी दिया गया। इसके अलावा भी मदर टेरेसा को काफी सारे सम्मान और पुरस्कार दिए गए है, क्योंकि टेरेसा की सेवाएं दुनिया भर में सरहानिय योग्य हैं।

मदर टेरेसा का निधन

1983 में, मदर टेरेसा को पहली बार दिल का दौरा आया था, उस समय टेरेसा रोम में पॉप जॉन पॉल द्वितीय से मिलने गयी थी। इसके बाद टेरेसा को 1989 में दूसरा दिल का दौरा पड़ा था, और फिर बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा। उन्होने अपनी मौत से पहले ही 13 मार्च 1997 को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुखिया पद को छोड़ दिया था। इसके बाद 5 सितंबर 1997 को उनका निधन हो गया।

मदर टेरेसा के बारे में 10 लाइन

  1. मदर टेरेसा एक महान महिला थी जिसने अपना पूरा जीवन मनवता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया।
  2. मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को मैसेडोनिया के स्कॉप्जे शहर में एक अल्बेनियाई परिवार में हुआ।
  3. मदर टेरेसा का पूरा और असली नाम “अगनेस गोंझा बोयाजिजू” है।
  4. उनके पिता का नाम ‘निकोला बोयाजू’ और माता का नाम ‘द्राना बोयाजू’ था।
  5. उन्होने 1928 में आयरलैंड के लोरेटो कान्वेंट में नन बनने के लिए एडमिशन लिया।
  6. इसके बाद 1929 में टेरेसा को भारत भेजा गया, जहां उन्होने 1948 में ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की।
  7. मिशनरीज संस्था ने दुनिया भर में गरीब, असहाय और अस्वस्थ लोगों की मदद के लिए कई आश्रम और अस्पताल बनाए।
  8. मदर टेरेसा को 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया।
  9. मदर टेरेसा की मृत्यु दिल के दौरे की वजह से 5 सितंबर, 1997 को हुई थी।
  10. पोप फ्रांसिस ने 9 सितंबर 2016 को वेटिकन सिटी में मदर टेरेसा को “संत” की उपाधि दी।

उपसंहार

मदर टेरेसा एक महान महिला थी जिनका जीवन पूरी तरह से गरीब, असहाय और अस्वस्थ लोगों की सेवा के लिए समर्पित था। मदर टेरेसा सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है कि सभी लोगों को मानवता की खातिर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। उनका जीवन और कार्य हमें सिखाता है कि हमें लोगों की सहायता करनी चाहिए। हमें उन लोगों के लिए खड़ा होना चाहिए जो न्याय और समानता के लिए हकदार है।

इसे भी पढ़े:

Essay on Cow in Hindi – गाय पर निबंध

Leave a Comment