मेरा भारत महान पर निबंध – Mera Bharat Mahaan Essay in Hindi

Mera Bharat Mahaan Essay in Hindi: मेरा भारत एक महान देश है क्योंकि इस देश में प्राचीन संस्कृति, समृद्ध इतिहास और अनेक विविधताएं हैं। भारत की संस्कृति हजारों साल पुरानी है, और इसमें अनेक विविधताएं देखने को मिलती है। भारत में विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग एक साथ मिलजुल कर रहते हैं।

भारत का इतिहास भी दुनिया के सबसे पुराने इतिहासों में से एक है, जिसमें कई सभ्यताओं का उदय हुआ है, जैसे- सिंधु घाटी सभ्यता, मौर्य साम्राज्य, और गुप्त साम्राज्य। इसके अलावा भारत की प्राकृतिक सोदर्यता भी विश्व प्रसिद्ध हैं, जिसमें हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे जंगल, और सुंदर समुद्री तट आदि।

भारत में और भी बहुत सारी खुबीयां हैं जिसकी वजह से भारत एक महान देश है। स्कूलों में अक्सर निबंध प्रतियोगिता और परीक्षा में Mera Bharat Mahan Par Nibandh लिखने के लिए कहा जाता है। आप इस आर्टिकल की मदद से एक अच्छा Mera Bharat Mahaan Essay in Hindi में लिख सकते है। इसके अलावा मेरा भारत महान पर निबंध इन हिंदी Class 6, 7, 8, 10 के लिए भी यह आर्टिकल पढ़ सकते है।

मेरा भारत महान पर निबंध 300 Words – Mera Bharat Mahan Par Nibandh

प्रस्तावना

मैं एक भारतीय नागरीक हूँ और मुझे अपने देश पर बहुत गर्व है। मेरा भारत एक महान देश है क्योंकि इस देश में अद्भुत संस्कृति, इतिहास, और विविधता देखने को मिलती हैं। भारत एक विशाल देश है जिसमें अनेक प्रकार की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और परंपराएं देखने को मिलती हैं। भारत की संस्कृति काफी समृ्द्ध है, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, और जैन जैसे कई धर्मों का समावेश हैं।

भारत की संस्कृति

भारत की संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। हमारी संस्कृति में कई अलग-अलग तरह के धर्म हैं, जैसे- हिंदू, सिख, ईसाई, मुस्लिम, जैन, बैद्ध, और पारसी। प्रत्येक धर्म की अपनी अनूठी मान्यताएं और प्रथाएं भारतीय संस्कृति को और भी ज्यादा रौचक बनाती है।

भारत में 22 अलग-अलग तरह की आधिकारिक भाषाएँ हैं, जैसे- हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी और असमिया आदि। इसके अलावा भारत में कई अलग-अलग प्रकार की कला और संगीत शैलियां मिलती हैं, जैसे- चित्रकला, नृत्य, संगीत और वास्तुकला।

भारतीय संस्कृति और भी काफी ज्यादा विस्तृत हैं।

भारत का इतिहास

भारत का इतिहास भी दुनिया के सबसे पुराने इतिहासों में से एक है। हमारा इतिहास विविध और जटिल प्रकार का है जिसमें कई अलग – अलग सभ्यताएं और साम्राज्य शामिल हैं, जैसे- सिंधु घाटी सभ्यता, मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य, मुगल साम्राज्य। इसके अलावा भारत के इतिहास में ब्रिटिश राज और स्वतंत्रता जैसी महत्वपूर्ण घटनाए भी शामिल है।

उपसंहार

Mera Bharat Mahaan है और मुझे अपने देश पर बहुत गर्व है। भारत अपनी संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पूरी दुनिया में एक अनुठा देश है। इस देश का हर एक नागरीक एक सच्चा देशभक्त है। हमारा भारत महान था, महान है और हमेशा रहेगा, लेकिन इसके लिए हम सभी को अपने देश की संस्कृति को जिंदा रखना होगा और अपने देश प्रेम को बढ़ाना होगा।

मेरा भारत महान निबंध 500 Words – Mera Bharat Mahaan Essay in Hindi

प्रस्तावना

भारत पूरे विश्व में एक अद्भुत और अद्वितीय देश है, क्योंकि यहां भारतीय संस्कृति, परंपराएं, और नैतिक मूल्यों का आदान-प्रदान होता है। हमारा देश खेती खलिहान से भरा एक सुंदर देश है, और इस देश में अपार संसाधन हैं। इस देश में अनेक धर्म और भाषा के लोग एक साथ मिलजुलकर रहते है।

मेरे देश की महान भूमि पर कई महापुरुषों ने जन्म लिया है, जिन्होने इस देश को महान बनाने में योगदान दिया है, जैसे- विवेकानंद, दयानंद सरस्वती, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, अशफाख उल्लाह खान, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीभाई, सुभाष चंद्र बोस आदि। इसलिए हमारा देश एक महान देश है।

भारत में विविधता

भारत एक विविधता से भरा देश है क्योंकि इसमें अनेक धर्मों, भाषाओं संस्कृतियों और परंपराओं को एक साथ देखा जा सकता है। भारत अपनी विविधता की वजह से भी एक महान देश है।

भारत में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह के धर्म, जाति, संस्कृति, भाषा, खान-पान, रहन-सहन, भोजन, कला और संगीत, पर्व और त्यौहार आदि देखने को मिलते हैं। भारत में अनेक भौगोलिक विविधाएं भी देखने को मिलती हैं।

भारत का तिरंगा भी तीन अलग-अलग रंगों से मिलकर बना हैं, जिसमें ऊपरी केसरी पट्टी शक्ति का प्रतीक है, बीच में सफेद पट्टी ईमानदारी और शांति का प्रतीक है, और अंत में हरी पट्टी हरियाली व संस्कृति का प्रतीक है। इसके अलावा इसके अलावा झंडे के बीच एक अशोक चक्र भी है।

भारत का भौगोलिक दृश्य

भारत एक विशाल देश है जिसमें भौगोलिक विविधताएं भी देखने को मिलती है। भारत का उत्तरी भाग हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों से घिरा है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर के लोग आते हैं। भारत के पश्चिमी भाग में एक बड़ा रेगिस्तान है, जहां मोहनजोदड़ो और हड़प्पा सभ्यता के अवशेष मिले हैं।

भारत के दक्षिणी भाग में एक बड़ा दक्कन पठार है, जो 1.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण कृषि क्षैत्र हैं, और इसमें कई प्राचीन खंडहर भी है। भारत का पूर्व हिस्सा खेत-खलिहान से भरा हुआ है। इसके अलावा भारत में गंगा और यमुना जैसी महान नदिया भी हैं।

भारत एक लौकतांत्रिक देश

भारत एक लौकतांत्रिक देश है जहां लोगों का शासन चलता है। भारत का संविधा 1950 में लागू हुआ था, जिसके बाद भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्रात्मक और लोकतांत्रिक देश घोषित किया गया। भारत में प्रत्येक पांच सालों में जनता द्वारा एक नयी सरकार बनायी जाती है।

भारत की सरकार तीन शाखाओं में विभाजित हैं- कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका। भारत में, लोगों कई मौलिक अधिकार भी दिए गए हैं, जिनमें स्वतंत्रता का अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता और समानता का अधिकार शामिल है।

उपसंहार

हमारा देश काफी अद्भुत है जिसका इतिहास और संस्कृति हमें काफी गौरव और गर्व की अनुभूति देता है। हमारे देश में अनेक महान लोगों ने जन्म लिया है, जिन्होने इस देश को महान बनाने में काफी योगदान दिया है। इसिलिए आज भारत पूरी दुनिया में एक प्रसिद्ध देश है। Mera Bharat Mahan Par Nibandh जितना लिखा जाए, उतना कम है।

मेरा भारत महान निबंध 1000 Words – Mera Bharat Mahan Hindi Nibandh

मेरा भारत महान यह एक प्रसिद्ध नारा है जो भारत की विविधता, संस्कृति और समृद्ध इतिहास को दर्शाता है। यह नारा भारत के लोगों में देशभक्ति की भावना को काफी बढ़ावा देता है। भारत एक विशाल देश है जहां सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ भौगोलिक विविधताएं भी देखने को मिलती हैं, जैसे- बर्फीले पहाड़, हरियाली, जंगल, मरुस्थल, नदियां, गुफाएं आदि।

भारत का इतिहास लगभग 5000 साल पुराना है। इस इतिहास में सिंधु घाटी सभ्यता, मौर्य साम्राज्य और गुप्त साम्राज्य जैसे हजारों साल पुराने इतिहास शामिल है। इसके अलावा भारत देश ने पूरी दुनिया को कई महान वैज्ञानिक, गणितज्ञ, दार्शनिक और लेखक दिए हैं। इसलिए भारत एक महान देश है, जिसने दुनिया को कई महान उपलब्धियां दी हैं।

भारत की संस्कृति

भारत की संस्कृति बहुत ही पुरानी है, जिसका संबंध हमें सबसे पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता से देखने को मिलता है। हमारी संस्कृति सिंधु घाटी (Indus Valley Civilization) से शुरू होकर भारत के दक्षिणी इलाकों में किसान समुदाय तक जाती है। हमारे देश की संस्कृति विविध संस्कृतियों से मिलकर बनी हैं। भारतीय संस्कृति में कई अलग-अलग धर्म और परथाएं हैं। हमारे देश में कई तरह की जीवनशैलीयां देखने को मिलती हैं।

संस्कृति किसी भी देश, जाति और समुदाय की आत्मा होती है, क्योंकि संस्कृति हमें जीवन जीना सिखाती है। हमारी संस्कृति का प्रधान गुण भौतिक और आध्यात्मिक तत्वों को एक साथ लेकर चलना है। भारत में अलग-अलग संस्कृति होने के बावजुद सभी लोग एक साथ मिलजुलकर रहते हैं।

भारत की संस्कृति कई अनूठी संस्कृतियों का संग्रह है, जिमें भारत के पहनावे, त्यौहार, भाषाएं, धर्म, वास्तुकला, नृत्य, संगीत, भोजन और कला शामिल हैं। हमारे देश की संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता अनेकता में एकता है।

भारत का इतिहास

भारत के इतिहास (History) को कई सहस्र वर्ष पुराना माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि 65,000 साल पहले, पहला आधुनिक मनुष्य या होमो सेपियन्स अफ्रीका से भारतीय उपमहाद्वीप में पहुंचे थे। दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात आधुनिक मानव आज से 30,000 साल पहले दक्षिण एशिया में रहता था।

इसके बाद धीरे-धीरे सिंधु घाटी सभ्यता विकसित हुई। ऐसा माना जाता है कि लगभग 3300 ईसापूर्व संन्धु घाटी सभ्यता का विकास हुआ था। इसके बाद बौद्ध धर्म, मौर्य साम्राज्य और गुप्त साम्राज्य भी सामने आए। प्राचीन भारत के बाद मध्यकालीन भारत की शुरूआत हुई। इस शुरूआत में गुप्त साम्राज्य का पतन हुआ था और दिल्ली सल्तनत प्रारंभ हुई है, जिसके परिणाम स्वरूप भारतवर्ष कई छोटे राज्य में बट गया। इसके बाद मुस्लिमों का आक्रमण तेजी से होने लगा।

इसके बाद मुगल वंश आया जिसने दिल्ली सल्तनत का अंत कर दिया। और फिर 1857 की क्रांति के साथ ही मुग़ल वंश का भी पतन हो गया और ब्रिटिश शासन के साथ आधुनिक भारत की शुरूआत हुई।

इसके बाद कई स्वतंत्रता सैनानियों ने संघर्ष करके भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाई। और इस तरह भारत का एक अद्भुद इतिहास बना।

भारत की प्राकृतिक सुंदरता

भारत की खुबसूरती का जितना ज्यादा वर्णन किया जाए, उतना कम है। भारत प्राकृतिक सुंदरताओं से पूर्ण है। भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां 70% किसान रहते हैं। भारत में अन्न की पैदावार सिंधु घाटी सभ्यता से ही की जा रही है।

भारत में प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाने के लिए कई नदियां हैं, जैसे- गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र आदि। इसके अलावा भारती में कई झरने और बर्फीली जगह भी है जो भारत की सुंदरता में चार-चांद लगा देती हैं। भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई आकर्षक दृश्य है।

भारत के वन प्रदेश में चारों ओर पेड़-पौधे दिखाई देते हैं जो भारत की खुबसुरती को कई गुना बढ़ा देते है। भारत देश में कुछ गुफाएं भी है, जो देखने योग्य है। इसके अलावा भारत के पश्चिमी भाग में मरुस्थल भी है।

भारत एक लोकतांत्रिक देश

भारत देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। इस संविधान के तहत भारत को एक लोकतांत्रिक देश बनाया गया, जिसका मतलब है, लोगों का शासन। 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को 21 तोपों की सलामी दी गयी, और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।

संविधान में भारत सरकार तीन शाखाओं में विभाजित हैं, कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका। अगर भारत के संविधान की बात करें तो भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित और लचीला संविधान है, जिसे 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन में तैयार किया गया था।

भारतीय संविधान नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रताओं की गारंटी देता है। भारत में लोकतांत्रिक शासन होने के बावजुद कुछ चुनौतियां हैं, जैसे राजनीतिक भ्रष्टाचार, धार्मिक असहिष्णुता और सामाजिक असमानता। हालांकि भारत लगातार विकसित हो रहा है और इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए लगातार कदम भी उठा रहा है।

भारत के स्वतंत्रता सेनानी

भारत को महान देश बनाने में कुछ स्वतंत्रता सेनानीयों का भी अहम योगदान है, जैसे- महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखऱ आजाद, भगत सिंह, मंगल पांडे, जवाहरलाल नेहरू आदि। इन लोगों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफी आजादी लड़ाई लड़ी थी। इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई, सरदार पटेल, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे और भी कई स्वतंत्रता सेनानी थे।

भारत की स्वतंत्रता में महात्मा गांधी का काफी योगदान था, जिन्होने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ अहिंसक प्रतिरोध आंदोलन का नेतृत्व किया था।

उपसंहार

मेरा भारत एक महान देश है क्योंकि इस देश ने हमें काफी कुछ दिया है। भारत का इतिहास और संस्कृति पूरी दुनिया में काफी अद्भुद है। हमारे देश में अनेक संतों, दार्शनिकों और वैज्ञानिकों ने जन्म लिया है, जिन्होने पूरी दुनिया को कुछ न कुछ अनमोल चीज़ दिया है।

भारत में अनेक तरह के धर्म और जाति होने के बावजुद सभी लोग एक साथ मिलजुलकर रहते हैं। और इसी वजह से भारत पूरी दुनिया में एक महान देश है। इसके अलावा आज आधुनिका भारत काफी तेजी से प्रगति हासिल कर रहा है। आज भारत में सभी सुविधाएं मौजुद हैं। इसलिए मेरा भारत महान है और हमेशा रहेगा।

Mera Bharat Mahan 10 lines in Hindi

  1. भारत एक विशाल देश है, जिसकी 142 करोड़ जनसंख्या हैं।
  2. भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां लोगों का शासन चलता है यानी सरकार एक संसदीय प्रणाली है।
  3. भारत की संस्कृति पूरी दुनिया के सबसे पुरानी संस्कृति में से एक है।
  4. इसके अलावा भारत का इतिहास भी कई हजारों साल पुराना है।
  5. भारत एक समृद्ध देश है जिसमें विभिन्न प्राकृति संसाधनों की एक विस्तृत श्रृंखला मौजुद है।
  6. भारत को वीरों की भूमि भी कहा जाता है, जहां अनेक वीरों ने जन्म लिया हैं, जैसे- महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मंगल पांडे आदि।
  7. भारत एक उच्च विविधता वाला देश है जिसमें विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं के लोग रहते हैं।
  8. अभी भारत एक विकासशील देश है जो तेजी से आगे बढ़ रहा है।
  9. भारत पूरी दुनिया में एक लोकप्रिय देश भी है, जहां दुनियाभर के लोग पर्यटन स्थल देखने के लिए आते हैं।
  10. मेरा भारत महान है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है।

इसे भी पढ़े:

Teachers Day पर निबंध

निष्कर्ष

मुझे पूरी उम्मीद है कि इस आर्टिकल की मदद से आप एक अच्छा Mera Bharat Mahan Par Nibandh लिख सकते है। मैने इस आर्टिकल में मेरा भारत महान पर निबंध 300, 500 और 1000 शब्दों में लिखा है। अगर आप Class 6, 7, 8, 10 में पढ़ते है तो आप आसानी से इस आर्टिकल की मदद से मेरा भारत महान पर निबंध इन हिंदी में लिख सकते है।

Leave a Comment