Heritage

Heritage का उच्चारण (Pronunciation)

  • हेरिटेज
  • हैरिटेज
  • हेरीटेज

Heritage Meaning in Hindi

हैरिटेज एक Noun (संज्ञा) शब्द है, जिसके अनेक हिंदी अर्थ हैं, जैसे-

  • विरासत (Viraasat)
  • परंपरा (Parampara)        
  • उत्तराधिकार (Uttaraadhikaar)
  • धरोहर (Dharohar)
  • वंशागति (Vanshaagati)
  • पैतृकी (Paitrkee)
  • बपौती (Bapautee)
  • पैतृकधन (Paitrkadhan)
  • रिक्थ (Rikth)
  • मीरास (Meeraas)
  • उत्तर दान (Uttar Daan)

Heritage का हिंदी में अर्थ

Heritage का हिंदी अर्थ होता है – “विरासत“। ऐसी वस्तुएं जो हमें हमारे पूर्वजों से मिलती है, उन्हे विरासत कहा जाता है। ये वस्तुएं भौतिक (जैसे- ऐतिहासिक इमारतें, कलाकृतियां, दस्तावेज़, प्राचीन वस्तुए आदि) या आध्यात्मिक (जैसे – परंपराएं, मूल्य, विश्वास, भाषा, संस्कृति आदि) हो सकती है।

उदाहरण के लिए, भारत में काफी सारे प्राचीन मंदिर, महल और स्मारक है जो हमें विरासत में मिले है। इसके अलावा हमें विभिन्न प्रकार के धर्म और संस्कृतियां भी विरासत में मिली है।

आप “ताजमहल” के बारे में ज़रूर जानते होंगे जो पूरी दुनिया में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसे मुगलों के पांचवे राजा “शाहजहाँ” ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। इसे सन् 1632 में बनाया गया था, जो आज भारत की एक विश्व प्रसिद्ध धरोहर (विरासत) है।

इसी तरह भारत में और भी कई विरासती ईमारते हैं, जैसे- लाल किला, कुतुबमिनार, आगरा किला आदि। इसके अलावा भारत की विरासत में महाभारत और रामायण जैसे ग्रंथ, भारतीय संगीत और नृत्य, और हिंदू, मुस्लिम, सिख, और ईसाई जैसे धर्म की विभिन्न परंपराएं भी शामिल हैं।

कुल मिलाकर, Heritage एक व्यापक शब्द है जिसका उपयोग किसी व्यक्ति, समूह या देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या प्राकृतिक सम्पदा का वर्णन करने के संदर्भ में किया जा सकता है।

Synonyms of Heritage

हेरिटेज के निम्नलिखित Synonyms हैं-

Englishहिंदी
Ancestryवंशावली
Cultureसंस्कृति
Customरिवाज़
Legacyपरंपरा
Traditionपरंपरा
Bequestवसीयत
Birthrightजन्मसिद्ध अधिकार
Dowryदहेज
Endowmentअक्षय निधि
Estateजागीर
Fashionपहनावा
Inheritanceविरासत
Patrimonyविरासत
Heirshipदायादता
Heritanceविरासत

नोट: आप इन Synonyms का उपयोग वाक्य के संदर्भ के आधार पर कर सकते है।

Antonyms of Heritage

Heritage के अनेक विलोम शब्द है, जो निम्नलिखित हैं। लेकिन आप इन विलोम शब्दों का उपयोग वाक्य के संदर्भ के आधार पर कर सकते है।

EnglishHindi
Innovationनवाचार
Noveltyनवीनता
Anonymityगुमनामी
Trivialityतुच्छता
Modernityआधुनिकता
Transientक्षणिक
Ephemeralअल्पकालिक
Momentaryक्षणिक
Impermanentअनस्थिर

Some Examples of Heritage word

Heritage एक संज्ञा (Noun) शब्द है जिसे आप वाक्य में संज्ञा के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। इसका एक Plural (बहुवचन) रूप भी हैं – “Heritages”। आप हेरिटेज शब्द को निम्नलिखित तरीके से इस्तेमाल कर सकते है।

English SentencesHindi Sentences
Taj Mahal is the world famous heritage of India.ताज महल भारत की विश्व प्रसिद्ध धरोहर है।
Dhirubhai Ambani left behind a huge heritage.धीरूभाई अम्बानी ने अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़ी थी।
The buildings of ancient times are our heritage.प्राचीन समय की इमारतें हमारी धरोहर हैं।
The Taj Mahal is a beautiful example of Mughal heritage.ताज महल मुगल विरासत का एक सुंदर उदाहरण है।
The Red Fort in Delhi is a UNESCO World Heritage Site.  दिल्ली का लाल किला यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

Cultural Heritage Meaning In Hindi

Cultural Heritage का हिंदी अर्थ “सांस्कृतिक धरोहर” है। सांस्कृतिक धरोहर या विरासत उन परंपराओं, प्रथाओं और अभिव्यक्तियों के समूह को कहा जाता है जो कई पीढ़ियों से चली आ रही हैं। इसमें भाषा, संगीत, नृत्य, वेशभूषा, भोजन, कला, वास्तुकला आदि शामिल होते हैं।

सांस्कृतिक धरोहर एक समुदाय को पहचान और आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। आज हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखने की जरूरत है ताकि हमारी नई पीढ़ियों को भी हमारी संस्कृति को सिख पाए।

Indian Heritage Meaning In Hindi

Indian Heritage का हिंदी अर्थ “भारतीय विरासत” है। भारत की विरासत में धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासते शामिल हैं। भारत के धार्मिक विरासत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध जैसे कई प्रमुख धर्मों का इतिहास मिलता है। प्रत्येक धर्म की अपनी अनूठी परंपराएं, रिति-रिवाज़, भाषा, वेशभूषा, कला, आदि।

भारत के सांस्कृति विरासत में एक समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास है, जिसमें संगीत, नृत्य, कला, साहित्य और खाना पकाने जैसे कई अलग-अलग रूप शामिल हैं। इसके अलावा प्राकृतिक विरासत में अनेक प्राचीन चीज़े शामिल हैं, जैसे- पहाड़, जंगल, रेगिस्तान, समुद्र तट और बहुत कुछ।

Varied Heritage Meaning In Hindi

Varied Heritage का हिंदी अर्थ होता है- “विविध विरासत“। भारत एक ऐसा देश है जिसमें विविध प्रकार की विरासते हैं, जैसे – सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत। Varied Heritage शब्द का उपयोग एक लंबे और जटिल इतिहास के लिए किया जाता है।

Rich Heritage Meaning In Hindi

Rich Heritage का हिंदी अर्थ है – “समृद्ध विरासत“। इस शब्द का उपयोग ऐसी विरासत के लिए किया जाता है जो मात्रा, गुणवत्ता या महत्व में बहुत अधिक है। उदाहरण के लिए, हम कह सकते है कि भारत की समृद्ध विरासत में प्राचीन मंदिर, महल, संस्कृति, परंपराएं और कलाकृतियां शामिल हैं।

World Heritage Meaning In Hindi

World Heritage का हिंदी अर्थ है – “विश्व धरोहर“। इस शब्द का उपयोग उन स्थलों और वस्तुओं के लिए किया जाता है जो पूरे विश्व के लिए पूर्वजों की देन है। उदाहरण के लिए, भारत का ताजमहल, ग्रेड वॉल ऑफ चाइना, अमेज़न वर्षावन आदि।

FAQs

Heritage शब्द से जुड़े कुछ FAQs भी अवश्य पढ़े।

Q1. Heritage का हिंदी अर्थ क्या है?

उत्तर: हेरिटेज का हिंदी अर्थ है – “विरासत”। हालांकि इसके और भी कई हिंदी अर्थ हैं, जैसे- धरोहर, परंपरा, वंशागति, पैतृकी।

Q2. Heritage को वाक्य में कैसे प्रयोग करें?

उत्तर: Heritage एक Noun (संज्ञा) शब्द है जिसे आप वाक्य में संज्ञा के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। आप इसे उदाहरण से अच्छे से समझ सकते है। उदाहरण – We should save our cultural heritage. (हमें अपने सांस्कृतिक विरासत को बचाना चाहिए।)

इसे भी पढ़े:

Cramps meaning in Hindi

Grief Meaning in Hindi

Conclusion

इस आर्टिकल में, हमने Heritage के हिंदी अर्थ को उदाहरण सहित समझा है। इसके अलावा हमने Heritage के पर्यावाची और विलोम शब्दों के बारे में भी जाना। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको दुबारा गूगल में “Heritage Meaning in Hindi” के बारे सर्च नही करना पड़ेगा।

कृपया यह आर्टिकल उन्हे जरूर शेयर करे जो Heritage का हिंदी अर्थ जानना चाहते है।

Leave a Comment