Christmas Essay in Hindi – क्रिसमिस डे क्या है और कैसे मनाते है

Christmas Essay In Hindi 2023: क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है जिसकी तैयारी काफी दिनों पहले ही शुरू हो जाती है। ईसाई लोग इस त्योहार को भगवान यीशु मसीहा की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को मनाते है। आप जानते होंगे कि अभी बहुत जल्द क्रिसमस का त्योहार आ रहा है।

क्रिसमस के त्योहार को भारत सहित अन्य देशों में भी मनाया जाता है। यह ईसाईयों का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व को समझने के लिए स्कूल और कॉलेज में क्रिसमस पर निबंध और भाषण तैयार करने के लिए भी कहा जाता है। इसके अलावा प्रतियोगिताएं भी होती है।

अगर आप क्रिसमस पर निबंध लिखना चाहते है या भाषण तैयार करना चाहते है तो हम आपकी पूरी मदद करेंगे। इस आर्टिकल की मदद से आप एक अच्छा Essay तैयार कर सकते है और अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है।

क्रिसमस डे क्या है

क्रिसमस ईसाई धर्म का एक बहुत बड़ा पर्व है जिसे ईसा (Jesus) मसीह की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। ईसा मसीह को भगवान का दर्जा दिया गया है जिन्होंने पूरी दुनिया को प्रेम, सत्य, धर्म, शांति, विश्वास आदि से जुड़े रहने के लिए कई उपदेश दिए हैं।

क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है जो हमें दुनिया में भाईचारे के साथ रहना सिखाता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, क्रिसमस ट्री लगाते हैं, उपहार देते हैं और सांताक्लॉज भी बनते है। यह त्यौहार भारत सहित अन्य देशों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

क्रिसमस डे क्यों मनाया जाता है

क्रिसमस का त्यौहार यीशू मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को मनाया जाता है, हालांकि इसकी तैयारी कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाती है।

अगर क्रिसमस के इतिहास की बात करें तो इसका इतिहास कई शताब्दी पुराना है। माना जाता है कि सबसे पहले क्रिसमस का त्यौहार रोम देश में मनाया जाता था, लेकिन उस समय यह त्यौहार सूर्यदेव के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता था।

लेकिन 330 ई. तक रोम में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार काफी तेजी से बढ़ने लगा, और रोम में ईसाई धर्म के सबसे ज्यादा अनुयायी हो गए। इसके बाद 336 ई. में ईसाई धर्म के अनुयायीयों ने ईसा मसीह को सूर्यदेव का अवतार माना था, इसलिए 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में क्रिसमस का पर्व मनाए जाने की परंपरा की शुरूआत हुई।

क्रिसमस की तैयारी कैसे करें

क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन इसकी तैयारी कुछ दिनों पहले ही शुरू हो जाती है। लोग क्रिसमस डे से पहले मार्केट में जाते है और अनेक तरह के सामान खरीदते हैं, जैसे खाने पीने का सामान, क्रिसमस ट्री का सामान, गिफ्ट, कपड़े, केक, मोमबत्ती इत्यादि।

बहुत सारे लोग अपने घरों की अच्छे से सफाई करते है और फिर घर को लाइटों से सजाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री भी लगाते हैं। क्रिसमस की रोनक दुनिया के हर बाजार में देखने को मिल जाती है।

क्रिसमस के लिए चर्च में अनेक तरह के कार्यक्रम भी होते है, तो उनकी भी तैयारीयां होती है। इसके अलावा कुछ लोगो सांता क्लोज बनने की भी तैयारी करते हैं। क्रिसमस के दिन बहुत सारे लोग अपने घरों में पार्टियां रखते है जिसमें वे केक भी काटते है।

लोग यह सभी की तैयारीयां क्रिसमस से पहले ही शुरू कर देते हैं, और फिर क्रिसमस के दिन इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

क्रिसमस डे कैसे मनाया जाता है

क्रिसमस के त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के कुछ दिन पहले ही चर्च के विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो जाते है। स्कूल और सरकारी दफ्तरों में कुछ दिनों की छुट्टी कर दी जाती है, और इस दौरान बाजरों में बहुत सारी रौनक होती है।

ईसाई धर्म के सभी लोग क्रिसमस के एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर को चर्च जाते है और अपने सभी गुनाहों की माफ़ी मांगते है। इसके अलावा चर्च में गीत और गेम जैसी कई कार्यक्रम भी होते हैं। बहुत सारे गिरीजाघरों में रात्रिकालीन प्रार्थना सभा होती है जो रात 12 बजे तक चलती है, और ठीक 12 बजे लोग एक-दूसरे को बधाइयां देते है और खुशियां मनाते है।

कुछ जगहों पर क्रिसमस के दिन मसीह समाज द्वारा जूलूस भी निकाला जाता है, जिसमें यीशु मसीह की झांकियां प्रस्तुत की जाती है। इस जूलूस में केवल ईसाई समुदाय ही नहीं, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी शामिल होते हैं, जो मोमबत्तियां चलाकर प्रार्थना करते है।

क्रिसमस सबसे ज्यादा बच्चों के लिए लोकप्रिय त्योहार है क्योंकि इस दिन सांताक्लॉज आता है जो बच्चों को ढेर सारे उपहार और चॉकलेट्स देता है। हालांकि सांताक्लॉज एक काल्पनिक किरदार होता है, जिसके प्रति बच्चों का काफी लगाव होता है।

क्रिसमस के दिन बहुत सारे अपने घरों के आंगन में बहुत प्यार से क्रिसमस ट्री लगाते है। सभी लोग नए-नए कपड़े पहनते है और पार्टी करते है, जिसमें वे नाचते है, गाते है और केक काटते है। इस त्योहार में केक का विशेष महत्व है, इसके बिना क्रिसमस अधूरा होता है।

इस तरह लोग मिल जुलकर क्रिसमस के त्योहार को मनाते है।

क्रिसमस डे का महत्व

क्रिसमस एक ऐसा पर्व है जिसे पहले केवल पश्चिमी देशों और ईसाई बहुत इलाकों में ही मनाया जाता था, लेकिन आज यह दुनिया में मनाया जाने वाला पर्व बन गया है। यह पर्व काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पूरी दुनिया को एक साथ प्रेम से रहना सिखाता है।

क्रिसमस के त्यौहार को लेकर ऐसी मान्यता है कि भगवान ने लोगों को पाप से मुक्त कराने और उन्होने रोकने के लिए अपने बेटे यानी ईसा मसीह को भेजा था, जो लोगों के गुनाह की खातिर खुद सूली पर चढ़ गए।

ईसा मसीह के त्याग की वजह से आज उन्हे पूरी दुनिया में याद किया जाता है। इस पर्व का सबसे बड़ा महत्व यही है कि इस दिन हम अपनी गलतियों की माफ़ी मांग कर प्यार के साथ आगे जीवन जीते है।

क्रिसमस पर निबंध 10 लाइन (Christmas Essay In Hindi 10 Lines)

  1. क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का एक बहुत बड़ा त्योहार है।
  2. यह त्योहार यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है।
  3. क्रिसमस पर्व हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
  4. क्रिसमस के दिन लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और साथ ही एक पार्टी भी रखते है।
  5. लोग क्रिसमस पार्टी में नाचते है, गाते है, और जश्न मनाते है।
  6. क्रिसमस के दिन विशेष रूप में केक जरूर काटा जाता है।
  7. क्रिसमस के एक दिन पहले लोग चर्च में जाकर अपने गुनाहों की माफ़ी मांगते है।
  8. क्रिसमस का त्योहार बच्चों के लिए काफी लोकप्रिय होता है क्योंकि इस दिन सांटाक्लोज बच्चों को बहुत सारे गिफ्ट और चॉकलेट्स देता है।
  9. क्रिसमस के दिन लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और साथ मिलकर डिनर भी करते है।
  10. यह त्योहार प्यार, खुशी और भाईचारे के साथ मनाया जाता है।

इसे भी पढ़े:

हैप्पी न्यू ईयर पर हिंदी में निबंध

दिपावली पर निबंध

Leave a Comment