Vridhjan Samman Pension Yojana 2022 Rajasthan – आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज और योग्यता

राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना 2022 | Vridhjan Samman Pension Yojana 2022 Rajasthan | Old Age Pension Yojana Rajasthan | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 2022 | Mukhyamantri Vridhjan Samman Pension Yojana 2022 | Social Security Pension Scheme 2022

Vridhjan Samman Pension Yojana 2022 Rajasthan : अगर आप भी राजस्थान राज्य के निवासी हैं, और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं, एवं आपके परिवार में अगर कोई वृद्ध व्यक्ति रहता है तो आपको राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना‘ का लाभ जरूर उठाना चाहिए। जिसके तहत करीब वृद्ध व्यक्ति को हर महीने सरकार द्वारा ₹750 से लेकर ₹1000 तक की पेंशन राशि दी जाती है।

तो अगर आप भी अपने घर में रह रहे वृद्ध व्यक्तियों के लिए इस पेंशन योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आप अंत तक पढ़ सकते हैं, और आवेदन की प्रक्रिया से लेकर इस में लगने वाले दस्तावेज तक के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना (Vridhjan Samman Pension Yojana 2022)” के बारें में।

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना की शुरुआत कब हुई है?

Vridhjan Samman Pension Yojana की शुरुआत राजस्थान के प्रसिद्ध मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 2 अक्टूबर 2021 को किया गया है। और इस योजना के तहत 55 वर्ष से अधिक महिलाओं को और 58 वर्ष से अधिक उम्र के करीब पुरुषों को सरकार द्वारा ₹750 से लेकर ₹1000 तक की पेंशन राशि दी जाती है। और यह योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (Rajasthan Social Security Pension Scheme 2022) के नाम से भी जाना जाता है।

Vridhjan Samman Pension Yojana क्या है, और इसके लाभ.

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना (Old Age Pension Yojana Rajasthan 2022) राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक ऐसी योजना है जिसके तहत राजस्थान के करीब 55 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को और 58 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को हर महीने ₹750 से लेकर ₹1000 तक की पेंशन राशि दी जाती है। और यह पैसा उनको हर महीने उनके बैंक खाते में सरकार द्वारा DBT के माध्यम से भेजा जाता है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाला लाभ।

राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना (Mukhyamantri Vridhjan Samman Pension Yojana 2022) के तहत गरीब वृद्ध लोगों कों नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।

Vridhjan Samman Pension Yojana benifits

  • इस योजना के तहत 55 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को और 58 वर्ष से अधिक उम्र की पुरुषों को सरकार द्वारा पेंशन राशि दिया जाता है।
  • जहां 75 वर्ष से कम उम्र के लोगों को ₹750 पेंशन राशि दी जाती है वहीं 75 वर्ष की ज्यादा उम्र के लोगों को ₹1000 पेंशन राशि दी जाती है।
  • और यह पेंशन राशि राजस्थान सरकार द्वारा डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजा जाता है।
  • और इस योजना का लाभ राजस्थान के सभी लोग चाहे वह किसी भी जाती ‘अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जन जाति , सामान्य वर्ग’ इत्यादि के गरीब परिवार के वृद्ध व्यक्ति उठा सकते हैं।

राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना (Rajasthan Vridhjan Samman Pension Yojana 2022) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नामराजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना (UP Kisan Karj Mafi yojana 2022)
सरकारराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीराजस्थान में रहने वाले वृद्ध व्यक्तियों के लिए
मुख्य उद्देश्यवृद्धजन को पेंशन देना
आरम्भ तिथिसाल 2021
राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना दस्तावेजआधार कार्ड (Aadhar Card)
जन-आधार/भामाशाह कार्ड की फोटोकॉपी
आय प्रमाण पत्र
पहचान पत्र
बी.पी.एल. कार्ड
ऑफिसियल वेबसाइट और पोर्टलhttps://ssp.rajasthan.gov.in/

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना का मुख्य उदेश्य

दरअसल राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना (Old Age Pension Yojana Rajasthan 2022) का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के गरीब परिवार के वृद्ध व्यक्तियों को बुढ़ापे में कुछ आर्थिक सहारा देना है, जिससे कि उन्हें ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े, और वह अपने बीमारी, दवा इत्यादि का खर्च इन पैसों से उठा सकें।

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए योग्यता मापदंड

अगर आप भी अपने परिवार के वृद्ध लोगों के लिए इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मापदंडों को पूरी करने की आवश्यकता है उसके बाद ही आप इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं सरकार द्वारा तय किए गए इस Mukhyamantri Vridhjan Samman Pension Yojana 2022 के पात्रता मापदंडों के बारे में।

Vridhjan Samman Pension Yojana eligibility criteria

  • इस योजना के तहत पेंशन पाने के लिए सबसे पहले आपकी उम्र अगर महिला हैं तो 55 वर्ष से अधिक और पुरुष हैं तो 58 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है।
  • उसके बाद आपकी आय 48000 सलाना से कम होना चाहिए, और आप गरीबी रेखा से नीचे आते हो।
  • इसके अलावा आपके परिवार के कोई भी सदस्य जैसे कि आपका पुत्र, पत्नी इत्यादि कोई भी सरकारी नौकरी इत्यादि में नहीं होना चाहिए।
  • और आपका राजस्थान का मूल निवासी होना भी बहुत जरूरी है, उसके बाद ही आप इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • और साथ में आपके पास या आपकी पत्नी के पास कोई भी नियमित आय का स्रोत नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप ही इस Vridhjan Samman Pension Yojana Rajasthan के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगा उसके बाद ही आप इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।

Vridhjan Samman Pension Yojana Rajasthan documents required

  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • जन-आधार/भामाशाह कार्ड की फोटोकॉपी
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बी.पी.एल./ अंत्योदय/ आस्थाकार्डधारी
  • बैंक पासबुक फोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के तहत कितना पेंशन राशि दिया जाता है?

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के तहत 55 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की उम्र की महिलाओं को ₹750 पेंशन राशि दी जाती है, जबकि 58 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की उम्र के पुरुषों को भी साथ ₹750 पेंशन राशि दी जाती है। और उसके बाद 75 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिला और पुरुष दोनों को सरकार द्वारा ₹1000 की पेंशन राशि दी जाती है।

Gender (लिंग)Age (उम्र)पेंशन राशि 75 वर्ष के बाद
महिला55 से 75 उम्र तकरु750रु1000
पुरुष58 से 75 उम्र तकरु750रु1000

Rajasthan Vridhjan Samman Pension Yojana eligibility criteria ऑनलाइन चेक कैसे करें?

अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि आप को इस योजना के तहत आवेदन करना चाहिए या नहीं तो आप अपने योग्यता (eligibility criteria) के बारे मे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, और यह पता लगा सकते हैं कि आप पेंशन योजना के लिए पात्र हैं या नहीं

  • इसके लिए सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है, और वहां दिए हुए रिपोर्ट ऑप्शन को क्लिक करना है।
Rajasthan Vridhjan Samman Pension Yojana eligibility criteria
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें “Check Pensioner Eligibility By Janaadhaar, और Check Pensioner Eligibility By Criteria’ दो ऑप्शन दिखाई पड़ेगा।
  • अगर आपके पास जन आधार कार्ड है तो आप उस ऑप्शन को चयन करें, उसके बाद JanaadhaarId/EnrollmentId नंबर निचे दिये हुए बॉक्स मे दर्ज करें, और फिर कैप्चा कोड इंटर करके ‘check’ वाले बटन पर क्लिक करें।
Vridhjan Samman Pension Yojana Rajasthan Eligibility check
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप इस पेंशन योजना के लिए पात्र है या नहीं इसके बारे में जानकारी दिया हुआ होगा।

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप भी अपने घर में रह रहे किसी वृद्ध व्यक्तियों के लिए इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से इस Mukhyamantri Vridhjan Samman Pension Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में।

How to Apply for Vridhjan Samman Pension Yojana 2022

  • अगर आप भी Mukhyamantri Vridhjan Samman Pension Yojana Rajasthan के आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने किसी भी नजदीकी ई मित्र केंद्र पर जाने की जरूरत है।
  • और उसके बाद वहां आपको जन सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक पेंशन फॉर्म दिया जाएगा उसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही से भर देना है।
  • और फिर साथ में उस में मांगी गई सभी जरूरी दस्तावेजों का फोटो कॉपी अटैच करके उसी ई मित्र केंद्र में जमा कर देना है।
  • उसके ई मित्र केंद्र वाले आपसे 33 रूपये आवेदन शुल्क लेंगे, वह भी उनको पास जमा कर देना है।
  • और फिर एक-दो दिन के भीतर सरकार द्वारा आपके दिये हुए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, और फिर अगर आप इसके लिए पात्र हैं तो पेंशन की राशि हर महीना आपके खाते में डीवीडी के माध्यम से सरकार द्वारा भेजना प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इस तरह आप ऑफलाइन तरीके से केवल कुछ सधारण प्रक्रिया कों फ़ॉलो करके अपने घर मे रह रहे वृद्धजन के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Vridhjan Samman Pension Yojana Rajasthan status चेक कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इस योजना के अधिकारीक वेबसाइट “https://ssp.rajasthan.gov.in/” पर जाना है। उसके बाद वहाँ report वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Vridhjan Samman Pension Yojana Rajasthan official pages
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको ‘Pensioner Online Status’ वाले ऑप्शन कों क्लिक करना है,
Pensioner Online Status
  • और फिर अपना पेंशन Application No कों निचे दिये बॉक्स मे भरना है, उसके बाद निचे दिये कैप्चा कोड कों भरे। फिर आप english या hindi किस भाषा मे Pensioner status देखना चाहते हैं उसका चयन करके निचे दिये ‘Show status’ बटन पर क्लिक कर देना है।

इस तरह आप इन कुछ सधारण स्टेप्स कों फ़ॉलो करके अपने पेंशन की स्थित का पता लगा सकते हैं।


Pensioner Complaint कैसे करें?

अगर आप भी अपने पेंशन से संबंधित कोई भी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करने की जरूरत है। उसके बाद आप आसानी से अपने शिकायत को राजस्थान सरकार के साथ साझा कर सकते हैं।

  • इसके लिए भी सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट “https://ssp.rajasthan.gov.in/” पर जाना है, उसके बाद ऊपर में दिए हुए रिपोर्ट ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
Vridhjan Samman Pension Yojana Rajasthan official pages
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे से आपको Pensioner Complaint वाले ऑप्शन का चुनाव करना है।
Pensioner Complaint
  • जैसे हीं आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद आपको एक नई वेबसाइट राजस्थान संपर्क पोर्टल (Rajasthan Sampark portal) पर रिडायरेक्ट किया जाएगा।
jansoochna portal complaint file 2022
  • उसके बाद उस पेज पर निचे साइड मे ‘शिकायत दर्ज करें’ का ऑप्शन दिखाई पड़ेगा, उस पर क्लिक करके।
jansoochna portal complaint register
  • और फिर ‘Registered grievance’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
jansoochna portal complaint register 2022
  • उसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर, अपना नाम, और शिकायत विवरण इत्यादि दर्ज करना है, और फिर नीचे दिए हुए फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

इस तरह आप अपने पेंशन से संबंधित कोई भी शिकायत ऑनलाइन आसानी से दर्ज करा सकते हैं।

Pensioner Complaint status चेक कैसे करें?

अगर आपने भी अपनी पेंशन से संबंधित सरकार के पास कोई शिकायत दर्ज किए हैं और उसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।

  • अपने शिकायत का स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल (Rajasthan Sampark portal) की आधिकारिक वेबसाइट “https://sampark.rajasthan.gov.in/” पर जाना है।
jansoochna portal complaint status
  • उसके बाद नीचे दिए हुए ‘शिकायत की स्थिति देखें’ के ऑप्शन का चयन करना है, और फिर grievance id नंबर दर्ज करना है जो आपको शिकायत करते समय मिला होगा।
jansoochna portal complaint status check
  • और उसके बाद बगल मे दिए हुए ‘check grievance’ ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। और जैसे ही आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आप की आवेदन की स्थिति के बारे में सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

वृद्धजन पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर

अगर आपके पास वृद्धजन पेंशन योजना (old age Pension Yojana Rajasthan) से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर उनसे संपर्क करके अपने सुझाव और शिकायत को साझा कर सकते हैं।

Helpline Number 0141-5111007,5111010,2740637
Email : ssp-rj@nic.in

Vridhjan Samman Pension Yojana Rajasthan FAQ?

राजस्थान वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न अक्सर लोगों द्वारा गूगल पर सर्च किया जाता है जिसका की उत्तर नीचे दिया गया है।

प्रश्न. आधार कार्ड से पेंशन कैसे चेक करें?

उत्तर: अगर आप अपने आधार कार्ड से पेंशन राशि चेक करना चाहते हैं तो वह आप ऑनलाइन सामाजिक सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।

प्रश्न. राजस्थान पेंशन चेक कैसे करें?

उत्तर: राजस्थान सरकार द्वारा दिए जाने वाले किसी भी पेंशन राशि की जानकारी आप ऑनलाइन Samajik Suraksha portal के माध्यम से कर सकते हैं, और उसका अधिकारिक वेबसाइट “https://ssp.rajasthan.gov.in/” यह है।

प्रश्न. सामाजिक सुरक्षा पेंशन कैसे देखी जाती है?

उत्तर: राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जानकारी आप ऑनलाइन सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल “https://ssp.rajasthan.gov.in/” से चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज हमने इस पोस्ट के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के बारे पूरी विवरण जैसे की”आवेदन कैसे करें, पात्रता मापदंड और इसमें लगने वाले दस्तावेज” से जाना है।

तो ऐसे में हिंदी वर्ल्ड की पूरी टीम आप लोगो से उम्मीद करती है कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। और इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना (Rajasthan old Pension scheme 2022) से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा। इसके अलावा भी अगर आपके मन में इस योजना से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव है तो अपना सुझाव या सवाल नीचे दिए कमेंट बॉक्स में दर्ज करें। धन्यवाद

इसे भी पढ़े :

राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना 2022 

राजस्थान जन सूचना पोर्टल क्या है, और इसका शुभारंभ ?

Leave a Comment