UP Ration Card 2022 – यूपी राशन कार्ड नई सूची, पंजीकरण, लाभ, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया।

UP Ration Card New List 2022 | यूपी राशन कार्ड योजना | UP Ration Card Yojana | UP Ration Card 2022 | यूपी राशन कार्ड योजना 2022 | UP Ration Card Yojana Registration | यूपी राशन कार्ड योजना पंजीकरण कैसे करें।

UP Ration Card New List 2022: अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं और गरीबी रेखा से नीचे आते हैं तो ऐसे में आप भी उत्तर प्रदेश सरकार से राशन कार्ड के माध्यम से गेहूं ₹2 किलो, चावल ₹3 किलो और चीनी 13.50 रुपए में खाद्य सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।

तो ऐसे में अगर आपने भी नई राशन कार्ड के लिए नया आवेदन किए हैं, या किसी अन्य नई सदस्य के नाम जोड़ने के लिए आवेदन किये हैं, और यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2022 को चेक करना चाहते हैं तो आप इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ सकते हैं। और यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट से लेकर नया आवेदन करने तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए विस्तार से यूपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट (UP Ration Card New List 2022) के बारे में जानते हैं।

UP राशन कार्ड योजना क्या है, और UP Ration Card New List 2022 कैसे चेक करें?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी गरीब व्यक्तियों के लिए चलाए जा रहे यूपी राशन कार्ड (UP Ration Card Yojana) योजना के माध्यम से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बहुत कम कीमतों पर जैसे कि चावल ₹3 किलो, गेहूं ₹2 किलो और चीनी 13.50 रुपए दिया जाता है, और इस योजना के लाभ उठाने के उन गरीब परिवारों को सबसे पहले राशन कार्ड बनवाना होता है जो की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन करके बनवा सकते हैं।

और इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के सभी BPL Card, APL Card और AAY Ration Card धारक परिवार उठा सकते हैं।

UP Ration Card योजना के प्रमुख लाभ

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के लाभ उपलब्ध कराया जाता है।

UP Ration Card Scheme 2022 Benifits

  • यूपी राशन कार्ड योजना के माध्यम से जिन परिवारों के पास यूपी राशन कार्ड होता है उन्हें सरकार द्वारा 2 रुपए किलो गेहूं, 3 रुपए प्रति kg चावल एवं 13.50रुपए प्रति kg चीनी दिया जाता है।
  • जिन परिवारों के पास यूपी राशन कार्ड होता है उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।
  • UP Ration Card का उपयोग आप एक पहचान पत्र के रूप मे भी कर सकते हैं। और यह राशन कार्ड एक गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का पहचान पत्र भी होता है।
  • यूपी राशन कार्ड का उपयोग करके आप आसानी से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के लिए आवेदन कर सकते हैं और आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड योजना (Up Ration Card 2022से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नामयूपी राशन कार्ड योजना 2022
सरकारउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार
मुख्य उद्देश्यउत्तर प्रदेश के सभी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को चावल ₹3 किलो, गेहूं ₹2 किलो और चीनी 13.50 रुपए उपलब्ध करना।
यूपी राशन कार्ड योजना दस्तावेजआवेदन कर्ता के आधार कार्ड
उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
परिवार के आय प्रमाण पत्र
परिवार के सदस्यों का पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर और ईमेल
ऑफिसियल वेबसाइट और पोर्टलhttps://fcs.up.gov.in/

Up Ration Card (यूपी राशन कार्ड ) Yojana का मुख्य उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी राशन कार्ड योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश उत्तर प्रदेश के सभी गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को हर महीने खाद्य सामग्री बहुत हीं कम दामों मे उपलब्ध करना है। और इसके माध्यम से सभी बीपीएल, एपीएल और अन्य कार्ड धारी गरीब परिवारों को चावल ₹3 किलो, गेहूं ₹2 किलो और चीनी 13.50 रुपए दिया जाता है।

क्योंकि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि एक गरीब परिवार प्रतिदिन केवल अपने परिवार के घर चलाने तक ही कमा पाता है और ऐसे में जब उसे अपने परिवार के लिए खाद्य सामग्री इत्यादि पैसो से खरीदना होता है तो उसे इसके लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ता है जिसके बाद उन्हें आगे की जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी राशन कार्ड योजना को शुरू किए हैं, जिसकी मदद से गरीब परिवारों को कम ब्याज पर खाद्य सामग्री दिया जा सके।

यूपी राशन कार्ड 2022 के प्रकार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के राशन कार्ड वहां के गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को उपलब्ध कराया जाता है।

BPL Ration Card: बीपीएल राशन कार्ड खासतौर पर उन गरीब परिवारों को दिया जाता है जिनकी वार्षिक सालाना इनकम ₹10000 से ज्यादा नहीं होता है, और बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवार हर महीने 25 किलो खाद्य सामग्री सरकार से प्रदान कर सकते हैं।

AAY Ration Card: एएवाई राशन कार्ड खासतौर पर उन गरीब परिवारों को दिया जाता है जिनकी आर्थिक सालाना इनकम लगभग में नहीं के बराबर होता है और इसके अंतर्गत खास तौर पर मुसहर, और भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले को रखा गया है। और AAY Ration Card परिवार प्रति महीना 35 किलो तक अनाज पा सकते हैं।

APL Ration Card: एपीएल राशन कार्ड उत्तर प्रदेश राज्य के उन परिवारों को दिया जाता है जिनकी वार्षिक सालाना इनकम ₹200000 से कम होता है और जो गरीबी रेखा से ऊपर मध्यम वर्गीय परिवार होता है, जिसके घर में कोई भी सरकारी नौकरी वाला व्यक्ति नहीं होता है।

यूपी राशन कार्ड के लिए पात्रता मापदंड

अगर आप भी यूपी राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उससे पहले आपको सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मापदंडों को जान लेना आवश्यक है।

UP Ration Card Yojana 2022 Eligibility Criteria

  • यूपी राशन कार्ड योजना बनवाने के लिए आपको उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • यूपी राशन कार्ड योजना के लिए पंजीकरण केवल वही परिवार करा सकता है जो गरीबी रेखा से नीचे आता है और जिसकी सालाना आर्थिक आमदनी ₹300000 से ज्यादा नहीं है।
  • अगर किसी परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में है या बड़े प्राइवेट नौकरी में है तो वह राशन कार्ड नहीं बनवा सकता है।
  • UP Ration Card बनवाने के लिए आवेदक परिवार के पास पहचान पत्र और उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

यूपी राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी यूपी राशन कार्ड (UP Ration Card Yojana) के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अति आवश्यक होता है।

UP Ration Card Yojana 2022 Documents Required

  • आवेदन कर्ता के आधार कार्ड
  • उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार के आय प्रमाण पत्र
  • परिवार के सदस्यों का पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और ईमेल

UP Ration Card New List 2022 में नाम ऑनलाइन कैसे देखे।

  • उत्तर प्रदेश राशन कार्ड न्यू लिस्ट (UP Ration Card New List 2022) को देखने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना है।
UP Ration Card New List 2022
  • उसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर हीं राशन कार्ड की पात्रता सूची के विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
UP Ration Card list New
  • और फिर आपके सामने एक नया पेज खुल करके आएगा जिसमे जिलों का नाम दिखाई देगा, उसमे से आपको अपने जिले का नाम चयन करना है।
UP Ration Card 2022
  • उसके बाद आपके अपने ब्लॉक का नाम चयन करना है, और उसके बाद ग्राम पंचायत का चयन करना है।
UP Ration Card New List 2022
  • उसके बाद आपसे आपका नजदीकी राशन दुकानदार के नाम का चयन करने के लिए बोला जाएगा, उसका चयन करें, और फिर आपको दो विकल्प पात्र गृहस्थी और अंतोदय लाभार्थी संख्या दिखाई देगा।
UP Ration Card New List
  • उसके बाद आपके पास जिस प्रकार के ration card है, उस राशन कार्ड का चयन करना है। और उसके बाद आपके स्क्रीन पर राशन कार्ड की नई सूची खुलकर आ जाएगा।
  • फिर अपने राशन कार्ड संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने नाम का चयन सूची में से सेलेक्ट करना है। और फिर आपके स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी खुल करके आ जाता है।

New UP Ration Card के लिए आवेदन कैसे करें, पूरी जानकारी

अगर आपने भी अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है और आप ईसके लिए नया आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करने की जरूरत है।

New UP Ration Card Registration process

  • अगर आप भी यूपी राशन कार्ड के लिए नया आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (csc center) में जाना है।
  • और उसके बाद वहाँ से यूपी राशन कार्ड आवेदन फॉर्म को ले लेना है, उस आवेदन फॉर्म में मांगी गए सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए भर देना है।
  • और उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को पूरी कर लेना है और साथ में अपने पंचायत के मुखिया से भी हस्ताक्षर इत्यादि भी करा लेना है।
  • और साथ में उस आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटो कॉपी को भी अटैचमेंट कर लेना है।
  • और उसके बाद इस आवेदन फॉर्म को उसी जन सेवा केंद्र में जा करके जमा कर देना है, और साथ में जन सेवा केंद्र द्वारा इसके लिए निर्धारित की गई फीस को भी जमा कर देना है।
  • उसके बाद आपके द्वारा जमा की गई आवेदन फॉर्म का उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग द्वारा सत्यापन करने के बाद राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।

UP Ration Card FAQ?

तो चलिए आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे यूपी राशन कार्ड योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के बारे में जान लेते हैं जिसके बारे में उत्तर प्रदेश के गरीब लोगों को अक्सर जानने की इच्छा होती है।

Q. यूपी राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े?

Ans: उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जा करके अपने नए सदस्यों का नाम को जुड़वा या हटवा सकते हैं।

Q. यूपी राशन कार्ड की वेबसाइट क्या है?

Ans: उत्तर प्रदेश सरकार के राशन कार्ड योजना के आधिकारिक वेबसाइट का लिंक “https://fcs.up.gov.in/” यह है।

Q. राशन का कार्ड कैसे बनता है?

Ans: नया राशन कार्ड के लिए आप ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बनवा सकते हैं और उत्तर प्रदेश न्यू राशन कार्ड (UP New Ration Card) अकेली आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Q. यूपी में नए राशन कार्ड कब से बनेंगे?

Ans: अगर आप भी नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं या राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो यह काम आप प्रत्येक महीने में कर सकते हैं इसके लिए कोई भी समय निर्धारित नहीं किया गया है।

निष्कर्ष –

आज के हिंदी वर्ल्ड के सरकारी योजना के इस लेख में हम लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार के राशन कार्ड योजना से संबंधित सभी प्रकार के जानकारी के बारे में जानना है और हमने आपको बताया है कि आप नए राशन कार्ड लिस्ट 2022 कैसे चेक कर सकते हैं और अपने पुराने राशन कार्ड में नई सदस्यों का नाम कैसे जुड़वा सकते हैं।

तो ऐसे में हमें उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको भी नया राशन कार्ड बनवाने में और अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट मे चेक करने में बहुत मदद मिला होगा बाकी ऐसे ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हिंदी वर्ल्ड के उत्तर प्रदेश सरकारी योजना (Uttar Pradesh Sarkari Yojana 2022) सेक्शन को जरूर चेक आउट करें।

इसे भी पढ़े :

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2022

यूपी फ्री स्मार्टफोन टैबलेट योजना

Leave a Comment