UP Abhyudaya Yojana 2022: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, दस्तावेज, exam date और लाभ

UP Free Coaching Yojana 2022 | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना | Mukhyamantri  Abhyudaya Yojan| उत्तर प्रदेश फ्री कोचिंग योजना 2022 | UP Abhyudaya Yojana 2022

UP Abhyudaya Yojana 2022: अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे में आज का यह लेख आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है क्योंकि आज इस लेख में हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022’  जिसे हम सब UP Free Coaching Yojana 2022 के नाम से जानते हैं उसके बारे में बात करने वाले हैं और आपको बताने वाले हैं कि इस योजना के तहत आप रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं और फ्री कोचिंग का लुफ्त कैसे उठा सकते हैं।

तो अगर आप भी उत्तर प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे निचे आने परिवार से ताल्लुक रखते हैं, और घर पर ही रह कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे में आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए, जिसके तहत CDS, IIT, NEET, UPSC, NDA, और अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सरकार द्वारा पूरी तरह से मुफ्त में कराया जाता है।

तो ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आप इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख में हम आपके साथ इसके रजिस्ट्रेशन (Abhyudaya Yojana Registration 2022) प्रक्रिया से लेकर, इसमें लगने वाले दस्तावेज तक के बारे में सभी जानकारी साझा करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं यूपी फ्री कोचिंग योजना (UP Free Coaching schemes) के बारे में

UP Abhyudaya Yojana क्या है, और इसके तहत मिलने वाला लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘अभ्युदय योजना’ जिसे हम फ्री कोचिंग योजना के नाम से भी जानते हैं, एक ऐसी योजना है जिसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी गरीब छात्रों को जो की कोचिंग करने में असमर्थ हैं और अपने घर पर ही रह कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन सभी छात्रों को सरकार द्वारा फ्री में कोचिंग उपलब्ध कराया जाता है। और इस योजना के तहत आपको CDS, IIT, NEET, UPSC, NDA, से ले करके अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कोचिंग उपलब्ध कराया जाता है।

यूपी अभ्युदया योजना के तहत मिलने वाला लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे यूपी अभ्युदय योजना 2022 के तहत आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।

UP Abhyudaya Yojana benefits

  • इस योजना के तहत आपको सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग फ्री में उपलब्ध कराई जाती है।
  • इसके तहत आपको ‘Banking, CDS, IIT, NEET, UPSC, NDA, SSC, Railway’ इत्यादि के अलावा और भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
  • और जब आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं तो आपके पूर्व आईएएस अधिकारी, आईएफएस अधिकारी और आईपीएस अधिकारी से लाइव बात करने का मौका मिलता है।
  • और इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के बच्चे उठा सकते हैं।
  • इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको एक भी रुपया कहीं भी एक भी रुपया चार्ज देने की जरूरत नहीं होता है, इसकी इस योजना की पूरी प्रक्रिया बिल्कुल फ्री है।
  • और मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी धर्म, जाति, मजहब के लोग उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (UP Abhyudaya Yojana 2022) से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नाममुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022
सरकारउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के छात्र
मुख्य उद्देश्यउत्तर प्रदेश के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं का मुफ्त में कोचिंग उपलब्ध करना
आरम्भ तिथि16 फरवरी 2022
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना दस्तावेजआधार कार्ड
बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड
माता पिता के आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
पढ़ाई का मार्कशीट या सर्टिफिकेट
ऑफिसियल पोर्टलabhyuday.up.gov.in

यूपी मुख्यमंत्री फ्री कोचिंग योजना के पात्रता

अगर आप भी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभ उठाकर के फ्री में कोचिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मापदंडों को पूरी करने की आवश्यकता है उसके बाद ही आप को इस योजना के तहत कोई भी कोचिंग क्लास फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा।

UP Free Coaching schemes Eligibility Criteria

  • इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी परिवार के छात्र हीं लाभ उठा सकते हैं।
  • और इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के बच्चों को मिलेगा जो कि घर पर ही रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
  • और इस मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभ केवल प्रति छात्र एक बार ही दिया जाएगा, जिस छात्र का एक बार इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हो गया है वह दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकता है।
  • और आवेदक छात्र के परिवार के पास बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना दस्तावेज

अगर आप भी यूपी फ्री कोचिंग योजना के लिए आवेदन या रजिस्ट्रेशन करने के लिए सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगा।

UP Free Coaching Yojana 2022 documents required

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • माता पिता के आधार कार्ड
  • राशन कार्ड या बिपीएल कार्ड
  • स्थाई निवास प्रामाण पत्र
  • छात्र आईडी कार्ड
  • 12 वीं और ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट या मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • फ़ोटोग्राफ़

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप भी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना या यूपी फ्री कोचिंग योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।

Abhyudaya Yojana Registration Process

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Abhyudaya Yojana के आधिकारिक वेबसाइट “abhyuday.up.gov.in” पर जाना है। और उसके बाद होम पेज पर हीं आपको रजिस्ट्रेशन बटन का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको दी गई प्रतियोगिता परीक्षा में से किसी एक को चुनना है जिसकी तैयारियां करना चाहते हैं।
  • अब आपके सामने Abhyudaya Yojana Registration form दिखेगा, उसमें मांगी गई सभी निजी जानकारी जैसे की पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, अड्रेस इत्यादि को सही भर देना है।
  • और उसके बाद वहां मांगी गई जरूरी दस्तावेजों का फोटो कॉपी को अपलोड कर देना है, और फिर नीचे दिए हुए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • और उसके बाद आपको आपका रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड इत्यादि दिया जाएगा उसको कहीं पर सेव करके अच्छे से रख लेना है।

अभ्युदय योजना 2022 एग्जाम डेट

इस योजना के तहत प्रवेश परीक्षा विभिन्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (Abhyudaya Yojana 2022 exam date) के आधार पर किया जाता है जैसे की अगर आप सीडीएस की तैयारी करना चाहते हैं तो उसकी परीक्षा इस साल 20 मई को दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, वहीं अगर आप सिविल सेवा की तैयारी करना चाहते हैं तो इसके प्रवेश परीक्षा इस साल 21 मई को दोपहर 2 बजे से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा।


UP Free Coaching Yojana 2022 FAQ?

तो चलिए अब जानते हैं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022 से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नो के उत्तर के बारे में जिसे अक्सर लोगो द्वारा गूगल पर पूछा जाता है।

प्रश्न. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल पोर्टल “abhyuday.up.gov.in“से आसानी से कर सकते हैं, या फिर आप अपने नजदीकी किसी भी csc सेंटर या कैफ़े में जाकर इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं।

प्रश्न.अभ्युदय योजना का लाभ कैसे उठाएं?

उत्तर: उत्तर प्रदेश अभ्युदय योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को दिया जाएगा जिनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे आता है, और जो कोचिंग फीस देने में पूरी तरह असमर्थ है।

प्रश्न. अभ्युदय योजना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन Last Date 2022 कब है?

उत्तर: अभ्युदय योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आपको 21 मई 2022 से पहले पूरी कर लेंना है वैसे समय-समय पर इस योजना के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन सरकार द्वारा ओपन कर दिया जाता है।

निष्कर्ष –

आज के इस लेख में हमने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोचिंग योजना यानी कि अभ्युदय योजना (Abhyudaya Yojana 2022) के बारे मे जाना है, और साथ मे आपको इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन (Abhyudaya Yojana Registration 2022) कैसे करना है इसके बारे में भी जाना है।

तो ऐसे में hindiworld की पूरी टीम को उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको अभ्युदय योजना 2022 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा।

Leave a Comment