NASA Full Form In Hindi – NASA का फुल फॉर्म क्या है | नासा का पूरा नाम

NASA Full Form In Hindi: जब हम आसमान और अंतरिक्ष को देखते हो तो हमारे दिमाग में अनेक तरह के ब्रह्माण्ड से संबंधित सवाल आते हैं। और जब अंतरिक्ष को जानने के बारे में विचार आते हैं तो साथ ही मन में NASA और ISARO का भी ख्याल आता है। लेकिन अधिकतर लोग NASA का फुल फॉर्म क्या है, के बारे में नही जानते है।

अगर आप भी नासा का पूरा नाम क्या है, नासा की स्थापना कब हुई, नासा कहाँ स्थित है और नासा का अध्यक्ष कौन है, आदि के बारे में जानना चाहते है तो इस आर्टिकल पूरा अवश्य पढ़े। इस आर्टिकल में आपको NASA से संबंधित और भी बहुत सारी जानकारीयां दी जाएगी।

NASA का फुल फॉर्म क्या है (नासा का पूरा नाम)

नासा एक स्वतंत्र अंतरिक्षिय एजेंसी है जो NASA अमेरिकी फेडरल गवर्मेंट (U.S. Federal Government) के अंतर्गत भौतिकी व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में काम करती है। अगर मैं आपको NASA का फुल फॉर्म के बारे में बताऊं तो इसका पूरा नाम “National Aeronautics and Space Administration” है। और NASA Full Form In Hindi में “राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन” है।

यह पूरी दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष संस्थान है जहां पर अंतरिक्ष का गहन अध्ययन किया जाता है। नासा का मुख्य लक्ष्य अंतरिक्ष खोज करना, वैमानिकी संशोधन, ग्रहों और उपग्रहों के बारे में जानकारीयों को इकट्ठा करना, और अंतरिक्ष से जुड़े सभी मिशन को सफलता से पूरा करना है।

नासा का पूरा नामNational Aeronautics and Space Administration(NASA)
NASA की स्थापना कब हुई19 जुलाई 1958
नासा के चेयरमैनDwight D. Eisenhower
नासा का अध्यक्ष (CEO)बिल नेल्सन
NASA का मुख्यालय (Headquarter)वाशिंगटन, डी सी यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका
नासा में कार्यरत कर्माचरियों की संख्या18,800 कर्मचारी
नासा की आधिकारीक वेबसाइटNasa.gov

NASA का मतलब क्या होता है – NASA क्या है

नासा पूरी दुनिया की एक सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में है। इस स्पेस एजेंसी का गठन अमेरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति “Dwight D. Eisenhower” ने किया था, और इसका गठन राष्ट्रीय और अंतरिक्ष वैमानिकी को ध्यान में रखते हुए किया गया था।

इसकी स्थापना संयुक्त राज्य अमेरीका में 19 जुलाई 1958 में की गयी थी, और यह स्थापना नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के तहत की गयी थी। नासा विश्व की सबसे सफलतम अंतरिक्ष एजेंसी में से एक है, जिसने अपोलो यान को चांद पर उतारकर पूरे विश्व में सबसे बड़ी सफलता हासिल की थी।

वैसे मैं आपको बता दूं  कि 1969 में चांद पर पहुंचने वाला सबसे पहला अंतरिक्ष यान “अपोलो कमांड मॉड्यूल” था, और नील आर्मस्ट्रांगऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होने चांद पर पहला कदम रखा था। इसी तरह नासा ने अंतरिक्ष के बड़े से बड़े ग्रहों और उपग्रहों पर जाकर काफी अच्छी सफलता हासिल की है।

इसका मुख्य कार्य अंतरिक्ष की गतिविधियों और वैमानिकी के विषय में रिसर्च करना है। वर्तमान समय में नासा के दस केंद्र हैं, अमेरीका में। इनमें से 7 केंद्रों में परीक्षण और अनुसंधान की सुविधान प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा इसमें अभी 18000 से भी ज्यादा लोग काम कर रहे हैं, और इनकी खोज लगातार जारी है।

क्या आपको पता है कि दुनिया जो भी अंतरिक्ष की पढ़ाई करता है तो उसका सपना नासा में नौकरी करने का जरूर होता है। क्योंकि NASA में वैज्ञानिक और इंजीनियरों को काफी ज्यादा सुविधाएं मिलती है। इसके अलावा नासा में अतरिक्ष मिशन के लिए सेक्रेटरी, लेखक, लॉयर्स और शिक्षक आदि भी कार्य करते हैं।

नासा के अध्यक्ष (CEO) कौन है

अभी तक हमने NASA के बारे में बाता की है, तो चलिए अब मैं आपको बताता हूं कि NASA का CEO कौन है या नासा के अध्यक्ष कौन है?

नासा के CEO यानी Chief executive officer जिम ब्रिडेनस्टाइन (James Frederick Bridenstine)  है, जो नासा एजेंसी 13 वें अध्यक्ष है। हालांकि वर्तमान में 14 वें अध्यक्ष बिल नेल्सन(Bill Nelson) है, जिन्होने 3 मई, 2021 को 14वेंAdministrator के रूप में शपथ ली है। और नासा के अंतरिक्ष खोज़ को लगतार विकसित भी कर रहे है।

NASA के चेयरमैन या मालिक कौन है

दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी यानी NASA के संस्थापक (Founder) “Dwight D. Eisenhower” है, और Dwight D. Eisenhower ही नासा के मालिक यानी चैयरमेन है।

NASA का इतिहास क्या है (History of NASA)

मैं आपको बता दूं कि सबसे पहले नासा की स्थापना 3 मार्च 1915 में एक United States federal agency के रूप में हुई थी, और उस समय लोग NASA के बारे में नही जानते थे। नासा को सन् 1915 से लेकर 1958 तक NACA – National Advisory Committee for Aeronauticsके रूप में जानते थे।

लेकिन इसके बाद 19 जुलाई 1958 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति Dwight D. Eisenhowerके नेतृत्व में अमेरिकी फेडरल सरकार के द्वारा NASA एजेंसी बनाई गयी और इसका नाम बदलकर नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन कर दिया गया। आज के समय में नासा Aeronautics Space Research के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है।

1 अक्टूंबर 1958 के बाद NASA एक स्वतंत्र अंतरिक्ष एजेंसी बना गया। इसकी स्थापना वाशिंगटन डी. सी. में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के तहत की गयी। और इसकी स्थापना अमेरीका के राष्ट्रपति Dwight D. Eisenhower ने की थी, और यही नासा के मालिक है।

नासा ने पहली बार अपना अंतरिक्ष यान सन 1973 में लांच किया था, और इस यान सौरमंडल में बृहस्पति और शनि जैसे गृह की यात्रा की थी। इस यान सौरमंडल प्रणाली के शुक्र (Venus), मंगल (Mars) और बृहस्पति (Jupiter) के बीच परिकर्मा करने वाले चट्टानों की जांच की और साथ ही उनकी तस्वीरें भी ली थी।

NASA ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक बहुत सारी उपलब्धियां हासिल कर चुका है, जैसे अपोलो मिशन के द्वारा मनुष्य को चाँद पर उतारना, स्काइलैब स्टेशन स्थापित करना, अंतरिक्ष शटल मिशन के तहत सैटलाइट लॉन्च करना इत्यादि। इनमें से सबसे बड़ी उपलब्धि अपोलो यान के चांद पर उतरने वाली थी। क्योंकि यह काम दुनिया में सबसे पहले अमेरिका ने ही किया था।

नासा कहाँ पर स्थित है (where is NASA located)

NASA का मुख्यालय (Headquarter) वाशिंगटन, डीसी संयुक्त राज्य अमेरीक (USA)में है। वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरीका में पूरे नासा 10 नासा केंद्र हैं, जिसमें 7 छोटे कार्य स्थल भी हैं जहां पर पृथ्वी और अंतरिक्ष का परीक्षण और अध्ययन किया जाता है।

देखा जाए तो वर्तमान में नासा एजेंसी में हजारों लोग काम कर रहे है जिसमें इंजीनियर और वैज्ञानिक शामिल है। NASA का पूरा एड्रैस निम्नलिखित प्रकार से है-

NASA Headquarters’ Address: 300 E. Street SW, Suite 5R30 Washington, DC 20546 United State of America (USA)

नासा का आपोलो 11 मिशन क्या था (Apollo 11 Mission)

NASA के अपोलो 11 मिशन दुनिया में अंतरिक्ष इतिहास में एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है, जो समय अमेरिकी राष्ट्रपित John F. Kennedyके साथ – साथ पूरे अमेरिका के लिए एक बहुत बड़ी गर्व की बात थी। इस मिशन के तहत पूरी दुनिया में पहली बार किसी इंसान ने चांद की धरती पर अपने कदम रखे थे।

इस मिशन की शुरूआत 19 जुलाई 1969 में की गयी थी, और शुरूआत अमेरिका के मेरिट आई लैंड में स्थित ‘Kennedy Space Centre Launch Complex 39से हुई थी। Apollo मिशन का उद्देश्य था कि अंतरिक्ष में किसी यात्री को पृथ्वी से 2,40.000 मील दूर चांद की धरती पर भेजकर, वहां की धरती से जांच के लिए मिट्टी और पत्थर के नमूने एकत्रित करना था।

पृथ्वी से चांद तक पहुंचने के लिए 21 घंटे और 31 मिनट का समय लगा, जिसके बाद नील आर्मस्ट्रांग और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बज़ एलड्रीन और माइकल कॉलिन्स 20 July, 1969 की रात को Apollo अंतरिक्ष यान के साथ चांद की सतह पर पहुंचे।

इसके बाद 21 जुलाई 1969 में सुबह को नासा के लुनार मॉड्युल यान से बाहर आकर “नील आर्मस्ट्रांग” ने चाँद की धरती पर अपना पहला कदम रखा था. और फिर उन्होने अपना पहले संदेश “One Giant Leap for Mankind (मानव जाति के लिए एक बड़ा कदम)” अमेरीका को दिया।

इस संदेश के बाद पूरे अमेरिका और दुनिया को इस असंभव कार्य का पता चला। इस मिशन को पूरा करके तीनों अंतरिक्ष  यानी 24 जुलाई को पृथ्वी पर सफलतापूर्वक वापिस लौटे। और यह घटना मानव इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज की गयी।

इस अपोलो 11 मिशन के बाद नासा ने 6 Moon Missionके लिए चांद पर यान भेजे, जिसमें से पांच सफल हुए।

NASA काम कैसे करता है (How NASA works)

चलिए अब मैं आपको बताता हूं कि नासा क्या काम करता है और कैसे करता है?

नासा अनेक तरह की अलग-अलग चाजें करता है, जैसे नासा उपग्रह बनाना, उपग्रह पृथ्वी के बारे में अधिक जानकारी को इकट्ठा करना आदि। नासा के वैज्ञानिक मुख्यत: सौर मंडल की गतिविधियों का अध्ययन करते है।

आज भी नासा के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और अंततरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर काम कर रहे है। नासा के वैज्ञानिकों ने TELISC का उपयोग करके अंतरिक्ष में बहुत दूर तक  कई चीजें देखी हैं, और फिर उनका सफल परीक्षण भी किया है।

नासा ने चंद्रा के अलावा अनेक ग्रहो का भी अधय्यन किया है, जिससे पूरी दुनिया को फायदा मिला है। अब तो यह भी पता चल चुका है कि मंगल ग्रह पर जीवन संभव है। नासा अपने अध्ययन और खोज को दुनिया के साथ शेयर भी करता है जिससे पूरे मानव जाति का कल्याण हो सके।

नासा की सबसे बड़ी उपलब्धियां (NASA Achievements)

नासा की शुरूआत मानव अंतरिक्ष यान के कार्यक्रम से शुरू हुई, और Apollo Project, Mercury Project एवं Gemini Project जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को अंजाम दिया। इन कार्यक्रमों की वजह से यह समझना आसान हुआ कि अंतरिक्ष में कैसे उड़ना है, और इसी कारण चंद्रमा पर पहली मान लैंडिंग हुई थी।

इसके साथ नासा ने 1969 में, अपने रोबोटिक तकनीक द्वारा सौर मंडल के हर ग्रह और कई अन्य खगोलीय पिंडो की जांच भी की। इसके अलावा नासा ने दूरबीनों की मदद से ब्रह्मांड के दूर – दूर के क्षैत्रों  का भी पता लगाया जिसका फायदा पूरी दुनिया को मिला।

वैसे मैं आपको बता दूं कि सैटेलाइट ने पृथ्वी के बारे में बहुत सारा डेटा प्रदान किया है जिससे मानव को काफी ज्यादा उपयोगी जानकारीयां प्राप्त हुई है, जैसे मौसम के पैटर्न को अच्छे से समझ पाना। इसके अलावा नासा के ज्ञान ने विभिन्न प्रकार के उन्नत विमानों के विकास और परीक्षण में काफी सहायता प्रदान की है।

नासा की प्रौद्योगिकी ने दैनिक जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली कई गतिविधियों को काफी आसान बना दिया है, जैसे Smoke Detector, और इसके अलावा Medical Test आदि भी इसकी मदद से ही संभव हो पाए है।

FAQs – NASA का फुल फॉर्म क्या है

इस आर्टिकल में हमने NASA का फुल फॉर्म क्या है, के बारे में जाना है। चलिए अब हम NASA से संबंधित कुछ अन्य FAQs पर चर्चा करते हैं।

Q1. NASA का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: नासा की फुल फॉर्म “National Aeronautics and Space Administration” है, यानी “राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन”।

Q2. नासा की स्थापना कब की गयी थी?

उत्तर: NASA की की स्थापना 19 जुलाई 1958 को हुई थी, और यह स्थापना अमेरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति “Dwight D. Eisenhower” की उपस्थिति में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के तहत हुई थी। हालांकि इसकी स्थापना पूर्व में 3 मार्च 1915 को United States federal agency के रूप में हुई थी। लेकिन बाद जुलाई 1958 में इसका नाम बदलकर NASA कर दिया गया और यह एक एक स्वतंत्र अंतरिक्ष एजेंसी बन गयी।

Q3. नासा का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: NASA का पूरा नाम “National Aeronautics and Space Administration”है जिसे हिंदी में राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन कहा जाता है। यह एक स्वतंत्र स्पेस एजेंसी है जो सौरमंडल के विभिन्न रहस्यों की खोज करती है।

Q4. अभी नासा कहाँ स्थित हैं?

उत्तर: वर्तमान में नासा का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन, डीसी में स्थित है। और इसके कुल 10 नासा केंद्र है जो पूरे अमेरिका में फेले हुए है। और नासा में 18000 से भी ज्यादा लोग काम कर रहे हैं।

Q5. नासा का अध्यक्ष कौन है?

उत्तर: वर्तमान समय में नासा का 14 वां CEO बिल नेल्सन है, जिन्होने अभी पिछले साल 3 मई, 2021 को अध्यक्ष के रूप में शपथ ली है। इसके अलावा पूर्व में 13 वें CEO James Frederick Bridenstineथे।

Q6. NASA में कितने भारतीय वैज्ञानिक और इंजीनियर हैं?

उत्तर: वर्तमान में नासा में 18000 से भी ज्यादा कर्मचारी है। देखा जाए तो नासा में काम करने वाले 36 प्रतिशत भारतीय हैं। और अगर डॉक्टर और वैज्ञानिकों की बात की जाए तो भारत के 38 प्रतिशत डॉक्टर और 12 प्रतिशत वैज्ञानिक हैं।

Q7. नासा का पहला मानव सहीत मिशन कौनसा था?

उत्तर: NASA का पहला मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम “Project Mercury” था, जिसे 1958 में शुरू किया गया था। इस प्रोजेक्ट में नासा ने पहली बार अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा था। इस प्रोजेक्ट के तहत मर्करी ने कुल 6 अंतरिक्ष उड़ाने भरी थी। इनमें से 2 उड़ाने अंतरिक्ष में पहुंच गई, और फिर ठिक नीचे आ गयी, जिन्हे Sub-orbital Fights कहा जाता है।

Conclusion – NASA का फुल फॉर्म क्या है

नासा एक ऐसी स्पेस एजेंसी है जो दुनिया की सबसे बड़ी और सफल एजेंसी मानी जाती है। क्योंकि नासा ने बहुत सारी शानदार खोज की हैं जिसका फायदा पूरी दुनिया को मिला है। नासा की सबसे बड़ी उपलब्ध चंद्रमा तक पहुंचना था और वहां की धरती पर मानव के रखने थे। इस तरह इस आर्टिकल में कई मजेदार जानकारीयों बताया है।

इस आर्टिकल में मैने आपको NASA से संबंधित सभी आवश्यक जानकारीयां दी है। मैने इस आर्टिकल में बताया है कि नासा का पूरा नाम क्या है,NASA Kya Hota Hai,नासा की स्थापना कब हुई, नासा कहाँ स्थित है और नासा का अध्यक्ष कौन है, आदि। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल की मदद से NASA के बारे में बहुत कुछ जरूरी बातें जानने को मिली होगी।

इसे भी पढ़े :

बी.एड क्या है, और B.Ed Course कैसे करें।

NFT क्या है,एनएफटी कैसे काम करता है.

Leave a Comment