Mukhyamantri Nirogi Yojana 2022 Rajasthan – योग्यता, लाभार्थी और दस्तावेज

Mukhyamantri Nishulk Nirogi Yojana 2022 | मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना | Rajasthan Nirogi Yojana 2022 | Mukhyamantri Nirogi Yojana 2022 | राजस्थान निरोगी योजना 2022

Mukhyamantri Nirogi Yojana 2022 : भारत देश के केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपने देश और प्रदेश के वासियों के लिए कई महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजनाएं लाती रहती है जिससे कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार को लाभान्वित किया जा सके।

और इसी कड़ी में राजस्थान की राज्य सरकार ने राजस्थान वासियों के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना (mukhymantri nishulk nirogi Rajasthan Yojana 2022) की शुभारंभ किए हैं जिसके तहत राजस्थान के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को निशुल्क दवा और जांच के साथ साथ में फ्री में ओपीडी एवं आईपीडी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

तो अगर आप भी राजस्थान के निवासी हैं और छोटे-मोटे बीमारियों और जांच के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने पड़ते हैं तो ऐसे में आपको राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना 2022 का लाभ जरूर उठाना चाहिए। क्योंकि इस योजना की शुरुआत इसी वजह से किया गया है कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को छोटी बीमारियों, जांच, दवा और ऑपरेशन के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़े।

तो ऐसे में अगर आप भी मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना 2022 का लाभार्थी बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा उसके बाद आपको इस योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे की” मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना के लिए आवेदन कैसे करें, और इस योजना के जरूरी दस्तावेज, और इसकी योग्यता क्या है” इत्यादि मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं Mukhyamantri Nirogi Rajasthan scheme 2022 के बारे मे।

निरोगी राजस्थान अभियान की शुरुआत कब हुई?

इस योजना की शुरुआत राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 1 मई 2022 को शुभारंभ किया गया है, और इस मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना के तहत सभी प्रकार की जांच की सेवाएं, दवा और ऑपरेशन निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना क्या है, और इसके लाभ

Mukhyamantri Nirogi Yoajan एक ऐसी योजना है जिसके तहत राजस्थान के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को ओपीडी (OPD) एवं आईपीडी (IPD), दवा और सभी प्रकार की जांच पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, और इसका लाभ बुजुर्ग व्यक्ति, महिला से लेकर छोटा बच्चा तक उठा सकता है

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना के लाभ

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना (Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana 2022) के तहत निचे दिये गए निम्नलिखित लाभ उपलब्ध करवाए जाते हैं।

Rajasthan Nirogi Yojana benifits

  • इस योजना के तहत आपको सभी प्रकार के बीमारियों की जांच, दवा और ऑपरेशन निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
  • और इस योजना के तहत IPD और OPD मे भर्ती होने वाले मरीजों का भी मुफ्त इलाज किया जाता है।
  • इस योजना का लाभ राजस्थान के वे सभी गरीब और मध्यवर्गीय परिवार उठा सकते हैं जिनके पास जनाधार कार्ड, राशन कार्ड या फिर आधार कार्ड और बीपीएल कार्ड है।
  • और इस योजना का लाभ बुजुर्ग से लेकर बच्चे और महिला तक सभी उठा सकते हैं।
  • और जब कोई मरीज इस योजना के तहत किसी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होता है तो उसकी सभी खर्च राजस्थान सरकार निर्वहन करती है।

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना से जुड़े कुछ जरूरी जानकारी

योजना का नाममुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना (Mukhyamantri Nirogi Yojana 2022)
सरकारराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीराजस्थान के मूलनिवासी
मुख्य उद्देश्यराजस्थान के लोगो को निशुल्क स्वास्थ्य (जांच, दवा) सुविधा देना
आरम्भ तिथि1 मई 2022
मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना दस्तावेजजनाधार कार्ड
आधार कार्ड
राशन कार्ड या बीपीएल कार्ड
ऑफिसियल वेबसाइट और पोर्टलअभी तक नहीं लाया गया है.
Mukhyamantri Nishulk Nirogi Yojana 2022 Heighlights

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना 2022 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य

दरअसल राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश राजस्थान के ऐसे गरीब परिवार जो कि अपने छोटे मोटे बीमारियों, और जांच के लिए अपनी गाढ़ी कमाई को खर्च कर देते हैं उन्हें ऐसा करने से रोकना है। और इन छोटी बीमारियों, दवा और जांचों के लिए निशुल्क सेवा गरीबों के लिए उपलब्ध करना है।

इसके अलावा गरीब परिवारों के बुजुर्गों व्यक्तियों को सही समय मे अच्छा इलाज देने के उद्देश्य किया गया है, क्योंकि गरीब परिवार गरीबी और आर्थिक तंगी के कारण अपने घर के  बुजुर्ग व्यक्तियों की समय पर इलाज नहीं करवा पाते हैं।

इसके अलावा इस योजना को शुरू करने का एक और मुख्य उद्देश राजस्थान के लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना है जिससे की वह सही समय पर अपनी बीमारी का इलाज करा सके।

मुख्यमंत्री निरोगी योजना 2022 के लिए दस्तावेज

अगर आप किसी भी अस्पताल में इस योजना के तहत इलाज कराने के लिए जाते हैं तो आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगा।

  • जनाधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड या बीपीएल कार्ड

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

तो अगर आप भी Nirogi Yojana का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने के लिए सोच रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कोई भी आवेदन करने की जरूरत नहीं है, अगर आपके पास जन आधार कार्ड या आधार कार्ड है तो आप उसका उपयोग करके इस योजना से रजिस्टर्ड हॉस्पिटलों में जाकर के फ्री में अपना इलाज करवा सकते हैं।

Mukhyamantri Nirogi Yojana hospital list 2022

और फिलहाल यह योजना केवल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, स्वास्थ्य केन्द्रो, उप स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला अस्पताल, सीएचसी, और पीएचसी इत्यादि जगहों पर लागु किया गया है। और बहुत जल्द अन्य अस्पतालों को भी इस योजना के साथ जोड़ने की प्रयास राजस्थान सरकार द्वारा किया जा रहा है।

तो अगर आप भी फिलहा इस योजना के तहत अपने छोटे-मोटे बीमारियों का इलाज फ्री में करवाना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए निम्नलिखित अस्पतालों में जा सकते हैं।

Mukhyamantri Nirogi Yojana hospital list 2022
सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल
उप स्वास्थ्य केंद्र
जिला अस्पताल
सीएचसी
पीएचसी
Rajasthan Nirogi Yojana hospital list

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य योजना

इस योजना के अलावा भी राजस्थान सरकार राजस्थान वासियों के स्वास्थ्य के लिए अन्य स्वास्थ्य योजनाएं चला रही है जिसका की लिस्ट नीचे दिया गया है।
तो ऐसे आप इस योजना के साथ साथ अपना स्वास्थ्य बीमा योजना इत्यादि भी करा सकते हैं।


तो चलिए अब इस योजना से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नो को देखते हैं जो की अक्सर लोगो द्वारा गूगल पर सर्च किया जाता है।

Nirogi Yojana Rajasthan FAQ?

प्रश्न. निरोगी राजस्थान अभियान कब शुरू किया गया है?

उत्तर: राजस्थान निशुल्क निरोगी अभियान की शुरुआत 1 मई 2022 को किया गया है, और इस योजना के तहत लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाता है और साथ में उन्हें निशुल्क दवा और जांच उपलब्ध कराया जाता है।

प्रश्न. राजस्थान निशुल्क निरोगी योजना क्या है?

उत्तर: यह राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना है जिसके तहत राजस्थान के सभी लोगों को किसी भी जिला अस्पताल, उप स्वास्थ्य केंद्र, इत्यादि में जाने पर निशुल्क दवा एवं जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।

प्रश्न. निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस योजना को शुरू करने के पीछे राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि राजस्थान के गरीब परिवार के बुजुर्ग लोगों को सही समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जा सके। क्योंकि बुजुर्गों को समय समय पर इलाज की जरूरत होता है तो ऐसे में गरीब परिवार गरीबी के कारण उनका समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं।

प्रश्न. निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना का लाभ किसे मिलेगा?

उत्तर: राजस्थान के सभी मूलनिवासी मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी योजना का लाभ उठा सकते हैं, और इसके लिए केवल आपको जनाधार कार्ड या आधार कार्ड दिखाने की जरूरत है।

इसे भी जरूर पढ़े : जन सूचना पोर्टल राजस्थान – राज्य सरकार की सभी योजनओं की जानकारी एक जगह पर

निष्कर्ष-

हिंदीवर्ल्ड ब्लॉग आशा करता है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना (Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana 2022) के बारे मे सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा।

इसके अलावा ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए hindiworld पर उपलब्ध अन्य सरकारी योजनाओं को पढ़ सकते हैं, और सरकार द्वारा चलाए जा रहे नई और पुराने योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। धन्यवाद

Leave a Comment