मुख्यमंत्री मितान योजना की पूरी जानकारी | Mukhyamantri Mitan Yojana in hindi

मुख्यमंत्री मितान योजना | Mukhyamantri Mitan Yojana 2022 | CM Mitan Yojana | छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री मितान योजना | CG Mukhyamantri Mitan Yojana 2022

मुख्यमंत्री मितान योजना: अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले हैं तो आप सभी लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक नई योजना “Mukhyamantri Mitan Yojana 2022” को लाया गया है जिसके तहत आप अपने घर पर ही बैठकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे,

और अब आप को निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र राशन कार्ड या अन्य कोई सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय की चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगा। अब आप एक फोन कॉल करके इन दस्तावेजों को अपने घर पर ही बैठ कर आसानी से बनवा सकते हैं।

वैसे में अगर आपको भी मुख्यमंत्री मितान योजना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है तो आप इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ सकते हैं और CG Mukhyamantri Mitan Yojana 2022 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य वासी इस मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं।

Mukhyamantri Mitan Yojana की शुरुआत कब किया गया है?

दरसल इस मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 1 मई 2022 को शुभारंभ किया गया है, और अब इस सरकारी योजना के तहत सभी छत्तीसगढ़ के वासी अपने घर पर ही बैठकर सरकारी सेवाएं जैसे की ” राशन कार्ड बनवाना बीपीएल कार्ड बनवाना, निवास प्रमाण पत्र बनवाना, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना” इत्यादि ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री मितान योजना का मुख्य उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री मितान योजना का मुख्य उद्देश्य वहां के वासियों को किसी भी सरकारी दस्तावेज या अन्य किसी सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों और ब्लॉक, निगमो परिषद, तहसीलों आदि के बार बार चक्कर काटने से बचाना है, और इस योजना के तहत खासतौर पर उन गरीब मजदूरों, किसानों और महिलाओं को ज्यादा फायदा मिलेगा जिनका की बहुत सारा समय इन दस्तावेजों आदि को बनवाने में चला जाता था।

और अब वो सभी लोग भी अपने घर पर हीं बैठकर किसी भी सरकारी दस्तावेज आदि को बनवा सकेंगे और सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री मितान योजना से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

योजना का नाममुख्यमंत्री मितान योजना
सरकारछत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थी व्यक्तिसभी छत्तीसगढ़ के वासी
मुख्य उद्देश्यसरकारी दस्तावेज को घर से बनवाना
आरम्भ तिथि1 मई 2022
मुख्यमंत्री मितान योजना दस्तावेजराशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र वोटर आईडी कार्ड
Mukhyamantri Mitan Yojana Number 14545
आवेदन करने के प्रक्रियाऑनलाइन

Mukhyamantri Mitan Yojana क्या है, और इसके साथ मिलने वाला लाभ

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री मितान योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत अब कोई भी छत्तीसगढ़ वासी अपने घर बैठे ही किसी भी सरकारी दस्तावेज जैसे की “राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड आवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र वोटर आईडी कार्ड” इत्यादि को एक फोन कॉल करके बनवा सकता है। और साथ में और भी कई अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ अब आप घर बैठे हीं ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत मिलने वाला लाभ

इस योजना के तहत आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के लाभ देखने को मिलता है।

Mukhyamantri Mitan Yojana benifits

  • अब आप घर बैठे केवल एक फोन कॉल करके राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, लेबर कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आदिवासी प्रमाण पत्र इत्यादि सरकारी दस्तावेजों को आसानी से बनवा सकते हैं।
  • इसके अलावा और भी कई केंद्र और राज्य के सरकारी योजनाओं का लाभ केवल एक फोन कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब आपको कोई भी सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए या कोई भी सरकारी सेवाओं लेने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय, ब्लॉक, तहसीलदार, और नगर निगम के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा।
  • इस योजना के तहत आपको 100 से भी ज्यादा सरकारी सेवाओं का लाभ दिया जाता है।

नीचे दिए गए सरकारी दस्तावेजों को अब आप घर बैठे ही बनवा सकेंगे।

अगर आपके मन में भी या ख्याल आ रहा है कि इस योजना के तहत आप किन सरकारी दस्तावेजों को बनवा सकते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप नीचे दिए गए निम्नलिखित सभी दस्तावेजों को अब केवल एक फोन कॉल करके अपने घर पर बैठे ही बनवा सकते हैं।

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाण पत्र,
  • दस्तावेज की नकल
  • गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति)
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • दुकान और स्थापना पंजीकरण
  • जन्म प्रमाणपत्र सुधार
  • मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार
  • विवाह प्रमाणपत्र सुधार

Mukhyamantri Mitan Yojana का लाभ प्राप्त कैसे करें?

अगर आप ही मुख्यमंत्री मितान योजना (Mukhyamantri Mitan Yojana 2022) का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए निम्न प्रोसेस को फॉलो करने की जरूरत है उसके बाद आप आसानी से घर बैठे मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

  • मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले 14545 पर कॉल करने की आवश्यकता होगी ,
  • उसके बाद आपको जिस भी सरकारी सेवा की जरूरत है उसके बारे में उस फोन कॉल पर बताना होगा।
  • और फिर उसके बाद वह आपसे आपकी एड्रेस और नाम नंबर इत्यादि मांगेंगे उसको दे देना है।
  • और उसके बाद जैसे ही आप अपने बारे में सभी निजी जानकारी बता देंगे तो आपके घर पर उस सरकारी सेवा से जुड़े आदमी आएगा, और आपको उस सरकारी सेवा का सेवा प्रदान करेगा।

आवश्यक सूचना: दरअसल इस योजना का शुरुआत हुए अभी केवल कुछ दिन ही बीते हैं इसलिए अभी इस योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में उपलब्ध कराया जाएगा, और उसके बाद बहुत जल्द पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में गांव से लेकर शहर तक इस योजना को बढ़ाया जाएगा।

Mukhyamantri Mitan Yojana हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आपको भी मुख्यमंत्री अमृतम योजना से संबंधित कोई भी शिकायत या सुझाव देना है तो आप नीचे दिए गए Mukhyamantri Mitan Yojana Helpline number पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Helpline number : 14545

मुख्यमंत्री मितान योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न?

प्रश्न. क्या मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ सभी छत्तीसगढ़ वासी ले सकते हैं?

उत्तर: अभी इस योजना का लाभ क्यों छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों के अंदर ही दिया जाएगा, और उसके बाद धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।

प्रश्न. मुख्यमंत्री मितान योजना किस राज्य का योजना है?

उत्तर: दरअसल मुख्यमंत्री मितान योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया योजना है, जिसका कि शुभारंभ 1 मई 2022 को किया गया था।

प्रश्न. मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ लेने के लिए किस नंबर पर कॉल करना होता है?

उत्तर: मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको 14545 इस नंबर पर कॉल करने की जरूरत है।

इसे भी जरूर पढ़े :

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की पूरी जानकारी

निष्कर्ष

आशा करता हूं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए गए नए योजना Mukhyamantri Mitan Yojana 2022 के बारे में सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा। बाकि अन्य सरकारी योजनाओं के बारे मे जानने के लिए हिंदी वर्ड के ब्लॉग पर उपलब्ध सरकारी योजना (Sarkari Yojana 2022) सेक्शन को जरूर चेक आउट करें। बाकी इस योजना से संबंधित अन्य किसी सवाल या सुझाव के लिए अपना कमेंट नीचे दर्ज करें। धन्यवाद

1 thought on “मुख्यमंत्री मितान योजना की पूरी जानकारी | Mukhyamantri Mitan Yojana in hindi”

  1. दिल्ली में मिल रहा रोजाना 1.5 GB डेटा फ्री – जानें CM Delhi Free Wifi Kaise Connect Kare

    Reply

Leave a Comment