Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana 2022 | मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना लाभ, योग्यता, दस्तावेज और पंजीकरण प्रक्रिया

Odisha Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana 2022 | ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना  | Mukhyamantri Krushi Udyoga Scheme apply online | MKUY Scheme | कृषि उद्योग योजना ओड़िशा

Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana 2022: जिस तरह से बाकि के राज्य सरकारें किसानों की भलाई के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाएं चलाती रहते हैं ठीक उसी प्रकार ओड़िसा सरकार भी कई प्रकार की योजना अपने राज्य के किसानों के लिए चलाते रहते हैं उसी कड़ी मे ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना की शुरुआत ओडिशा सरकार द्वारा किया गया है जिसके माध्यम से उड़ीसा के सभी किसानों को उनके द्वारा लिया गया ऋण राशि पर सरकार द्वारा सब्सिडी राशि प्रदान किया जाता है।

और इस मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के माध्यम से किसानों को ₹50000 से लेकरके 50लाख तक के लोन पर सब्सिडी राशि देने का प्रवधान रखा गया है तो ऐसे मे अगर आपने भी किसी कार्य के लिए सरकार से या अन्य किसी जगह से ऋण/लोन लिए हैं तो ऐसे मे आप भी ओड़िसा सरकार के इस योजना के लाभ उठा करके अपने ऋण पर सरकार से कुछ आर्थिक मदद सब्सिडी राशि के तौर पर प्राप्त कर सकते हैं।

Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana 2022 क्या है, और लाभ

मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना (Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana) उड़ीसा सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से राज्य मे कृष उद्योग की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 50 लाख रुपये तक के ऋण राशि पर सभी किसानों को ऋण ओड़िशा सरकार द्वारा सब्सिडी राशि प्रदान किया जाता है।
और इसके अलावा नया कृषि उद्योग की स्थापना के लिए अतिरिक्त ऋण राशि भी कम ब्याज पर इस योजना के माध्यम से सभी किसानो को दिया जाता है।

मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना का मुख्य उदेश्य

ओड़िशा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना (Mukhyamantri Krushi Udyog scheme) को शुरू करने के पीछे का मुख्य उदेश्य ओड़िशा राज्य में कृषि उद्योग को बढ़ावा देना है और ज्यादा से ज्यादा कृषको को इसके लिए प्रेरित करना इस योजना का मुख्य उदेश्य है।

और इसके अलावा इस योजना के माध्यम से उड़ीसा सरकार सभी कृषक उद्योग की स्थापना करने वाले किसानो को सब्सिडी राशि के रूप में आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जाता है जिससे उन्हें उनके द्वारा लिए गए ऋण राशि पर ज्यादा ब्याज चुकाना ना पड़े, और उनकी कुछ आर्थिक मदद हो सके।

ओड़िशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना (Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana 2022) से सम्बन्धित कुछ जरूरी जानकारी

योजना का नामओड़िशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना
सरकारओडिशा सरकार द्वारा
लाभार्थीओड़िशा राज्य के सभी कृषि उद्योग स्थापित करने वाले किसान
मुख्य उद्देश्यओड़िशा के सभी कृषि उद्योग स्थापित करने वाले किसानो को सब्सिडी राशि देना।
पुनः आरम्भ तिथि17 मई 2018
अधिकतम ऋण राशि पर सब्सिडी₹50 लाख तक
ओड़िशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना दस्तावेजआधार कार्ड और पहचान पत्र
उड़ीसा का निवास प्रमाण पत्र
ऋण राशि संबंधित दस्तावेज
बैंक खाता विवरण
कृषि उद्योग संबंधित दस्तावेजों की जानकारी
किसान के पासपोर्ट आकार का फोटो
आवेदक किसान का हस्ताक्षर
भूमि संबंधित दस्तावेज
ऑफिसियल वेबसाइट और पोर्टलapicol

मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप ही उड़ीसा सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि उद्योग योजना के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है

Odisha Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana 2022 Documents

आवेदक किसान का आधार कार्ड और पहचान पत्र
उड़ीसा राज्य का निवास प्रमाण पत्र
ऋण राशि संबंधित दस्तावेज
बैंक खाता विवरण
कृषि उद्योग संबंधित दस्तावेजों की जानकारी
किसान के पासपोर्ट आकार का फोटो
आवेदक किसान का हस्ताक्षर
भूमि संबंधित दस्तावेज

मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के लिए पात्रता/ योग्यता मापदंड

ओड़िशा सरकार ने कृषि उद्योग योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले किसानो के लिए कुछ पात्रता मापदंडों को तय किए हैं जिसके बारे में जानकारी नीचे दिया गया है।

Odisa Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana 2022 Eligibility Criteria

कृषि उद्योग योजना का लाभ केवल उड़ीसा राज्य के मूल निवासी किसानों को ही दिया जाएगा। और इसके लिए उनके पास उड़ीसा राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण केवल उन्हीं किसानों का किया जाएगा जिन्होंने कृषि उद्योग स्थापना के लिए किसी भी प्रकार का ऋण लिया हो।

जब आप इस योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए जा रहे हो तो आपके पास पहचान पत्र, आधार संख्या, भूमि से संबंधित दस्तावेज, और उद्योग स्थापित करने के लिए लिया गया ऋण से संबंधित दस्तावेजों का होना जरूरी है।

कृषि उद्योग योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त करने के लिए केवल वही किसान आवेदन करें जिन्होंने ₹5000000 तक या उससे कम ऋण राशि लिया हो।

कृषि उद्योग योजना से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

ओड़िशा सरकार बागवानी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के आधार पर कृषि उद्योगों के बेहतर विकास और निगरानी के लिए कंपनियों / फर्मों / इकाइयों की सहायता करती है।

सभी कृषक उम्मीदवारों को इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए उनके सबसे पहले www.apicol.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, और फिर ऑफलाइन तरिके से आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। जिसके बाद कृषि-उद्योग की शीघ्र स्थापित करने के लिए सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

ज़ब कोई कृषि उद्योग की स्थापना इस योजना के लाभ उठा करके करता है तो उसके के बाद उस उद्योग की निरंतर निगरानी APICOL और NIC के द्वारा किया जाता है।

सभी आवेदन प्रक्रिया को पूरी करने के कृषक के पास कम से कम पहचान पत्र, निवासी प्रमाण पत्र और उद्योग सम्बन्धित दस्तावेज होना चाहिए।

इस योजना का मुख्य उदेश्य कृषि,बागवानी,पशु पालन, मत्स्य पालन, और साथ मे खाद्य प्रसंस्करण के लिए नई विनिर्माण इकाइयां के स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए 50 लाख रुपये तक की ऋण राशि पर सब्सिडी राशि के रूप मे आर्थिक मदद पहुँचाना है।

ओड़िशा राज्य मे वाणिज्यिक कृषि / बागवानी / मत्स्य पालन/पशु पालन इत्यादि सहित कृषि आधारित उद्योगों / खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के एकमात्र उद्देश्य के साथ पुनः इस योजना को शुरू किया गया है।

कृषक उद्यमियों के बैंक खाते से सभी लेनदेन को सुरक्षित और बेहतरीन भुगतान करने वाले माध्यम से किए जाएंगे। जिससे उन्हें कोई भी फ्रॉड का सामना ना करना पड़े।

मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप ही उड़ीसा सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि उद्योग योजना (Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana 2022) के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करने की आवश्यकता है।

Odisha Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana 2022 Registration

कृषि उद्योग योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट http://www.apicol.nic.in/ पर विजिट करना है।

उसके बाद जब आप उस पर साइट पर जाएंगे तो होम पेज पर आपको ऊपर दिए हुए नवीगेशन मे “Beneficiary Master” के अंतर्गत “Registration” का विकल्प दिखाई देगा उसपे क्लिक करना है।

आप चाहे तो इस लिंक “http://www.apicol.nic.in/Registration/Registration” पर क्लिक करके भी वहां तक पहुंच सकते हैं।

उसके बाद में आपको “No” विकल्प का चयन करना है यदि आपका पहला पंजीकरण का प्रयास सम्पूर्ण नहीं हुआ है और फिर आपके सामने इस योजना के पंजीकरण फॉर्म (Odisa Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana form) खुलकर आ जाएगा।

जिसमे आपको आवेदन प्रकार, परिवार आईडी, परियोजना सम्बन्धित जानकारी इत्यादि संबंधित सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए भरना है, और साथ में मांगे गए सभी दस्तावेजों के फोटो कॉपी को भी अपलोड कर देना है और नीचे दिए हुए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

इस तरह आपका मुख्यमंत्री कृष उद्योग योजना के तहत ऑनलाइन सफलतापूर्वक  पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना लाभार्थी स्थिति कैसे देखे।

अगर आपने भी ओड़िसा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं कृषि उद्योग योजना के लिए पंजीकरण कराया है और अपने एप्लीकेशन स्टेटस को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

Odisha Krushi Udyog Yojana Registration status

ओड़िसा कृषि उद्योग योजना पंजीकरण स्टेटस (Odisa Krushi Udyog Yojana Registration status) को चेक करने के लिए भी सबसे पहले मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना की आधिकारिक पोर्टल http://www.apicol.nic.in/ पर जाना है।

उसके बाद होम पेज स्क्रीन पर हीं नवीगेशन बार के “Beneficiary Master” के अंतर्गत “Beneficiary Status” का विकल्प दिखाई देगा उसपे क्लिक करना है। जैसा कि आपको ऊपर दिए हुए स्क्रीनशॉट में दिखाई पड़ रहा होगा।

उसके बाद आपके सामने इस योजना के लाभार्थी स्थिति ट्रैकिंग पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको आवेदक संदर्भ संख्या, मतदाता पहचान पत्र नंबर, आधार संख्या दर्ज कर करना हैं और फिर “Submit” बटन पर क्लिक करना हैं।

और जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं आपका इस योजना के तहत पंजीकरण स्टेटस आ जाएगा।

Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana FAQ?

तो चलिए अब मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना (Mukhyamantri Krushi Udyog scheme) से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के बारे मे जानते हैं जिसके बारे मे अक्सर लोगो को जानने की इक्षा होती है।

Q. MKUY online Registration कैसे करें?

Ans: अगर आप भी MKUY online Registration करना चाहते हैं तो आप इस योजना के अधिकारिक पोर्टल http://www.apicol.nic.in/ से कर सकते हैं।

Q. मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना की शुरुआत कब हुई है?

Ans: ओड़िसा सरकार द्वारा कृषि उद्योग योजना की शुरुआत 17 मई 2018 को किसानों के भलाई के लिए किया गया है।

Q. ओड़िसा कृषि उद्योग योजना क्या है?

Ans: ओड़िसा सरकार के कृषि उद्योग योजना के तहत ओड़िसा के सभी किसानों को उनके द्वारा लिए गए ऋण राशि पर सरकार द्वारा सब्सिडी राशि दिया जाता है।

ओडिशा सरकार की अन्य योजनाएं

ओड़िशा कलिंग सिख साथी योजना क्या है, लाभ कैसे प्राप्त करें ?

मधु बाबू पेंशन योजना क्या है, लाभ कैसे प्राप्त करें ?

निष्कर्ष-

आज के हिंदीवर्ल्ड के इस लेख मे हमने ओड़िसा सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाये जा रहे बहुत ही महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजना कृषि उद्योग योजना (Mukhyamantri Krushi Udyog Yojana 2022) के बारे मे जाना है, और हमने आपको इस योजना से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी जैसे की आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, योग्यता और सब्सिडी राशि के बारे मे बताया है।

तो ऐसे मे हमें उम्मीद है की इस लेख को पढ़ने के बाद आपको ओड़िसा सरकार के इस odisha Krushi Udyog Yojana से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा। बाकि ऐसे ही ओड़िसा सरकार के द्वारा चलाये जा रहे अन्य सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी प्राप्त करने के लिए हिंदीवर्ल्ड के ओड़िसा सरकारी योजना (Odisa Sarkari Yojana 2022) सेक्शन को जरूर चेकआउट करें। धन्यवाद

Leave a Comment