Mukhyamantri kisan kalyan yojana 2022 – आवेदन प्रक्रिया, पंजीकरण, लाभ और योग्यता

Mukhyamantri kisan kalyan yojana 2022 | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 | CM kisan kalyan yojana 2022 | एमपी किसान कल्याण योजना 2022 | Mukhyamantri kisan kalyan yojana MP

Mukhyamantri kisan kalyan yojana 2022: मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए समय-समय पर कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाते रहती है जिससे कि उन किसानों को फायदा मिल सके और इसी कड़ी में उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri kisan kalyan yojana) की शुरुआत किये हैं. जिसके तहत मध्य प्रदेश के सभी छोटे और सीमांत किसानों को हर साल सरकार द्वारा खेती करने के लिए ₹4000 की आर्थिक वित्तीय सहयोग राशि दिया जाता है।

और इस तरह मध्य प्रदेश के किसानों को पीएम किसान योजना के ₹6000 के साथ-साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत ₹4000 की अतिरिक्त सहयोग राशि दिया जाता है और उन्हें कुल ₹10000 सलाना खेती करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद किया जाता है।

तो ऐसे मे अगर आप मध्य प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों में आते हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहले से हीं ले रहे हैं तो ऐसे में आप मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उठा सकते हैं, और एमपी सरकार से ₹4000 की अतिरिक्त सहयोग राशि किसानी के लिए पा सकते हैं तो चलिए जानते हैं Mukhyamantri kisan kalyan yojana 2022 के बारे में।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है, और इसके तहत मिलने वाला लाभ

मध्य प्रदेश सरकार के किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के सभी किसानों को पीएम किसान योजना के अलावा ₹2000-2000 की दो किस्तों में ₹4000 की अतिरिक्त सहयोग राशि सरकार द्वारा दिया जाता है, और इस योजना की शुरुआत आज से 2 वर्ष पूर्व साल 2020 में शुभारंभ किया गया था और तब से लेकर अब तक इस योजना के तहत 15000 करोड से भी ज्यादा पैसा किसानों के खाते में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भेजा जा सकता है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ

मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसानों को नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के लाभ इस योजना के तहत दिया जाता है।

Mukhyamantri kisan kalyan yojana benifits 2022

  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार सभी किसानों को ₹4000 प्रति वर्ष के हिसाब से खेती किसानी करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • और यह पैसा उन्हें 6 महीनो में दो दो हजार करके दो किस्तों में दिया जाता है।
  • और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत दी जाने वाली सहयोग राशि को लेने के लिए उन किसानों को किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होता है।
  • और यह पैसा उन लाभार्थी किसानों के खाते मे डीवीडी के माध्यम से सरकार हर महीने स्वतः भेज देती है।
  • और इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश के कोई भी छोटा और सीमांत किसान उठा सकता है या फिर जो प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ ले रहा है वे सभी किसान इस योजना के लाभ के हकदार हैं।

मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri kisan kalyan yojana 2022) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नाममध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना 2022
सरकारमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान
मुख्य उद्देश्यमध्य प्रदेश के किसानो को आर्थिक वित्तीय सहायता प्रदान करना
मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना दस्तावेजआधार कार्ड (Aadhar Card)
पहचान पत्र (Voter ID)
भूमि की जानकारी (Land Details)
निवास प्रमाण पत्र
बैंक खाता की जानकारी (Bank Details)
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
ऑफिसियल पोर्टलhttp://saara.mp.gov.in/

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के मुख्य उद्देश

Mukhyamantri kisan kalyan yojana को शुरू करने के पीछे का एमपी सरकार का मुख्य उदेश्य सभी छोटे किसानों को छोटी मोटी खेती करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है जिससे कि उन्हें खेती के लिए बीज, खाद्य इत्यादि खरीदने में ज्यादा दिक्क़तो का सामना नही करना पड़े।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के कुछ प्रमुख विशेषतायें

  • इस योजना के लाभ पीएम किसान योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थी उठा सकते हैं।
  • अगर किसी किसान को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा पहले से ही कोई आर्थिक सहयोग राशि किसानी के लिए दिया जाता है तो वैसे सभी किसान भी इस योजना के लाभ के पात्र हैं।
  • और इस योजना के तहत सभी किसानों को दो किस्तों में ₹4000 प्रति वर्ष के हिसाब से आर्थिक सहयोग राशि दिया जाता है।
  • और इस योजना के लिए सभी किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 के लिए पात्रता

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मापदंडों को पूरी करना आवश्यक होता है, उसके बाद ही आप इस योजना के लाभ के पात्र होंगे। तो चलिए जानते हैं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 के योग्यता के बारे मे।

Mukhyamantri kisan kalyan yojana Eligibility Criteria 2022

  • प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी किसानों को ही दिया जाता है यानी कि अगर आप मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी हैं और किसानी करते हैं तो आप इस योजना का लाभ के पात्र हैं।
  • और इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के पास बीपीएल कार्ड नया राशन कार्ड इत्यादि होना आवश्यक है।
  • जिन किसानों के पास 5 एकड़ से ज्यादा खेती योग्य भूमि है उन किसानों को इस योजना के तहत कोई भी लाभ प्राप्त नहीं होगा।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के पास अपना खेती योग्य भूमि जमीन होना जरूरी है तभी उस किसानों को किसान कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहयोग राशि दिया जाता है।
  • अगर किसी किसान को पहले से ही पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ मिल रहा है तो वों सभी किसान इस योजना का लाभ के पात्र हैं।

नोट: इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों का पीएम किसान योजना के तहत पंजीकरण होना आवश्यक है, उसके बाद ही उस किसान को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिल पाएगा, वैसे अगर कोई किसान पीएम किसान योजना के तहत पंजीकरण अभी तक नहीं करवा पाया है तो ऐसे स्थिति मे वह किसान साल 2022 में भी पीएम किसान योजना के लिए पंजीकरण करवा सकता है। और इसके लिए वह इस लेख” प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें” को पढ़ सकता है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिये आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है।

Mukhyamantri kisan kalyan yojana Documents required 2022

  • आवेदक किसान का आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • आवेदक किसान का पहचान पत्र (Voter Id Card)
  • आवेदक किसान का मूलनिवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक किसान का किसान सम्मान निधि रजिस्ट्रेशन नंबर
  • आवेदक किसान का बैंक खाता पासबुक
  • आवेदक किसान का मोबाइल नंबर
  • आवेदक किसान का पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करें.

अगर आप भी मध्य प्रदेश सरकार के किसान कल्याण योजना के तहत पंजीकरण कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करने की जरूरत है।

Mukhyamantri kisan kalyan yojana 2022 Registration process in Hindi

इसी योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी तहसील, ब्लॉक या फिर पंचायत कार्यालय में जाने की जरूरत है और वहां से आपको इस योजना से संबंधित फॉर्म को लेना है।

और उसके बाद उस Mukhyamantri kisan kalyan yojana registration form में मांगी गई सभी निजी जानकारी और जमीन के बारे में जानकारी सही पूर्वक ध्यान से पढ़ते हुए भर देना है।

और फिर उस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के फोटोकॉपी को भी साथ में अटैच करके उसी पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में जमा कर देना है।

और उसके बाद आपके द्वारा दी गई आवेदन फॉर्म को संबंधित अधिकारी द्वारा सत्यापन करने के बाद, आपका पंजीकरण इस योजना के तहत पूरी कर दिया जाएगा।

जरूरी सुचना: अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकरण नहीं करवाया है तो सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना के लिए पंजीकरण कराना है उसके बाद आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पंजीकरण करने जाना है। क्योंकि इस योजना का लाभ उठाने के लिए पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

MP मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना स्टेटस चेक कैसे करें 2022

अगर आपने भी Mukhyamantri kisan kalyan yojana  के लिए ऑनलाइन आवेदन किये है, और इसके स्टेटस के बारे मे चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निचे दिए गए प्रोसेस को फ़ॉलो करने की जरूरत है।

Mukhyamantri kisan kalyan yojana Status Check कैसे करें।

इसके लिए सबसे पहले आपको सीएम किसान कल्याण योजना के ऑफिसियल साइट http://saara.mp.gov.in/ पर जाना होगा।

और उसके बाद होम पेज पर हीं निचे साइड मे स्क्रॉल करने
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के dashboard पर हीं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।

और उसके बाद अपने जिले, तहसील, क्षेत्र तथा गांव का चुनाव करना है, और उसके बाद आपके स्क्रीन पर mukhymantri Kisan Kalyan Yojana ke status देखने को मिल जाएगा।

इस तरह आप ऊपर दिए गए इन कुछ साधारण स्टेप को फॉलो करके मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के स्टेटस को ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं और अपने किस्तों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


MKKY 2022 FAQ?

तो चलिए जानते हैं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के बारे में जिसे कि अक्सर गूगल पर लोगों द्वारा सर्च किया जाता है

इसे भी जाने :

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2022

MP Startup Policy Yojana 2022

MP Ladli Laxmi Yojana 2.0

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे बहुत ही महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Mukhyamantri kisan kalyan yojana) के बारे मे जाना है। तो ऐसे में हिंदीवर्ल्ड की पूरी टीम को उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसान कल्याण योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा।

इसके अलावा अगर आपके मन में फिर भी इस योजना से संबंधित कोई भी शिकायत या सुझाव है तो आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या फिर नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Comment