Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2022 – आवेदन प्रक्रिया, लाभ और योग्यता

Mukhyamantri Sambal Yojana 2022 | मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना | MP Sambal Yojana 2022 | मध्यप्रदेश जन कलयाण संबल योजना 2022 | Mukhyamantri Sambal E-Card

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2022: अगर आप भी मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं और गरीबी रेखा से नीचे आते हैं, और असंगठित श्रमिक हैं तो ऐसे में आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना’ का जरूर लाभ उठाना चाहिए जिसके तहत आपको मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

तो ऐसे अगर आप भी असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक हैं और इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सोच रहे हैं लेकिन सही और उचित जानकारी नहीं होने के कारण आप इसके लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसी परिस्थिति में आप इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज के इस लेख में हम मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे कि ” संबल योजना आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज,  इसके तहत मिलने वाला लाभ और पात्रता” इत्यादि के बारें साँझा करने वाले हैं।

तो चलिए जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे बहुत ही महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना (Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2022)” के बारे में

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है, और इसके तहत मिलने वाला लाभ।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक ऐसी योजना है जिसके तहत असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं का लाभ उन तक सही समय पर पहुंचाने का प्रावधान है।

और इसके तहत असंगठित श्रमिकों के परिवार को मुफ्त में शिक्षा, बिजली बिल माफ,  फ्री चिकित्सा और सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख का तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर चार लाख का जीवन बीमा का कवर दिया जाता है।

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana benefits

  • मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना (Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana) में असंगठित श्रमिकों और ग़रीबी रेखा से निचे आने वाले परिवार को लाभांवित करने का प्रावधान है।
  • और इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवार के बच्चे जिन्होंने 12वीं कक्षा में उच्चतम अंक लाकर के पास किए हैं उसे ₹30000 की सहायता राशि भी प्रदान करने का प्रावधान है।
  • इस संबल योजना के तहत आपको सामान्य या असामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख से लेकर चार लाख तक का बीमा कवर दिया जाता है।
  • और किसी दुर्घटना में अपंगता होने पर ₹100000 का बीमा कवर दिया जाता है।
  • इन सबके अलावा ₹5000 की अंत्येष्टि सहायता राशि भी प्रदान किया जाता है।
  • वहीं अगर संबल योजना के तहत कोई श्रमिक बैंक से ऋण लेता है तो उसे 10 फीसदी या उसे कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा दिया जाता है।
  • इसके अलावा उन्हें बिजली बिल माफी योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निशुल्क चिकित्सा सहायता योजना, इत्यादि भी उन्हें इस योजना के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना (Mukhyamantri Sambal Yojana 2022 MP) से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नाममुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2022
सरकारमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीमध्य प्रदेश के सभी गरीब परिवार और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक
मुख्य उद्देश्यअसंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के परिवार तक मध्यप्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना
आरम्भ तिथिसाल 2018
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना दस्तावेजआधार कार्ड
बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड
लेबर कार्ड
जाति प्रमाण
निवास प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
ऑफिसियल वेबसाइट और पोर्टलhttp://shramiksewa.mp.gov.in/

असंगठित श्रमिक क्या होता?

अगर आपको भी असंगठित श्रमिक का मतलब मालूम नहीं है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके तहत ऐसे श्रमिक आते हैं जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो रहा हो, और जो अस्थाई वेतन हेतु किसी निर्माण स्थल या अन्य किसी जगह पर काम कर रहा हों, या किसी ठेकेदार के माध्यम से अन्य राज्यों में जाकर के मजदूरी का काम करता हो वैसे सभी श्रमिकों को असंगठित श्रमिक के कैटेगरी में रखा जाता है।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की शुरुआत कब हुई है, और इसमें हुए बदलाव

संबल योजना की शुरुआत साल 2018 में किया गया था, लेकिन सरकार बदलने की वजह से कमलनाथ सरकार ने इस योजना को बंद करके “नया सवेरा योजना (MP Naya Savera Scheme)” शुरू की थी, और उसके बाद पुनः शिवराज सिंह चौहान के सरकार आने के बाद संबल योजना का शुभारंभ एक बार फिर से 5 मई 2022 को किया गया है, और इस का नाम संबल 2.0 योजना रखा गया है।

और इसके साथ साथ और कई नई चीजों को सरकार ने मुख्यमंत्री संबल 2.0 योजना के तहत जोड़ा है जिसका की विवरण निचे दिया गया है।

मुख्यमंत्री संबल 2.0 योजना 2022

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संबल 2.0 योजना के तहत विभिन्न तरह के नए स्कीम को जोड़ा गया है जिसका की जानकारी निचे दिया गया है।
  • पहले सामान्य वर्ग के नागरिकों को इस मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का लाभ नहीं मिलता था लेकिन संभल 2.0 के तहत अब उन सभी सामान्य वर्गों के नागरिकों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • वहीं इस योजना के तहत सुपर 5000’ योजना को भी जोड़ा गया है, और इसके तहत संभल परिवार के 5000 बच्चों को 12वीं कक्षा के परीक्षा में ज्यादा अंक लाने पर ₹30000 की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दिया जाएगा। और साथ में जो राष्ट्रीय स्तर तक की खेल प्रतियोगिता में भाग लेगा उसे ₹50000 की सहयोग राशि सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • और इसके अलावा संबल 2.0 योजना के तहत प्रसूति सहायता राशि भी देने का प्रावधान किया गया है जिसके तहत संबल योजना से जुड़े गरीब परिवारों के शिशु का जन्म लेने से पहले ₹4000 और जन्म लेने के बाद ₹12000 की सहयोग राशि उनके खाते में भेजे जाएंगे।
  • और संबल 2.0 योजना में आवेदन देने के लिए अब आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप आसानी से एमपी ऑनलाइन, नागरिक सुविधा केंद्र, लोक सेवा केंद्रों में जा करके इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। और साथ मे पुराने काटे गए नाम फिर से जोड़े जाएंगे।
  • और साथ में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना के तहत ई-कार्ड बना करके सभी लाभार्थियों को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के लिए पात्र

अगर आप भी मध्य प्रदेश सरकार के जन कल्याण संबल योजना के लाभार्थी बनना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मापदंडों को पूरी करने की आवश्यकता है उसके बाद ही आपको इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के लाभ मिल पाएगा।

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2022 Eligibility Criteria

  • मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना (Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana) में असंगठित श्रमिकों और ग़रीबी रेखा से निचे आने वाले परिवार को लाभांवित करने का प्रावधान है।
  • और इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आपका मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना भी बहुत जरूरी है। और इसके लिए आपको निवास प्रमाण पत्र दस्तावेज दिखाने की जरूरत पड़ेगा।
  • संबल योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के वहीं परिवार उठा सकते हैं जिनकी सालाना आय 40,000 से कम है। और जो असंगठित क्षेत्रों में मजदूरी का काम करते हो।
  • और जिन्हें सरकार द्वारा किसी और प्रकार का बीमा, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, पेंशन आदि सामाजिक सुरक्षा प्रावधान योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होता हो।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का मुख्य उद्देश

दरसल मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2022) के शुरुआत करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाना है। क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक किसी कारण बस नहीं पहुंच पाता है।

और खासतौर पर ऐसे असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक जो अपने जगह से सुदूर इलाके या दूसरे राज्य में काम करने के लिए जाते हैं। उनके परिवार तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था और इसी समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री संबल 2.0 योजना को लाया गया है।

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप भी संबल योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निचे दिए गए निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगा उसके बाद ही आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

Jan kalyan Sambal Yojana 2022 documents required

पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर ID कार्ड )
श्रमिक कार्ड
BPL कार्ड या राशन कार्ड
निवास प्रमाणपत्र
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
समग्र ID कार्ड
बैंक अकाउंट नंबर
आय प्रमाण पत्र

Mukhyamantri Jan kalyan Sambal Yojana 2022 में पंजीकरण कैसे करे?

अगर आप भी मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत पंजीकरण कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करने की जरूरत है।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इस योजना से संबंधित अधिकारी वेबसाइट ‘shramiksewa.mp.gov.in‘ पर जाने की जरूरत है।
  • उसके बाद होम पेज पर ही नीचे साइड में ‘नवीन कार्ड जारी करने हेतु श्रमिक की पहचान की पुष्टि आधार e-KYC से करें’ का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • और उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें मांगी गई जानकारी जैसे की समग्र आईडी संख्या और कैप्चा कोड को सही से भर देना है, और फिर नीचे दिए हुए विवरण प्राप्त करें बटन पर क्लिक करें।

इस तरह केवल 3 स्टेप को फॉलो करके आप का रजिस्ट्रेशन संबल योजना के तहत पूरा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत पंजीकरण स्तिथि कैसे देखे।

मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत पंजीकरण की स्थिति को देखने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करने की जरूरत है।

पंजीकरण स्थिति देखने के लिए सबसे पहले आपको संबल योजना के ऑफिशियल पोर्टल ‘shramiksewa.mp.gov.in‘ पर जाना है।

उसके बाद होम पेज पर ही आपको नीचे में ‘पंजीयन की स्थिति जांचें’ का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें, जैसा कि आपको ऊपर दिए हुए स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

और जैसे ही उस ऑप्शन पर आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने 9 अंकों के समग्र आईडी डालना होगा, और उसके बाद नीचे दिए हुए सदस्य की जानकारी देखे वाले बटन पर क्लिक करना है।

उसके बाद आपका संबल योजना पंजीकरण का स्थिति स्क्रीन पर देखने को मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री संबल कार्ड बनवाने का तरीका

अगर आप भी मुख्यमंत्री संबल कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने इलाके के लोक सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर मे जाने की जरूरत है। और उसके बाद वहां आपको संभल कार्ड बनवाने से संबंधित एक फॉर्म दिया जाएगा उस में दी गई सभी जानकारी को सही से बाहर करके, और साथ में जरूरी दस्तावेज के फोटो कॉपी अटैच करके जमा कर देना है।

और उसके बाद सत्यापन पूरी होने के बाद आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री संबल योजना से जुड़े सेवा और उसके लाभार्थी

S.Nसंबल योजना से जुड़े सेवालाभार्थीयों की संख्या (2018 से 2022)
अंत्येष्टि सहायता योजना2,24,718
2.अनुग्रह सहायता (सामान्य मृत्यु) योजना1,56,994
3.अनुग्रह सहायता (दुर्घटना मृत्यु) योजना17,636
4.अनुग्रह सहायता (आंशिक स्थाई अपंगता) योजना313
5.अनुग्रह सहायता (स्थाई अपंगता) योजना122
6.प्रसव पूर्व जांच (ANC) प्रोत्साहन राशी योजना80,738
7.प्रसव उपरांत सहायता राशी योजना लाभार्थी1,01,767
8.आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभान्वित संबल परिवार1,08,43,366
9.मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा (पीडीएस) योजना के अंतर्गत लाभान्वित संबल परिवार74,93,845
10.स्कूल शिक्षा प्रोत्साहन योजना89,37,126
11.सरल बिजली बिल योजना लाभार्थी59,75,196
12.समाधान बिजली बिल योजना के हितग्राही34,74,187
13.ई-भुगतान आदेश1,37,429
14.महाविधालय शिक्षा प्रोत्साहन योजनाजल्द
15.अंतेष्टि सहायता- ई-भुगतान16,917
16.अनुग्रह सहायता- स्वीकृति11,704

मुख्यमंत्री संबल योजना हेल्पलाइन नंबर

अगर आपके पास मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना से संबंधित कोई भी शिकायत या सुझाव है तो आप संबल योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Helpline Number:(0755) 2555 – 530
Official Website : sambal.mp.gov.in

MP Sambal Yojana FAQ?

तो चलिए अब हम सब जानते हैं मध्य प्रदेश संभल योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के बारे में, जिसे अक्सर लोगों द्वारा गूगल पर पूछा जाता है।

प्रश्न : मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की शुरुआत कब हुई है?

Ans : जनकल्याण संबल योजना की शुरुआत साल 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया था, लेकिन इस योजना को साल 2019 के आसपास कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था। और फिर से इसका पून: शुभारंभ 5 मई 2022 को शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया है।

Q : संबल योजना का ऑफिसियल पोर्टल क्या है?

Ans :  अगर आपको भी संभल योजना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना है तो आप  sambal.mp.gov.in को विजिट कर सकते हैं।

प्रश्न. संबल कार्ड कैसे चेक किया जाता है?

उत्तर: संभल कार्ड का विवरण आप ऑनलाइन (sambal.mp.gov.in) और ऑफलाइन दोनों तरीके से चेक कर सकते हैं।

प्रश्न : नया संबल ई-कार्ड कैसे बनवाएं?

उत्तर : नया संभल ई कार्ड बनवाने की विधि के बारे में अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सरकार द्वारा साँझा नहीं किया गया है। केवल मध्य प्रदेश सीएम ऑफिस के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल देश के बारे में ट्वीट किया गया है।

प्रश्न : संबल योजना में पात्रता क्या है?

Ans : मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में आवेदन करने के लिए किसी भी शैक्षणिक योग्यता का मांग नहीं की गई है, इसके लिए आवेदन असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले सभी श्रमिक कर सकते हैं।

प्रश्न. सम्बल योजना चालू है या बंद?

उत्तर: मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना को कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था लेकिन इस योजना का पुनः शुरुआत 5 मई 2022 को कर दिया गया है, और अभी इस योजना के तहत पंजीकरण से लेकर नाम जोड़ने तक की पूरी प्रक्रिया को जा रही है।

इसे भी पढ़े :

एमपी स्टार्ट अप पालिसी योजना 2022 

निष्कर्ष

आज के इस लेख में hindiworld की टीम ने आपके साथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना” के बारे में जानकारी साँझा किया है। तो ऐसे में हिंदी वर्ल्ड की टीम को उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के बारे में सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा।

तो अगर आपको भी यह लेख पढ़ने में अच्छा लगा तो आप इस योजना को अपने जानने वाले दोस्तों रिश्तेदारों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद

Leave a Comment