MP Startup Yojana 2022 – लाभ, आवेदन प्रक्रिया, फंडिंग और पालिसी

MP Startup Yojana 2022एमपी स्टार्ट अप योजना 2022 | एमपी स्टार्ट अप पालिसी योजना 2022 | MP Startup policy yojana 2022 | मध्य प्रदेश स्टार्टअप निति योजना 2022 | MP Startup Neeti yojana 2022

MP Startup Yojana 2022 : अगर आप भी भारत के मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं, और कोई नया स्टार्टअप बिजनेस शुरू करने के लिए सोच रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 13 मई 2022 को MP Startup policy yojana 2022 को लांच की गई है जिसके तहत सभी स्टार्टअप कंपनियों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बिजनेस फंडिंग की विशेष व्यवस्था, लीज रेंटल की सहायता और क्षमता विस्तार के लिए सहायता दिया जाएगा।

यानी कि अगर आप कोई नया स्टार्टअप बिजनेस शुरू करने के लिए सोच रहे हैं और आप फंड नहीं उठा पा रहे हैं तो ऐसे मे आपको मध्य प्रदेश सरकार फंड जुटाने में मदद करेगी, और अधिक से अधिक इन्वेस्टकोर्प को स्टार्टअप कंपनियों में इन्वेस्ट करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विशेष अनुरोध किया जाएगा। जिससे कि सभी स्टार्टअप कंपनियों को फंडिंग पाने में विशेष सहायता प्राप्त हो सके। और उन्हें अपने स्टार्टअप बिजनेस के लिए जल्दी से जल्दी पैसो की फंडिंग मिल सके।

MP Startup Yojana 2022 की शुभारंभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस “एमपी स्टार्ट अप योजना (MP Startup policy Yojana 2022)” का शुभारंभ 13 मई 2022 को मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहरों में शुमार इंदौर में किया गया है, और उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अलावा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी उपस्थित रहे। और मोदी जी ने ही ऑनलाइन रिमोट के माध्यम से इस योजना का शुभारंभ किए हैं।

MP Startup Yojana 2022 का मुख्य उद्देश

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी स्टार्टअप योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश राज्य में स्टार्टअप बिजनेस को बढ़ावा देना है जिससे कि मध्य प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवा अपने नए स्टार्टअप बिजनेस को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित हों, और इसीलिए इस योजना के तहत सरकार द्वारा विशेष फंडिंग से लेकर लीज रेंटल इत्यादि का विशेष सहायता दिया जा रहा है।

और साथ में इस योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा बिजनेस इन्वेस्टर को भी मध्यप्रदेश राज्य में लाने की कोशिश है, जिससे की मध्य प्रदेश के लोगों को फंडिंग पाने में आसानी हो सके।

मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति क्या है, और इसके तहत मिलने वाले लाभ।

मध्य प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी योजना (MP Startup Yojana 2022) एक ऐसी योजना है जिसके तहत मध्यप्रदेश में शुरू करने वाले सभी स्टार्टअप बिजनेस को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विशेष फंडिंग से लेकर लीज़ & रेंटल सहायता इत्यादि दिया जाता है, और साथ में स्टार्टअप को आगे बढ़ाने की सभी संभावित सहायता मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है।

मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति योजना (MP Startup Yojana 2022) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नाममध्य प्रदेश स्टार्टअप पालिसी योजना (MP Startup Yojana 2022)
सरकारमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीस्टार्टअप शुरू करने वाले मध्य प्रदेश के लोग
मुख्य उद्देश्यस्टार्टअप बिजनेस को बढ़ावा देना, और ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टर को मध्य प्रदेश राज्य में लाना
योजना आरम्भ तिथि13 मई 2022
मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति योजना के लिए दस्तावेजपहचान पत्र
पैन कार्ड
GST नंबर
स्टार्ट-अप प्रमाण पत्र
ऑफिसियल वेबसाइट और पोर्टलMP start-up Portal

मध्य प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी योजना के तहत मिलने वाले लाभ

एमपी स्टार्टअप पालिसी योजना (MP Startup policy Yojana 2022) के तहत आपको निचे दिये गए निम्नलिखित प्रकार के लाभ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा।

MP Startup policy Yojana 2022 benifits

  • क्षमता विस्तार के लिए सहायता
  • लीज़ & रेंटल सहायता
  • पेटेंट हेतु सहायता
  • स्टार्टअप के लिए कार्यक्रम आयोजन हेतु सहायता
  • क्षमता विस्तार के लिए सहायता
  • अगर कोई नया स्टार्टअप उद्यम किसी जगह पर किराये की मकान ले करके अपना स्टार्टअप चल रहा है, तो उसे इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार हर माह 5,000 रुपये अलग से किराये चुकाने के लिए देगी।
  • इसके अलावा अगर कोई सलेक्टेड स्टार्टअप कंपनी को अधिकतम 25 काम करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रति वर्कर यानि कर्मचारियों को अलग से 5,000 रुपये का मासिक वेतन भी सरकार द्वारा दिया जाएगा।
  • इन्नोवेशन चैलेंज कार्यक्रम में चयनित स्टार्टअप को मध्य प्रदेश सरकार एक करोड़ की विशेष प्रोत्साहन सहायता दी जाएगी।
  • स्टार्ट अप को फंडिंग आसानी से मिल सके इसके लिए अल्टरनेटिव फंड की व्यवस्था

और साथ में इंदौर और मध्यप्रदेश जैसे tier1 और tier-2 जैसे सिटी को स्टार्टअप हब बनाने की मध्य प्रदेश सरकार की कोशिश है।

नोट: इस योजना के तहत आपको स्टार्टअप शुरू करने से लेकर इस में आने वाली चुनौतियों तक के बारे में सभी जानकारी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Startup Portal से दिया जाएगा।

Start-up क्या होता है?

किसी व्यवसाय को स्टार्ट अप तब कहा जाता है जब वह नवप्रवर्तन के उद्देश से शुरू किया गया हो यानि की जिसका मुख्य उद्देश लोगों का प्रॉब्लम सॉल्व करना होता है। अगर हम आम भाषा में कहें तो किसी भी व्यवसाय के शुरुआती कदमों को हम Start-up कहते हैं।

उदाहरण के लिए भारत के कुछ प्रसिद्ध स्टार्टअप “एमबीए चायवाला, चाय सुट्टा बार, डोड़ला डेरी
जोमैटो, मिजो, भारत पे, मामाअर्थ, बाईजू, लेंसकार्ट
जीरोधा, बोट, मिल्क बास्केट
” जों भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कंपनियां बन गए है।

भारत सरकार (Govt Of India) के अनुसार Start- Up की परिभाषा

भारतीय गवर्नमेंट के अनुसार एक Start- Up को सरकार तभी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप मानती है जब उसका मुख्यालय भारत के किसी जगह या राज्य में स्थित होता है और उसकी सालाना आय 100 करोड़ से अधिक नहीं होता है, और जिसे की शुरुआत किये हुआ ज्यादा समय नहीं होता है।

मध्य प्रदेश स्टार्टअप योजना (MP Startup Yojana 2022) के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लांच किये गए एमपी स्टार्टअप योजना (MP Startup Yojana 2022) के लाभार्थी बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास निचे दिए गए दस्तावेज का होना बहुत जरूरी है।

Start-up Policy Yojana 2022 documents required

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पैन कार्ड (Pan Card)
  • पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई दस्तावेज)
  • Startup प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • GST नंबर
  • Startup जगह का कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • फोटो
  • बैंक अकाउंट

महिला स्टार्टअप उद्यमी कों विशेष सहायता

अगर कोई मध्यप्रदेश की बेटियां अपना स्टार्टअप प्रारंभ करती है तो उनके द्वारा संचालित स्टार्टअप को अतिरिक्त सहायता देने का प्रावधान भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किया गया है।

मध्य प्रदेश स्टार्ट अप पोर्टल

और इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार सभी स्टार्टअप स्टैक होल्डर को एक जगह लाने के लिए स्टार्टअप पोर्टल (MP start-up Portal 2022) भी लॉन्च कर रही है, जिसका की ऑफिसियल पोर्टल का लिंक “https://startup.mp.gov.in/” यह है, जिसकी मदद से सभी स्टार्टअप कंपनियां एक-दूसरे से इंटरकनेक्ट हों सकेंगी, और साथ मे इस पोर्टल कों भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप पोर्टल से भी जोड़ने का काम किया गया है।

मध्य प्रदेश स्टार्ट अप पॉलिसी योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

तो अगर आपने भी मध्यप्रदेश राज्य में कोई स्टार्टअप शुरू किया है और अपने स्टार्टअप को मध्य प्रदेश सरकार के स्टार्ट अप पॉलिसी योजना (Start-up Policy Yojana 2022) के तहत रजिस्टर्ड कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करने की जरूरत है।

[Hindi guide] How to apply for MP Start-up Policy Yojana 2022

इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए किसी भी स्टार्टअप कंपनी को सबसे पहले अपने स्टार्टअप को भारत सरकार के साथ पंजीकृत करना आवश्यक होता है।

और उसके बाद मध्यप्रदेश के msme की ऑफिशल पोर्टल “mpmsme.gov.in” पर जाना होता है। और वहां पर आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस योजना से संबंधित तीन पॉलिसी फॉर्म देखने को मिलेंगे।

जिनमें पहला फॉर्म आर्डर से संबंधित होता है जबकि दूसरा पॉलिसी से और तीसरा गैजेट इत्यादि से संबंधित होता है।

इन सभी फार्म को सही से ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए भर देना है, और उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

इस तरह आप मध्य प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी योजना के तहत अपने स्टार्टअप को रजिस्टर्ड यानि की पंजीकृत करा सकते हैं और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।


MP Startup Yojana FAQ?

तो चलिए अब जानते हैं MP start-up Policy योजना से सम्बन्धित कुछ सवालों के बारे में जिसे कि अक्सर लोगों द्वारा गूगल पर सर्च किया जाता है।

प्रश्न. एमपी स्टार्ट अप योजना क्या है?

उत्तर: एमपी स्टार्ट अप योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये एक ऐसी योजना है जिसके तहत स्टार्टअप कंपनी कों एमपी सरकार द्वारा फंडिंग की विशेष सहायता दिया जाता है, और साथ मे अन्य तरह की भी बिजनेस सम्बन्धित सहायता दिया जाता है।

प्रश्न. एमपी स्टार्ट अप पालिसी योजना की शुरुआत कब हुआ है?

उत्तर: MP Startup Yojana की शुरुआत एमपी सरकार द्वारा 13 may 2022 कों किया गया है, और इसका उद्घाटन वर्चुअल रिमोट द्वारा मोदी जी ने किया है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख मे हमने जाना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किये गए नई योजना “एमपी स्टार्टअप पालिसी योजना (MP Startup policy Yojana 2022)” के बारे मे, और हमने आपको बताया की इस योजनाओं के तहत युवाओं कों स्टार्ट अप शुरू करने पर एमपी सरकार किस तरह की सहायता देंगे।

तो ऐसे मे हिंदीवर्ल्ड की पूरी टीम को उम्मीद है की आपको भी यह लेख पढ़ने के बाद मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरु कीय गए “MP Startup Yojana 2022” के बारे मे सभी जानकारी मिल गया होगा। बाकि ऐसे ही नई सरकारी योजनओं (Sarkari Yojana 2022) के बारे में पढ़ने के लिए हिन्दीवर्ल्ड ब्लॉग फॉलो जरूर करें।

1 thought on “MP Startup Yojana 2022 – लाभ, आवेदन प्रक्रिया, फंडिंग और पालिसी”

Leave a Comment