Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2022 – आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता, हॉस्पिटल लिस्ट

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana: यह योजना महाराष्ट्र सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसे केंद्र सरकार और महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए शुरू की गयी है। महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2022 को पहले राजीव गांधी जीवनदायी आरोग्य योजना के नाम से जाना जाता था।

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना महारास्ट्र के तहत राज्य के पात्र नागरीक योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के लाभ ले सकते हैं।ध्यान रहे कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास सभी डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

इस लेख में हम “महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना महाराष्ट्र” से संबंधित पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। जैसे- महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजनाक्या है, इसके फायदे क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, इस योजना के लिए आवेदन कैसे करे, योजना के आवेदन के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए, इस योजना के लिए पात्रता क्या है, MJPJAY Hospital list कैसे देखे इत्यादि।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana (MJPJAY) क्या है

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना महारास्ट्र, जिसे 1 अप्रैल 2017 को शुरू किया गया था। इस योजना को महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुनील शेट्टी जी ने शुरू किया था।

इस योजना का नाम पहले “राजीव गांधी जीवनदायनी आरोग्य योजना” था, जिसे वर्तमान में केंद्र सरकार ने बदलकर “महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना महाराष्ट्र” कर दिया। इस योजना से बहुत सारे लोगों को फायदा मिला था, इसलिए इसे महाराष्ट्र राज्य में भी सुरू कर दिया गया।

इस योजना में महाराष्ट्र के 36 जिलों को जोड़ा गया है, जिन्हे इस योजना का लाभ मिलेगा। महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत गरीबों की गंभीर बीमारियों का इलाज आसानी से किया जाएगा।

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना महारास्ट्र के तहत गरीब परीवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। यह बीमा कवरेज प्राप्त करने के लिए आपको योजना में सूचीबद्ध हॉस्पीटल में इलाज करवाना होगा।

इस योजना के अनेक फायदे है, जिसके बारे में हम इस लेक में विस्तार से बताएंगे। इसके अलावा महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2022 की हॉस्पिटल सूची भी देखेंगे।

योजना का नामMahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana (MJPJAY)
योजना कब शुरू हुई1 अप्रेल 2017
योजना किसने शुरू कीकेद्र सरकार और राज्य प्रशासन ने
योजना विभागस्वास्थ्य मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार
लाभलाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष 2 लाख रूपये का बीमा कवरेजगंभीर बीमारी के लिए प्रतिवर्ष 3 लाख रूपयें का बीमा कवरेज
लाभार्थीमहाराष्ट्र नागरीक गरीबी रेखा से नीचे (पीला राशन कार्ड धारकों)गरीबी रेखा से ऊपर (नारंगी राशन कार्ड धारकों)
योजना का उद्देश्यगरीबों को स्वास्थ्य के लिए चिकत्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.jeevandayee.gov.in/

MJPJA Yojana की विशेष जानकारी

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना महारास्ट्र सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो सरकारी और निजी अस्तपतालों के नेटवर्क से पहचानी जाती है। इस योजना में सरकारी और निजी अस्तपतालों का एक नेटवर्क बनाया गया है, जहां पर गरीब लोगों की बामीरीयों का इलाज कैशलेस किया जाएगा।

इस योजना को सबसे पहले 2 जुलाई 2012 को राजीव गांधी जीवनदायी आरोग्य योजना के रूप में शुरू किया गया था। और यह योजना उस समय केवल आठ जिलों में शुरू की गयी थी। इसके बाद 21 नवंबर 2013 को यही योजना महाराष्ट्र के 28 जिलों में शुरू की गयी थी। इस योजना को 1 अप्रैल 2017 को नाम बदलकर फिर से शुरू किया गया।

इस योजना में लाभार्थी परिवार को बीमारी के इलाज के लिए प्रतिवर्ष 2 लाख रूपये तक का बीमा कवरेज दिया जाएगा। और गंभीर बीमारी के इलाज (जैसे किडनी ट्रांसप्लांट) के लिए 3 लाख रूपयें तक का प्रतिवर्ष बीमा कवरेज दिया जाएगा।

महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना में नये Update

इस योजना को राज्य सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए आगे बढ़ाया था, मतलब इस योजना की अवधि को 31 अक्टूंबर 2021 तक बढ़ाया गया। हालांकि यह योजना आज भी चल रही है और लोगों को फायदा दे रही है।

अभी महाराष्ट्र सरकार ने एक कॉल सेंटर बनाने की योजना सामने रखी है। इस कॉल सेंटर से महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के कार्य को बेहतर बनाया जा सकता है, जिससे गरीबों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

इसके अलावा योजना में नये अपडेट किये गए हैं, जैसे योजना के तहत किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सहायता राशि को 2.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रूपयें कर दी गयी है। और हर गरीब परिवार को इलाज के खर्च के लिए सहायता राशि को 1.5 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रूपयें कर दी गयी है।

इसके अलावा इस योजना के तहत पहले 971 रोगों का इलाज किया जाता था, लेकिन अब 1034 तरह की बमारियों का इलाज किया जाएगा। मतलब पहले योजना में प्लास्टिक सर्जरी, हृद्य रोग, कैंसर और मोतियाबिंद जैसे रोगों का ऑपरेशन होता था, लेकिन अब कुछ और ऑफरेशन भी शामिल हुए हैं, जैसे घुटने कूल्हा का प्रत्यारोपण, पीडियाट्रिक सर्जरी सिकल, डेंगू, स्वाइन फ्लू, सेल एनीमिया इत्यादि।

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना महारास्ट्र का उद्देश्य (intent)

इस योजना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित प्रकार हैं-

  1. महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2022 का उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के आर्थिक रूप से गरीब नागरिकों को गंभीर बमारियों के इलाज मुफ्त में सुविधाएं देना। और इसके साथ ही गंभीर बामीरियों की सर्जरी के लिए भी मुख्त इलाज और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं देना।
  2. इस योजना के तहत लाभार्थियों को विभिन्न सर्जरी और उपचार के लिए अस्पताल में फ्री में भर्ती किया जाएगा। और गंभीर बिमारी के लिए कैशलेस चिकित्सा देखभाल प्रदान की जाएगी।
  3. इस योजना के द्वारा गरीब परिवारों को बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा।

महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना की विशेषताएं (Specifications)

इस योजना की विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  1. महात्मा फुले जन आरोग्य योजना महारास्ट्र के तहत सरकार लाभार्थियों को पूर्ण स्वास्थ्य सहायता प्रदान करेगी।
  2. इस योजना के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रतिवर्ष बीमा कवरेज प्रदान किए जाएंगे।
  3. MJPJA Yojanaके द्वारा योजना में सूचीबद्ध अस्पताल में गंभीर बीमारी का इलाज या सर्जरी कैशलेस तरीके से होगा।
  4. महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना के तहत परिवार के इलाज के लिए 2 लाख रूपयें और किडनी प्रत्यारोपण के लिए 3 लाख रूपयें की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  5. इस योजना में अब 971 रोगों के इलाज की बजाय 1034 रोगों के इलाज व सर्जरी की जाएगी।
  6. योजना के तहत भर्ती होने वाले लाभार्थी को उपयुक्त देखभाल भी दी जाएगी।
  7. महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2022 में पूर्ण इलाज दिया जाएगा।

महात्मा फुले जन आरोग्य योजना 2022 के लाभार्थी (Beneficiary)

इस योजना के तहत अनेक लोग लाभ प्राप्त कर सकते है, जो निम्नलिखित प्रकार से हैं-

  1. खाद्य और नागरीक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किए गए पीला राशन कार्ड धारक, अंत्योदय राशन कार्ड धारक, नारंगी राशन कार्ड धारक (1 लाख रूपयें वार्षिक आय) और अन्नपूर्णा योजना के तहत लाभार्थी परिवार, इस योजना के लाभार्थी बन सकते है।
  2. सामाजिक आर्थिक जातिवार जनगणना (SECC 2011) में ग्रामीण और शहरी क्षैत्रों के लिए निर्धारित मानदंडो के अनुसार परिवार इस योजना का लाभ ले सकते है।
  3. औरंगाबाद और अमरावती संभाग के सभी संकटग्रस्ट जिलों के परिवार और वर्धा से श्वेत राशन कार्ड धारक किसान परिवार योजना के लाभार्थी है।
  4. सरकारी आश्रम स्कूल के विद्यार्थीMJPJA Yojanaके लाभार्थी हैं।
  5. सरकारी अनाथ आश्रम के बच्चे भी इस योजना के लाभार्थी बन सकते है।
  6. सरकारी वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग नागरीक भी इस योजना के लाभार्थी बन सकते है।
  7. सरकारी महिला आश्रम की महिलाएं भी इस योजना के लाभार्थी बन सकती है।
  8. प्राकृतिक आपदा में शिकार हुए किसान इस योजना का लाभ ले सकते है।
  9. इस योजना का लाभ सूचना और PR पत्रकार व उनके परिवार प्राप्त कर सकते है।
  10. इस योजना का लाभ श्रम विभाग द्वारा निर्धारित श्रमिक एंव अन्य निर्माकारी श्रमिक व  उनके बच्चे प्राप्त कर सकते है।
  11. ज्येष्ठ नागरिक, स्वतंत्रता सेनानी, अपंग नागरिक, समुद्री मधुआरे, भूतपूर्व सैनिक इस योजना के लाभार्थी है।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2022 के लाभ (Benefit)

इस योजना के तहत अनेक लाभ प्रदान किये जा रहे है, जो निम्नलिखित हैं-

  1. महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना के तहत लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष 2 लाख रूपयें तक का बीमा कवरेज दिया जाता है।
  2. MJPJA Yojanaके माध्यम से लाभार्थी को किडनी ट्रांसप्लांट और अन्य गंभीर इलाज व सर्जरी के लिए प्रतिवर्ष 3 लाख रूपयें तक का बीमा कवरेज दिया जाता है।
  3. इस योजना का लाभ परिवार के कई सदस्य प्राप्त कर सकते है।
  4. योजना की सभी प्रक्रिया पूर्णत: कम्पयूटरीकृत है, अत: आपके पास वैध राशन कार्ड और फोटो युक्त पहचान पत्र होना चाहिए।
  5. योजना के तहत लाभार्थी को चिकित्सा सुविधाएं, इलाज, आवश्यक दवाएं, भोजन, बीमारी निदान और वापसी यात्रा का खर्च एकमुश्त प्रदान किया जाएगा।
  6. इस योजना के माध्यम से मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद 10 दिन तक आवश्यक सेवाओं के लिए कवर मिलेगा।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojanaके लिए पात्रता (Eligibility)

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना महाराष्ट्र के लिए आवश्यक पात्रता का होना जरूरी हैं। और यह पात्रताएं निम्नलिखित हैं-

  1. योजना का लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. महाराष्ट्र राज्य के आर्थिक रूप से गरीब परिवार इस योजना का लाभ ले सकते है।
  3. योजना का लाभ लेने वाले परिवार में 2 से अधिक बच्चे नही होने चाहिए।
  4. योजना का लाभ लेने वाले परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  5. इस योजना का लाभ पीले, नारंगी, अन्नपूर्णा, अंत्योदय राशन कार्ड वाले गरीब परिवार प्राप्त कर सकते है।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी।

  1. मूल निवास पत्र
  2. वैध राशन कार्ड
  3. आधार कार्ड
  4. पैन कार्ड
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. 3 पासपोर्ट साइज फोटो
  7. सक्रीय मोबाइल नंबर
  8. ड्राइविंग लाइसेंस
  9. मतदान पहचान पत्र
  10. बचत खाता की बैंक डायरी
  11. जन्म प्रमाण पत्र (स्कूल की T.C.)

ये अत्यंत आवश्यक डॉक्यूमेंट हैं। इसके अलावा विशिष्य व्यक्ति के लिए विशिष्ट प्रमाण पत्र चाहिए होगा। जैसे-

  • वरिष्ठ नागरिक के लिए वरिष्ठ नागरीक प्रमाण पत्र
  • भूतपूर्व सैनक के लिए सैनिक कार्ड
  • समुद्री मुधआरे के लिए सरकार द्वारा जारी कार्ड
  • स्वतंत्रता सेनानी के लिए स्वतंत्रता सैनानी कार्ड

महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना में निम्नलिखित बीमारियों के इलाज शामिल हैं

General SurgeryOphthalmology SurgeryGynaecology and Obstetrics Surgery
ENT SurgerySurgical GastroenterologyOrthopaedic Surgery and Procedures
Paediatric SurgeryGenitourinary SystemCardiac and Cardiothoracic Surgery
NeurosurgeryRadiation OncologyPaediatrics Medical Management
Plastic SurgeryInterventional RadiologyGeneral Medicine
BurnsSurgical OncologyInfectious Disease
Critical CareMedical OncologyPolytrauma
EndocrinologyGastroenterologyPulmonology
CardiologyDermatologyNeurology
RheumatologyNephrologyProstheses

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana की अब तक की दावा निपटान दर

MJPJA Yojanaको गरीब परिवार को Health Insurance कवर प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था। महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के द्वारा अब तक 5 लाख नागरिकों को लाभ मिल चुका हैं।

कोविड-19 महामारी को देखते हुए सरकार ने इस योजना का विस्तार 31 मार्च 2021 तक कर दिया था। इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2021 तक 507188 नगारिको के कोविड-19 बीमारी के लिए दावों का भूगतान किया गया हैं। और इन सभी दावों के भूगतान के लिए सरकार ने 1031 करोंड़ रूपयें की राशि खर्त की हैं।

इसके अलावा इस योजना के तहत मुंबई में 29,664 कॉविड-19 दावों का भुगतान किया गया था। ओर अहमदनगर में 34,867 कॉविड-19 दावों का भुगतान किया गया। कोल्हापुर में दावा निपटान की संख्या 34574 थी।

इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत दावा अस्वीकृति की दर केवल 4.4% ही थी। देखा जाए तो अब तक सरकार ने कुल 1 बिलियन रूपयें  का भुगतान किया है।

ध्यान देने योग्य बात

इस योजना के तहत कोविड-19 के इलाज के अलावा ब्लैक फंगस के इलाज की सुविधाएं भी दी गयी है। इस महामारी के दौरान सरकार नें गरीब नागरीकों को सभी सुविधाएं देने की कोशिश की है। ब्लैक फंगस के उपचार के लिए सरकार ने 130 अस्पताल को इस योजना में शामिल किया है। और आने वाले समय में 1000 और अस्पतालों को शामिल किया जाएगा।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना हॉस्पिटल लिस्ट कैसे देखे /PDF

MJPJA Yojanaमें सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी और चैरिटैबल हॉस्पीटलों को कुछ मानदंडो के आधार पर चुने गये हैं। इस योजना के लाभार्थी अपनी इच्छानुसार योजना में सूचीबद्ध किसी भी हॉस्पीटल में अपना इलाज मुफ्त में करवा सकते है।

इस योजना में सरकार ने 973 निजी और सरकारी अस्पतालों को शामिल किया हैं। अगर आप योजना के लाभार्थी है तो आप 973 हस्पीटल सूची में से किसी भी नजदिकी हॉस्पीटल में जा सकते हैं।

आप अगर महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2022 की हॉस्पीटल लिस्ट देखाना चाहते है तो आप निम्नलिखित तरिके से देख सकते हैं-

  1. सर्वप्रथम योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर जाएं, जहां पर आपक होम पेज दिखेगा।
  2. इस होम पेज पर आपको एक “Network Hospital” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करें।
  3. विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको सभी हॉस्पीटलों की लिस्ट दिखाई देगी।
  4. इस लिस्ट को देखकर आप अपने नजदिकी हॉस्पीटल में जाकर बिल्कुल मुफ्त इलाज करवा सकते है।

नोट: महात्मा फुले जन आरोग्य योजना हॉस्पीटल सूची पीडीएफ डाउनलोड करें।

Empanelled Hospitals की सूची कैसे देखे

सूची देखने के लिए निम्न प्रक्रिया को फॉलो करें-

  1. सर्वप्रथम MJPJA Yojanaकी आधिकरिक वेबसाइट पर जाए।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Empanelled Hospitals” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  3. क्लिक करने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको एक फॉर्म में जानकारी भरनी होगी।
  4. इस फॉर्म में स्टेट, डिस्ट्रिक, होस्पिटल टाइप, स्पेशलिटी हॉस्पीटल नाम इत्यादि का चयन करना होगा, और फिर कैप्चा कोड डालना है।
  5. अंत में आपको सर्च पर क्लिक करना है। इसके बाद पैनलबद्ध अस्पतालों की सूची आप आसानी से देख सकते है।

महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना के आवेदन की प्रक्रिया

आप अगर इस योजना के लाभार्थी है तो आप निम्न प्रकार से आवेदन कर सकते हैं।

  1. अगर आप शहरी निवासी है तो आपको अपने करीब के सदर अस्पताल में जांच करानी होगी।
  2. आप अगर ग्रामीण निवासी है तो आपको सरकारी स्वास्थ्य शिविर में जाकर अपनी बीमारी की जांच करानी होगी।
  3. इसके बाद आपको अपने बीमारी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर को दिखाना होगा। और वह डॉक्टर आपकी बीमारी की पुष्टि करेगा।
  4. अगर आपकी बीमारी की पुष्टि होती है तो डॉक्टर आपको बीमारी के इलाज की कुल लागत का विवरण देगा।
  5. अब आपको आरोग्य मित्र को बीमारी का विवरण और खर्चे की डिटेल देकर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना है।
  6. पंजीकरण में आपकी बीमारी का खर्च, हॉस्पीटल का खर्च, डॉक्टर का खर्च, दवाई और यात्रा का खर्च जैसे सभी खर्चे को वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
  7. इसके बाद प्रक्रिया को पूरा होने में 24 घंटे का समय लगेगा।
  8. प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीमार व्यक्ति का इलाज शुरू हो जाएगा।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

ध्यान दे कि ऑनलाइन आवेदन आपको ई-मित्र या किसी अन्य जगह से करवाने की आवश्यकता नही है। यह ऑनलाइन आवेदन योजना से जुड़े कर्मचारी स्वयं करेंगे। आपको सिर्फ योजना से संबंधित आवश्यक डॉक्यूमेंट लेकर जाने हैं।

योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित प्रकार से हैं-

  1. आपको सर्वप्रथम आधिकारीक वेबसाइट पर जाना है।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Online Request” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको “Fresh Application” पर क्लिक करना है।
  4. क्लिक करने पर एक फॉर्म खुलेगा, जिसे आपको सही जानकारी के साथ भरना है।
  5. इसके बाद आपको संबंधित आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने है।
  6. अंत में आपको अपनी एप्लिकेशन सबमिट करनी है।

इस तरह से आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब आप 24 घंटे के बाद एप्लिकेशन के Approve हो जाने पर आप अपना इलाज करवा सकते है।

पॉर्टल पर Log in करने की प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर पहुंचे।
  2. वेबसाइट के होम पर पर “Login” विकल्प पर क्लिक करे।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको User id और पासवर्ड डालना है।
  4. इसके बाद Login बटन पर क्लिक करना है।

इस प्रकार आप योजना की आधिकारीक वेबसाइट पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

योजना में आवेदन करने से संबंधित कुछ आवश्यक बातें

  • महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आने वाले सभी अस्पतालों में आपको योजना के स्वास्थ्य कार्यकर्ता मिलेंगे।
  • इस योजना के लाभार्थी को किसी भी प्रकार से आवेदन करने की जरूरत नही है, मतलब अगर आपको बीमारी है तो हॉस्पीटल जाने पर योजना के स्वास्थ्य कर्माचारी स्वयं आपका आवेदन कर देंगे।
  • मरिज के डिस्चार्ज होने के 10 दिन बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट को मान्यता प्राप्त अस्पताल द्वारा कंप्यूटर सिस्टम पर अपलोड किया जाता है।
  • आपके दस्तावेज अपलोड होने के बाद सत्यापन के लिए TPA के पास जाते हैं।
  • अगर कोई दस्तावेज रोगी द्वारा अपलोड नही किये जाते है तो दावे को लंबित रखा जाता है और रोगी को आवश्यक दस्तावेज अपलोड कराने के लिए कहा जाता है।
  • दावा स्वीकृत हो जाने के बाद बीमा कंपनी द्वारा अनुमोदित अस्पतालों को 15 दिनों के भीतर भुगतान किया जाता है।

Health Card Phase 2 प्रिंट कैसे करे, प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारीक वेबसाइट पर जाए।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Health Card” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  3. इसके बाद तीन विकल्प महा ई सेवा केंद्र, संग्राम केंद्र और पोस्ट ऑफिस मिलेंगे।
  4. आप इनमें से किसी भी विकल्प को अपने अनुसार चुन सकते है।
  5. इसके बाद आपको हेल्थ कार्ड की पूरी सूची मिल जाएगी।

नोट: आप ऑफिशियल वेबसाइट पर अनके प्रकार की जनकारीयां आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जैसे-

  1. पेशेंट फीडबैक देख सकते है
  2. अपनी ओपिनियन पोस्ट कर सकते है
  3. बेड ऑक्यूपेंसी देख सकते है
  4. सेपशलिटी वाइज हॉस्पिटल लिस्ट देख सकते है
  5. डिस्ट्रिक्ट वाइज हॉस्पिटल लिस्ट देख सकते है

इस तह आप अनेक तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते है।


FAQs?

चलिए अब हम महात्मा फुले जन आरोग्य योजना महारास्ट्र से संबंधित कुछ आवश्यक सवालों के उत्तर देख लेते हैं।

Q1. महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इस योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य के आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को फ्री स्वास्थ्य सुवाधाएं उपलब्ध करवाना है। इस योजा के तहत गरीब नागरीकों को 2 लाख तथा 3 लाख रूपयें का बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है।

Q2. महात्मा फुले जन आरोग्य योजना माहारास्ट्र के लाभार्थी कौन हैं?

उत्तर: इस योजना के लिए पीला, नारंगी, अंत्योदय, अन्नपूर्णा राशन कार्ड धारक लाभार्थी है। और 1 लाख रूपयें से कम वार्षिक आय वाले परिवार भी इस योजना के लाभार्थी है। इसके अलावा आपादा के शिकार हुए किसान, ज्येष्ट नागरिक, स्वतंत्रता सैनानी, समुद्री मधुआरे, अपंग नागरीक, भूतपूर्व सैनिक भी इस योजना के लाभार्थी हैं।

Q3. महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना में कितनी वित्तीय राशि मिलती है?

उत्तर: MJPJA Yojanaके तहत आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार को 2 लाख रूपयें प्रतिवर्ष तक बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा, और गंभीर बीमार के उपचार और सर्जरी के लिए प्रतिवर्ष 3 लाख रूपयें तका बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

Q4. महात्मा फुले जन स्वास्थ्य योजना की आधिकारीक वेबसाइट क्या है?

उत्तर: इस योजना की आधिकारीक वेबसाइट https://www.jeevandayee.gov.in/ है।

इसे भी पढ़े :

आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें, पूरी जानकारी

निष्कर्ष –

इस लेख में हमने महात्मा फुले जन आरोग्य योजना महारास्ट्र से संबंधित पूरी विस्तृत जानकारीयां प्राप्त की है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्रता रखते है तो आप इस लेख को पढ़ने के बाद योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है।

हमने इस लेख में महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2022 से संबंधित सभी जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

Leave a Comment