Maharashtra Shravan Bal Yojana 2022 – लिस्ट, ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी, पात्रता, डॉक्यूमेंट

Maharashtra Shravan Bal Yojana 2022: मुझे यह कहने में बड़ा दुख हो रहा है कि वर्तमान समय कुछ परिवार के सदस्यों में बुजुर्ग सदस्य को प्रताड़ित किया जाता है, और स्वास्थ्य का सही ध्यान नही रखा जाता है।

मुझ लगता है कि हाल के समय में वरिष्ठ नागरीकों की स्थिति इतनी ज्यादा दयनीय नही होगी, लेकिन एक सर्वेक्षण के आंकड़ो से पता चला है कि लगभग 71% वृद्ध व्यक्ति अपने परिवार में प्रताड़ित किये जाते हैं और उनका स्वास्थ्य भी बुरा रहता है। इस को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने श्रावण बाळ योजना महारास्ट्र 2022 को शुरू शुरू किया है।

Maharashtra Shravan Bal Scheme एक वृद्धावस्था पेंशन योजना है, जिसके द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को हर महीने 400 से 600 रूपयें की पेंशन दी जाएगी। यह लाभार्थी को दो श्रेणीयों में लाभ देगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया इस लेख में दी गयी है।

इस लेख में मैं आपको महाराष्ट्र श्रवण बाल योजना 2022 के बारे में सभी जानकारीयां दूंगा। यह लेख पूरी तरह से अनके जानकारीयों से भरा हुआ हैं, जैसे Shravan Bal Yojana 2022 क्या है, इसके उद्देश्य, लाभ, सुविधा, पात्रताएं, आवश्यक डॉक्यूमेंट, लाभार्थी सूची, भुगतान स्थिति, आवेनद प्रक्रिया क्या है?

तो चलिए अब हम महाराष्ट्र श्रवण बाल सेवा राज्य निवृत्ति वेतन योजना के बारे चर्चा करते हैं।

श्रावण बाळ योजना महारास्ट्र 2022 क्या है

महाराष्ट्र बाल श्रवण योजना की शुरूआत महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के वृद्ध नगारीकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की लिए शुरू की है। इस योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को 400 से 600 रूपयें पेंशन के रूपयें हर महीने दिए जाएंगे, ताकि राज्य के वृद्ध लोगों को आर्थिक रूप से स्वंतत्र, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके।

ShravanBalYojanaके तहत सेवानिवृति की आयु से ऊपर व्यक्ति को लाभ प्रदान किया गया जाएगा। और यह लाभ बुजुर्ग व्यक्तियों को 2 श्रेणीयों के अंतर्गत मिलेगा। जिसमें A श्रेणी में बीपीएल के अलावा राशन कार्ड धारक को शामिल किया जाएगा, और B श्रेणी में बीपीएल राशन कार्ड धारक को शामिल किया जाएगा।

महाराष्ट्र वृद्धावस्था सहायता योजना का लाभ उठाने के लिए आपको योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर आवेनद करना होगा। ध्यान दे कि यह योजना पहले इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के नाम से जानी जाती थी। चलिए इसके बारे पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

योजना का नाममहाराष्ट्र श्रवण बाल योजना 2022
किसने लॉंच कियामहाराष्ट्र राज्य सरकार ने
योजना के लाभार्थीमहाराष्ट्र राज्य के वृद्ध नागरीक
योजना का लाभराज्य के वृद्ध नागरीकों को वित्तीय सहायता देना
पंजीकरण राज्यमहाराष्ट्र
वित्तीय सहयोग राशि600 रूपयें प्रति माह
आधिकारीक वेबसाइटhttps://aaplesarkar.mahaonline.gov.in/en/

महाराष्ट्र श्रवण बाल योजना 2022 का उद्देश्य (Intent)

दुनिया का हर व्यक्ति वृद्ध अवस्था में जरूर आता है, और उसका शरीर धीरे-धीरे बेजान होने लगता है। लेकिन बढ़ती उम्र से साथ बीमारीयां और अनेक तरह के दर्द शुरू होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्य भी उनकी सही देखभाल नही करते हैं। और कुछ परिवार अपनी गरीब स्थिति के कारण बुजुर्गों को बोझ समझते है।

इन सभी दयनीय स्थिति को देखते हुए सरकार ने महाराष्ट्र बाल श्रवण योजना की शुरूआत की है, ताकि वृद्ध नागरीको को वित्तीय सहायता दी जा सके। इन पेसों से वृद्ध व्यक्ति आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो जाएगा, और अपनी इच्छा से खा-पी सकता है। इसके अलावा स्वंय की बीमारी के दवाई का खर्च उठा पाएगा

इस योजना का उद्देश्य है कि वृद्ध नागरिकों को पेसों की वजह से कोई भी परेशानी न हो। मतलब वद्ध नागरिकों को वित्तीय सहायता देकर आर्थिक रूप से स्वंतत्र, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके। इस योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरीकों को पेंशन के रूप में सहायता मिलेगी।

योजना के तहत मिलने सहायता राशि कैसे मिलेगी

Maharashtra Shravan Bal Schemeके तहत दी जाने वाली 600 रूपयें की सहायता राशि केंद्र और राज्य का हिस्सा मिलाकर दी जाती है। यह सहायता राशि BPL (Below Poverty Line) राशन कार्ड धारकों को दी जाती है।

इस योजना लाभार्थी कोइंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 200 रूपयें प्रति माह के हिसाब से पेंशन मिलती है, और महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 400 रूपयें प्रति माह पेंशन मिलती है, इस तरह कुल पेंशन 600 रूपयें मिलती हैं।

महाराष्ट्र बाल राज्य सेवा निवृत्ति वेतन योजना (श्रावण बाळ योजना) केवल महाराष्ट्र नागरीकों के लिए है। इस योजना के तहत मिलने वाली सहायत पेंशन सीधें वरिष्ठ नागरीक के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होते है। और यह पेंशन केवल वृद्ध व्यक्ति ही बैंक में जाकर ले सकता है।

अगर बैंक खाता आधार से लिंक है तो आपको योजना से संबंधित सभी आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर पर मिलेंगे। जैसे ही योजना के तहत आपकी राशि बैंक अकाउंट में जमा होगी खाताधारक के मोबाइल पर राशि क्रेडिट होने का SMS आ जाएगा। इसके बाद बैंक जाकर पैसे निकाल सकते है।

श्रावण बाळ योजना महारास्ट्र के लाभार्थी (Beneficiary)

Shravan Bal Yojana2022 के तहत दो श्रेणीयों के आधार पर लाभार्थीयों को बांटा गया हैं, श्रेणी A और श्रेणी B. यह दोनों श्रेणियां आपके राशन कार्ड के आधार पर बनाई गयी है, हालांकि दोनों श्रेणियों में 600 रूपयें की ही सहायता राशि मिलेगी।

श्रेणी Aइस श्रेणी में ऐसे राशन कार्ड धारकों को शामिल किया गया है, जिनका राशन कार्ड बीपीएल सूची में नही आता है। मतलब इस श्रेणी में अन्त्योदय राशन कार्ड धारकोंऔर अन्य लाभार्थियों को शामिल किया जाएग। इस श्रैणी के लाभार्थियों को सीधे ही 600 रूपयें की पेंशन प्रति माह प्रदान की जाएगी।
श्रणी Bइस श्रेणी में बीपीएल राशन कार्ड धारकों को शामिल किया गया हैं। हालांकि इन लाभार्थियों को भी 600 रूपयें की सहायता राशि ही मिलेंगे। लेकिन ShravanBalYojanaके तहत इस श्रेणी के लाभार्थियों को 400 रूपयें महाराष्ट्र सरकार के द्वारा दिये जाएंगे। और 200 रूपयें इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना योजना के तहत मिलेंगे। इस तरह इस श्रेणी के लाभार्थियों को भी पूरे 600 रूपयें का लाभ दिया जाएगा।

महाराष्ट्र श्रवण बाल योजना 2021 की विशेषताएं और लाभ (Specifications & Benefits)

Maharashtra Shravan Bal Schemeके तहत मुख्य रूप से बुजुर्गों को लाभ प्रदान किया जाता हैं। इस योजना से अनेक तरह के लाभ मिलते हैं, जैसे-

  1. महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के तहत वृद्ध नागरिकों को प्रति माह 600 रूपयें की सहायता राशि मिलेगी।
  2. इस योजना की वजह से बुजुर्ग व्यक्ति आर्थिक रूप से स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।
  3. इस योजना के तहत मिलने वाली सहयता राशि के बाद बुजुर्गों को दूसरों पर निर्भर नही रहना पड़ेगा।
  4. इस योजना को श्रेणी A और श्रेणी B के रूप में दो भागों में बांटा गया हैं।
  5. महाराष्ट्र बाल श्रवण योजना से बुजुर्ग अपनी आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकते है।

Maharashtra Shravan Bal Seva Yojana 2022 के लिए पात्रता (Eligibility)

जैसा की मैने आपको बताया कि इस योजना को बीपीएल कार्ड के आधार पर श्रेमियों में विभाजित किया गया है। इसलिए इन दोनों श्रेणियों के लिए पात्रताएं भी एक-दूसरे से भिन्न हैं। महाराष्ट्र बाल राज्य सेवा निवृत्ति वेतन योजना या श्रावण बाळ योजना महारास्ट्र का लाभार्थी बनने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी आवश्यक हैं-

श्रेणी A के लिए

  1. योजना में श्रेणी ए के तहत आवदेक का महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  2. यह योजना बुजुर्गों के लिए है, जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  3. इस योजना के लिए अस्थिर वित्तीय स्थिति वाले वृद्ध नागरीक आवेदन कर सकते है।
  4. योजना के लिए आवेदक की आय 21000 रूपयें प्रति वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।
  5. श्रेणी ए के लाभार्थी का नाम बीपीएल सूची में शामिल नही होना चाहिए।

श्रेणी B के लिए

  1. योजना में श्रेणी बी के तहत आवदेक का महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  2. महाराष्ट्र बाल श्रवण योजना बुजुर्गों के लिए है, जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  3. योजना के लिए आवेदक की आय 21000 रूपयें प्रति वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।
  4. श्रेणी बी के लाभार्थी का नाम बीपीएल सूची में शामिल होना चाहिए।

श्रावण बाळ योजना महारास्ट्र के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)

महाराष्ट्र वृद्धावस्था सहायता योजना के आवेदन के लिए लाभार्थी के पास कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट का होना अनिवार्य है। यह सभी डॉक्यूमेंट निम्नलिखित हैं-

  1. विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र
  2. राशन कार्ड की फॉटो कॉपी
  3. मूल निवास पत्र
  4. बुजुर्ग का आयु प्रमाण पत्र
  5. बुजुर्ग का आय प्रमाण पत्र (21000 रूपयें से कम)
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

Shravan Bal Yojana 2022 के लिए आवेनद प्रक्रिया (Application Process)

महाराष्ट्र श्रवण बाल योजना 2022 के आवेदन के लिए आपको दो प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले आपको योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

श्रावण बाळ योजना महारास्ट्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया

योजना में पंजीकरण के लिए निम्नप्रक्रिया को फॉलो करें-

  1. सबसे पहले आपको महाराष्ट्र बाल श्रवण योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना है।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको Registration का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  3. अब आपको दो विकल्प मिलेंगे, जिसमें से एक विकल्प का चयन करना है।
  4. यदी आप पहले विकल्प को चुनते है तो आपको जिला चुनना होगा और मोबाइल नंबर, ओटीपी और उपयोगकर्ता नाम दर्ज करे।
  5. यदी आप द्वितीय विकल्प को चुनते है तो आपको कुछ आवश्यक जानकारीयां देनी होगी।
  6. फॉर्म भरने के बाद आपको Registration पर क्लिक करना है।

इस तरह आप लाभार्थी का पंजीकरण कर सकते है।

श्रावण बाळ योजना माहिती के लिए आवेदन प्रक्रिया

श्रवण बाल योजना के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया से आवेदन कर सकते है।

  1. आपको सबसे पहले महाराष्ट्र बाल श्रवण योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको श्रवण बाल योजना के आवेदन के लिए लिंक मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  3. आवेदन लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने लॉगिन का पॉप अप खुलेगा, जिसमें आपको लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालना है।
  4. अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना नाम, संपर्क विवरण, आईडी, पता आदि दर्ज करें।
  5. आवश्यक जानकारी देने के बाद बताए गये डॉक्यूमेंट अपलोड करने है।
  6. इसके बाद आपको अपने बैंक का विवरण देना है, जैसे नाम, शाखा का नाम, IFSC Code दर्ज करना है।
  7. अंत में आपको सभी जानकारी की पुष्टि करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  8. आपका आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी, जिसे संभालकर रखना है।
  9. आप आवेदन फॉर्म की प्रिंट आउट निकाल सकते है।

नोट: Maharashtra Shravan Bal Yojana Apply Online की प्रक्रिया बेहद आसान है।

Shravan Bal Yojana Application Status चेक करने की प्रक्रिया

आपने अगर महाराष्ट्र वृद्धावस्था सहायता योजना के लिए आवेदन किया है, तो आप आधिकारीक वेबसाइट से यह जान सकते है कि आपका आवेदन सफलता पूर्वक स्वीकृत किया गया है या नही। और यह भी जान सकते है कि आपकी एप्लिकेशन कहा तक पहुंची है।

अपनी श्रवण बाल योजना की एप्लिकेशन स्टेटस को देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें-

  1. सबसे पहले आप योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर जाए।
  2. अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  3. इस होम पेज पर आपको एप्लिकेश ट्रेक का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  4. अब आपको एप्लिकेशन नंबर डालना है।
  5. इसके बाद आपको Go पर क्लिक करना है।
  6. ‘go’ पर क्लिक करने के बाद आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिख जाएगी।

Maharashtra Shravan Bal Yojana list 2022 कैसे देखे

Maharashtra Shravan Bal Scheme के तहत लाभार्थीयों की सूची आप निम्न प्रक्रिया को फॉलो करके देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप श्रवण बाल योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर पहुंचे।
  2. अब आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
  3. इस पेज पर आपको लाभार्थी सुची का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  4. नये पेज में आपको अपने जिला मंडल और गांव / ब्लॉक का चयन करना है।
  5. इसके बाद आपको अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  6. अब आपके सामने सभी लाभार्थीयों की सूची आ जाएगी।

इस तरह आप Shravan Bal Yojana Beneficiary List को आसानी से देख सकते है।

Shravan Bal Yojana 2022 के लिए Contact Details

इस लेख में हमने अब तक महाराष्ट्र श्रवण बाल योजना 2022, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि टॉपिक पर चर्चा की है। चलिए अब हम योजना से संबंधित सभी प्रासंगिक और आवश्यक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र के बारे में जानते हैं।

अगर आपके पास योजना से संबंधित कोई सवाल है तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है और बहुत आसानी से अपने सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते है।

महाराष्ट्र बाल श्रवण योजना के हेल्पलाइन नंबर: 1800 120 8040

आप योजना की आधिकारीक वेबसाइट पर डाकर Contact us पेज पर जहां सकते है और अपने सवाल का लिखित में ले सकते है।

इसे भी पढ़े : माझी कन्या भाग्यश्री योजना महारास्ट्र

FAQs?

इस लेख में मैने आपको श्रावण बाळ योजना महारास्ट्र से संबंधित सभी जानकारीयों को शेयर किया है। चलिए अब हम Shravan Bal Yojana 2022 से संबंधित कुछ FAQs देख लेते हैं।

Q1. महाराष्ट्र बाल राज्य सेवा निवृत्ति वेतन योजना क्या है?

उत्तर: यह योजना महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गयी है, जिसके तहत महाराष्ट्र राज्य के 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना से बुजुर्गों को प्रति माह 60 रूपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।

Q2. Shravan Bal Yojana 2022 का लाभ किसे मिलेगा?

उत्तर: इस योजना का लाभ केवल 65 उम्र के अस्थिर आय वाले बुजुर्ग को मिलेगी, जिनकी वार्षिक आय 21 हजार रूपयें से कम होनी चाहिए। और वह महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी भी होना चाहिए।

Q3. श्रावण बाळ योजना महारास्ट्र के तहत कितनी सहायता राशि मिलती है?

उतर: इस योजना के तहत लाभार्थी को 600 रूपयें की पेंशन मिलती है, और यह पेंशन दो श्रेणीयों में अलग-अलग तरह से मिलती है। मतलब श्रेणी ए में योजना के तहत 600 रूपयें मिलते हैं, और श्रेणी बी में योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार 400 रूपयें और इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना 200 रूपयें देती हैं।

Q4. Maharashtra Shravan Bal Yojana Apply Online कैसे करे?

उत्तर: इस योजना के आवेदन के लिए आपको आधिकारी वेबसाइट पर जाना है और रजिस्ट्रेसन करने के बाद आवेदन फॉर्म को भरना है। और डॉक्यूमेंट अपलोड करके एप्लिकेशन सबमिट करने है। महाराष्ट्र बाल श्रवण योजना के लिए आवेदन करने की पूरी प्रकिया इस आर्टिकल में पहले ही बता दी गयी है।

Conclusion –

इस लेख में मैने आपको महाराष्ट्र श्रवण बाल योजना 2022 से संबंधित सभी जानकारीयां दी है, उमीद है कि यह जानकारीयां आपके लिए काफी उपयोगी रही होगी। मैने यहां पर महाराष्ट्र वृद्धावस्था सहायता योजना से संबंधित सभी उपयोगी जानकारियां दी हैं, जैसे योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ, पात्रताएं, आवश्यक डॉक्यूमेंट, लाभार्थी लिस्ट, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि।

इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमें आप अपना प्रश्न कमेंट से भेज सकते है।

3 thoughts on “Maharashtra Shravan Bal Yojana 2022 – लिस्ट, ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी, पात्रता, डॉक्यूमेंट”

  1. बोगस कारभार आहे तहसील मधल्या ऑफीस मध्ये काम करणाऱ्या अधिकारी लोकांचा

    Reply

Leave a Comment