NPCI से आधार लिंक कैसे करे | How To Link Bank Account And Aadhaar Card To NPCI

NPCI Se Aadhaar Link Kaise Kare | Link Bank Account And Aadhaar Card To NPCI | बैंक खाते को NPCI से लिंक कैसे करे | NPCI बैंक अकाउंट से लिंक

दोस्तों ऑनलाइन पेमेंट आज के युग में एक बहुत बड़ा वरदान साबित हो रहा है, आज कोई भी घर बैठे बैठे किसी को भी पैसे भेज सकता है, जहा ऑनलाइन पेमेंट के आने से पहले लोगो को घंटो बैंक की लाइनो में खड़ा होना पड़ता था, वही आज सिर्फ एक क्लिक से अपने बैंक अकाउंट से किसी के भी बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जा सकते है।

लेकिन हमारे देश में ऑनलाइन पेमेंट का सिलसिला तब शुरु हुआ जब NPCI का निर्माण किया गया, इसकी स्थापना के बाद भारत में पैसे के लेन देन में बहुत बड़ा बदलाव आया या मानो की लोगो की जिन्दगी को आसान बना दिया, आज लोग बड़ी से बड़ी पैसे की लेन देन घर बैठे कर सकते है।

इस ऑनलाइन पेमेंट का अधिक लाभ लेने के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट और आधार कार्ड को NPCI से लिंक (Link Bank Account and Aadhaar Card To NPCI) करना होगा, यदि आपको नहीं पता की NPCI से आधार लिंक कैसे करे तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े, इस लेख में हम NPCI के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

चलिए सबसे पहले जानते है की NPCI क्या है (What is NPCI in Hindi) और एनपीसीआई के प्रोडक्ट कौन-कौन से है।

एनपीसीआई क्या है? (What is NPCI in Hindi)

NPCI की फुल फॉर्म National Payment Corporation Of India है जिससे को हिंदी मे ‘भारतीय राष्ट्रिय भुगतान निगम’ कहा जाता है। NPCI की स्थापना 2008 में भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम के जरिये की गई थी ।

इस संगठन की 2008 मे भारतीय रिज़र्व बैंक और भारतीय बैंक संघ के संयुक्त में स्थापना की गई थी। यह एक गैर लाभकारी संस्था (Non-profitable organization) है जो भारत मे भुगतान (Retail Payments) और निपटान प्रणाली (Settlement System) के संचालन का काम करती है।

इसका उद्देश्य सिर्फ इतना है कि देश मे बैंकिंग सिस्टम को एक ऐसे मुकाम तक पहुंचाना जिससे रिटेल पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम लोग आसानी से इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल तरीके से कर सके। लोग ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक मोड मे पेमेंट करे और उनके लिए वह पेमेंट आसानी से हो सके यह भी NPCI का एक उद्देश्य है ।

इससे मालूम पड़ता है कि एमपीसीआई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए बहुत महत्वपूर्ण संस्था है और इस संस्था का उद्देश्य आम आदमी को फायदा पहुंचाना है। यह संस्था RBI के निर्देशन में काम करती है और इसका ऑनलाइन पेमेंट टेक्नोलॉजी में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

NPCI के प्रोडक्ट कौन-कौन से हैं?

NPCI के कई महत्वपूर्ण और आश्चर्य करने वाले प्रोडक्ट्स है, जिसका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में करते हैं, चलिए उनके बारे में जानते है।

#1. IMPS (Immediate Payment Service) : यह सुविधा UPI से पहले इस्तेमाल होती थी। इसके जरिए ऑनलाइन पेमेंट करने लिए आपको सामने वाले व्यक्ति का अकाउंट नंबर, IFSC कोड और फोन नंबर देना होता था। आज भी कई एप इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। IMPS एक प्रचलित सर्विस भी है।

#2. UPI (Unified Payments Interface) : UPI पैसे का लेन देन करने की एक आसान तकनीक है। इसमें आप UPI ID से सीधे अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट कर सकते है। आज सभी ऑनलाइन पेमेंट एप्प UPI पर आधारित है। इसकी वजह से ऑनलाइन पेमेंट आसान और जल्द हो जाता है। गूगल पे, फोन पे, पेटीएम आदि पेमेंट एप्प पर आपने UPI से ट्रांजैक्शन जरूर किया होगा।

#3. DBT (Direct Benefits Transfer) : DBT या Direct Benefits Transfer की शुरुवात 1 जनवरी 2013 को हुई थी, इसका उदेश किसी भी सरकारी योजना के अंतर्गत भेजा हुआ पैसा या सब्सिडी को आपके सीधे अकाउंट में भेजना है, भारत सरकार ने DBT को जल्दी बैंक में पैसे भेजने के लिए शुरु किया था, इसके जरिये लाभार्थी को जल्दी और सीधे उसके बैंक अकाउंट में पैसे मिल जाते है।

#4. BHIM (Bharat Interface for Money) : इस प्रोडक्ट के बारे में आपने तो सुना ही होगा। यह बहुत चर्चित ऑनलाइन पेमेंट अप्प है। इसका इस्तेमाल ग्राहक और दुकानदार या आम आदमी भी कर सकता है। यह एप्प भी NPCI का ही प्रोडक्ट है। यह एप्प गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसे ही काम करता है।

तो आप NPCI के प्रोडक्ट जान गए होंगे। यह प्रोडक्ट्स डिजिटल पेमेंट में महत्वपूर्ण योगदान देते है। कई प्रोडक्ट्स तो प्रसिद्ध भी है। कई प्रोडक्ट ऑनलाइन पेमेंट ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी है।

चलिए अब जानते है की NPCI क्या काम करती है और इसकी क्या विशेषताएं है।

NPCI क्या काम करती है ?  

NPCI का मुख्य उदेश्य यही है कि इलेक्ट्रॉनिक मोड से पैसों का लेन-देन करने मे लोगों को कोई दिक्कत न हो। इसी उद्देश्य को सफल करने के लिए NPCI काम करती है। भारत में NPCI का आज लग-भग सभी बैंक समर्थन करते है।

जैसे कि भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, आदि। NPCI इन बैंकों की मदद से इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल पेमेंट को आसानी से करने का काम करती है।

एनपीसीआई ऑनलाइन लेन देन आसान और सुलभ बनाना चाहती है। बैंक और ग्राहक को ऑनलाइन प्लेटफार्म जिससे पैसों का लेनदेन आसानी से और भरोसेमंद तरीके से हो सके। इससे बैंक और ग्राहक के ट्रांजैक्शन में तालमेल बना रहता है।

NPCI की विशेषताएं

  1. इसमें सिर्फ किसी एक सेविंग बैंक अकाउंट को जोड़ा जाता है।
  2. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक एसोसिएशन के द्वारा NPCI स्थापना की गई थी। जिसे इसका मैनेजमेंट RBI के दायरे में आता है।
  3. इसकी प्रदत्त पूंजी 1 बिलियन के करीब है। जोकि बाकी देशों के डिजिटल पेमेंट की तुलना में बहुत अधिक है।
  4. यह सभी डिजिटल पेमेंट एप्प को ऑनलाइन पेमेंट की सर्विस देने के लिए प्लेटफार्म देता है।
  5. यह डिजिटल भुगतान एप्प और बैंक का समन्वय करता है।
  6. यह संस्था भारत में सभी तरह के ऑनलाइन पेमेंट को नियंत्रण करती है।
  7. इसके आलावा किसी भी सरकारी योजना के तहत भेजे हुई धन राशि हमारे बैंक अकाउंट में तभी भेजी जाती जब हमारा बैंक अकाउंट और आधार NCPI से लिंक होता है।

चलिए अब जानते है NPCI से Aadhaar Bank लिंक करने के लिया जरूरी दस्तावेज कोनसे है।

NPCI Aadhaar Bank Link Related Documents

यदि आपको आपका आधार कार्ड NPCI और बैंक से लिंक करवाना है तो आपको निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होगी। भारत में आधार कार्ड हर सरकारी सुविधा के लिए आवश्यक हो चुका है इसलिए NPCI से आधार कार्ड लिंक करना जरूरी है।

  1. आपका अपना आधार कार्ड (आधार कार्ड की कॉपी, जो दस्तावेज के रूप में रखी जाएगी।)
  2. बैंक की पासबुक
  3. आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर

NPCI से आधार लिंक कैसे करें? (How To Link Aadhaar Card To NPCI)

DBT (Direct Benefits Transfer) Payments को अपने बैंक अकाउंट में लेने के लिए NPCI से अपना आधार लिंक करना आज बहुत जरूरी है, लेकिन अगर आपका आधार कार्ड किसी भी सेविंग बैंक अकाउंट से लिंक है तो आपको अलग से NPCI से आधार लिंक करने की जरूरत नहीं होती है, NPCI से सिर्फ किसी एक सेविंग बैंक अकाउंट को ही जोड़ा जाता है और यदि आपके किसी भी बैंक अकाउंट में आधार लिंक है तो वह NPCI से भी अपने–आप ही लिंक हो जाता है।

नीचे हमने बताया है की कैसे आप ऑफलाइन बैंक खाते को NPCI से लिंक कैसे करे। इस प्रोसेस में आपको बैंक में जाकर अपना अकाउंट मैन्युअल रूप से एनपीसीआई से लिंक करना होगा।

ऑफलाइन बैंक खाते को NPCI से लिंक कैसे करे? (How To Link Bank Account And Aadhaar Card To NPCI)

अगर आप अपने बैंक खाते से NPCI लिंक (NPCI Link Bank Account To Aadhaar) करना चाहते है तो निम्न प्रक्रिया का अनुसरण करें।

  • बैंक जाकर पहले यह पता लगाए की आपके बैंक अकाउंट से आधार लिंक है या नही। यह काम आप ऑनलाइन भी कर सकते है, अपनी बैंक की एप्प या नेट बैंकिंग के माध्यम से।
  • अगर नहीं है तो बैंक कर्मचारी से आधार और NPCI लिंक करने का आवेदन फॉर्म मांगे।
  • फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी सही से भरे और जो दस्तावेज मांगे जाते है उनकी फोटोकॉपी प्रस्तुत करे। फॉर्म पूरा भरने के बाद एक बार दोबारा चेक कर ले।
  • फॉर्म जमा करने के एक-दो दिन में आपका आधार, NPCI बैंक से लिंक हो जाएगा। आपका आधार लिंक हुआ या नही यह आप ऑनलाइन भी चेक कर सकते है।

इस तरीके से आप आधार और NPCI बैंक से लिंक कर सकते है। यह प्रक्रिया ऑफलाइन ही होती। आधार कार्ड आप ऑनलाइन भी लिंक कर सकते है।

ऑनलाइन बैंक खाते को NPCI से लिंक कैसे करे? ( How To Link Bank Account To NPCI Online )

किसी भी सरकारी योजना, सब्सिडी का सीधा पेमेंट अपने अकॉउंट में आप तभी ले सकते है जब आपका अकाउंट NPCI से लिंक हो, यह काम बहुत से बैंक ऑफलाइन करते है लेकिन Paytm Payments Bank अकाउंट में आप किसी भी Direct Benefits Transfer Payments को ले सकते है, परन्तु इसके लिए आपको अपने अकाउंट को DBT में लिंक करना होगा।

दोस्तों यहां हमने Paytm Payments Bank को NPCI से लिंक करने के बारे में बताया है।

  • सबसे पहले आपको अपने PayTM App को ओपन कर लेना है।
  • अब आपको PayTM Bank वाले विकल्प पर क्लिक करके उसमे Login जो जाना है।
  • Paytm Bank में Banking Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • Banking Services में आपको DBT पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Link Your Account बटन पर क्लिक करदेना है।
  • Link Your Account पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दो ऑप्शन आते है, जिसमे आपको Paytm Payments Bank Saving A/C को सेलेक्ट करके Proceed बटन पर क्लिक करना है।

इस प्रक्रिया को करने के 1-2 बाद आपका Paytm Payments Bank Saving A/C Direct Benefits Transfer Payments प्राप्त करने के लिए तैयार हो जायेगा।


चलिए अब जानते है की NPCI से बैंक अकाउंट लिंक है की नही ऑनलाइन कैसे चेक करे।

NPCI बैंक अकाउंट से लिंक है या नही ऑनलाइन कैसे चेक करे?

एनपीसीआई बैंक खाते से लिंक है या नही यह चेक करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा।

  • सबसे पहले आपको आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा Uidai.gov.in.
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको Aadhaar Services पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और Captcha कोड दर्ज करदेना हो और Send OTP बटन पर क्लिक कर देना है।
how-to-check-whether-your-aadhar-is-linked-with-the-bank-or-not
  • अब आपके आधार से लिंक फ़ोन नंबर पर OTP जायेगा उसे यहां दर्ज करे और Submit बटन पर क्लिक करे।
  • यदि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है तो आपके सामने ये मैसेज आएगा “Congratulation! Your Aadhaar – Bank Mapping has been done.” इसका मतलब आपका बैंक आधार और NPCI से लिंक है।

इस तरह आप एनपीसीआई बैंक अकाउंट लिंक है या नहीं चेक कर सकते है।

Aadhaar Number Is Not Seeded In NPCI का क्या मतलब है ?

Seeding का सामान्य मतलब जोड़ना है। Aadhaar Number is Not Seeded In NPCI का मतलब आपका आधार कार्ड NPCI से जोड़ा या लिंक नही है।

Aadhaar Number Is Not Seeded In NPCI ऐसा स्टेटस तब आता है जब आपका आधार कार्ड और बैंक अकाउंट NPCI से लिंक नहीं होता है, इसके लिए अपना आधार बैंक से लिंक करे जिससे आपका आधार कार्ड एनपीसीआई से भी लिंक हो जाएगा।

इस तरह Aadhaar Number Is Not Seeded In Npci का मतलब आपको समझ में आ गया होगा।

ये भी पढ़े:

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख में हमने जाना की NPCI से आधार लिंक कैसे करे, हमे उम्मीद है की आपको इस लेख में साझा की हुई सभी जानकारी समझ आई होगी, यदि इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमे कमेंट के माध्यम से जरूर बताए।

Leave a Comment