Gujarat Vidhva Sahay Pension Yojana 2022 – વિધવા સહાય યોજના, फॉर्म, पेंशन राशि और योग्यता

Gujarat Vidhva Sahay Pension Yojana 2022 | गुजरात विधवा सहाय योजनाGujarat Vidhva Pension Yojana | गुजरात विधवा योजना  2022 | Gujarat Vidhva Pension Schemes 2022

Gujarat Vidhva Sahay Pension Yojana 2022: गुजरात सरकार भी अपने प्रदेशवासियों के लिए समय-समय पर कई प्रकार की योजनाएं चलाती रहती है और इसी कड़ी में उन्होंने अपने प्रदेश के विधवा महिलाओं के हित का ध्यान करते हुए ‘गुजरात विधवा सहाय पेंशन योजना (વિધવા સહાય યોજના)’ की शुरुआत कि हैं जिसके तहत गुजरात के सभी विधवा महिलाओं को हर महीने पेंशन राशि दि जाती है।

तो ऐसे में अगर आप भी गुजरात की महिला हैं और आपके पति की मृत्यु किसी कारण वश हो गयी है तो ऐसे में आप गुजरात सरकार द्वारा चलाए जा रहे Gujarat Vidhva Sahay Pension Yojana 2022 का लाभ उठा सकती है, और अपने निजी जीवन में सरकार से कुछ आर्थिक मदद पा सकती हैं।

तो अगर आप भी इस योजना के लाभ उठाना चाहते हैं लेकिन इसके आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में आप इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें, क्योंकि आज के इस लेख में हम गुजरात सरकार के विधवा पेंशन योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आपके साथ साझा करने वाले हैं। और साथ में आपको यह भी बताने वाले हैं कि आप इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कैसे कर सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं गुजरात सरकार के बहुत ही महत्वकांक्षी योजना विधवा पेंशन योजना (Vidhva Pension Yojana 2022 Gujarat) के बारे में।

Gujarat Vidhva Sahay Pension Yojana क्या है, और इसकी शुरुआत कब हुई है?

गुजरात सरकार द्वारा शुरू किए गए विधवा पेंशन योजना एक ऐसी पेंशन योजना है जिसके तहत गुजरात के सभी विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने ₹1250 की पेंशन राशि दिया जाता है, और यह पैसा उनके खाते में डायरेक्ट सरकार द्वारा भेजा जाता है उन्हें इस राशि को लेने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होता है।

गुजरात विधवा पेंशन योजना शुभारंभ

गुजरात सरकार ने अपने राज्य के विधवा महिलाओं के हित का ध्यान करते हुए इस योजना की शुरुआत आज से 2 वर्ष पूर्व साल 2020 में शुरू किए हैं, और इसका शुभारंभ उस समय के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी के द्वारा किया गया था।

गुजरात विधवा पेंशन योजना के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ

विधवा पेंशन योजना (Vidhva Pension Yojana Gujarat) के तहत सरकार द्वारा आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के लाभ उपलब्ध कराया जाता है।

Gujarat Vidhva Pension Yojana 2022 benifits

  • इस योजना के तहत गुजरात के सभी विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा ₹1250 की पेंशन राशि हर महीने उनके खाते में दिया जाता है।
  • और इस योजना के लिए आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं।
  • इसके तहत दी जाने वाली पेंशन राशि को लेने के लिए आपको किसी भी गुजरात सरकार के सरकारी कार्यालय या दफ्तर के बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
  • सरकार के DBT के माध्यम से हर महीने पेंशन राशि विधवा महिला के खाते में भेज देती है।
  • और इस योजना का लाभ गुजरात के कोई भी जाति, धर्म मजहब इत्यादि के विधवा महिलाएं उठा सकती हैं।

गुजरात विधवा सहाय योजना (Gujarat Vidhva Sahay Yojana 2022) से जुड़े कुछ जरूरी जानकारी

योजना का नामगुजरात विधवा सहाय योजना 2022
सरकारगुजरात सरकार द्वारा
लाभार्थीगुजरात के महिला
मुख्य उद्देश्यगुजरात के विधवा महिलावों को पेंशन राशि देना
गुजरात विधवा सहाय योजना दस्तावेजपहचान पत्र
आधार कार्ड
पति का आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाणपत्र
ऑफिसियल पोर्टलhttps://sje.gujarat.gov.in/

विधवा पेंशन योजना गुजरात 2022 के मुख्य उद्देश्य

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जब भी किसी महिला के पति की मृत्यु हो जाती है तो उसके पास अगर कोई भी नौकरी नहीं है तो ऐसे में उस महिला को आगे जीवन यापन करने में बहुत हीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने अपने राज्य के महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की है। जिससे कि उन महिलाओं को कुछ आर्थिक मदद पहुंच सके और उनके कठिनाइयां थोड़ा बहुत कम हो सके।

और विधवा पेंशन योजना को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि उन विधवा महिलाओं को उनकी आर्थिक स्थिति में इस योजना के जरिए कुछ मदद किया जा सके।

विधवा पेंशन योजना गुजरात के कुछ विशेषताएं

इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया से लेकर पेंशन राशि पाने तक की प्रक्रिया पूरी तरह सरल है।

  • Gujarat Vidhva Pension Yojana 2022 के तहत सभी विधवा महिलाओं को ₹1250 की पेंशन राशि गुजरात सरकार द्वारा दिया जाता है।
  • और इस योजना के लिए वह सभी विधवा महिलाएं अपने किसी भी पंचायत कार्यालय या फिर सीएससी सेंटर में जाकर के आवेदन कर सकती हैं।
  • और जब उनका रजिस्ट्रेशन इस योजना के तहत हो जाता है तो उन्हें पेंशन राशि लेने के लिए किसी भी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है।

गुजरात विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता

गुजरात सरकार ने विधवा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि देने के लिए कुछ पात्रता मापदंडों को तय किए हैं, और केवल पात्रता मापदंडों को पूरी करने वाली महिलाओं को इस योजना के तहत पेंशन राशि दिया जाता है।

Gujarat Vidhva Pension Yojana 2022 eligibility criteria

  • इस योजना के तहत विधवा पेंशन केवल गुजरात के मूल निवासी विधवा महिलाओं को ही दिया जाएगा, यानी कि जिन महिलाओं की शादी गुजरात के ही रहने वाले किसी मूलनिवासी व्यक्ति के साथ हुआ हो वैसे महिलाओं को इस योजना के तहत पेंशन राशि दिया जाएगा।
  • और उस विधवा महिला के पास कोई भी सरकारी नौकरी या बड़ी प्राइवेट नौकरी नहीं होना चाहिए,
  • और साथ मे अगर वह अपने ससुराल वालों के साथ रह रही हैं तो उनके मुख्य मुखिया की सालाना इनकम ढाई लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी शादी 18 वर्ष पूरी होने के बाद हुआ है।
  • अगर कोई महिला 69 वर्ष के बाद भी विधवा होती है तो ऐसे उस महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

गुजरात विधवा पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

तो अगर आप भी गुजरात राज्य की विधवा महिला है और इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है।

Gujarat Vidhva Pension Yojana 2022 documents

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पति का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (अपने परिवार के)
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (कब मृत्यु हुआ है)
  • जन्म प्रमाणपत्र

Gujarat Vidhva Pension Yojana New Update 2022

जब इस योजना की शुरुआत किया गया था तो इसका नाम गुजरात विधवा पेंशन योजना था जिसका कि नाम बदलकर अब गंगा स्वरूप योजना कर दिया गया है।

इस योजना के तहत गुजरात के लगभग में 33 जिलों में 3.70 lakh लाख से भी ज्यादा विधवा महिलाओं को पेंशन राशि सरकार द्वारा दिया जा रहा है।

जब विधवा पेंशन योजना की शुरुआत किया गया था तो केवल ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्वीकार किया जाता था लेकिन अब इसकी प्रक्रिया को ऑनलाइन भी कर दिया गया है।

विधवा सहाय योजना की आवेदन प्रक्रिया

Gujarat Vidhva Pension Yojana के लिए आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं गुजरात विधवा सहाय पेंशन योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में।

Gujarat Vidhva Pension Yojana Registration process in Hindi

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी किसी भी पंचायत कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा कार्यालय या ब्लॉक मे जाने की जरूरत है।
  • उसके बाद आपको वहां Gujarat Vidhva Pension Yojana Registration form मिलेगा, उसको लें लेना है, और उसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को सही से भर देना है।
  • और उसके बाद उस फॉर्म मे मांगी गई सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को भी साथ में अटैच करके उसी कार्यालय में जहां से आपने आवेदन फॉर्म लिया था, वही जमा कर देना है।
  • उसके बाद आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी का गुजरात सरकार द्वारा सत्यापन किया जाएगा और सत्यापन पूरी होने के बाद आपको इस योजना के तहत पेंशन राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

Gujarat Vidhva Pension Yojana form download कैसे करें?

अगर आपको इस योजना के फॉर्म किसी भी सरकारी कार्यालय में नहीं मिल रहा है तो इस फॉर्म (Gujrat Vidhava Yojana Form) को आप ऑनलाइन सामाजिक सुरक्षा पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. और इसके लिए आपको नीचे दिए गए इन कुछ साधारण स्टेट को फॉलो करना होगा।

इसके लिए सबसे पहले आपको गुजरात सामाजिक सुरक्षा पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट “https://sje.gujarat.gov.in/” पर जाना है,

उसके बाद होम पेज पर ही आपको विधवा पेंशन योजना फॉर्म का ऑप्शन देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करना है।

और जैसे ही आप उस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपका विधवा पेंशन योजना फॉर्म आपके मोबाइल और कंप्यूटर में डाउनलोड होना शुरू हो जाता है।

और उसके बाद उस फॉर्म को अगर आपके पास प्रिंटर की सुविधा है तो आप अपने घर पर ही निकाल सकते हैं नहीं तो अपने किसी भी नजदीकी किसी भी कंप्यूटर दुकान में जाकर के प्रिंट करवा सकते हैं।

और उसके बाद उसने मांगे गए सभी जानकारी को सही से भर करके और उसमे मांगी गई सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करके अपने पंचायत कार्यालय या ब्लॉक में जाकर जमा कर देना है।

विधवा सहाय योजना हेल्पलाइन नंबर

यदि आपके पास गुजरात सरकार द्वारा चलाए जा रहे विधवा सहाय योजना से संबंधित कोई भी शिकायत है तो आप उनके द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपने शिकायत को दर्ज करा सकते हैं।

विधवा सहाय योजना हेल्पलाइन नंबर+91 79 23254817
ऑफिसियल पोर्टलwww.sje.gujarat.gov.in

FAQ?

तो चलिए जानते हैं गुजरात विधवा सहाय योजना से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नो के उत्तर के बारे में जिसे अक्सर लोगो द्वारा गूगल पर सर्च किया जाता है।

प्रश्न. विधवा सहाय योजना की शुरुआत कब हुआ है?

उत्तर: गुजरात सरकार ने विधवा सहाय योजना की शुरुआत साल 2020 में किये हैं, और इसके तहत सभी विधवा महिलाओं को 1250 रुपए पेंशन राशि दी जाती है।

प्रश्न. विधवा पेंशन के लिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए?

उत्तर: विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और पति के मृत्यु प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

प्रश्न. गुजरात विधवा पेंशन के तहत कितना पेंशन राशि दिया जाता है?

उत्तर: विधवा सहाय पेंशन योजना गुजरात के तहत सभी विधवा महिलाओं को DBT के माध्यम से ₹1250 पेंशन राशि हर महीने के पहले सप्ताह में भेजा जाता है।

इसे भी जाने :

मुख्यमंत्री किसान सहाय योंजना 2022

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने गुजरात सरकार द्वारा चलाए जा रहे बहुत ही महत्वकांक्षी और महत्वपूर्ण योजना विधवा सहाय योजना के बारे में जाना है। तो ऐसे में अगर आपको भी इस लेख को पढ़ने के बाद विधवा पेंशन योजना के बारे में सब कुछ समझ आ गया होगा तो ऐसे में आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ इस योजना को साझा कर सकते हैं, और उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। धन्यवाद

Leave a Comment