Gujarat Kisan Sahay Yojana 2022 – रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, मुआवजा राशि और योग्यता

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2022 | मुख्यमंत्री किसान सहाय योंजनाGujarat Kisan Sahay Yojana 2022 | किसान सहाय योंजना 2022

Gujarat Kisan Sahay Yojana 2022: अगर आप भी गुजरात के निवासी हैं और किसानी करके जीवन यापन करते हैं तो ऐसे में आज का यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी और फायदेमंद हो सकता है क्योंकि आज के इस लेख में हम गुजरात सरकार द्वारा चलाए जा रहे ” मुख्यमंत्री किसान सहाय योंजना” के ऊपर बात करने वाले हैं जिसके तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल बर्बाद होने पर सरकार द्वारा आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाता है। और मुआवजा का राशि उनके खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के द्वारा भेजा जाता है जिससे की उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय या दफ्तर के चक्कर काटने नहीं पड़े।

तो अगर आप भी गुजरात के ऐसे इलाके में रहते हैं जहां की प्राकृतिक आपदाओं का ज्यादा प्रकोप रहता है तो ऐसे में आपको गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री किसान सहाय योंजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए।

तो ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सोच रहे हैं लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में आज के इस लेख को आप ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ सकते हैं, और Gujarat Kisan Sahay Yojana 2022 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे कि “आवेदन करने की प्रक्रिया, इसमें लगने वाले दस्तावेज और योग्यता” के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गुजरात किसान सहाय योजना के बारे में।

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना क्या है, और इसका शुभारंभ

इस योजना (Gujarat Kisan Sahay Yojana) की शुरुआत 10 अगस्त 2020 को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी के द्वारा किया गया है, और यह गुजरात सरकार द्वारा चलाया जा रहा है ऐसी योजना है जिसके तहत गुजरात के सभी किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनके 33 फ़ीसदी से लेकर 60 फ़ीसदी तक फसल बर्बाद होने पर आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाता है।

और यह मुआवजा राशि उन्हें प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाता है अगर किसी किसान के फसल प्राकृतिक आपदाओं के कारण 33 से लेकर 60 फ़ीसदी के बीच में हुआ है तो उसे प्रति हेक्टेयर ₹20000 मुआवजा राशि प्रदान किया जाता है, वही जब किसी किसान का 60 फ़ीसदी से अधिक फसल प्राकृतिक आपदाएं कारण नुकसान हो जाता है तो उसे ₹25000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाता है।

गुजरात किसान सहाय योजना (Gujarat Kisan Sahay Yojana) का मुख्य उदेश्य

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान होने पर आर्थिक मुआवजा प्रधान करने के उद्देश्य से किया गया है जिससे कि उन्हें आगे की जीवन यापन करने में ज्यादा कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

क्योंकि ज्यादातर किसान अपने किसानी पर ही निर्भर रहते हैं तो ऐसे में जब किसी किसान का प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नुकसान हो जाता है तो उससे आगे चलकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, और इसी को देखते हुए गुजरात सरकार ने गुजरात किसान सहाय योजना की शुरुआत की है।

गुजरात किसान सहाय योजना के तहत मिलने वाला लाभ

गुजरात सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना के तहत आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के लाभ प्रदान किया जाता है।

Gujarat Kisan Sahay Yojana 2022 benefits

  • इस योजना के तहत गुजरात के सभी छोटे और सीमांत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान होने पर सरकार द्वारा आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाता है
  • और इस किसान सहाई योजना के तहत प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा प्रदान किया जाता है, और इसके तहत जब किसी किसान का 33 फ़ीसदी से अधिक फसल नुकसान होता है तो उसे ₹20000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब मुआवजा राशि दिया जाता है जबकि 60 फ़ीसदी से अधिक नुकसान होने पर 25000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाता है।
  • और यह मुआवजा राशि लेने के लिए उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय या अन्य किसी जगह जाने की जरूरत नहीं है सरकार उनके बैंक खाते में डायरेक्ट यह पैसा भेज देती है।
  • और इस योजना का लाभ गुजरात के कोई भी किसान उठा सकता है जिसके पास 5 हेक्टेयर से कम कृषि योग्य जमीन है।

गुजरात किसान सहाय योजना (Gujarat Kisan Sahay Yojana 2022) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नामगुजरात किसान सहाय योजना 2022
सरकारगुजरात सरकार द्वारा
लाभार्थीगुजरात के किसान
मुख्य उद्देश्यगुजरात के किसानो को प्राकृति आपदा के कारण फसल नुकसान होने पर आर्थिक मुआवजा देना
गुजरात किसान सहाय योजना दस्तावेजआधार कार्ड
पहचान पत्र
भूमि की जानकारी
निवास प्रमाण पत्र
बैंक खाता की जानकारी
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
ऑफिसियल पोर्टलअभी तक लांच नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना पात्रता

गुजरात किसान सहाय योजना के के तहत किसानों को मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता मापदंडों को लागू किया गया है जिसका की जानकारी नीचे दिया गया है।

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana Eligibility Criteria

  • इस योजना के तहत मुआवजा राशि केवल गुजरात के स्थाई निवासी किसानों को हीं प्रदान किया जाएगा।
  • और मुख्यमंत्री सहाय योजना के तहत केवल प्राकृतिक आपदाओं से हुए फसल नुकसान के बदले ही मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत केवल छोटे और सीमांत किसानों जिनके पास 4 हेक्टेयर से कम खेती योग्य जमीन है उन्हें यह मुआवजा राशि दिया जाता है।
  • और इस योजना का लाभ केवल राजस्व रिकॉर्ड में पंजीकृत 8-ए धारक किसानों को ही दिया जाएगा

किन परिस्थितियों में किसानों को मुआवजा राशि नहीं दिया जाएगा।

नीचे दिए गए निम्नलिखित परिस्थितियों में गुजरात के किसानों को कोई भी मुआवजा राशि सरकार द्वारा नहीं दिया जाएगा।

  • अगर किसी किसान का फसल नुकसान प्राकृतिक आपदाओं के अलावा अन्य किसी कारण से होता है, और उसके बाद भी वह किसान इस योजना के लिए आवेदन करता है तो ऐसी परिस्थिति में उसको इस योजना के तहत कोई भी मुआवजा राशि प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • जिन किसानों के पास 5 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है उन किसानों को इस योजना के तहत कोई भी लाभ प्राप्त नहीं होगा।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

गुजरात किसान सहाय योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना जरूरी है उसके बाद ही आपको इस योजना के तहत कोई भी मुआवजा राशि मिल पाएंगे।

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2022 documents required

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पहचान पत्र
  • भूमि की जानकारी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के तहत दी जाने वाली मुआवजा राशि की जानकारी

दरअसल इस योजना के तहत प्रति किसान 4 हेक्टेयर जमीन पर हुए प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान पर मुआवजा राशि प्रदान किया जाता है, और जब किसी किसान का 30 फ़ीसदी से ज्यादा फसल नुकसान होता है तो उसे 20000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा राशि दिया जाता है यानी कि अगर उस किसान की 4 हेक्टेयर जमीन पर 33 फीसदी से अधिक फसल नुकसान हुआ है तो उसे सरकार द्वारा ₹80 हज़ार की मुआवजा राशि प्रदान किया जाता है।

वहीं अगर किसी किसान की 4 हेक्टेयर जमीन की फसलें 60 फ़ीसदी से अधिक नुकसान रहित हो गया है तो वैसे किसानों को यह मुआवजा राशि ₹25000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाता है यानी कि उन्हें 4 हेक्टेयर के लिए ₹1लाख मुआवजा राशि प्रदान किया जाता है।

जरूर सुचना: अगर किसी किसान का फसल नुकसान प्राकृतिक आपदाओं के अलावा अन्य किसी वजह से हुआ है तो ऐसे में उस किसान को इस योजना के तहत कोई भी मुआवजा राशि प्रदान नहीं किया जाएगा।

फसल नुकसान जमीन मुआवजा राशि
33 फीसदी1 हेक्टेयर₹20000
60 फ़ीसदी से अधिक1 हेक्टेयर₹25000

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के तहत आने वाली प्राकृतिक आपदाएं

अगर गुजरात के किसी किसान का नीचे दिए गए निम्नलिखित में से किसी प्राकृतिक आपदा के कारण कोई भी फसल नुकसान 30 फ़ीसदी या उससे अधिक हुआ है तो उसे सरकार द्वारा आर्थिक मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा।

बाढ़ आने पर : अगर गुजरात का कोई जिला बाढ़ के कारण प्रभावित होता है तो ऐसे में वहां किसानी करने वाले किसानों को सरकार द्वारा मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा भी अगर किसी जिले में खूब बारिश होने की वजह से फसलों के खेतों में बहुत ज्यादा बारिश के पानी जमा होने से खराब हो गए हैं तो ऐसी परिस्थिति में भी किसानों को यह मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा।

सूखा ग्रस्त होने पर: अगर किसी जिले में सूखा ग्रस्त होने के कारण कोई भी फसल का नुकसान होता है तो ऐसी परिस्थिति में भी गुजरात सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा। और जैसा की आप सबको भी पता है कि किसी भी जगह को सूखाग्रस्त घोषित तब किया जाता है जब वहां बारिश के मौसम में 10 इंच से कम बारिश हुआ हो, तो अगर आपके जिले में भी किसी वर्ष 10 इंच से कम बारिश हो रहा है और आपका जिला सूखाग्रस्त के चपेट में है तो आप सरकार द्वारा इस योजना के तहत मुआवजा राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ओलावृष्टि होने के कारण: अगर गुजरात के किसी किसान का फसल ओलावृष्टि के कारण नुकसान रहित हुआ हो तो ऐसी परिस्थिति में भी उस किसान को सरकार द्वारा आर्थिक मुआवजा राशि प्रदान किया जाता है।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के कुछ मुख्य विशेषताएं

  • इस योजना के तहत आर्थिक मुआवजा राशि प्राकृतिक आपदा के किसी भी रूप में फसलों का नुकसान होने पर दिया जाता है।
  • और मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना की दूसरी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आर्थिक मुआवजा राशि प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाता है।
  • और जब किसी किसान का स्थिति स्थिति से अधिक और साख किस देश से कम फसल का नुकसान प्राकृतिक आपदाएं कारण होता है तो उसे ₹20000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा राशि दी जाती है।
  • जबकि 60 फ़ीसदी से अधिक फसल खराब होने पर ₹25000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से पैसा दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत करीब गुजरात के लगभग मे 56 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना के लिए आवेदन कैसे करे ?

अगर आप भी गुजरात के किसान हैं, और मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के लिए आवेदन करनें के लिए सोच रहे हैं तो अभी आपको और थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है क्योंकि इसके आवेदन प्रक्रिया के बारे में अभी तक सरकार द्वारा कोई भी जानकारी साझा नहीं किया गया है। जैसे इसके बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना गुजरात सरकार द्वारा रिलीज किया जाता है तो उसकी जानकारी आपको इसी लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।

किसान सहाय योजना लाभार्थी सूची

जैसा कि आपको हमने ऊपर बताया कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को अभी चालू नहीं किया गया है तो ऐसे में इस योजना के तहत अभी तक कोई भी लाभार्थी सूची गुजरात सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जैसे हीं सरकार द्वारा चालू किया जाता है तो उसके बाद इसकी सूची भी बहुत जल्द गुजरात सरकार द्वारा रिलीज कर दिया जाएगा।


Kisan Sahay Yojana FAQ?

तो चलिए अब जानते हैं मुख्यमंत्री किसान सहाय (Gujarat Kisan Sahay Yojana 2022) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के बारे में।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने गुजरात सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री किसान सहाय योंजना के बारे में जाना है, तो ऐसे मे hindiworld की टीम को उम्मीद है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको गुजरात सरकार के इस योजना के बारे में सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो गया होगा।

बाकि ऐसे ही गुजरात सरकार द्वारा और अन्य राज्यों और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हिंदीवर्ल्ड के सरकारी योजना (Sarkari Yojana 2022) सेक्शन को जरूर चेक करें। धन्यवाद

Leave a Comment