Why

देखा जाए तो Why का हिंदी अनुवाद “क्यों” होता है, और यह मुख्य रूप से प्रश्न पुछने के लिए वाक्य में प्रयोग किया जाता है। आजकल बहुत-से लोगों को Why – Meaning in Hindi में पता नही होता है। मै भी बचपन में पढ़ाई के समय “Why” मीनिंग इन हिंदी में समझ नही पाया था। लेकिन मैं भी समय के साथ Why का प्रयोग करना सिख गया, और आप भी सिख जाएंगे।

Why के हिंदी में अनेक अर्थ होते हैं, जैसे क्यों, किसलिए, किस कारण से और किस लिए इत्यादि। इस आर्टिकल में, मैं आपको वाई का हिंदी में मतलब क्या होता है और Why का प्रयोग कैसे करते है, के बारे में बताऊंगा।

Why – Meaning in Hindi और वाई की परिभाषा

Why को Pronoun, Adjective, Conjunctions, Adverb, Exclamation इत्यादि के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। हालांकि वाई का उपयोग ज्यादातर प्रश्नवाचक वाले वाक्यों में किया जाता है। और इसका हिंदी में अर्थ “क्यो” होता है, जो प्रश्न का बोध कराता है। उदाहरण के लिए, Why do you go to school? (तुम स्कूल क्यों जाते हो)

Definition of ‘Why’ in Hindi | वाई की परिभाषा

Why एक ऐसी interrogative Adverb है, जिसका इस्तेमाल किसी बात या काम की वजह या फिर मकसद जानने के लिए किया जाता है।

Why – Meaning in Hindi: क्यो, क्यों, किस लिए, किस कारण से, क्यूं कर, किसलिए

Why Pronunciation: वाई, Vai, वाईं

जब वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द यानी क्यों का प्रयोग किया जाता है तो अंग्रेजी भाषा में क्यों की स्थान पर Why का प्रयोग किया जाता है। जब किसी अंग्रेजी वाक्य को लिखा जाता है तो उसमें Why के साथ Tense के अनुसार Helping Verb, Subject, Main Verb और Object का भी इस्तेमाल करते है।

Why को वाक्य में इस्तेमाल करने का एक रूल होता है, जिसके आधार पर इसका प्रयोग किया जाता है।

Rule: Why (प्रश्नवाचक शब्द) + Helping Verb (वाक्य के अनुसार सहायक क्रिया) + Subject (कर्ता) + Main Verb (मुख्य क्रिया) + Object (कर्म)

एक उदाहरण से इस नियम को समझते हैं, जैसे –

वाक्य: तुम खाना क्यों खाते हों?

  • तुम = कर्ता
  • खाना = कर्म
  • क्यों = प्रश्नवाचक शब्द
  • खाते = मुख्य क्रिया
  • ते हो = इसके आधार पर सहायक क्रिया आएगी।

इस वाक्य की अंग्रेजी निम्न प्रकार होगी।

Translate: why do you eat food?

नोट:Why शब्द Wh Family का ही एक शब्द है। Wh Family में और भी अनेक शब्द होते है तो इसी तरह प्रश्नवाचक वाक्य के लिए प्रयुक्त होते हैं, जैसे-

  1. What – क्या
  2. Which – कौन सा
  3. When – कब
  4. Why – क्यों
  5. Where – कहां
  6. Whom – किसको, किसे
  7. Whose – किसका
  8. How – कैसे
  9. Where- कहां से
  10. With Whom – किसके साथ इत्यादि।

Why का उपयोग कैसे करते है

वाई का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित नियम होते हैं-

#1.वाई का उपयोग किसी कारण या स्पष्टीकरण के लिए किय जाता है।

उदाहरण:

यह क्रिया क्यो हुई, यह समझना जरूरी है।

Translate: It is important to understand why this action happened.

#2.क्यों का उपयोग वाक्य में कारण या उद्देश्य को जानने के लिए भी किया जता है।

उदाहरण:

करण ने ऐसा क्यों करा?

Translate: Why Did Karan does it?

#3. Why प्रश्नवाचक शब्द का प्रयोग आश्चर्य या आक्रोश व्यक्त करने के लिए भी किया जाता है।

उदाहरण:

क्यों, यह बेतुका था!

Translate: Why, that was absurd!

#4.क्यों का प्रयोग वाक्य में प्रक्रिया पर जोर देने के लिए भी किया जाता है।

उदाहरण:

आपको भी ऐसा लगता है? क्यों हां।

Translate: do you think so too? Why Yes.

#5.इसका प्रयोग परिचयात्मक क्रिया विशेषण के रूप में भी किया जाता है।

उदाहरण:

तुम बॉम्बे क्यों जाओगे?

Translate: Why would you go to Bombay?

Why के विभिन्न रूप (Why मीनिंग इन हिंदी)

जैसा की मैने आपको बताया कि Why प्रश्नवाचक शब्द को वाक्य में अनेक रूपों में इस्तेमाल करते हैं, जैसे Adverb, Conjunction, Pronoun, Convention, Exclamation इत्यादि।

तो चलिए अब हम Why को अनेक तरह से समझने की कोशिश करते हैं-

#1. Adverb (क्रिया विशेषण)

जब आप वाक्य में किसी चीज़ के कारण के बारे में पूछते हैं तो उस कारण को पूछने के लिए वाक्य में क्यों (Why) का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण:

  • वह बाइक क्यों नही लाए? (Why hasn’t he brought the bike)
  • किरण ने मुझे रोका क्यों नही? (Why didn’t Kiran stop me)
  • मैं बस उसे छुना चाहता हूँ -क्यों? (I just want to touch her -Why?)
  • मुझे क्यों पकड़ना चाहिए? (Why should I hold)
  • मुझे ठीक-ठीक वह वर्ष क्यों याद नहीं है जब हमने सगाई की थी? (Why can’t I remember exactly the year we got engaged)

#2. Conjunction (संयोजक शब्द)

जब वाक्य के एक खंड की शुरूआत में क्यों का उपयोग करके आप किसी चीज़ के कारण के बारे में बात करते है तब Why का प्रयोग किया जता है।

उदाहरण:

  • वह अभी तक पूरी तरह से नहीं बता सकता कि घर की बिजली क्यों चली गयी थी। (He still cannot fully explain why the power to the house had gone out)
  • हमें आश्चर्य है कि भारत सरकार विद्रोहीयों को फांसी क्यों नही दे रही है। (We wonder why the Indian government is not hanging the opponents)
  • मैं नही जान पा रहा हूं कि संगीता मुझे क्यों नही चाहती है। (I don’t know why Sangeeta doesn’t want me)
  • मुझे नही पता क्यों। (I don’t know why)
  • यह बिल्कुल स्पष्ट है, क्यों (It’s quite clear why)
  • यहां पर क्यों (Here is why)

#3. Pronoun (संज्ञा)

हम Why का प्रयोग संज्ञा के रूप में कर सकते हैं।

उदाहरण:

  1. पुलिस ने साफ-साफ बता दिया है कि भारत देश विदेशियों के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन कोई कारण नही बताया। (The police has clearly told that India has been closed for foreigners, but gave no reason why)
  2. जब तक आप बीमार न हों, कोई कारण नहीं है कि आप रोजाना 30 मिनट पैदल नहीं चल सकते। (Unless you’re ill, there’s no reason why you can’t get those 30 minutes of walking in daily)

#4. Adverb (क्रिया विशेषण)

आप वाक्य में प्रश्न के रूप में ‘Why’ का प्रयोग ‘Not’ के साथ भी कर सकते है।

उदाहरण:

  • अभिषेक को कॉल क्यों नही करते? (Why not give Abhishhek a call)
  • आप मेरे साथ घर क्यों नहीं आते जब तक आपका घर तैयार नही हो जाता? (Why don’t you come home with me until your house is ready)
  • हम टेलीफोन के माध्यम से बात क्यों नही करते? (why don’t we talk via telephone)

#5. Adverb (क्रिया विशेषण)

आप वाक्य में ‘Why’ का प्रयोग अपनी झुंझलाहट या क्रोध को व्यक्त करने के लिए ‘नही’ के साथ कर सकते है।

उदाहरण: (भावना)

  1. आप क्यों नही सोचते है कि यह आपकी सेहत को खराब करता है? (Why don’t you think it is bad for your health)
  2. तुम्हारे माता-पिता तुम्हे अकेला क्यों नही छोड़ते हैं? (Why don’t your parents leave you alone)

#6. Convention (कन्वेंशन)

जब आप वाक्य में किसी व्यक्ति को सुझाव देते है, तो वह सहमत होने के लिए ‘why’ का प्रयोग कर सकता है।

उदाहरण:

1. क्या तुम दोपहर मेरे साथ बिताना चाहते हो? (do you want to spend the afternoon with me)

क्यों नही। (Why not)

2. क्या मैं आपको मेरे बारे में बता सकता हूं? (can i tell you about me?)

क्यो नहीं। (Why not)

#7. Exclamation (विस्मयादिबोधक)

आप ‘Why’ का प्रयोग Surprised, Shocked या Angry के मुड़ में वाक्य के शुरूआत में कर सकते है।

उदाहरण:

  • क्यों, हैले, जैक्की। (why, haley, jackie)
  • क्यों, यह और कुछ नही बल्कि हरी धनिया का सूप है। (Why, it is nothing but green coriander soup)

नोट: आप वाक्य में the whys and wherefores का उपयोग भी कर सकते है, जब वाक्य प्रश्नवाचक हो।

Why Meaning In Hindi– आसान और जरूरी उदाहरण

अब तक हमने जाना कि वाई का हिंदी में मतलब क्या होता है? चलिए अब हम Why से संबंधित कुछ अन्य जरूरी और आसान वाक्य को देखते हैं।

  1. सुरेश और नवल कल अनुपस्थित क्यों रहेंगे? (Why will Suresh and Naval be absent tomorrow)
  2. आज कनक सो क्यों रही है? (Why is Kanak sleeping today)
  3. तुम कुत्ते से डरते क्यों थे? (Why were you afraid of the dog)
  4. तुम ऑफिस कल क्यों जाओगे? (Why will you go to the office tomorrow)
  5. क्या तुम जानते हो कि पुलिस क्या क्यों है? (Do you know why the police is there?)
  6. बारिश हमेशा रविवार को ही क्यों आती है? (why does it always rain on Sunday)
  7. अगर स्कूल की घंटी बजती है तो सभी विद्यार्थी कक्षा से बाहर क्यों आते हैं? (Why do all the students come out of the classroom if the school bell rings)
  8. हम सब कुछ क्यों छोड़ दें? (why do we leave everything)
  9. मैं तुम्हारे जैसे लड़के के साथ क्यों खेल रहा हूं? (Why am I playing with a guy like you)
  10. तुम 2 घंटे से जोरदार क्यों चिल्ला रहे हो? (Why have you been shouting loudly for 2 hours)
  11. वह मेरी मम्मी को देखकर पीला क्यों हो गया? (Why did he turn pale when he saw my mother)
  12. वे लोग पहले चोरी क्यो करते थे? (Why did they steal earlier)
  13. भारतीय किसान हर बार गरीब ही क्यों रह जाते हैं? (Why do Indian farmers always remain poor)
  14. गुड़ चीनी से ज्यादा मीठा क्यों होता है? (Why is jaggery sweeter than sugar)
  15. तुम्हारे भाई को क्यों नही हराया जा सकता है? (why can’t your brother be defeated)
  16. व्यायाम शरीर के लिए ज्यादा क्यों जरूरी होता है? (Why is exercise so important for the body)
  17. आज की रात चांद क्यों नही चमक रहा है? (Why is the moon not shining tonight)
  18. कल रात को धरती क्यो हिल रही थी? (Why was the earth shaking last night?)

निष्कर्ष –

इस आर्टिकल में, मैने आपको Why का हिंदी मीनिंग और Why का उपयोग कैसे करते है, के बारे में विस्तार से बताया है। और मैने यहां पर सभी बाते उदाहरण सहित बताई है, जिससे आपको Why मीनिंग इन हिंदी में समझना ज्यादा आसान हो जाए।

इसे भी पढ़े :

Is – Meaning in Hindi – इज का हिंदी में मतलब क्या होता है

For – Meaning in Hindi – फॉर का हिंदी में मतलब क्या होता है