DNA Full Form In Hindi | डीएनए क्या होता है और डीएनए के कार्य

D N A Full Form Hindi | D N A Ka Full Form | DNA Ka Pura Naam | DNA Kya Hota H | What Is DNA Full Form | डीएनए का पूरा नाम | डीएनए की फुल फॉर्म क्या है | DNA kya hota hai

दोस्तों डीएनए एक ऐसी जटिल संरचना है जो हर जीव में पाई जाती है, यह जीवित जीवों में पाई जाने वाली संरचना है। डीएनए एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाता है, डीएनए हमारे पूर्वजों से हमारे शरीर में और हमारे शरीर से हमारी आने वाली पीढ़ियों में जाता है।

आपने न्यूज में, फिल्मों में देखा होगा कि जब कोई इंसान मरता है तो उसके डीएनए की मदद से उसके शरीर की पहचान की जाती है और डीएनए की मदद से यह भी पता लगाया जाता है कि माता-पिता की असली संतान कौन है। इसके आलावा आजकल DNA अपराधी को पकड़ने मैं भी काम आता है।

दोस्तों आज के इस लेख में हम जानेंगे कि डीएनए क्या है, डीएनए की फुल फॉर्म, डीएनए की संरचना, डीएनए के कार्य है, डीएनए के प्रकार, डीएनए टेस्ट कैसे किया जाता है, डीएनए से संबंधित हम सभी जानकारी के बारे में जानने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं डीएनए से जुड़ी इन सभी जानकारियों के बारे में विस्तार से।

डीएनए की फुल फॉर्म क्या है? (What is DNA full form In Hindi)

इंग्लिश में D N A Ka Full Form Deoxyribonucleic Acid होता है वही हिंदी में डीएनए का पूरा नाम डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल होता है।

DNA Stands For : Deoxyribonucleic Acid

D – Deoxyribo

N- Nucleic

A – Acid

डीएनए क्या होता है? (DNA kya hota hai)

DNA एक अनुवांशिक पदार्थ है, यह इंसानों सहित अन्य सभी जीवित जीवो में पाया जाता है। डीएनए सामान्य रूप से मनुष्य की कोशिका (cells) में पाया जाता है। अधिकांश DNA कोशिका (cells) के केंद्रक में पाया जाता है जिसे नाभिकीय डीएनए कहते हैं।

इसी प्रकार DNA माइक्रोकोनिडिया में भी पाया जाता है। जिसे माइटोकॉन्ड्रिया डीएनए भी कहते हैं। डीएनए जैविक अम्ल नाइट्रोजन से मिलकर बनता है। डीएनए इतने लंबे होते हैं कि यदि इनको सुलझाया जाए तो यह सूरज पर पहुंचकर 300 बार वापिस आ जा सकते हैं।

सभी जानकारियां डीएनए के अंदर एक कोड के रूप में संरक्षित रहती है, डीएनए के यह कोड चार प्रकार के रासायनिक आधार (chemical base) पर बने होते हैं।

  1. Adenine (A और Ade)
  2. Guanine (G और Gua)
  3. Cytosine (C और Cyt)
  4. Thymine (T और Thy)

इंसान में डीएनए में इन base की संख्या लगभग 3 billion अर्थात 300 करोड़ होती है। इन 3 बिलीयन आधार में से लगभग 99% आधार सभी मनुष्य में एक समान होते हैं। इन bases का क्रम [order/sequence] जिवो के बनाने और रखरखाव के लिए उपलब्ध जानकारी को निर्धारित करता है।

यह कर्म वैसे ही होता है जैसे अंग्रेजी के Alphabets का क्रम होता है यदि यह क्रम बिगड़ जाता है तो जानकारी को निर्धारित करने में समस्या आती है।

चलिए अब जानते है की डीएनए की संरचना केसी होती है।

DNA की संरचना केसी होती है? (Dna Ki Sanrachna Kaisi Hoti Hai)

DNA में एक सीढ़ी जैसे दिखने वाले घुमावदार आकृति पाई जाती है, जिसे डबल हेलिक्स कहा जाता है यह एक अनूठी संरचना होती है।

DNA न्यूक्लियोटाइड नामक अणुओ से मिलकर बना हुआ होता है और सभी न्यूक्लियोटाइड फॉस्फेट ग्रुप, शुगर ग्रुप और नाइट्रोजन बेस से बने होते है।

ये नाइट्रोजन बेस चार प्रकार के होते हैं।

  • Adenine
  • Thiamine
  • Guanine
  • Cytosine

Cytosine और Thiamine एकल रिंग नुमा होते हैं जिससे पाइरिमिडीन कहते हैं। वही Adenine और Guanine द्वि रिंग नुमा होते हैं जिन्हें Purine कहा जाता है।

DNA के न्यूक्लियोटाइड एक चेन के समान संरचना का निर्माण करते हैं। जो कोवैलेंट बंध से बंधित होती हैं। यह बंध एक न्यूक्लियोटाइड के deoxyribon sugar और दूसरे nucleotide phosphates ग्रुप के बीच पाया जाता।

यह डीऑक्सिराइबोस शुगर और न्यूक्लियोटाइड फॉस्फेट ग्रुप दोनों एक के बाद एक मिलकर एक चेन नुमा संरचना बनाते हैं। इस प्रकार कि संरचना को Sugar–phosphate backbone कहते हैं।

वैज्ञानिक जेम्स वाटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए का मॉडल प्रतिपादित किया था। जिसे हम डबल हेलिक्स कहते हैं क्योंकी इसमें दो लम्बे स्टैंड एक घुमावदार सीढ़ी के रूप में संरचना बनाते हैं।

  • Adenine और Thiamine दोनों 2 हाइड्रोजन बंध के द्वारा एक दूसरे से जुड़े होते हैं।
  • Guanine और Cytosine दोनों एक दूसरे से तीन हाइड्रोजन बंधो द्वारा बंधित होते हैं।

डीएनए के क्या कार्य है? (DNA ka kya work hai?)

डीएनए हमारे शरीर की एक महत्वपूर्ण संरचना है, DNA की मदद से ही इंसान की पहचान हो सकती है और डीएनए पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे अनुवांशिक लक्षणों को ट्रांसफर करता है। तो चलिए जानते डीएनए के मुख्य कार्यो के बारे में

  1. डीएनए माता-पिता की विशेषताओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित करता है। जिससे संतान में वही गुण आ जाते हैं जो माता-पिता में होते हैं।
  2. डीएनए प्रोटीन संश्लेषण का मुख्य चालक है।
  3. आनुवंशिक रोगों के निवारण हेतु DNA [Deoxyribose Nucleic Acid] खंड को एक प्राणी से अलग करके, दूसरे प्राणी की कोशिका के DNA में आरोपित किया जाता है, इसमें जेनेटिक इंजीनियरिंग तकनिक की भूमिका होती है।
  4. पौधों की उन्नति और विकास कार्य सूक्ष्म स्तर पर Deoxyribose Nucleic Acid में उत्परिवर्तन द्वारा किया जाता है।
  5. अपराधियों को पकड़ने के लिए भी डीएनए का इस्तेमाल किया जाता है। जब कोई अपराधी किसी की संतान होने का दावा करता है तो उस स्थिति में डीएनए टेस्ट किया जाता है इसमें यदि संतान का डीएनए मिल जाता है तो वह सत्य है। एक इंसान की फिंगरप्रिंट को सर्जरी के द्वारा बदला जा सकता है इसलिए इस स्थिति में अपराधी को पकड़ने के लिए डीएनए टेस्ट किया जाता है।

डीएनए कितने प्रकार के होते है? (DNA kitne prakar ke hote Hain?)

डीएनए का पूरा नाम Deoxyribose Nucleic Acid है, और मुख्य रूप से जीवों में तीन प्रकार के DNA पाए जाते हैं, जो कि निम्न प्रकार हैं।

  1. A-DNA
  2. B-DNA
  3. Z-DNA

आइये डीएनए के सभी 4 प्रकार के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते है।

#1. A-DNA

A प्रकार के DNA का कुंडलित रज्जुक आकार में छोटा तथा चौड़ा, एक गहरे एवं बड़े उभरे हुए खांच के रूप में होता है। A-DNA में खांचो की गहराई एक समान रहती है।

#2. B-DNA

B प्रकार के DNA का कुंडलित रज्जुक आकार में पतला एवं लम्बा होता है। इसमें एक खांच गहरी और दूसरी खांच उथली हुई होती है।

#3. Z-DNA

Z-DNA का कुंडलित रज्जुक आकार में पतला, लंबा एवं आकार में खांच नुमा होता है। यह डीएनए दक्षिणावर्त कुंडली के रूप में होता है।

दोस्तों ये सब जानने के बाद अब सवाल आता है की डीएनए टेस्ट कैसे होता है, चलिए इसके बारे में भी जानते है।

डीएनए टेस्ट कैसे होता है? (Dna Test Kaise Hota Hai)

डीएनए टेस्ट को करने के लिए मुख्य रूप से दो तरीके काम में लिये जाते है।

  1. पहले टेस्ट में डॉक्टर्स या एक्सपोर्ट्स मुंह में स्वाब डालते हैं सलाइवा निकालते हैं और जांच करने के लिए एक डिब्बी में इसे रख देते हैं। बाद में इस सलाइवा का सैंपल, लैब में भेज दिया जाता है।
  2. दूसरे टेस्ट में ब्लड सैंपल की मदद से एनालिसिस किया जाता है।

जब अजन्मे बच्चे का डीएनए टेस्ट करना होता है तो उसकी नसों से खून निकलना या फिर बोन मैरो का सैंपल और एम्नियोसेंटेसिस का सैंपल लिया जाता है।

ये भी पढ़े:

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं दोस्तों आपको पोस्ट पसंद आई होगी आज कि इस पोस्ट में हमने जाना डीएनए क्या होता है, डीएनए की फुल फॉर्म क्या है, DNA की संरचना कैसी होती है और डीएनए के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की, यदि आपको इस पोस्ट में कोई समस्या है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं हम आपकी समस्या को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। और आपको जिस भी टोपीक पर पोस्ट चाहिए वह भी आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं हम आपके लिए उस टॉपिक पर पोस्ट लाने की पूरी कोशिश करेंगे तब तक के लिए धन्यवाद!

DNA से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

डीएनए का मतलब क्या होता है?

डीएनए का मतलब जीवित कोशिका में उपस्थित वह गुणसूत्र से है जो उस जीव की संरचना एवं जीव के गुण को परिभाषित करता है।

शरीर में डीएनए कहाँ पाया जाता है?

शरीर में डीएनए दो जगह पर पाया जाता है पहला कोशिका के नाभिक में और दूसरा माइक्रोकोंडिया में।

डीएनए का दूसरा नाम क्या है?

डीएनए का दूसरा नाम न्यूक्लिक एसिड होता है।

DNA की खोज कब और किसने की?

डीएनए की खोज फ्रेडरिक मिशर ने सन 1869 में की थी।

मानव में DNA कितने समय तक रहता है?

शोधकर्ताओं के अनुसार, डीएनए का आधा जीवन 521 वर्ष है।

D N A का अर्थ क्या है?

डीएनएम में D का अर्थ Deoxyribose, N का अर्थ Nucleic, तथा A का अर्थ Acid होता है। 

डीएनए की फुल फॉर्म हिंदी में?

हिंदी में डीएनए की फुल फॉर्म डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड होती है

Conclusion

Leave a Comment