CG Dhan Lakshmi Yojana 2022 क्या है, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज़, देय राशि, आवेदन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022, जिसे छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने बेटियों की पढ़ाई और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के उद्देश्य शुरू किया है। धनलक्ष्मी योजना को सबसे पहले केंद्र सरकार ने 2008 में शुरू किया था। इस योजना को केंद्र सरकार के बाद में भारत के बहुत सारे राज्य में शुरू किया गया।

CG Dhan Lakshmi Yojanaके काफी लाभ हैं जिससे छत्तीसगढ़ का कोई भी परिवार लड़की को पढ़ा लिखाकर बड़ा बना सकता है। इस योजना के तहत परिवार को लड़की की पढ़ाई के लिए अलग से वित्तीय सहयोग दिया जाएगा।

इस लेख में मैं आपको Chhattisgarh Dhan Laxmi Yojanaके बारे में पूरी विस्तृत जानकारी दूंगा, जैसे- छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना क्या है, छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना की पात्रता क्या है, CG DhanlaxmiYojnaके लिए आवेदन कैसे करे इत्यादि।

WCD CG Dhan Lakshmi Yojana2022 से संबंधित पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़े।

हाइलाइट्स बिंदु

  1. धनलक्ष्मी योजना को कन्या शिक्षा बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया।
  2. केंद्र सरकार के पश्चात यह योजना देश के अन्य राज्यों में भी शुरू की गयी।
  3. इस योजना में बेटियों की शिक्षा के लिए अलग से वित्तीय सहायता दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022 क्या है और किसने शुरू की

जैसा की मैने आपको बताया कि छत्तीसगढ़ धन लक्ष्मी योजना को पहलेभारतीय केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था, जिसे बाद में भारत के कई राज्यों में भी शुरू किया गया। इस योजना को मुख्य रूप से कन्या भ्रूण हत्या को कम करने या फिर पूरी तरह रोकने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

आपने टेलीविजन और न्यूज़ पर कई बार सूना या देखा होगा कि भ्रूण हत्याएं बढ़ रही है, और इसी को रोकने के लिए सरकार ने यह योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के द्वारा छत्तीसगढ़ की बेटियों को 1 लाख रूपयें तक का वित्तीय सहयोग दिया जाएगा।

CG Dhan laxmi Yojnaसे मिलने वाली 1 लाख रूपयें की धन राशि कन्या के जन्म से लेकर शादी तक समय-समय पर प्रदान की जाएगी। इसके अलावा लड़की के बड़े होने पर उसकी पढ़ाई के लिए भी सरकार वित्तीय सहयोग देगी।

धनलक्ष्मी योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया था, और यह योजना 2008 में शुरू की गयी थी। 2008 के बाद इस योजना को भारत के अन्य प्रदेशों में भी शुरू किया गया।

Chhattisgarh Dhan Laxmi Yojana 2022

योजना संबंधित मुख्य बिंदु निम्नप्रकार हैं-

योजना का नामधनलक्ष्मी योजना, छत्तीसगढ़
राज्य का नामछत्तीसगढ़
योजना शुरू किसने कीछत्तीसगढ की राज्य सरकार ने
योजना के लाभार्थीछत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार
मुख्य उद्देश्यबेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना
सहायता धनराशि1 लाख रूपयें
आधिकारीक वेबसाइटhttps://cgwcd.gov.in/
धनलक्ष्मी योजना पंजीकरण वर्ष2022
छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना आवेदन मोड़ऑनलाइन व ऑफलाइन
धनलक्ष्मी योजना स्टेटसचालू

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022 का उद्देश्य (Purpose)

धनलक्ष्मी योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य कन्या के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। आप जानते ही होंगे कि जब किसी परिवार में बालिका का जन्म होता है तो खुशी से ज्यादा परेशानीयां होती है। मतलब जब बालिका का जन्म होता है तो उसके जन्म के साथ उसकी पढ़ाई और विवाह की चिंता भी जन्म लेती है।

ऐसे में लड़कियों को पढ़ाया नही जाता है या फिर कन्या भ्रूण हत्याएं होती है। इसलिए छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022 को कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लड़कियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया।

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कन्या के पालन-पोषण के लिए वित्तीय सहयोग दिया जाएगा। इसके अलावा अगर लड़की बड़ी होती है और उसे पढ़ाई करनी है तो भी राज्य सरकार अलग से वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

इस योजना के कारण किसी भी आर्थिक रूप कमजोर परिवार को बेटी होने पर चिंता करने की आवश्यकता नही है। Chhattisgarh Dhan Laxmi Yojanaसे कोई भी परिवार बालिका का आसानी से पालन-पोषण कर सकता है।

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022 के लाभ व विशेषताएं (Benefits & Features)

इस योजना के लाभ व विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  1. Chhattisgarh Dhan Laxmi Yojanaसे कन्या भ्रूण हत्या को कम या फिर पूरी से रोका जा सकता है।
  2. इस योजना के द्वारा छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को लड़की के पालन-पोषण के लिए 1 लाख रूपयें की धनराशि दी जाएगी।
  3. इस राशि से कन्या का जन्म पंजीकरण, संपूर्ण टीकाकरण, स्कूल में दाखिला तथा शिक्षा के लाभ दिये जाएंगे।
  4. धनलक्ष्मी योजना के तहत बालिका का विवाह 18 वर्ष से पहले नही किया जा सकता है।
  5. इस योजना के तहत मिलने वाली राशि किस्तों में प्रदान की जाएगी।
  6. बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के लिए 1 लाख रूपयें की धन राशि भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022 के महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)

  1. धनलक्ष्मी योजना 2022 के तहत लड़की के जन्म होने के बाद जब माता-पिता उसे पानी देंगे तब उन्हे 5,000 रूपयें आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  2. कन्या के 2 वर्ष होने पर योजना के तहत 1000 रूपयें की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  3. कन्या के टीकाकरण होने पर योजना के तहत 250 रूपयें सहायता मिलेगी।
  4. लड़की का पहली कक्षा में दाखिला होने पर योजना के तहत 1000 रूपये सहायता मिलेगी।
  5. अगर लड़की पहली से पांचवी कक्षा तक पढ़ती है तो योजना के तहत 2500 रूपयें की सहायता दी जाएगी।
  6. अगर लड़की का दाखिला छठी कक्षा में होता है तो योजना के तहत 1500 रूपयें की सहायता दी जाएगी।
  7. लड़की के छठवीं कक्षा से आंठवीं कक्षा तक 85% उपस्थिति दर्ज होती है तो 2250 रूपयें की सहायता दी जाएगी।
  8. इसके बाद लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर विवाह के दौरान सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

CG Dhan laxmi Yojnaकी धनराशि कब-कब मिलेगी

ध्यान दे कि छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के मिलने वाली 1 लाख रूपयें की राशि निर्धारित की गयी शर्तों को पूर्ण करने पर ही दी जाएगी। धनलक्ष्मी योजना में निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर बीमा योजना से समन्वय कर 1 लाख रूपयें की राशि किस्तों में बालिका की मां को प्रदान की जाएगी।

यह राशि बालिका के जन्म से लेकर जन्म पंजीकरण, संपूर्ण टीकाकरण, स्कूल दाखिला, शिक्षा एवं 18 वर्ष की आयु के बाद लड़की का विवाह करने पर किस्तों में मां को दी जाएगी।

यह राशि भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा निम्न विवरण स्थिति के अनुसार किस्तों में दी जाएगी।

विवरण स्थितियांदेय धनराशि
जन्म व जन्म पंजीकरण परRs. 5000
टीकाकरण
06 सप्ताह परRs. 200
09 सप्ताह परRs. 200
14 सप्ताह परRs. 200
16 सप्ताह परRs. 200
2 वर्ष परRs. 200
संपूर्ण टीकाकरण पर राशिRs. 250
शिक्षा
पहली कक्षा में दाखिले परRs. 1000
पहली कक्षा में 85% उपस्थिति परRs. 500
दूसरी कक्षा में 85% उपस्थिति परRs. 500
तीसरी कक्षा में 85% उपस्थिति परRs. 500
चौथी कक्षा में 85% उपस्थिति परRs. 500
पांचवीं कक्षा में 85% उपस्थिति परRs. 500
छठवीं कक्षा में दाखिले परRs. 1500
छठवीं कक्षा में 85% उपस्थिति परRs. 750
सातवीं कक्षा में 85% उपस्थिति परRs. 750
आठवीं कक्षा में 85% उपस्थिति परRs. 750

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना आवेदन के लिए योग्यता व शर्ते (Eligibility & Terms)

अगर आप भी छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022 का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए नीचे दिए गए पात्रता मापदंडो को पूरा करना बेहद जरूरी है। CG Dhan laxmi Yojnaके लिए पात्रता मापदंड निम्न प्रकार हैं-

  1. धनलक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर्ता का छत्तीसगढ़ मूल निवासी होना जरूरी है।
  2. यह योजना केवल कन्याओं के लिए शुरू की गयी है।
  3. कन्या का जन्म प्रमाण पत्र का होना बेहद जरूरी है।
  4. इस योजना के तहत लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों को दिया जाएगा।
  5. यदि बालिका के परिवार की वार्षिक आय दो लाख से कम है तो वह धनलक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

धनलक्ष्मी योजना से संबंधित शर्ते

  1. आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो।
  2. बालिका का जन्म के समय जन्म पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
  3. आवेदक का संपूर्ण टीकाकरण होना आवश्यक है।
  4. योजना पंजीकरण पर कन्या की 18 वर्ष से पहले शादी नही की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents)

यदी आप Chhattisgarh Dhan laxmi Yojana2022 के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके पास निम्न दस्तावेज होना अनिवार्य हैं। ये दस्तावेज निम्नप्रकार हैं-

  1. आधार कार्ड (आवेदक)
  2. ईमेल आईडी (आवेदक) वैकल्पिक
  3. पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदक)
  4. मूल निवास पत्र (आवेदक)
  5. आय प्रमाण पत्र (आवेदक)
  6. सक्रीय मोबाइल नंबर (आवेदक)
  7. स्कूल प्रवेश का प्रमाण पत्र (बालिका)
  8. बालिका का जन्म प्राण पत्र
  9. बीपीएल श्रेणी का राशन कार्ड (आवेदक)
  10. संपूर्ण टीकाकरण का प्रमाण पत्र (आवेदक)

Chhattisgarh Dhan laxmi Yojana 2022 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online Application Process)

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022 के लिए आवेदक ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरिके से आवेदन कर सकता हैं। पहले इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन नही किया जा सकता था, लेकिन अब आप आधिकारीक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न प्रक्रिया का अनुसरण करें-

  1. सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) की आधिकारीक वेबसाइट “cgwcd.gov.in” पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “छत्तीसगढ़ धन लक्ष्मी योजना” का ऑपशन मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  3. क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “आवेदन करें” का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करे।
  4. अब स्क्रिन पर परीक्षा आवेदन के लिए फॉर्म खुलेगा, उसे पूरा भरे।
  5. फॉर्म के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट को भी अपलोड करे।
  6. अब अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

इस तरह आप छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आसानी से आवेदन कर सकते है।

नोट: अगर ऑनलाइन आवेदन में समस्या हो रही है तो आप ऑफलाइन तरिके से भी आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना आवेदन की ऑफलाइन प्रक्रिया (Offline Application Process)

अगर आप एक बेटी के माता-पिता है और आपकी वार्षिक आय 2 लाख रूपयें से कम है तो आप WCD CG Dhan Lakshmi Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते है। ऑफलाइन तरीके से आवेदन करने के लिए आपको निम्न लिखित प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा। यह प्रक्रिया निम्न प्रकार हैं-

  1. आवेदन के लिए माता-पिता को सबसे पहले नजदीकी बाल विकास परियोजना या आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  2. यहां पर आपको छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना आवेदन पत्र मिल जाएगा, जिसे संपूर्ण जानकारी के साथ भरे।
  3. इसके अलावा फॉर्म के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट को भी संलग्न करें।
  4. इसके बाद फॉर्म को महिला एवं बाल विकास विभाग या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करना होगा।
  5. फॉर्म के जमा करने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग पदाधिकारी इसको स्वीकृती देंगे।
  6. इसके बाद अभिभावक द्वारा दिए गये आवेदन पत्र, रजिस्ट्रेशन फॉर्म इत्यादि का क्रमवार तरीके से पंजीकरण होगा।
  7. आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपकी बेटी का नाम लाभार्थी की सूची में जोड़ दिया जाएगा, जिसकी सूचना आपको दे दी जाएगी।
  8. लाभार्थी सूची में नाम दर्ज होने के बाद इस योजना के सभी चरणों के लाभ क्रमवार रूप से दिया जाएगा।

FAQs – CG Dhan Lakshmi Yojana

Q1. छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना क्या है, किसने व कब शुरू की?

उत्तर: यह योजना बढ़ती भ्रूण हत्या को रोकने तथा बालिका की शिक्षा स्तर को बढ़ाने के लिए शुरू की गयी है, जिसके तहत 1 लाख रूपयें का वित्तीय सहयोग दिया जाएगा। यह योजना सर्वप्रथम भारतीय केंद्र सरकार द्वारा 2008 में शुरू की गयी थी, जिसके बाद कई राज्यों में यह योजना राज्य सरकार द्वारा लागू की गयी।

Q2. छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना में कितनी सहायता राशि मिलती है और कब मिलती है?

उत्तर: इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि 1 लाख रूपयें है जो भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा दी जाती है। और यह राशि बालिका के जन्म पंजीकरण से लेकर शादी तक बालिका की मां को किस्तों के रूप में दी जाती है।

Q3. छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

उत्तर: CG Dhan Lakshmi Yojanaके लिए आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरिकों से आवेदन कर सकते है। हालांकि ऑनलाइन आवेदन के बारे में विवाद चल रहा है। अत: ऑफलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

इसे भी पढ़े :

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना लाभ, पंजीकरण, फॉर्म

निष्कर्ष –

इस लेख में मैने आपको छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2022 से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी है, जिसकी मदद से आप आसानी से आवेदन कर सकते है। आगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते है तो आपको आवेदन करते समय कोई समय नही होगी। और आप योजना का पूरा लाभ भी ले सकते है।

अगर आपके पास Chhattisgarh Dhan Laxmi Yojana से संबंधित कोई अन्य सवाल भी है तो आप अपना सवाल हमे कमेंट बॉक्स द्वारा भेज सकते है।

Leave a Comment