BSc Full Form In Hindi | बीएससी क्या है और बीएससी करने के फायदे

B.Sc Ka Full Form Kya Hai | B.Sc Full Form In Hindi | बीएससी की फुल फॉर्म | B.Sc Kya Hai | B.Sc Kaise Kare | बीएससी करने के फायदे | B Sc Course Details In Hindi | B.Sc Subject List

आज के इस लेख में हम बीएससी के बारे में विस्तार से जानेंगे और आपको बताएंगे की बीएससी की फुल फॉर्म क्या होती है, बीएससी कैसे करे, बीएससी करने के फायदे, आदि। बीएससी के बारे में जानकारी लेने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

BSc Full Form In Hindi (बीएससी की फुल फॉर्म)

बीएससी की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ साइंस होती है वही इंग्लिश भाषा में BSc Ka Full Form Bachelor of Science होगी। यह एक ग्रेजुएशन डिग्री है जिसे 12वीं पास करने के बाद किया जा सकता है।

BSc Ka Full Form Kya Hai: Bachelor of Science

B – Bachelor

Sc – Science

बीएससी क्या है? (B.Sc Kya Hai)

बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा दी की जाने वाली एक व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त और लोकप्रिय बैचलर शैक्षणिक डिग्री है। इस डिग्री में आमतौर पर मैथ्स, फिजिक्स, रसायन विज्ञान, इंजीनियरिंग, या कंप्यूटर विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अध्ययन करना होता है। इस कोर्स का समयकाल तीन से चार साल का हो सकता है।

सिलेबस द्वारा प्रदान किए जाने वाले सामग्री-आधारित सिलेबस के अलावा, छात्र आमतौर पर अपने चुने हुए क्षेत्र के लिए रिलेवेंट ट्रेनिंग प्राप्त करते हैं। जिससे उन्हें अपने भविष्य के करियर में professional activities के लिए तैयार करने में मदद मिलती है।

अलग-अलग व्यवसायों और उद्योग में सफल होने के लिए यह कोर्स महत्वूवर्ण हो जाता है। इस कोर्स के माध्यम से प्राप्त ज्ञान न केवल नौकरियों के लिए आवेदन करते समय मददगार होता है बल्कि एमएससी या पीएचडी जैसी पढ़ाई करने के लिए एक अच्छा कदम होता है।

B.Sc करने के लिए योग्यता

बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) की डिग्री के लिए पात्र होने के लिए, भावी छात्रों के पास शैक्षणिक योग्यता (Educational eligibility) और व्यक्तिगत गुण दोनों होने चाहिए जो उनके चुने हुए विषयक्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक हैं। B.Sc करने के लिए योग्यताए निम्नलिखित चरणों मे विभाजित है-

  • शैक्षणिक योग्यता के संदर्भ में, छात्रों को 12वी (PCM) या (PCB) से पास होना चहिये।
  • बहुत से कॉलेजों में एडमिशन मेरिट के आधार पर होता है इसलिए 12वी में कम से कम 50% अंक होने चहिये।
  • वैसे तो आर्ट्स साइड वाले भी B.Sc कर सकते है लेकिन B.Sc करने के लिए आप 12वी में विज्ञान वर्ग से होंगे तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह कोर्स मैथ्स और साइंस पर आधारित होता है।

चलिए अब जानते है की B.Sc Kaise Kare और बीएससी कोर्सेज के प्रकार क्या है।

B.Sc Kaise Kare

विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री एक अच्छा विकल्प है। B.Sc करने के लिए आपने कम से कम 50% अंकों के साथ 12वी की परीक्षा पास करनी है। उसके बाद किसी अच्छे कॉलेज अथवा यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होगा।

आप B.Sc करने के लिए CUET एंट्रेंस एग्जाम दे सकते है क्योंकि इस एंट्रेंस एग्जाम को पास करने के बाद आप देश के किसी भी विश्विद्यालय में दाखिला ले सकते है। हालांकि पहले मेरिट के आधार पर विश्वविद्यालयों में स्टूडेंट्स का एडमिशन होता था लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत इसमें बदलाव करके एंट्रेंस एग्जाम जरूरी कर दिया गया है।

इसके आलावा कुछ प्राइवेट कॉलेज से भी आप सीधे Bsc यानि Bachelor of Science कर सकते, आपको बता दे की प्राइवेट कॉलेज में एंट्रेंस एग्जाम नहीं होता है लेकिन आप कम से कम 50% अंकों के साथ 12वी पास होने चाहिए।

बीएससी कोर्सेज के प्रकार

B. Sc कोर्सेज के प्रकार निम्नलिखित उल्लेखित है-

  1. बीएससी भूगोल
  2. बीएससी अर्थशास्त्र
  3. बीएससी सांख्यकी
  4. बीएससी बायो केमिस्ट्री
  5. बीएससी इलेक्ट्रॉनिक
  6. बीएससी जेनेटिक्स
  7. बीएससी इंटीरियर डिजाइन
  8. बीएससी नर्सिंग
  9. बीएससी पोषण
  10. बीएससी माइक्रोबायोलॉजी
  11. बीएससी डायटेटिक्स
  12. बीएससी मल्टीमीडिया
  13. बीएससी जैव सूचना विज्ञान
  14. बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी
  15. बीएससी वानिकी
  16. बीएससी एनिमेशन
  17. बीएससी एक्वाकल्चर
  18. बीएससी फूड टेक्नोलॉजी
  19. बीएससी फोरेंसिक साइंस
  20. बीएससी एविएशन
  21. बीएससी कृषि
  22. बीएससी फिजियोथेरेपी
  23. बीएससी मनोविज्ञान
  24. बीएससी नॉटिकल साइंस
  25. बीएससी सूचना प्रौद्योगिकी
  26. बीएससी कंप्यूटर साइंस
  27. बीएससी फैशन टेक्नोलॉजी

दोस्तों बीएससी बहुत सी स्टीम में होती है, लेकिन हर किसी स्ट्रीम का अपना अलग फायदा है। चलिए अब बीएससी करने के फायदे के बारे में जानते है।

बीएससी करने के फायदे

  • बीएससी करने का पहला फायदा यह है कि दूसरे विषयों की तुलना में कॉलेज या स्कूल से लेकर बिजनेस फील्ड और साइंस फील्ड तक साइंस और मैथ्स जैसे विषयों के एक्सपर्ट की डिमांड ज्यादा है।
  • बीएससी करने के बाद आप अपनी पढ़ाई को विस्तार देते हुए एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई भी कर सकते हैं और कॉलेज में लेक्चरर या प्रोफेसर बनकर अच्छी कमाई कर सकते हैं, वही यदि आप गवर्नमेंट सेक्टर में नही जा पाते तो प्राइवेट कॉलेज में भी लेक्चरर की तनख्वाह लाखो में होती है।
  • IT सेक्टर से B.Sc करने पर कंप्यूटर जगत और व्यावसायिक ई-कॉमर्स कंपनियों में आपकी बहुत ज्यादा मांग रहती हैं, यहां आप 20000 की शुरूआती सैलरी से लाखो तक का सफर तय कर सकते है।

B Sc Course Details In Hindi

1. बीएससी एविएशन

इस डिग्री के अंतर्गत छात्रों को एविएशन के क्षेत्र में करियर के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान दिया जाता है। जिनमे छात्रों को वायुयानों के विकास, उनके डिजाइन, उत्पादन, उड़ान और रखरखाव के बारे में विस्तार से सीखाया जाता है। भारत मे इस कोर्स के लिए फीस 35000 से 50000 के बीच पड़ती है।

2. बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स

यह कोर्स इसलिए भी पॉपुलर है क्योंकि यदि इस कोर्स को करने के बाद दुर्भाग्यवश आपकी नौकरी नही लगती तो आप खुद का बिज़नेस शुरू कर सकते है। इस कोर्स को करने के लिए आपको 40000 से 50000 तक शुल्क के रूप में देना पड़ सकता है।

3. बीएससी अर्थशास्त्र

बीएससी में अर्थशास्त्र, गणित और अर्थशास्त्र प्राथमिक से प्रासंगिक विषयों तक पढ़ाया जाता है। इन विषयों में कानूनी अध्धयन, धन और बैंकिंग, बजट, वैश्विक वित्त, आर्थिक इतिहास, अंतरराष्ट्रीय व्यापार आदि के बारे में पढ़ाया जाता है। यह कोर्स तीन सालों के लिए होता है। कॉलेजो के आधार पर इसके लिए फीस 5000 से लेकर 60000 तक हो सकती है।

4. बीएससी आईटी

यह कोर्स तीन साल की अवधि के लिए होता है, इसमें दाखिला लेने के लिए छात्रों को अच्छे नंबर्स से पास होना आवश्यक है। बीएससी IT की फीस आपके कॉलेज के ऊपर निर्भर करती है और यह 50000 से लेकर 2 लाख तक हो सकती है।

5. बीएससी कंप्यूटर साइंस

आज के दौर में इस कोर्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है क्योंकि सबकुछ डिजिटलाइज किया जा रहा है। इस कोर्स के अंतर्गत आपको कंप्यूटर से जुड़ी सभी चीजें सिखाई जाती है, जैसे कोडिंग, प्रोग्राम बनाना इत्यादि। इस कोर्स की फीस 1 लाख रुपये या इससे अधिक हो सकती है।

6. बीएससी एग्रीकल्चर

बीएससी एग्रीकल्चर करने से आप एग्रीकल्चर क्षेत्र में करियर बना सकते है। इसके अतिरिक्त बीएससी कंपलीट होने के बाद आप कृषि अनुसंधान में वैज्ञानिक बनकर अपना कैरियर बना सकते है और नई नई खोज कर सकते है। बीएससी एग्रीकल्चर 4 सालों के लिए होता है 2 साल का डिप्लोमा भी आप कर सकते है। इसकी वार्षिक फीस 7000 से 15000 तक हो सकती है वही कुछ कॉलेजो में ये आंकड़ा लाखो में होता है।

आइए अब हम B.Sc Subject List पर भी एक नजर डालते हैं।

B.Sc Subject List In Hindi

  • मैथमेटिक्स
  • इकोनॉमिक्स
  • जियोग्राफी (भूगोल)
  • फिजिक्स (भौतिक विज्ञान )
  • केमिस्ट्री (रासायनिक विज्ञान )
  • कंप्यूटर साइंस
  • स्टैटिक्स
  • जूलॉजी
  • माइक्रोबायोलॉजी
  • बायोकेमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • साइकोलॉजी
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • बॉटनी
  • एन्विरोंमेंटल साइंस
  • जियोलॉजी
  • डिस्क्रीट मैथमेटिक्स
  • कैल्कुलस
  • फॉरेस्ट्री
  • न्यूमेरिकल एनालिसिस
  • एग्रीकल्चर

बीएससी करने के लिए भारत में अच्छे कॉलेज

यहां भारत के कुछ सबसे अच्छे कॉलेज और विश्वविद्यालय के बारे में बताया है जहा से आप बीएससी कर सकते है।

  • Loyola College, Chennai
  • St. Xavier’s College, Mumbai
  • NIMS University, Jaipur
  • Jain University, Bangalore
  • Chandigarh University, Chandigarh
  • Miranda House, New Delhi
  • Amity University, Noida

ये भी पढ़े:

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने जाना की BSc Full Form In Hindi, B.Sc Kya Hai, बीएससी करने के फायदे और बीएससी कोर्सेज के प्रकार, B.Sc Subject List, आदि। यदि आप अपने कर्रिएर को लेकर सीरियस है और सोच रहे है की बीएससी करनी चाहिए या नहीं तो आप बीएससी कर सकते है, आज देश में इस कोर्स को पास करने वालों की भारी मांग है।

बीएससी के बारे में पूछे गए महत्वपूर्ण सवाल

BSc IT करने के बाद कौन सी जॉब मिलेगी?

IT स्ट्रीम से BSc करने के बाद आपको बहुत की मल्टीनेशनल कंपनी के IT सेक्टर में नौकरी मिलजाती है, जैसे TCS, Tech Mahindra, HCL आदि। लेकिन यदि आप एमएससी कर लेते है तो आपको अच्छी पोस्ट और ज्यादा सैलरी मिलती है।

क्या बीएससी एक अच्छी डिग्री है?

बीएससी डिग्री आपका करियर देती बनाती है, इस डिग्री से आप टेक्नोलॉजी, मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में अच्छी नौकरी पा सकते हैं। साथ ही इन सेक्टर्स में आपको अच्छी सैलरी भी मिलती है।

हिंदी में बीएससी की फूल फॉर्म क्या होती है?

हिंदी में बीएससी की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ साइंस होती है।

बाकी ऐसे ही अंग्रेजी के अन्य शब्दों के full form के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हिंदी वर्ल्ड ब्लॉग के फुल फॉर्म सेक्शन को एक बार जरूर चेकआउट करें। धन्यवाद

Leave a Comment