BMW Full Form In Hindi | BMW का फुल फॉर्म क्या है – पूरी जानकारी

BMW Full Form: आपने BMW का नाम जरूर सुना होगा और BMW की कार या बाइक को पिक्चर में जरूर देखा होगा। इसके अलावा आपने बीएमडब्ल्यू को खरीदने का खरीदने सपना भी जरूर देखा होगा क्योंकि BMW अपनी Luxury Car और High Performance Bikes के लिए जानी जाती है। BMW की कारे या बाइक बहुत महंगी होती है, जिसका सपना हर कोई देखता है। लेकिन BMW Full Form In Hindi में बहुत कम लोग जानते है।

क्या आप भी जानना चाहते है कि बीएमडब्ल्यू की फुल फॉर्म क्या है? तो यह आर्टिकल पूरा अवश्यक पढ़े क्योंकि इस आर्टिकल में, मैं आपको BMW से संबंधित अनेक जानकारीयां दूंगा, जैसे – BMW का मतलब क्या है? यह कहाँ की कंपनी है और इसका मालिक कौन है इत्यादि। इसके अलावा मैं आपको BMW से संबंधिक कई महत्पूर्ण और रोचक जानकारीयां भी दूंगा।

BMW का फुल फॉर्म क्या है (BMW Full Form In Hindi)

अगर आप जानना चाहते है कि BMW का फुल फॉर्म क्या है, तो मैं आपको बता दूं कि इसकी फुल फॉर्म “Bayerische Motoren Werker” यानी Bavarian Motor Works (BMW) है। और BMW Full Form In Hindi में “बावेरियन मोटर वर्क्स” (बी.एम.डब्ल्यू) है।  यह एक जर्मनी की कंपनी है जो वर्तमान में इंजन, ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिन बनाती है।

सन् 1916 में BMW की स्थापना की गयी थी, और इसकी स्थापना Franz Josef Popp, Camillo Castiglioni, Karl Rapp ने की थी। इसका नाम पुराने समय में “रैप मोटर वर्क्स” था। वैसे इसका Headquarter वर्तमान में जर्मनी के मुख्य शहर म्यूनिक में स्थित है।

आपको शायद पता होगा कि बीएमडब्ल्यू की कंपनी में सन् 2012 में 105,876 लोग काम करते थें। तो आप सोच सकते है कि वर्तमान में कितने ज्यादा लोग BMW में करते होंगे और यह कंपनी कितनी ज्यादा बड़ी होगी।

वैसे मैं आपको बता दूं कि BMW दुनिया की  टॉप Multination Company में से एक है, जो दुनिया में सबसे Luxury Car बनाती है। लक्जरी कार बनाने वाली  एक कंपनी Rolls-Royce Motor Cars भी है लेकिन यह BMW की ही सहायक कंपनी है।

 इसके अलावा देखा जाए तो दुनिया में सबसे Best Model वाली Luxury Car बनाने वाली कंपनीयां Mercedes-benzऔर Audi भी है, लेकिन इन तीन में सबसे बेस्ट का चुनाव कर पाना कठिन है।

वर्तमान में BMW के विस्तार को देखे तो इसकी ब्रांच दुनिया के अनेक देशों में हैं, जिनमे से South Africa, Canada, United States, Chaina, Japan और India भी शामिल हैं। अगर भारत देश की बात करें तो इसकी शुरूआत भारत में 2006 में हुई थी।

BMW ने सबसे पहली कार Dixiनाम की बनाई थी, जो की Austin 7 मॉडल पर आधारित थी। इस कार को Austin Motor Company के द्वारा लाइसेंस भी दिया गया था। इसके बाद बीएमडब्ल्यू ने अपनी पहली मोटरसाइकिल बनाई थी, जिसका नाम Mekiosऔर Flinkथा। हालांकि यह मोटरसाइकिन मार्केट में ज्यदा लोकप्रियता हासिल नही कर पायी थी।

इसके बाद BMW ने अपनी मोटरसाइक का मोटल और नाम दोनों ही बदल दिये, और फिर R32 नाम की बाइक बनाई जो मार्केट में काफी ज्यादा लोकप्रिय हुई।

कंपनी का नामBMW
BMW Full FormBayerische Motoren Werke
उद्योग का प्रकारAutomotive Industry
BMW की स्थापना1916 में
BMW के संस्थापकFranz Josef Popp, CamilloCastiglioni, Karl Rapp
BMW का मुख्यालयMunich , Bayern , Germany
BMW के प्रोडक्टLuxury Vehicles , Automobiles , Motorcycles , Bicycles
सहायक कंपनीRolls-Royce Motor Cars
आधिकारीक वेबसाइटbmw.com
BMW का राजस्व€53.20 billion (2008)

BMW कंपनी का मालिक कौन है (Who is Owner)

जब आप यह जानते है कि BMW दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है जिसा राजस्व €53.20 billion (2008) है। तो आपके मन मैं यह सवाल जरूर आया होगा कि BMW कंपनी का मालिक कौन है? अगर हां, तो मैं आपको बता दूं कि इस कंपनी के मालिक CamilloCastiglioni, Franz Josef Popp और Karl Rapp है जिन्होने मिलकर सन् 1916 में इसकी स्थापना की थी।

लेकिन अगर वर्तमान समय की बात की जाए कि बीएमडब्लू कंपनी का मालिक कौन है, तो वर्तमान में BMW कंपनी के दो लोग मालिक हैं, जिसमें पहला नाम Stefan Quandtऔर दूसरा नाम Susanne Klattenहै।

हैराल्ड क्रूगर 1992 में BMW में शामिल हुए थे, और 13 मई, 2015 तक BMW के प्रबंधन बोर्ड के CEO और अध्यक्ष रहे थे। और फिर 2016 में Stefan Quandtऔर Susanne Klattenमालिक बने। Susanne Klattenजो है वह Stefan Quandtकी बहन है।

वैसे मैं बता दूं कि इन दोनों में से Stefan Quandके पास कंपनी के 29 प्रतिशत शेयर हैं, जबकि 21 प्रतिशत शेयर Susanne Klattenके पास हैं। और शेष बचा 50 प्रतिशत शेयर सार्वजनिक लोगों के पास हैं। लेकिन कंपनी का केवल वही मालिक होता है जिसके पास कंपनी के 49 प्रतिशत से भी ज्यादा शेयर हो, लेकिन इन दोनों में से किसी के पास भी इतने ज्यादा शेयर नहीं है।

BMW किस देश की कंपनी है – देश का नाम

यह बीएमडब्ल्यू की कंपनी जर्मनी देश की है, जिसका मुख्यालय जर्मनी के शहर म्यूनिख में है। यह कंपनी वर्तमान में ऑटोमोबाइल, इंजन, और मोटरसाइकिल का निर्माण करती हैं, जिसका मॉडल सबसे बेहतरीन है। BMW की एक सहायक कंपनी भी है, जिसका नाम रोल्स रॉयस मोटर है, और यह भी शानदार लक्जरी कार बनाती हैं।

दुनिया के बाजार में बाजार में बीएमडब्ल्यू ब्रांड

वर्तमान समय में दुनिया के बाजार में 5 सबसे अधिक सर्वश्रेष्ठ ब्रांड हैं, जिसमें से BMW कंपनी का ब्रांड सबसे लोकप्रिय है और सबसे महंगा ब्रांड भी है। आप इस कंपनी को महंगी कारे बनाने वाली कंपनी कह सकते है।

आज के समय में BMW ने जर्मनी, ब्राजील, चीन, भारत, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे दुनिया भर के देशों में अपने विनिर्माण संयंत्र खोले हैं। BMW कंपनी हर वर्ष विनिर्माण की इकाइयों में पूरी दुनिया में 12 वें स्थापर पहुंच गया है।

अगर मैं BMW की खुबियों को बताऊं तो इसकी कारों का लुक तो लक्जरी होता ही है, और साथ ही साथ इसके Features भी काफी लक्जरी होते हैं। इसके साथ ही इसमें मिलने वाले ऑटो गियर, सीटें आदि काफी शानदार हैं।

अगर इसकी टेक्निकल फैसिलिटी की बात करे तो इसका हाथ कोई पकड़ नही सकता है। जब BMW की कार सड़क पर आती है तो ऐसा कोई इंसान नही होगा जिसकी नजर इस कार न पर पड़े। BMW का का इस्तेमाल अधिकर दुनिया के बड़े सेलेब्रिटीज करते हैं।

बीएमडब्लू के बारे में रोचक जानकारी (BMW Facts in Hindi)

अभी तक हमने BMW Full Form In Hindi में जानी है। तो चलिए अब हम बीएमडब्ल्यू से संबंधित कुछ रोचक तथ्यों को देखते हैं।

  1. जैसा की मैने बताया कि BMW की स्थापना 1916 में फ्रांज जोसेफ पोप ने की थी। और इस कंपनी की शुरुआत विमान के इंजन बनाने के साथ हुई थी, जो जर्मन वायु सेना के लिए उपयोग किए जाते थे।
  2. सन् 1918 में, जब प्रथम विश्व युद्ध हुआ था, तब इस कंपनी को विमान के इंजन के उत्पादन को रोकने के लिए मजबूर किया गया था। इसीलिए 1923 में, इस कंपनी ने मोटरसाइकिल का निर्माण शुरू किया।
  3. सन् 1929 में, BMW ने फहरेज़ुगफैब्रिक एसेनच फैक्ट्री के साथ हाथ मिलाया और फिर ऑटोमोबाइल विनिर्माण के लिए स्विच किया। तब इसने पहली “Dixi” नामक कार को बनाया था।
  4. सन् 1936 में, BMW कंपनी ने 328 शानदार स्पोट्स कार बनाई थी, जिसने मार्केट में अविश्वसनीय सफलता हासिल की थी, और 1960 के दशक में कंपनी ने 1500 कारे बनाई थी।
  5. सन् 1972 के दशक में, BMW ने अपने मोटर रेसिंग वाहनों के उत्पादन के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहयाक कंपनी Rolls-Royce Motor Cars, को शुरू किया।
  6. सन् 1987 में BMW की 3 सीरीज़ मॉडल की मांग काफी ज्यादा बढ़ गयी थी, जिसे पूरा करने के लिए इसने रेगेन्सबर्ग में एक नया संयंत्र खोला।
  7. सन् 1990 के दशक में, बीएमडब्ल्यू ने ब्रिटिश रोवर ग्रुप का अधिग्रहण कर लिया लेकिन यह अधिग्रहण बिल्कुल भी लाभदायक नही था। इसलिए कंपनी रोवर ग्रुप को फीनिक्स कंसोर्टियम को बेच दिया।
  8. सन् 1994 में, BMW कंपनी ने विशेष रूप से BMW जेड 2 रोडस्टर के उत्पादन के लिए साउथ कैरोलिना के स्पार्टनबर्ग में एक बड़े प्लांट की स्थापना की।
  9. सन् 2001 में, इसने छोटी कार के सेगमेंट में एक प्रीमिय लुक वाली कार नई मिनी लॉन्च की थी।
  10. सन् 2013 में, BMW ने इंलेक्ट्रिक i3 नाम की एक शहरी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया।

वर्तमान में BMW अपनी कारों की डिजाइन और मॉडल की गुणवत्ता के लिए काफी ज्यादा जानी जाती है।

FAQs – BMW का फुल फॉर्म क्या है

इस आर्टिकल में, मैने BMW की फुल फॉर्म और BMW की कंपनी के बारे काफी कुछ आवश्यक जानकारीयों के बारे में जाना हैं। चलिए अब हम कुछ BMW से जुड़े FAQs पर नजर डालते हैं, जैसे-

Q1. बीएमडब्ल्यू (BMW) का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: बीएमडब्ल्यू का फुल फॉर्म “Bavarian Motor Works” है, जिसे हिंदी में बवेरियन मोटर वर्क्स कहते हैं। BMW का Full Form “Bayerische Motoren Werker” भी है। यह दुनिया की प्रसिद्ध जर्मन ऑटोमोबाइल मल्टीनेशनल कंपनी है।

Q2. वर्तमान में बीएमडब्ल्यू के मालिक कौन हैं?

उत्तर: BMW की स्थापना 1916 में हुई थी, तब इस कंपनी के मालिक Franz Josef Popp, Camillo Castiglioni, Karl Rapp थें। इसके बाद 1992 में हैराल्ड क्रूगर आए, जिन्होने 13 मई, 2015 तक BMW के प्रबंधन बोर्ड के CEO और अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद 2016 में Stefan Quandt और इनकी बहन Susanne Klatten मालिक बने।

Q3. अभी BMW के पास कौनसे  ब्रांड हैं?

उत्तर: देखा जाए तो अभी बीएडब्लू के चार ब्रांड हैं, बीएमडब्ल्यू, मिनी, रोल्स-रॉयस और बीएमडब्ल्यू मोटरराड। यह BMW का समूह पूरी दुनिया में ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिलों का अग्रणी प्रीमियम निर्माता है।

Q4. बीएमडब्ल्यू की कारे कहां बनती हैं?

उत्तर: BMW के उत्पादों का उत्पादन मुख्यत: पांच अलग-अलग देशों में किया जाता हैं, जिसमें  जर्मनी, मैक्सिको, चीन, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका शामिल हैं।

Q5. दुनिया की सबसे महंगी कार कौनसी है?

उत्तर: सन् 1995 में जब मर्सिडीज बेंज-300 एसएलआर कार बनी थी तब यह कार 1105 करोड़ रूपयें में बिकी थी, और यही दुनिया की सबसे महंगी कार बनी थी।

Q6. बीएमडब्ल्यू कंपनी में कितने कर्मचारी हैं?

उत्तर: पिछले वर्ष 2021 में, BMW ग्रुप ने पूरी दुनिया में 118,909 लोगों को रोजगार दिया था। और 2012 में कर्मचारियों की संख्या 105,876 थी।

Q7. BMW ने हवाई जहाज बनाना क्यों बंद कर दिया?

उत्तर: जब पूरी दुनिया प्रथम विश्व युद्ध हुआ था, तब उस समय युद्ध के दौरान BMW के कारखानों पर भारी बमबारी की गयी थी। और फिर युद्ध की समाप्त के बाद इसकी शेष पश्चिमी जर्मन सुविधा पर मोटर वाहन या विमान बनाने पर कड़े प्रतिबंध लगा दिये गये। इसलिए बीएमडब्ल्यू को हवाई जहाज बनाने का काम बंद करना पड़ा।

इसे भी पढ़े :

CUET Full Form In Hindi – CUET क्या है और परीक्षा की तैयारी कैसे करे

रीट (REET) एग्जाम योग्यता, रीट एग्जाम पैटर्न, सेलेक्शन प्रक्रिया

Conclusion

BMW की फुल फॉर्म “Bayerische Motoren Werker” है जो दुनिया कि सबसे महंगी कारे बनाती है। आज के समय में BMW अनेक तरह के उत्पाद बना रही है, जैसे Motorcycle, Touring Cars, Sports Cars, Formula One Cars आदि। इसकी कारे लुक में काफी लक्जरी होती है और साथ ही इसके फिचर्स भी लक्जरी ही होते हैं। मुख्यत: ऐसी कारों का इस्तेमाल दुनिया के बेहतरीन सेलिब्रिटीज करते है।

आज मैने आपको इस आर्टिकल में BMW का फुल फॉर्म क्या है और BMW कंपनी के बारे में बताया हैं। उम्मीद है कि आपको इस आर्टिकल में BMW से संबंधित काफी नयी और जबरदस्त जानकारियां देखने को मिली होगी।

Leave a Comment