MP Balram Talab Yojana 2022 – आवेदन फॉर्म, पंजीकरण, योग्यता और लाभ

Balram Talab Yojana Madhya Pradesh | MP Balram Talab Yojana 2022 | बलराम तालाब योजना की जानकारी | बलराम तालाब योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | मध्य प्रदेशन बलराम तालाब योजना 2022 | Balram Talab Yojana Registration | तालाब योजना मध्यप्रदेशन 2022 |

MP Balram Talab Yojana 2022: भारत में आज भी कई सारे किसानो के पास सिंचाई करने के लिए पानी की उचित व्यवस्था नही है। इसलिए अधिकतर किसान सिंचाई के लिए बारिश के पानी पर निर्भर रहते है। लेकिन कई बार बारिश न होने पर इन किसानो को काफी बङी समस्या का सामना करना पङता है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर कई सिंचाई योजनाए चलाई जा रही है। इसी तरह मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना की शुरूआत की गई।जिसके तहत मध्य प्रदेश के किसानो के लिए सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के किसान नागरिको को ही दिया जाएगा तथा इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को बलराम तालाब योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

बलराम तालाब योजना मध्य प्रदेश क्या है, बलराम तालाब योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे तथा बलराम तालाब योजना की जानकारी लेने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।

मध्य प्रदेशन बलराम तालाब योजना 2022 क्या है

मध्य प्रदेश में जल सरंक्षण को बढ़ावा देने तथा सिचांई हेतु पानी की व्यवस्था करने के लिए राज्य की सरकार द्वारा MP Balram Talab Yojana 2022 की शुरू की गई है।

इस योजना की शुरूआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2007 को की गई थी। इस योजना के तहत अपने खेत में तालाब का निर्माण कराने के लिए इच्छुक किसानो को अनुदान प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा सरकार द्वारा सिंचाई के लिए यंत्र भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि अधिकतम 1 लाख रुपये तक हो सकती है।

अब मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2022 के कारण किसान अपने खेतो में तालाब का निर्माण करा सकेंगे। इससे सिंचाई के लिए पानी कमी की समस्या उत्पन्न नही होगी।

हालांकि इस योजना के लाभ लेने के लिए किसान को इसकी अधिकारिक वेबसाइटपर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

BONUS POINT

  • इस योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के किसानो को दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ सिर्फ उन किसानो को दिया जाएगा। जिनके खेतो में स्प्रिंकलप या ड्रिप सिंचाई उपकरण लगे हुए है।
  • इस योजना का संचालन कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है।

MP BalramTalabYojana2022 Highlight Point

मुख्य बिंदुजानकारी
योजनाबलराम तालाब योजना मध्य प्रदेश 2022
शुरू किसके द्वारा की गईमध्य प्रदेश की सरकार द्वारा (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान)
शुरूआत कब की गई2007 में
अपडेट की गई2022 में
उद्देश्यखेत में सिंचाई करने के लिए पानी की व्यवस्था करना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान नागरिक
लाभकिसानो को तालाब के निर्माण के लिए अनुदान देना
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन करने का तरीकाऑनलाइन आवेदन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://dbt.mpdage.org/Agri_Index.aspx
योजना का PDFयहां पर क्लिक करे

बलराम तालाब योजना के मुख्य बिंदु

  • बलराम तालाब योजना की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई।
  • योजना में जल संरक्षण के लिए तालाब व नहरो का निर्माण किया जाएगा तथा सिंचाई के यंत्र दिए जाएंगे।
  • सामान्य वर्ग के किसानो को तालाब का निर्माण करने के लिए 40 फीसदी तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। जो अधिकतम 80 हजार रुपये तक हो सकती है।
  • आर्थिक रुप से निम्न श्रेणी के किसानो को अपने खेत में तालाब का निर्माण करने के लिए 75 फीसदी तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। जो अधिकतम 1 लाख रुपये तक हो सकता है।
  • यदि किसी किसान की तालाब निर्माण की लागत अनुदान राशि से अधिक होती है तो शेष खर्च किसान को स्वंय ही वहन करना होगा।
  • इस योजना का संचालन कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है।
  • अधिक से अधिक किसानो तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए डिस्ट्रिक्ट तथा ब्लॉक लेवल पर  योजना के लक्ष्य निर्धारित किये जा रहे है।

मध्य प्रदेशन बलराम तालाब योजना 2022 का उद्देश्य

BalramTalabYojanaको प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत शुरू किया गया है। जिसके तहत खेतो में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करने तथा जल स्तर को बढ़ाने के लिए किसानोके खेत के एक हिस्से को तालाब में बदल दिया जाएगा।

चुंकि हम जानते है कि गर्मियो के मौसम में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नही मिल पाता है। जिसके कारण उनकी फसल सूखकर बर्बाद हो जाती है।लेकिन इस योजना के तहत तालाब निर्माण होने के कारण बारिश का पानी तालाबो में एकत्रित हो जाएगा। जिसका इस्तेमाल  किसान गर्मियो में सिंचाई के लिए कर सकता है।

इस तरह से इस योजना का मुख्य उद्देश्य सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए तथा जल स्तर को बढाने के लिए तालाब का निर्माण करवाना है। जिसके लिए किसानो को अनुदान भी दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना 2022 के लिए लक्ष्य का निर्धारण

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बलराम तालाब योजना 2022 के तहत राज्य स्तर पर जिले के लिए लक्ष्यो का निर्धारण किया जाएगा।
  • जिला कलेक्टर की उपस्थिति में एक जिला में जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें विकासखंड के अनुसार लक्ष्यो का निर्धारण किया जाएगा।
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संभाग कृषि व जिले के सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी बलराम तालाब योजना के सदस्य होंगे।

MP Balram Talab Yojana2022 के लिए प्रस्तावित आधार व अनुदान

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला अनुदान अलग अलग श्रेणी के लोगो के लिए अलग अलग दिया जाएगा है। विभिन्न श्रेणी के किसानो को दिया जाने वाला अनुदान इस प्रकार से है-

No.किसानो की श्रेणीवितरित अनुदान राशि
1सामान्य वर्ग के किसान40% अर्थात अधिकतम अनुदान राशि 80,000 रुपये
2लघु एवं सीमांत श्रेणी के किसान50% अर्थात अधिकतम अनुदान राशि 80,000 रुपये
3अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति75% अर्थात अधिकतम अनुदान राशि 80,000 रुपये

मध्य प्रदेशन बलराम तालाब योजना 2022 के लाभ

  • तालाब योजना मध्यप्रदेश 2022 का लाभ राज्य के सभी वर्गो के किसानो को दिया जाएगा।
  • राज्य के सभी किसान अनुदान हेतु योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • इस योजना के तहत किसानो को तालाब का निर्माण कराने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। ताकि किसानो के खेतो तक पानी पहुंचाया जा सके।
  • इस योजना से सभी किसानो को तालाब, कुओ तथा नहरो का निर्माण करने के लिए अनुमति दी जाएगी।
  • अब किसान वर्षा के पानी को तालाब में इकट्ठा कर सकता है। जिसके कारण किसान समय समय पर अपनी फसलो को पानी दे पाएगा।
  • फसलो की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी होने से उत्पादन बढ़ेगा। जिससे किसान की आय में वृद्धि होगी।

BONUS POINT

  • इस योजना का लाभ किसानो को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा।
  • जो किसान एमपी कृषि डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके है, वे किसान विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करके योजना में आवेदन कर सकते है।

बलराम तालाब योजना मध्य प्रदेश के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। जो किसान इन पात्रताओ को पूर्ण करता है तो वही योजना के लिए आवेदन कर सकता है।

  • योजना के लिए आवेदन सिर्फ किसान कर सकता है तथा मध्यप्रदेश का रहने वाला होना चाहिए।
  • किसान के पास स्वंय की कृषि योग्य जमीन होनी चाहिए।
  • किसान की जमीन अतिक्रमण वाली जमीन न हो।
  • जमीन से संबधित कोई विवाद नही होना चाहिए।
  • योजना के लिए सभी वर्ग के किसान आवेदन कर सकते है।
  • योजना का लाभ उन्ही किसानो को दिया जाएगा। जिन्होने वित्तीय वर्ष 2017-18  तथा उसके बाद  सरकार द्वारा जारी की गई योजना के तहत खेतो में ड्रिप या स्प्रिंकलर सेट लगाए हो तथा ये वर्तमान समय में चालू अवस्था में हो। इसकी पुष्टि स्वंय संरक्षण सर्वेक्षण अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

BONUS POINT

  • स्प्रिंकलर से खेतो में सिंचाई करके पानी की बचत की जा सकती है तथा सभी पौधो को पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जा सकता है। इसलिए इस योजना का लाभ स्प्रिंकलर का इस्तेमाल करने वाले किसानो को ही दिया जाता है।

बलराम तालाब योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु जरूरी डॉक्यूमेंट

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना में ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आपके पास निम्न दस्तावेज होने जरुरी है।

  • किसान का आधार कार्ड
  • खेत की खतौनी
  • लेखपाल रिपोर्ट
  • मोबाइल नंबर (मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)
  • वोटर कार्ड
  • बैंक पासबुक की फॉटो कॉपी
  • स्वंय की कलर पासपोर्ट साइज फोटो

बलराम तालाब योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन(Balram Talab Yojana Registration)

यदि आप MP Balram Talab Yojana2022 के लिए निर्धारित सभी पात्रताओ को पूर्ण करते है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते है। हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा।

अब हम बलराम तालाब योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को जानने वाले है। योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फोलो करना होगा-

  • बलराम तालाब योजना 2022 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
  • अब वेबसाइट के होम पैज पर जाए तथा वहां पर “अनुदान हेतु आवेदन करे” के सेक्शन में जाकर “Through Bio-metric” के विकल्प पर जाए।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म खुलता है। जिसमें आपसे पूंछी गई जानकारी जैसे- जिला, ब्लॉक, ग्राम, लिंग, कृषक, वर्ग, जोत श्रेणी, कृषि यंत्र, योजना, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि को भरकर तथा सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करे।
  • इतना करने के बाद आप “I Accept Terms and Condition” के विकल्प पर टिक करे।
  • अब आपको डिवाइस टाइप में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और उसके बाद “Capture Figure” पर क्लिक कर दे तथा कुछ अन्य फॉर्मलिटीज को पूरा कर ले।
  • इस प्रकार से किसान नागरिक योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Balram Talab Yojana FAQ?

Q. बलराम तालाब योजना क्या है?

उत्तर: बलराम तालाब योजना मध्य प्रदेश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था करने के लिए शुरू की गई योजना है। जिसके तहत किसानो को अपने खेत में तालाब बनवाने के लिए अनुदान राशि दी जाएगी।

Q. बलराम ताल योजना कब शुरू हुई?

उत्तर: बलराम ताल योजना की शुरूआत 2007 में मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा की गई।

Q. खेत तालाब योजना क्या है?

उत्तर: खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश की योजना है। जिसके तहत किसान अपने खेत में मध्यम तथा छोटे आकार के तालाब बनवा सकता है तथा सरकार इन्हे 50 फीसदी अनुदान भी देती है। हालांकि इसके लिए किसानो को 1000 रुपये जमा कराना होगा।

Q. बलराम तालाब योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

उत्तर: मध्य प्रदेश के किसान नागरिक अधिकारिक वेबसाइट पर योजना के लिए ऑनलाइ आवेदन कर सकते है।

निष्कर्ष –

आज हमारे इस लेख का मुख्य उद्देश्य बलराम तालाब योजना 2022 के बारें में विस्तार से जानना है। मैं उम्मीद करता हूं कि आपको इस लेख में बलराम तालाब योजना मध्य प्रदेश क्या है, बलराम तालाब योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे आदि के बारें जानकारी प्राप्त हुई होगी।

अगर अब भी बलराम तालाब योजना से संबधित कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते है।

नोट: हमारा उद्देश्य आप तक अधिक से अधिक तथा सही जानकारी पहुंचाना है। लेकिन यह एक सरकारी योजना है। इसमे समय समय पर परिवर्तन होते रहते है। इसलिए इस योजना में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने पर हमारी टीम जिम्मेदार नही होगी तथा आवेदन करने से पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट से योजना से संबधित जानकारी जरुर प्राप्त करे।

Leave a Comment