ANM Full Form – एएनएम क्या है और ANM में एडमिशन कैसे ले?

ANM Full Form In Hindi | ANM ki full form | एएनएम की फुल फॉर्म | ANM Kya Hota Hai | ANM कोर्स की फीस

यदि आप सहायक नर्स या दाई बनने में रूचि रखते है तो ऐसे मे आपने एएनएम के बारे मे जरूर सुना होगा, जिसे हम सब सहायक नर्स के नाम से भी जानते हैं. लेकिन बहुत से लोगो को एएनएम क्या है, और ANM कोर्स कैसे करें? इत्यादि के बारे मे कोई भी जानकारी नहीं होता है.

तो ऐसे मे अगर आपको भी एएनएम के बारे मे कोई भी जानकारी नहीं है, और इसके बारे मे जानना चाहते हैं तो आज के इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ सकते हैं, और ANM के बारे में सब कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते है। तो चलिए ANM Full Form In Hindi, एएनएम क्या है और ANM कोर्स में एडमिशन कैसे ले? इत्यादि के बारे में विस्तार से जानते है।

ANM Full Form In Hindi (एएनएम की फुल फॉर्म)

एएनएम के फुल फॉर्म हिंदी भाषा मे “ऑक्सिलियरी नर्स एंड मिडवाइफ” या फिर “सहायक नर्स और दाई ” होता है जबकि अंग्रेजी भाषा मे OTS Ke Full Form “Auxiliary Nurse and Midwife” होता है। और ANM एक प्रकार का सहायक नर्स और दाई होता है।

ANM Full Form: Auxiliary Nurse and Midwife

A – Auxiliary
N – Nurse
M – Midwife

ANM Kya Hota Hai (एएनएम क्या है)

ANM ka matlab सहायक नर्स और दाई होता है, यह एक स्वास्थ्य देखभाल पेशा है जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती है। एएनएम को माताओं, नवजात शिशुओं और बच्चों को बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने और सामान्य प्रसव में भी शामिल होने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।

एएनएम समुदायों को स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में काम करना पड़ता हैं, जहां डॉक्टरों की कमी होती है।

ANM बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओ, स्वच्छता और पोषण पर लोगो को शिक्षित करने के लिए और जागरूकता के लिए भी जिम्मेदार होती है। एएनएम विशेष रूप से वंचित समुदायों में माताओं, नवजात शिशुओं और बच्चों के स्वास्थ्य और भलाई में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ANM की आवश्यकता क्या है?

  • एएनएम ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच सीमित है। वे समुदाय के स्वास्थ्य को बनाए रखने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार हैं।
  • एएनएम को सामान्य बीमारियों का पता लगाने और निदान करने के साथ-साथ संक्रामक रोगों को ठीक करने और नियंत्रण उपाय प्रदान करने के लिए ट्रैन किया जाता है। वे समुदाय को स्वच्छता, और बीमारी की रोकथाम के महत्व के बारे में भी शिक्षित करते हैं।
  • एएनएम माताओं और बच्चों को डिलीवरी से पहले और डिलीवरी के बाद देखभाल, परिवार नियोजन सेवाएं और टीकाकरण प्रदान करती हैं। ये नियमित जांच-पड़ताल करने, बच्चों की वृद्धि और विकास की निगरानी करने और पोषण संबंधी सलाह प्रदान करने के लिए भी जिम्मेदार होती हैं।
  • एएनएम समुदाय और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के बीच एक कड़ी के रूप में काम करती हैं। वे स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने और समुदाय में स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ANM कोर्स से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु

  • ANM ka matlab सहायक नर्स मिडवाइफ होता है, जो प्राथमिक देखभाल प्रदान करने के लिए एक ट्रेन स्वास्थ्य कर्मी है।
  • एएनएम प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करती हैं, प्रसव में सहायता करती हैं और प्रसव के बाद देखभाल प्रदान करती हैं।
  • ANM स्वच्छता, पोषण और परिवार नियोजन पर समुदायों को शिक्षित भी करते हैं।
  • एएनएम कोर्स व्यक्तियों को बुनियादी चिकित्सा प्रक्रियाओं और संचार कौशल में प्रशिक्षित करता है।

तो चलिए अब जानते है की ANM कोर्स में एडमिशन कैसे ले और ANM बनने की प्रक्रिया क्या है।

ANM कोर्स में एडमिशन कैसे ले?

एएनएम में एडमिशन के लिए सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा आर्ट्स या साइंस स्ट्रीम से न्यूनतम 45% अंकों के साथ उतीर्ण करना होगी। इसके पश्चात ही आप ANM Course के लिए आवेदन कर सकेंगे। बहुत से कॉलेजो में 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाता है, वहीं कई ANM कॉलेजों में एंट्रेंस परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।

ANM बनने की प्रक्रिया क्या है?

  • सबसे पहले 12वी क्लास किसी भी स्ट्रीम (Science/ Commerce/ Arts) से 45% अंकों के साथ पास करे।
  • उसके बाद किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी कॉलेज से ANM का कोर्स पूरा करे।  
  • सरकारी कॉलेज में ANM का कोर्स करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना होता है।
  • 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करने के बाद एएनएम के लिए आवेदन करे।
  • अब ANM की वैकेंसी के लिए आवेदन करें।

ANM बनने की उम्र सीमा

ANM बनने के लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा कम से कम 17 वर्ष होनी चहिये और अधिकतम 35 वर्ष हो सकती है।

ANM कोर्स का पाठ्यक्रम क्या है?

एएनएम कोर्स चिकित्सा से संबंधित 2 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स है। इसके दोनों वर्षों में अलग-अलग सिलेबस पढ़ाया जाता है, जो इस प्रकार है :-

ANM कोर्स का प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम:

  • स्वास्थ्य प्रचार
  • सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग
  • प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल नर्सिंग
  • बाल स्वास्थ्य नर्सिंग

ANM कोर्स का द्वितीय वर्ष का पाठ्यक्रम:

  • दाई का काम
  • स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन

ANM कोर्स की फीस कितनी होती है?

ANM के लिए अधिकतर प्राइवेट कॉलेज है और इनके लिए एंट्रेंस एग्जाम भी नही देना होता इसलिए अधिकतर विद्यार्थी प्राइवेट कॉलेजो में एडमिशन लेना पसंद करते है। लेकिन प्राइवेट कॉलेजो में ANM कोर्स की फीस लाखो में होती है, इसकी औसतन फीस 75000 होती है। जबकि सरकारी कॉलेजो में यह आंकड़ा 10000 हजार से 30000 तक हो सकता है।

ANM करने के बाद करियर के विकल्प

एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफरी) पूरा करने के बाद आप स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में विभिन्न करियर विकल्प पा सकते हैं। कुछ सामान्य करियर विकल्प हैं:

  • स्टाफ नर्स
  • दाई
  • स्वास्थ्य कार्यकर्ता
  • सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता
  • ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता

इसके अतिरिक्त एएनएम सरकारी और निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग और स्कूलों में भी काम कर सकती है। इसके अतिरिक्त, एएनएम गैर सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ काम कर सकती है जो मानव समाज के कल्याण के लिए काम करते हैं। आप अनुभव और निरंतर सीखने के साथ, अपने करियर में सुपरवाइजरी या प्रबंधकीय पदों पर भी काम कर सकते है।

चलिए अब जानते है की ANM और GNM में क्या अंतर होता है।

ANM और GNM में क्या अंतर है?

ANM Full Form In Hindi सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी और जीएनएम की फुल फॉर्म (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) होती है। ये नर्सिंग के क्षेत्र में दो अलग-अलग कोर्स हैं। यहाँ दोनों के बीच कुछ प्रमुख अंतर बताए गए है:-

  • एएनएम 2 सालो का एक डिप्लोमा कोर्स है, जबकि जीएनएम 3.5 साल का कोर्स है।
  • एएनएम का मूल सिलेबस सहायक नर्सिंग देखभाल पर केंद्रित होता है, जबकि जीएनएम में नर्सिंग देखभाल के सभी पहलुओं सहित एक व्यापक सिलेबस शामिल होता है।
  • एएनएम सिर्फ बुनियादी और सामान्य नर्सिंग देखभाल तक सीमित है, जबकि जीएनएम नर्सिंग देखभाल का व्यापक दायरा प्रदान करता है, जिसमें बाल रोग, स्त्री रोग और ऑर्थोपेडिक्स जैसे विशेष क्षेत्र भी शामिल होते हैं।
  • एएनएम की तुलना में जीएनएम अधिक नौकरी के अवसर प्रदान करता है, जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र की नौकरियां शामिल हैं।
  • जीएनएम नर्सों को आमतौर पर एएनएम नर्सों की तुलना में अधिक वेतन मिलता है, क्योंकि उनके पास नर्सिंग क्षेत्र में अधिक स्किल और ज्ञान होता है।

ये भी पढ़े:

निष्कर्ष

यदि आप सहायक नर्स या दाई का कोर्स कर लेते है तो आप समाज में स्वास्थ्य संबंधित काम करने के योग्य हो जाते है। एएनएम कोर्स को प्राइवेट और सरकारी कॉलेज से किया जा सकता है। दोस्तों अब हमे उम्मीद है की आपको ANM Full Form In Hindi, एएनएम क्या है और ANM में एडमिशन कैसे ले इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल गई होगी।

बाकी ऐसे ही अंग्रेजी के अन्य शब्दों के full form के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हिंदी वर्ल्ड ब्लॉग के फुल फॉर्म सेक्शन को एक बार जरूर चेकआउट करें। धन्यवाद

1 thought on “ANM Full Form – एएनएम क्या है और ANM में एडमिशन कैसे ले?”

Leave a Comment