बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना (Bihar Badh Rahat Yojana 2022) फॉर्म, पंजीकरण प्रक्रिया और सहायता राशि

Bihar Badh Rahat Yojana 2022 | बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना | Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana | बिहार बाढ़ राहत योजना 2022 | बिहार बाढ़ राहत योजना online form | Bihar Badh Rahat Yojana registration | बिहार बाढ़ राहत कोष 2022

Bihar Badh Rahat Yojana 2022: बिहार सरकार अपने राज्य के गरीब, किसान और वृद्धिजनों निवासी के लिए कई प्रकार के योजनायें समय समय पर लाते रहती हैं, और इसी कड़ी मे उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को ध्यान मे रखते हुई बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना की शुरुआत किये हैं, जिसके तहत बिहार के सभी बाढ़ से प्रभावित लोगों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है, और इसके साथ साथ जिन लोगों को बाढ़ के कारण फसलों, पशुओं, या अन्य किसी प्रकार के नुकसान का सामना करना पड़ा है तो उन्हें भी अलग अलग सहायता राशि देने का प्रावधान रखा गया है।

तो ऐसे में अगर आप भी बिहार के ऐसे इलाके मे रहते हैं जहां बाढ का प्रकोप ज्यादा रहता है, और आपको इसका ज्यादा सामना करना पड़ता है तो ऐसे मे आप बिहार सरकार द्वारा चलाये जा बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना (Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana) का लाभ उठा करके सरकार से कुछ आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं Bihar Badh Rahat Sahayata scheme 2022 के तहत पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया के बारे मे, और इस योजना के दी जाने वाली सहयोग राशि के बारे।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना क्या है, और लाभ

बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना (Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana) के तहत बिहार के सभी बाढ़ प्रभावित इलाके मे रहने वाले लोगों को बिहार सरकार द्वारा अलग अलग तरह के आर्थिक सहायता दिया जाता है, और इस योजना के माध्यम से सभी लोगों को 6000रु से लेकर पशुओं, झोपडीयों और अन्य तरह के बाढ़ के कारण हुई नुकसान पर अलग अलग तरह का आर्थिक सहयोग राशि दिया जाता है।

और इस योजना के लाभ बिहार के कोई भी बाढ़ प्रभावित इलाके मे रहने वाले लोग उठा सकते है, और विभिन्न तरह के बाढ़ से नुकसान होने पर अलग अलग तरह के नुकसान राशि दिया जाता है।

Bihar Badh Rahat Yojana 2022 benifits

  • इस योजना के माध्यम से बिहार के सभी प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों को सरकार द्वारा ₹6000 से लेकर अन्य कई तरह के आर्थिक सहायता दिया जाता है।
  • अगर किसी परिवार के घर में बाढ़ के कारण पशुओं की मृत्यु हुआ है तो उन परिवारों को अभी इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है।
  • अगर किसी किसान के फसलों का नुकसान बाढ़ के कारण हुई है तो उन्हें उनके फसलों के प्रति हेक्टेयर के हिसाब से आर्थिक मुआवजा राशि दिया जाता है।
  • और इसी योजना का लाभ बिहार का कोई भी परिवार जो बाढ़ के कारण प्रभावित हुआ हो वह उठा सकता है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के उदेश्य

बिहार सरकार द्वारा बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य बिहार के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों को आर्थिक मुआवजा राशि प्रदान करना है क्योंकि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अगर किसी क्षेत्र में बाढ़ आ जाता है तो वैसे में उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने बिहार बाढ़ राहत योजना की शुरुआत किये है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना (Bihar Mukhyamantri kanya vivah yojana 2022) से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नामबिहार बाढ़ राहत सहायता योजना
सरकारबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीबिहार के बाढ़ प्रभावित लोग
मुख्य उद्देश्यबिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद पहुँचाना
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना दस्तावेजआवेदक के आधार कार्ड
बाढ़ प्रभावित आवेदक का निवास प्रणाम पत्र
बैंक खाता के विवरण
ईमेल/मोबाइल
बाढ़ से नुकसान के प्रमाण
बिहार सरकार ऑफिसियल पोर्टलGovt of bihar

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के प्रमुख विशेषतायें

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना (Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana) के सबसे बड़ी और प्रमुख विशेषतायें यह है कि इस योजना के तहत बाढ़ में हुए कई तरह के नुकसान के लिए आर्थिक मुआवजा राशि दिया जाता है।

अगर किसी परिवार का घर बाढ़ के कारण टूट गया है या मिट्टी का घर ढह गया है तो उन परिवारों को घर बनाने के लिए आर्थिक मुआवजा राशि दिया जाता है।

और इस योजना के लाभ उठाने के लिए उन बाढ़ प्रभावित परिवारों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होता है हर बाढ़ प्रभावित जिले इस योजना के माध्यम से एक शिविर लगाया जाता है जहां उन सभी परिवारों को अपना पंजीकरण कराना होता है।

बाढ़ से प्रभावित होने वाले बिहार के जिले

निचे दिए गए निम्नलिखित बिहार के जिलों में बाढ़ का प्रकोप सबसे ज्यादा रहता है, वैसे हर साल इन जिलों में कुछ परिवर्तन हो सकता है लेकिन सबसे ज्यादा बिहार के यह सब जिलों में बाढ़ का ज्यादा रहता है।

संख्या बाढ़ से प्रभावित होने वाले बिहार के जिले
1.किशनगंज
2.पूर्वी समस्तीपुर
3.गोपालगंज
4.सीतामढ़ी
5.खगरिया
6.चंपारण
7.दरभंगा
8.पश्चिम समस्तीपुर
9.मुजफ्फरपुर
10.शिवहर
11.सरन
12.सुपौल

बिहार बाढ़ राहत योजना मुआवजा राशि का विवरण

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना (Bihar Badh Rahat Yojana) के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि का विवरण निचे दिया गया है।

बाढ़ के कारण नुकशानयोजन के माध्यम से दी जाने वाली सहायता राशि
महमूली कपड़ो, बर्तन ₹1800 से लेकर ₹2000
गाय तथा भैंसों के नुकसान पर25000 रुपए से लेकर 30000 रुपए 
बकरी, सूअर, भेड़ के नुकसान पर₹3000 की राशि
फसल की बर्बादी₹6800 प्रति हेक्टेयर
पक्के तथा कच्चे मकान नष्ट होने पर95100 रुपए की राशि
कच्चे  मकान के मामूली क्षति ग्रस्त होने पर3200 रुपए
पक्के मकान के मामूली क्षति ग्रस्त होने पर5200 रुपए
झोपड़ी के नुकसान होने पर ₹2100 से लेकर ₹4100

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के योग्यता/पात्रता

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के लिए बिहार सरकार ने कुछ पात्रता मापदंडों को तय किए हैं जिसके बारे में जानकारी नीचे दिया गया है।

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojna 2022 Eligibility Criteria

  • इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य मूलनिवासी परिवारों को दिया जाएगा, अगर कोई बाहरी निवासी है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • अगर किसी परिवार को बाढ़ के कारण छोटा मोटा नुकसान जैसे कि घर में पानी घुसना या छोटा-मोटा कोई सामान बर्बाद होने का नुकसान हुआ है तो उन परिवारों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • और बाढ़ राहत योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा जिनके घरों, फसलों, पालतू पशुओं के नुकसान बाढ़ के कारण हुआ है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के लिए दस्तावेज

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना (Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana) के लाभ उठाने के लिए आपके पास निचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजो का होना अति आवश्यक होता है।

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2022 documents required

  • परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड
  • बाढ़ प्रभावित लोगों का निवास प्रणाम पत्र
  • बैंक खाता की जानकारी
  • मोबाइल
  • बाढ़ से नुकसान के प्रमाण

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के पंजीकरण कैसे करें, लाभ लेने की पूरी प्रकिया

अगर आप बिहार सरकार के Bihar Badh Rahat Yojna 2022 के तहत पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निचे दिए गए प्रक्रिया को फ़ॉलो करने की जरूरत है।

Bihar Badh Rahat Yojna 2022 registration process

अगर आप भी बाढ़ राहत योजना Online Form 2022 को भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होता है, इसके तहत प्रत्येक बाढ़ प्रभावित जिले मे एक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के तहत एक बाढ़ शिविर केंद्र लगाया जाता है, और उसके बाद बाढ़ प्रभावित इलाके से उन लोगों को शिवर मे बुलाया जाता है, और उस इलाके के जायजा लेते हैं, और उसके बाद सभी बाढ़ प्रभावित लोगों एक एक लिस्ट बनाया जाता है।

और फिर सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को एक Badh Rahat Yojana online form 2022 दिया जाता है जिसमे उनको अपनी बारे मे निजी जानकारी जैसे की नाम, बैंक खाते, परिवार के सदस्यों की संख्या की जानकारी, और अन्य विवरण को भरा जाता है। और फिर उन फॉर्म को शिवर मे हीं जमा कर लिया जाता है।

और उसके बाद इन सभी फॉर्म को सत्यापन करने के बाद सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता राशि प्रदान कर दिया जाता है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2022 लाभार्थी सूची

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां बाढ़ प्रभावित परिवारों की पूरी जानकारी ली जाएगी। सभी जानकारी प्राप्त कर बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जाएगी। जिन परिवारों के नाम इस सूची में आएगा, उन परिवारों को 6000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। मुआवज़े की राशि सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। इस लिस्ट के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों का नाम जोड़ा जाएगा।

बिहार बाढ़ राहत हेल्पलाइन नंबर

अगर आपका भी जिला बाढ़ प्रभावित इलाकों मे से एक है, और आप अपने शिकायत को बिहार बाढ़ राहत योजना हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निचे दिए गए Bihar Badh Rahat Yojana Helpline number पर सम्पर्क करने की जरूरत है।

Bihar Badh Rahat Yojana Helpline number9431019731
9973045461
7631499034

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2022 FAQ?

तो चलिए अब जानते हैं बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2022 से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के बारे मे, जिसके बारे मे लोगों द्वारा अक्सर गूगल पर पूछा जाता है।

Q. बिहार बाढ़ राहत योजना योजना online form कैसे भरें?

Ans: अगर आप भी ऐसे इलाके मे रहते हैं जो बाढ़ प्रभावित इलाके मे आता है तो इस योजना के तहत online form आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरके से भर सकते हैं।

Q. बिहार बाढ़ राहत योजना योजना के तहत कितना सहायता राशि मिलता है?

Ans: बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत प्रत्येक बाढ़ प्रभावित लोगों को 6000 रूपये की सहायता राशि दिया जाता है। और इसके अलावा पशुओ, झोपड़ी इत्यादि के नुकसान होने पर और भी कई तरह सहायता राशि दिया जाता है।

Q. बिहार बाढ़ राहत योजना योजना की शुरुआत कब हुआ है?

Ans: बिहार सरकार द्वारा बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना (Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana) की शुरुआत साल 2019 मे किया गया है जब बिहार के 10 से ज्यादा जिले मे बाढ़ का प्रकोप बहुत ज्यादा था।

Q. बिहार बाढ़ राहत योजना योजना क्या?

Ans: बिहार सरकार द्वारा शुरू किये गए बिहार बाढ़ राहत योजना योजना के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता राशि दिया जाता है, और इसके अंतर्गत बाढ़ से अलग अलग नुकसान होने पर अलग अलग तरह की सहायता राशि देने का प्रावधान रखा गया है?

इसे भी पढ़े :

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

वृद्धा पेंशन योजना बिहार

निष्कर्ष –

आज के इस लेख मे हम लोगों ने बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना (Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2022) के बारे मे जाना है, और हमने आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि, पंजीकरण प्रक्रिया और लाभ के बारे मे बताया है।

तो ऐसे मे हमें उम्मीद है की इस लेख को पढ़ने के बाद आपको बिहार सरकार के बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना से सम्बन्धित सभी जानकारी मिल गया होगा, बाकि ऐसे हीं बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे अन्य सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी प्राप्त करने के लिए बिहार सरकारी योजना (bihar Sarkari Yojana 2022) सेक्शन को जरूर चेकआउट करें। धन्यवाद

Leave a Comment