Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana Gujarat 2022- आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म, दस्तावेज, योग्यता और लाभ

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana 2022 | मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना | गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2022 | Mahila Utkarsh Yojana Gujarat 2022 | Gujarat Mahila Utkarsh Yojana in hindi

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana Gujarat 2022: गुजरात राज्य सरकार अपने राज्य के वासियों के लिए समय-समय पर कई प्रकार की महत्वपूर्ण योजनाएं गरीब, बुजुर्ग, किसान और महिलाओं के लिए चलाते रहते हैं और इसी कड़ी में गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना की शुरुआत किए हैं जिसके तहत गुजरात की सभी महिलाओं को जो सखी मंडल समूह से जुड़ी हुई है उन्हें सरकार द्वारा 0% ब्याज पर 1 लाख तक का ऋण मुहैया  कराया जाता है।

तो ऐसे में अगर आप भी गुजरात की महिला हैं, और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और कोई नया बिजनेस या कोई अन्य काम करने के लिए ऋण की तलाश कर रही हैं तो ऐसे में आप गुजरात सरकार की Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana का लाभ उठा करके 0% ब्याज पर ऋण पा सकती हैं।

और इस योजना की मदद से ऋण लेने के लिए सबसे पहले आपको गुजरात सरकार के सखी मंडल समूह इत्यादि मे जुड़ने की आवश्यकता होता है, उसके बाद ही आपको इस योजना के तहत कोई भी ऋण राशि सरकार द्वारा दिया जाता है।

तो ऐसे मे अगर आपको भी गुजरात सरकार की मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के आवेदन प्रक्रिया, सखी मंडल समूह से जुड़ने की प्रक्रिया, योग्यता और दस्तावेज के बारे मे कोई भी जानकारी नहीं है तो आप इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ सकते हैं, और गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana Gujarat) से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना क्या है, और इसके तहत शुरुआत कब किया गया है?

गुजरात सरकार द्वारा शुरू किए गए महिला उत्कर्ष योजना की शुरुआत 26 फरवरी 2020 को किया गया है, और यह एक ऐसी योजना है जिसके तहत गुजरात की सभी महिलाओं को जो सखी मंडल समूह से जुड़ी हुई है उन्हें 0% ब्याज दर पर ₹100000 तक ऋण मुहैया कराया जाता है। और इस ऋण राशि का उपयोग वों सभी महिलाएं अपने किसी भी निजी काम या व्यापार शुरू करने के लिए कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लाभ

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के तहत गुजरात की सभी गरीब और मेहनती महिलाओं को निचे दिए गए निम्नलिखित प्रकार के लाभ सरकार द्वारा दिया जाता है।

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana Gujarat benifits 2022

  • गुजरात महिला उत्कर्ष योजना के तहत गुजरात की सभी करीब. मध्यवर्ग और मेहनती महिलाओं को सरकार के द्वारा 1 लाख तक का ऋण सखी मंडल समूह के माध्यम से दिया जाता है।
  • और इस योजना के तहत दी जानें वाला ऋण ब्याज मुक्त होता है, यानि की 0 % ब्याज दर पर इस योजना के तहत सरकार द्वारा 1 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाती है।
  • और इसके अंतर्गत गुजरात की लगभग में 10 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान रखा गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत लिए गए ऋण का उपयोग महिलाएं अपने किसी भी खुद के मन से व्यवसाय शुरू करने के लिए कर सकती हैं।
  • और इस योजना के तहत दी जाने वाले ऋण राशि के उपयोग के बारे में सरकार द्वारा कोई भी प्रवधान नही किया गया है, यानी कि इन पैसों का उपयोग वह कहीं भी किसी भी कार्य या व्यापार के लिए कर सकती हैं।
  • वहीं अगर कोई महिला इस मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लाभ उठा करके ऋण लेना चाहती हैं तो उस यह ऋण लेने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर, ब्लॉक या अन्य किसी ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नही होता है। ऋण का पैसा डायरेक्ट उस महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा भेज दिया जाता है।

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना (Gujarat Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana 2022) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नामगुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2022
सरकारगुजरात सरकार द्वारा
लाभार्थीगुजरात के महिला
मुख्य उद्देश्यगुजरात के महिला
गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना दस्तावेजमहिला का आधार कार्ड
महिला का वोटर आईडी कार्ड
महिला का राशन कार्ड और बीपीएल कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
परिवार का आय प्रमाण पत्र
बैंक खाता
रंगीन फोटो
ईमेल id और मोबाइल नंबर
ऑफिसियल पोर्टलSoon

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के मुख्य उदेश्य

और इस योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उदेश्य गुजरात के सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है जिससे कि उन्हें कोई भी नया व्यापार शुरू करने के लिए या अन्य किसी कार्य के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़े।

और गुजरात सरकार के इस योजना के आने के बाद गुजरात के कई महिलाएं जो आर्थिक वजह से अपना खुद का व्यापार शुरू नहीं कर पा रही थी वे सभी महिलाएं अपना व्यापार इस योजना से ऋण प्राप्त करके शुरू कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के मुख्य विशेषतायें

  • मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के माध्यम से गुजरात के सभी गरीब और मध्यमवर्ग के महिलाओं को 0% ब्याज दर पर ऋण दिया जाता है।
  • वे सभी महिलायें जो अपना खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहती हैं लेकिन पैसों के अभाव में शुरू नहीं कर पाती हैं वैसे महिलाओं के लिए यह योजना एक वरदान के बराबर है।
  • और इस योजना के अंतर्गत सखी मंडल समूह से जुड़ी कोई भी महिला की 10,000 से लेकर 1 लाख तक ऋण 0% ब्याज दर पर प्राप्त कर सकती हैं।
  • इस मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना से जुडी हुए गुजरात राज्य में ढाई लाख सखी मंडल समूह है,और जिनमे शहरी क्षेत्रों में 24000 से भी ज्यादा सखी मंडल पंजीकृत है, जिसके तहत 2.4 लाख महिलाएं जुडी हुए।
  • और इस योजना के तहत दी जाने वाले ऋण राशि को उस महिला के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाता है।
  • और साल 2021 के आंकड़ों के अनुसार सखी मंडल समूह से लगभग मे 27 लाख से भी अधिक महिलाये से जुडी हुई है।

गुजरात सखी मंडल समूह क्या है?

अगर आपको भी गुजरात के सखी मंडल समूह से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह गुजरात सरकार द्वारा चलाया जा रहा महिलाओं का एक ऐसा समूह है जिसके तहत 10 – 10 महिलाओं के एक समूह बनाया जाता है, और उन सभी महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक मदद से लेकर कोई भी नया व्यवसाय शुरू करने के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध किया जाता है।

और गुजरात सरकार के सखी मंडल समूह से गुजरात की कोई भी महिलाएं जुड़ सकती हैं, और सरकार से अपना खुद का व्यपार शुरू करने के लिए 0% ब्याज पर ऋण से लें करके अन्य सेवाएं पा सकती हैं।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए विशेष पात्रता

अगर आप भी गुजरात सरकार के महिला उत्कर्ष योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले गुजरात सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मापदंडों को पूरी करने की आवश्यकता है। तो चलिए जानते हैं गुजरात महिला उत्कर्ष योजना के पात्रता के बारे में।

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana Gujarat Eligibility Criteria 2022

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला का गुजरात का मूल निवासी होना जरूरी है। उसके बाद ही वह महिला सखी समूह से जुड़ सकती हैं और गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से कोई भी लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले महिला का सखी मंडल समूह से जुडना अति आवश्यक है।
  • अगर कोई महिला किसी बैंक से पहले भी ऋण ले चुकी है तो उस महिलाओं को सबसे पहले अपने पुराने बकाया ऋण को चुकता करना आवश्यक होता है उसके बाद ही उस महिला को इस योजना के अंतर्गत कोई भी ऋण दिया जाता है।
  • और मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होना आवश्यक है।
  • और जब कोई महिला सखी मंडल के मुंह से जुड़ती है तो उस समूह में 10 महिलाओ का जुडा होना अनिवार्य होता है।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए दस्तावेज

अगर आप भी गुजरात सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला उत्कर्ष योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो इसके लिए आपके पास निचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अति आवश्यक होता है।

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana Gujarat Documents required 2022

  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • आवेदक महिला का वोटर आईडी कार्ड
  • आवेदक महिला का राशन कार्ड और बीपीएल कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता जानकारी
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • ईमेल id और मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए आवेदन कैसे करें, जाने पूरी प्रक्रिया

अगर आप भी गुजरात सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला उत्कर्ष योजना के तहत पंजीकरण कराना चाहती हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रोसेस को फॉलो करने की आवश्यकता है तो चलिए जानते हैं How to Apply for Gujarat Mahila Utkarsh Yojana 2022 के बारे में।

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana 2022 online Registration process in hindi

  • इसके तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए सर्वप्रथम मुख्यमंत्री-महिला-उत्कर्ष-योजना के official website पर विजिट करने की जरूरत है।
  • उसके बाद होम पेज पर एक ऑनलाइन अप्लाई (Online Apply) का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है। और उसके बाद एक नई पेज मे आपको Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana form देखने को मिलेगा।
  • उसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे की आवेदक महिला का नाम,अड्रेस ,बैंक खाता विवरण,राज्य,जिला,शहर,गावं आदि को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए भर देना है
  • और उसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटो कॉपी को स्कैन करके अपलोड कर देना है, और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद जैसे ही आप ऊपर दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करते हैं तो उसके बाद आप का पंजीकरण प्रक्रिया पूरा हो जाता है।

ध्यान देने योग्य बातें: यहां सबसे महत्वपूर्ण बात ध्यान देने योग्य यह है कि इस योजना के लिए अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है, तो ऐसे मे अभी आपको इस योजना के तहत ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी करने की आवश्यकता होगा।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

जैसा कि हमने आपको ऊपर में बताया कि इस योजना के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को अभी तक शुरू नहीं किया गया है तो ऐसे में आप नीचे दिए गए निम्न प्रोसेस को फॉलो करके इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाने की आवश्यकता है, और वहां से आपको सबसे पहले इस योजना से संबंधित ऑफलाइन आवेदन फॉर्म को प्राप्त कर लेना है।

और फिर उसमे मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही पूर्वक भर देना है और साथ में सभी जरूरी दस्तावेजों के फोटो कॉपी को भी अटैच करके उसे वहीं कॉमन सर्विस सेंटर में हीं जमा कर देना है।


Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana FAQ?

तो चलिए अब जानते हैं मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के बारे में।

इसे भी पढ़े :

Gujarat Vidhva Sahay Pension Yojana 2022 

Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022

निष्कर्ष –

आज के इस लेख में हमनें गुजरात सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे महिला उत्कर्ष योजना 2022 के बारे में जाना है, और हमने आपको इस योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे कि पंजीकरण प्रक्रिया, योग्यता दस्तावेज और लाभ के बारे मे जानकारी दिया है।

तो ऐसे में hindiworld की टीम को उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको गुजरात महिला उत्कर्ष योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल गया होगा। बाकि ऐसे हीं गुजरात सरकार द्वारा चलाए जा रहे अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए “Gujarat Sarkari Yojana 2022” को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment